फर्रुखाबाद : थाना नवाबगंज पुलिस ने आखिरकार शिवानी हत्याकांड का खुलासा कर उसके प्रेमी अश्वनी ब प्रेमी का पिता रामपाल एवं ड्राइवर प्रेम कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। नवाबगंज थानाध्यक्ष अंकुश कुमार राघव के कुशल नेतृत्व से जनपद कन्नौज थाना तालग्राम के ग्राम सुताह निवासी अश्वनी कुमार वर्मा उसके पिता रामपाल वर्मा व इसी थाने के ग्राम किस्तयापुर निवासी प्रेम कुमार कठेरिया पुत्र शिव कुमार को गिरफ्तार किया।जिनको पुलिस लाइन के सभागार में मीडिया के सामने पेश किया गया। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि इन आरोपियों…
Day: September 20, 2021
रायपुर : सुबह एंव शाम ढलते ही ओवर रेट पर बेची जा रही है शराब
तिल्दा नेवरा :- टंडवा ( बैकुंठ ) में शराब की दुकान जहाँ हो रही मनमानी शराब को सरकारी रेट पर न बेच कर ओवर रेट बेचा जा रहा है।गौरतलब है कि देशी शराब सभी में प्रिंट रेट से दस से बीस रुपए अधिक दर पर बेची जा रही है, वहीं शराब की अधिक रेट पर बेचने की मिल रही , शराब प्रेमियों का कहना है कि अधिक रेट शराब बेच रहे सेल्समेन व सुपरवाईजर की मिली भगत के चलते अधिक रेट पर शराब बेचे जा रहे हैं एवं रेट ज्यादा…
रायबरेली: बछरावां विधायक राम नरेश रावत ने पिछले साढे 4 सालों में किए गए विकास कार्यों को बताया
महराजगंज/रायबरेली: बछरावां विधायक राम नरेश रावत ने आज एक पत्रकार वार्ता बुलाकर अपने कार्यकाल के विगत साडे 4 सालों में कराए गए विकास कार्यों जिनमें मुख्यत: सड़क और सेतु का निर्माण तथा पीएमजीएसवाई के कार्य और ग्रामीण पाइप पेयजल योजना के अंतर्गत पूर्ण की गई परियोजनाएं तथा जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत पूर्ण की गई परियोजनाएं के अलावा हैंड पंप अधिष्ठापन चिकित्सालय एवं स्वास्थ्य शिक्षा के कार्य शौचालय निर्माण कार्य आदि विकास योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला और दावा किया कि, जितने रिकॉर्ड कार्य भाजपा की सरकारों के…
रायबरेली: विधानसभा के चुनाव का बजा बिगुल
रायबरेली: विधानसभा के चुनाव का प्रदेश में बिगुल बज चुका है।राजनीतिक दलों ने मतदाताओं को लुभाने के लिए नए नए पैतरे शुरू कर दिए है।इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी ने रायबरेली में पिछडो व निषादों के वोटो में सेंध लगाने के लिए पूर्व दस्यु सुंदरी व पूर्व सांसद फूलन देवी की मूर्ति लगाने की घोषणा कर दी।जैसे ही ये सूचना जिला प्रशासन व सत्ताधारी दल के नेताओ को को मिली तो हड़कम्प मच गया।आज मूर्ति की स्थापना के लिए पार्टी ने पिछड़ा वर्ग सम्मेलन आयोजित किया और मूर्ति की स्थापना…
रायबरेली: प्रधान ने महिला पुलिस को भेजा अश्लील मैसेज
योगी सरकार में जब महिला पुलिस नहीं है सुरक्षित तो आम महिलाओं की सुरक्षा का क्या होगा लालगंज-रायबरेली। महिला दरोगा को अश्लील मैसेज भेजने वाले ग्राम प्रधान के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया हैं। बाद में उन्हे धारा41 की नोटिस प्रदान कर कोतवाली से ही निजी मुचलके पर मुक्त कर दिया है। उल्लेखनीय है कि बीती शाम लालगंज ब्लाक के एक ग्राम प्रधान को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और जब अश्लील मैसेज भेजने का कारण ग्राम प्रधान नहीं बता पाये तो उनकी पिटाई भी की। इस…
रायबरेली:पिछड़ों के हितों पर वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे अत्याचार के विरुद्ध जन जागरण
बछरावां/ रायबरेली: पिछड़ों के हितों पर वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे अत्याचार के विरुद्ध जन जागरण के लिए समाजवादी पार्टी के निर्देशन में विधान परिषद सदस्य एवं पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर राजपाल कश्यप द्वारा विगत 30 दिनों से जारी समाजिक न्याय यात्रा के अनुक्रम में आज सोमवार के दिन डॉक्टर राजपाल कश्यप का काफिला जैसे ही बछरावां के मेन चौराहे पर पहुंचा तो उनके स्वागत के लिए पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओ का हुजूम उमड़ पड़ा l जिसमें समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पिछड़ा वर्ग…
रायबरेली:एमसीएफ में माहाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे का दौरा
उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री प्रमोद कुमार ने दिनांक 18 सितंबर 2021 को आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना, रायबरेली का दौरा किया । इस दौरान उनके साथ उत्तर मध्य रेलवे के पीसीएमई श्री कुन्दन कुमार, पीसीईई श्री सतीस कोठारी, सीएओ श्री सरद मेहता एवं पीसीई श्री एस. के. मिश्रा साथ रहे।महाप्रबंधक ऊ.म.रे ने कारखाने में हो रहे उत्पादन का किया बारिखी से निरीक्षण उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री प्रमोद कुमार ने कारखाने में हो रहे उत्पादन कार्यों का विस्तृत रूप से जानकारी ली। महाप्रबंधक ऊ.म.रे. तथा उनके साथ आये…
रायबरेली -चोरी की मोटर साइकिलों सहित पुलिस ने दो को दबोचा
लालगंज-रायबरेली।लालगंज कोतवाली पुलिस ने मादक पदार्थों की बिक्री के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत अफीम के पोस्ते सहित चोरी की मोटर साइकिले बरामद की है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर गश्ती दल ने बृजेन्द्र नगर में सघन तलाशी अभियान चलाया आया।वहां साकेत नगर लालगंज मोहल्ले के रहने वाले शिवशंकर मिश्र पुत्र शिवकरन मिश्रा व दूसरा सरांय बैरिहाखेड़ा निवासी अमरेन्द्र सिंह उर्फ सज्जन सिंह पुत्र रामहर्ष सिंह को गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी की मोटर साइकिल नम्बर यूपी 33 क्यू 4119 व दूसरे के पास…
रायबरेली -तो क्या अब पुलिस के हिसाब से करनी होगी पत्रकारिता ।
डलमऊ /रायबरेली – डलमऊ गंगा पर समाचार संकलन करने से रोके जाने का एक आडियो सोशल मीडिया पर जोर शोर से वायरल हो रहा है। यह आडियो डलमऊ कोतवाली प्रभारी और एक हिंदी अखबार के बीच हुई आपसी बहस का बताया जा रहा है। आडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारी भी अब अपना बचाते नजर आ रहे हैं।सोमवार को भाद्र मास की पूर्णिमा पर विभिन्न क्षेत्रों एवं जनपदों से श्रद्धालु गंगा नदी में स्नान करने आये थे। इसी दौरान डलमऊ गंगा मार्ग से…
फर्रुखाबाद : रोडवेज बस एवं डीसीएम की भिड़ंत में एक की मौत
फर्रुखाबाद से दिल्ली जा रही कौशांबी डिपो की रोडवेज बस सोमवार सुबह हादसे का शिकार हो गई। बस जैसे ही शमसाबाद थाना क्षेत्र की कलुआपुर पुलिया के पास पहुंची तभी सामने से आ रही तेजरफ्तार डीसीएम से भिड़ंत हो गई। इसमें डीसीएम चालक की मौत हो गई। रोडवेज बस के चालक परिचालक को गम्भीर हालत में लोहिया अस्पताल भेजा गया है। कई सवारियां घायल हुईं हैं। डीसीएम में फंसे चालक को पुलिस निकालने का प्रयास कर जा रही है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जामकर हंगामा करना शुरु कर…
रायबरेली: मुराई बाग चौराहे पर पूर्णिमा के अवसर पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
डलमऊ गंगा घाट पे भद्रपद माह की पूर्णिमा पे हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया डलमऊ के राजघाट, पक्काघाट,पथवारीघाट सहित सभी घाटों में स्नानार्थियों ने गंगा में डुबकी लगाई रात में घाटों पर श्रद्धालुओं ने ढोल-मंजीरे की धुन पर भक्ति गीत भी गाए। सोमवार को सुबह से श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान करना प्रारंभ कर दिया। सुबह 5बजे से 10 बजे तक स्नान घाटों पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ नजर आई।दोपहर बाद तक स्नान और पूजा-पाठ का सिलसिला चलता रहा। घाटों के पास स्थित पथवारी देवी, संकटमोचन, नागेश्वर आदि मंदिरों…
रायबरेली: स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से व्यापारियों ने लगवाया टीकाकरण कैंप
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल इकाई डलमऊ के पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से टीकाकरण कैंप का आयोजन कराया जिसमें लोगों को कोरोना टीकाकरण की प्रथम एवं द्वितीय डोज लगाई गई टीका लगवाने के लिए स्थानीय लोगों की भारी भीड़ दिखाई पड़ीअखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के विशेष अनुरोध पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डलमऊ के स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा मुराई बाग कस्बा स्थित सहकारी संघ में कोरोना टीकाकरण के लिए कैंप का आयोजन किया गया कोरोना का टीका लगाने के लिए सोमवार को आयोजित कैंप में टीका लगवाने…
बहराइच : उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा पयागपुर स्थित के बी इंटर कॉलेज के हीरक जयंती कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे
बहराइच : पयागपुर आज दिनाँक 20.09.021 को मा0 उपमुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार, डॉ0 दिनेश शर्मा जी के जनपद आगमन कार्यक्रम के तहत पुलिस अधीक्षक बहराइच, सुजाता सिंह महोदया द्वारा कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा ब्यवस्था का जायजा लिया गया तथा जिलाधिकारी महोदय बहराइच के साथ मा0 उपमुख्यमंत्री जी का स्वागत किया गया। द दस्तक 24जिला ब्यूरो चीफ बहराइचअनिल कुमार मौर्य
जौनपुर:भगवान विश्वकर्मा के चेहरे पर प्रधान मंत्री मोदी का चेहरा लगाने पर विश्वकर्मा समाज हुआ आक्रोशित
जौनपुर/बदलापुर:17 सितंबर 2021 को विश्वकर्मा पूजा उत्सव पर बिहार के बिस्फी से बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर द्वारा भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा के ऊपर मोदी का चेहरा लगाने को लेकर विश्वकर्मा समाज में काफी आक्रोश है। विश्वकर्मा समाज का कहना है की विधायक द्वारा ऐसा करके न केवल सनातन धर्म का अपमान किया बल्कि विश्वकर्मा वंश के कुलदेवता भगवान विश्वकर्मा व विश्वकर्मा समाज का अपमान किया गया है। राजेश विश्वकर्मा अध्यक्ष श्री विश्वकर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट जौनपुर के अध्यक्ष राजेश विश्वकर्मा ने साथियों के साथ कोतवाली बदलापुर में बीजेपी विधायक बिहार सरकार…
रायपुर :मोदी के जन्मदिन में वरिष्ठ कार्यकर्ता ओ का सम्मान – भागबली साहु
तिल्दा नेवरा :- भारतीय जनता पार्टी तिल्दा नेवरा ग्रामीण मंडल द्वारा विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता व भारत को दुनिया मे एक अलग पहचान दिलाने वाले देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जन्म दिन शुक्रवार को तिल्दा – नेवरा ब्लॉक के ग्राम बहेसर में मनाया गया । भाजपा पदाधिकारियों द्वारा सेवा ही समपर्ण कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यकर्ताओं के साथ घर – घर जाकर केन्द्र सरकार की योजनाओं को बताकर ज्येष्ठ एंव श्रेष्ठ बीजेपी कार्यकर्ताओं एंव बुजुर्गों की मुंह मीठा कर शाल एंव श्री फल से सम्मान किया…
बहराइच : मिहींपुरवा ब्लाक के ग्राम सभा खड़िया में पोषण माह के टीकाकरण करवाया गया
बहराइच : मिहींपुरवा ब्लाक के ग्राम सभा खनिया में गर्भवती महिलाओं को और बच्चों को पोषण माह के टीकाकरण करवाया गया. जिसमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित किया हुआ टीकाकरण लगाते हुए एएनएम नाम आकांक्षा यादव और बाल विकास के सुपरवाइजर सारण आंगनवाड़ी पुष्पा सिंह, कविता देवी सहायिका, कौशल्या देवी आंगनवाड़ी कार्यकरती, विमला देवी आंगनवाड़ी सहायिका, आशा बहू के संगिनी रामावती मौर्या, मीना देवी, ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को क्या खाना चाहिए क्या नहीं ? जिससे महिला स्वस्थ रहें . द दस्तक 24जिला ब्यूरो चीफ बहराइचअनिल कुमार मौर्य
Punjab: चरणजीत चन्नी का पार्षद से सीएम तक का सियासी सफर
ऐसे आगे बढ़े चन्नी जन्म: 15 मार्च 1963शुरुआती राजनीति: तीन बार पार्षद रहे। दो बार नगर परिषद खरड़ के प्रधान रहे।पहला चुनाव: 2007 में चमकौर साहिब से निर्दलीय जीते। बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए।बढ़ा रुतबा: 2012 व 2017 में लगातार कांग्रेस की टिकट से जीते।सदन में पकड़: 2015 में कांग्रेस ने सुनील जाखड़ को नेता विपक्ष के पद से हटाकर चरणजीत ङ्क्षसह चन्नी को नेता प्रतिपक्ष बनाया।सरकार में सम्मान: 2017 में चन्नी को पहली बार कैबिनेट में शामिल किया गया।शिक्षा: बीए, एलएलबी और एमबीएपत्नी: डा. कमलजीत कौर पंजाब…
पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह का निधन, 1 महीने से चल रहा था इलाज
छत्तीसगढ़ के जशपुर से बड़ी खबर है. जशपुर राजपरिवार के सदस्य और पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव का निधन हो गया है. बैंगलुरु के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने आखिरी सांस ली. युद्धवीर का पिछले एक महीने से लिवर का इलाज चल रहा था. वे पूर्व केंद्रीय मंत्री बीजेपी नेता स्व. दिलीप सिंह जूदेव के पुत्र थे. युद्धवीर चन्द्रपुर से विधायक, संसदीय सचिव और ब्रेवरेजेस कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष भी रह चुके थे. उल्लेखनीय है कि युद्धवीर छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध हस्तियों में से एक थे. वे किसी न किसी…
कासगंज – पिछड़ा वर्ग विरोधी है भारतीय जनता पार्टी: केशव देव मौर्य (महान दल )
नगर पंचायत अध्यक्ष के आवास पर रविवार को महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया गया। सपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने 2022 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प कार्यकर्ताओं को दिलाया। महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने कहा कि हिदुस्तान में भाजपा के ट्रंप नमस्ते ने कोरोना बीमारी को फैलाया। भाजपा का कोई भी नेता अपनी सभा करें तो कोरोना बीमारी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने गत विधानसभा चुनाव पिछड़े वर्ग के नेता को मुख्यमंत्री बनाने का वायदा कर जीता…
UP: मुख्यमंत्री योगी ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड, बताया कैसी बदल दी उत्तर प्रदेश की सूरत
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सरकार के 4 साल पूरे होने पर अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने इस अवधि में उत्तर प्रदेश में विकास कार्य किए और भय और अपराध का माहौल दूर कर प्रदेश की सूरत बदल दी। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के 4 साल पूरे होने पर सभी जिलों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में अब विधानसभा चुनाव…
