जिले से खबर है ,यहां विकास खण्ड भरथना कस्बे के रिहायशी गली गोदाम इलाके में में लगी आग, यहां तेज धमाका हुआ , धमाके की आवाज सुनकर इलाके में दहशत फैल गई .आग ने देखते ही देखते बढ़ा रूप ले लिया . सूचना मिलते ही मौके पर दमकल और पुलिस विभाग की टीम पहुंची , और बचाव कार्य शुरू किया, इसके साथ हाईवे पर यातायात रोक दिया। आसपास के लोगों ने मकान के अंदर बारुद भरा होने का संदेह जताया है, वहीं एएसपी ने घटना की जांच कराने की बात…
Day: September 21, 2021
रायबरेली: एसडीएम विजय कुमार ने वृद्ध पिता को पुत्रों से गुजारा भत्ता दिलाकर किया सराहनीय कार्य
लालगंज /रायबरेली।उत्तर प्रदेश भरण पोषण एवं कल्याण अधिनियम 2007 के तहत भरण पोषण अधिकारी उप जिला मजिस्टेट विजय कुमार ने पुत्रों के द्वारा पिता को 5-5 हजार रूपये गुजारा भत्ता दिये जाने का निर्णय सुनाया है।वर्तमान मामला ग्राम कोडरा थाना सरेनी का बताया जाता है।उक्त गांव के मणि शंकर तिवारी पुत्र स्व0 आसाराम ने भरण पोषण अधिकारी के यहां वाद दायर कर अपने पुत्रों से अपने गुजर बसर के लिये गुजारा भत्ता दिलाये जाने की गुहार लगायी थी।मामले की सुनवायी के दौरान वृद्ध मणि शंकर के पुत्र कोडरा निवासी गणेस…
रायबरेली: गांव तक नहीं पहुंच पाते वाहन मार्ग के अभाव में जा रही ग्रामीणों की जान।
महाराजगंज /रायबरेली। गांव तक नहीं पहुंच पाते वाहन मार्ग के अभाव में जा रही ग्रामीणों की जान योगी सरकार जहां सबका साथ सबका विकास की बात करती हैं तो वही 10 वर्षों से अंगद की तरह पैर जमाए ग्राम प्रधान द्वारा सड़क ना बनवाने से ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है बताते चलें जमुरवां ग्राम पंचायत के पूरे बाबूजी पूरे पासिन का पुरवा गांव मेमार्ग खराब होने से नहीं पहुंच पाते वाहन ताजा मामला 2 दिन पूर्व गांव के ही नन्हा की पत्नी की तबीयत अचानक गड़बड़ हो गई…
रायबरेली: कोटेदार के विरोध में सैकड़ों ग्रामीणों ने किया जोरदार प्रदर्शन
महराजगंज /रायबरेली : तहसील क्षेत्र के पिपरीगांव के सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण आज महराजगंज तहसील पहुंचे यहां उन्होंने कोटेदार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया ग्रामीणों का आरोप है कि कोटेदार लोगों को राशन नहीं देता है लोगों से अभद्रता करता है कुछ दिन पूर्व कोटा निलंबित हुआ था जिस मामले में तहसील के कुछ अधिकारी जांच करने गए थे।ग्रामीणों का आरोप हैं कि अधिकारियों कि कोटेदार से सेटिंग गेटिंग करके उसका कोटा बहाल करने की रणनीति बना रहे हैं जिसको लेकर हम लोग प्रदर्शन कर रहे हैं हम…
रायबरेली: फौजदारी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही न होने पीडित पक्ष भयभीत
लालगंज रायबरेली।पूरे सहाय मजरे रालपुर थाना सरेनी मे हुयी फौजदारी की घटना को पुलिस के द्वारा हल्के मे लिये जाने के चलते घायल पीडितो मे आक्रोस व्याप्त है।पीडित पक्ष ने मामले की घटना सरेनी थाने मे अपराध संख्या 291 के तहत दर्ज करायी है।मामले मे गम्भीर रूप से घायल राहुल पुत्र धुनारी ने बताया कि जांच अधिकारी अजीत प्रताप के द्वारा आरोपियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नही की गयी है।सिर्फ पाबन्द किया गया है।जिसके चलते नामजद मुल्जिमो के हौसले बुलन्द है।ऐलानिया धमकी देते है कि अबकी बार जान से मार…
रायबरेली: नवरात्रि के आयोजन को लेकर एक बैठक का हुआ आयोजन
डलमऊ /रायबरेली: -नव दुर्गा जन कल्याण समिति की एक बैठक सहकारी संघ में आयोजित की गई।जिसमें संरक्षक मंडल में प्रदीप शुक्ला ,राकेश जायसवाल ,डॉ हंगामा ,रामनिवास वैश्य ,रज्जन वैश्य इत्यादि लोग रहे।बैठक में मौजूद लोगों की सहमति से देवांश गुप्ता शालू को अध्यक्ष तथा आलोक यादव विक्की को सुरक्षा समिति का अध्यक्ष, रितिक जायसवाल को महामंत्री बनाया गया ।बैठक में आने वाली नवरात्र को भव्य उत्सव बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया तथा मौजूद लोगो ने अपनी अपने विचार रखे।इस मौके पर गुड्डू होंडा,अरविंद अग्रवाल, समरजीत जायसवाल,आशुतोष गुप्ता,टीटू अग्रवाल,सतीश,जयसवाल…
रायबरेली: राजकिशोर सिंह बघेल की मेहनत रंग लाई ,बदलने लगे बालहेमऊ एवम पूरे कालिका बक्स के विद्युत तार
लालगंज रायबरेली।ग्राम बाल्हेमऊ एवम ग्राम पूरे कालिका बक्स पोस्ट ऐहार विद्युत उपकेंद्र लालगंज में लो वोल्टेज व इन गांवों के जर्जर तारो को बदलने को लेकर रायबरेली कांग्रेस पंचायती राज विभाग के जिला अध्यक्ष राजकिशोर सिंह बघेल ने एक शिकायत पत्र माननीय ऊर्जामंत्री को मेल करके बताया था कि वर्तमान समय में ग्राम सभा ऐहार के ऐहार गांव में एलटी तारो को बदलने का कार्य चल रहा लेकिन ग्राम बालहेमऊ एवम पूरे कलिका बक्स में जर्जर तार बदलने के लिए एलएनटी कंपनी ने मना कर दिया इन गांवों के तार…
बरेली – सिरौली थाना क्षेत्र में छोटे भाई ने बड़े भाई को मारी गोली , घर में मचा कोहराम
आँवला – सिरौली थाना क्षेत्र के नवाबपुरा चौकी का है जहां पर सगे भाई ने अपने सगे भाई को कहासुनी होने पर गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया और पुलिस के आने का इंतजार करता रहा मौके पर पहुंची थाना सिरौली पुलिस ने 315 बोर का तमंचा बरामद किया है और शब को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गोली लगने वाले व्यक्ति का नाम बाबू है जिसकी उम्र 35 वर्ष थी जिसने गोली मारी है उसका नाम साने आलम है घटना के बाद पूरे गांव…
बरेली – किसान पाठशाला का आयोजन कर किसानों को क्रषि सम्बन्धित योजनाओं की जानकारी दी गई।
आँवला – प्रदेश और केंद्र सरकार किसानों की आय दूगनी करने के लिए विभिन्न योजनाऐ चला रही इसी क्रम मे आज भिण्डौरा गांव के प्राथमिक विद्यालय मैं किसान कल्याण मिशन (किसान पाठशाला) के अंतर्गत सुनील कुमार सिंह तकनीकी सहायक एव प्रभारी राजकीय बीज भण्डार बिशारतगंज ने कृषक उत्पादक संगठन कृषक उत्पादक कंपनी के संबंध में जैविक खेती प्रकृति की खेती जीरो बजट की खेती के संबंध में उपस्थित सभी किसान भाइयों को जानकारी दी इसके साथ ही प्रधानमंत्री पसंद बीमा के संबंध में भी विस्तार से जानकारी। किसान पाठशाला मे…
बरेली – शमसान घाट वाले मामले मे विजय देवनाथ महाराज की वीडियो जारी होते ही नेताओं मे बडी बैचेनी।
आँवला – गांव इस्माइलपुर मे शमसान भूमि तक जाने का रास्ता ठीक नहीं है जिससे वहां के ग्रामीणों मे रोष व्याप्त है हाल ही मे कई समाचारपत्रों द्वारा इस मामले को पृकाशित किया गया है तब गांव के छुटभैया नेताओं व क्षेत्र के लोगों मे तरह तरह की चर्चाएं होने लगी हैभारतीय मोदी यूथ बिग्रेड सामाजिक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तपस्वी विजय देवनाथ महाराज ने भी शासन प्रशासन से ग्रामीणों की समस्या का जल्द समाधान किये जाने की बात कही तपस्वी विजयदेवनाथ महाराज ने कहा बढ़े ही दुख की बात…
शांति, समरसता और एकता के लिए समता जरूरी है : राम सिंह
शांति, समरसता और एकता के लिए समता जरूरी है विश्व शांति दिवस (21 सितम्बर) की हार्दिक शुभकामनाएँ देशों के मध्य अशांति का कारण संसाधनों को हड़पने की होड़ और संसाधनों का असमान वितरण है। जिन देशों ने औपनिवेशीकरण किया था, सम्पत्ति का एक बड़ा हिस्सा उनके पास है। आज भी अन्यान्य तरीकों से दूसरे देशों के संसाधनों को हड़पने के प्रयास जारी हैं। शक्तिशाली देश कमजोर देशों की सहायता करने के बजाय उनके संसाधनों को हड़पने के षडयंत्र और कुचक्र रचते रहते हैं। संसार में गरीबी का कारण संसाधनों की…
मा0 मुख्यमंत्री जी ने ब्रम्हलीन महंत श्री नरेन्द्र गिरी जी महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की
मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी मंगलवार को मठ बाघम्बरी गद्दी पहुंचकर अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं बाघम्बरी पीठ के महंत श्री नरेन्द्र गिरी जी महाराज के पार्थिव शरीर के दर्शन करते हुए पुष्पांजली अर्पित की तथा संत समाज एवं प्रदेश सरकार की तरफ से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मा0 मुख्यमंत्री जी ने कहा कि यह हमारे आध्यात्मिक और धार्मिक समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है। कहा कि अखाड़ा परिषद और संत समाज की जो सेवा उन्होंने की है, वह अविस्मरणीय है। मा0 मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की शांति…
प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य के विकास में एवं जनता की सुख-सुविधाओं में कोई कमी नहीं छोड़ी: श्रीमती स्वाती सिंह
प्रदेश की महिला कल्याण एवं बाल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती स्वाती सिंह ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य के विकास में एवं जनता की सुख-सुविधाओं में कोई कमी नहीं छोड़ी है विगत साढ़े चार सालों में प्रत्येक विधान सभा का चौमुखी विकास हुआ है। सरकार की प्राथमिकता के तहत विकास कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कराया गया। उन्होंने कहा कि सरोजनी नगर विधान सभा क्षेत्र में विगत वर्षों में कराये गये विकास कार्यों से जनता…
जौनपुर: समाजसेवी राजेश कुमार ने एक विक्षिप्त व्यक्ति की ,की सेवा
समाजसेवी राजेश कुमार ने एक विक्षिप्त व्यक्ति की की सेवा जनपद जौनपुर के चर्चित और लोकप्रिय सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और व्यवसाय प्रबंधन विभाग पूर्वांचल विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफ़ेसर राजेश कुमार ने विश्वविद्यालय से वापस आते समय शाही पुल के पास इंदिरा मार्केट में एक विक्षिप्त व्यक्ति को देखा जो अर्धनग्न अवस्था में इधर- उधर टहल रहा था lसमाजसेवी राजेश कि जैसे ही निगाह पड़ी उन्होंने तत्काल उसके लिए नए कपड़े की व्यवस्था कर कपड़े पहनाए lइस बाबत समाजसेवी राजेश कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि जैसे ही वह…
पंजाब के बाद अब राजस्थान की बारी
पंजाब की सियासत में आए भूचाल के बाद अब पार्टी शासित दूसरे राज्यों में हलचल तेज होने लगी है। इस बीच बीते शुक्रवार यानी 17 सितंबर को कांग्रेस नेता राहुल गांधी नें राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के साथ मैराथन बैठकें कीं। हिंदुस्तान की खबर में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि इस बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच राजस्थान की स्थिति के साथ ही 2024 लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी के लक्ष्यों पर भी चर्चा की। बता दें कि संयोग यह है कैप्टन अमरिंदर सिंह…
सुप्रीम कोर्ट : पीड़ित और दोषी के बीच किया गया समझौता सजा में बदलाव का एकमात्र आधार नहीं हो सकता
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि पीड़ित और दोषी के बीच किया गया समझौता सजा में बदलाव का एकमात्र आधार नहीं हो सकता है। शीर्ष अदालत ने कहा, यह प्रत्येक मामले के तथ्यों और परिस्थितियों के हिसाब से तय किया जाता है। क्योंकि गलत करने वाले को सजा देना आपराधिक वितरण प्रणाली का ‘दिल’ होता है। कोर्ट ने कहा, गलत काम करने वाले को सजा देना आपराधिक वितरण प्रणाली का ‘दिल’जस्टिस अजय रस्तोगी और जस्टिस अभय एस ओका की पीठ ने ये कहते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट के एक आदेश…
पीलीभीत :जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति की मासिक बैठक गांधी सभागार में संपन्न हुई।
पीलीभीत जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति की मासिक बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रभागीय निदेशक वन एवं वन्यजीव प्रभाग पीलीभीत, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) पीलीभीत, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, उपायुक्त मनरेगा, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई, सहायक अभियन्ता पी0डब्लू0डी, सहायक वैज्ञानिक प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बरेली एवं समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत एवं अन्य अधिकारीगणों द्वारा बैठक में प्रतिभाग किया गया। उक्त बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन, कन्सट्रक्शन डिमोलेशन वेस्ट, प्लास्टिक अपशिष्ट, ई-वेस्ट प्रबन्धन, जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबन्धन एवं जनपद में 02 वर्ष…
पीलीभीत : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न।
पीलीभीतआज दिनांक 20 सितंबर 2021 को जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की वर्ष 2021 में तृतीय बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें जिलाधिकारी द्वारा विगत बैठक में दिए गए निर्देशों की समीक्षा की गई एआरटीओ अमिताभ राय द्वारा अवगत कराया गया की एनएचएआइ बरेली के अधिकार क्षेत्र में आने वाले जनपद के बरेली पीलीभीत सितारगंज मार्ग पर शाही खमरिया पुल जैतीपुर ललौरीखेड़ा ब्लैक स्पॉट्स इन पर वाइट पेंटिंग धुल चुकी है रात में अंधेरा रहता है इस पर पुनः वाइट पेंटिंग रिफ्लेक्टर कैट्स आई मोड़ों…
जौनपुर:विषैला जंतु काटने से विवाहिता की मौत परिजनों में कोहराम
शाहगंज(जौनपुर): स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बड़ागांव में रात्रि सोते समय विषैले जन्तु के काटने से महिला की मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के बड़ागांव निवासी नीतू देवी 35 वर्षीय पत्नी कालिका प्रसाद प्रतिदिन की भांति रात खाना खाकर अपने बिस्तर पर सोने गई नींद के दौरान किसी विषैले जंतु के काटने से उनकी हालत गंभीर हो गई जिसकी सूचना घरवालों को काफी समय बाद हुई उनके पति कालिका प्रसाद ने आनन-फानन में नजदीकी चिकित्सक को बुलाकर जांच कराया चिकित्सक ने देखने के उपरांत तुरंत शाहगंज निजी…
जौनपुर:सड़क दुघर्टना में किशोर घायल
शाहगंज(जौनपुर): कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत बड़ागांव के समीप सड़क दुघर्टना में दो बाइको की भिड़ंत में एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।सरपतहा थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव निवासी 12 वर्षीय अमित कुमार पुत्र शचिन्द्र प्रसाद अपने दोस्त के साथ बाइक से शाहगंज से घर जा रहा था कि बड़ागांव के समीप रविवार की रात सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक की भिड़ंत हो गई। जिसमें अमित…
