पाली, हरदोई। पाली कस्बे के सेठ बाबूराम भारतीय इंटर कॉलेज में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई। जिसमें तहसील एवं ब्लाक कमेटी की घोषणा की गई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चंद कुशवाहा व जिला अध्यक्ष आमिर किरमानी सहित कई जिले के पदाधिकारी उपस्थित रहे। रविवार को पाली नगर के सेठ बाबूराम भारतीय इंटर कॉलेज में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चंद कुशवाहा एवं जिला अध्यक्ष आमिर किरमानी ने पाली निवासी पत्रकार विष्णुकांत बाजपेई को संगठन…
Day: September 12, 2021
सीतापुर : नगर पालिका परिषद मिश्रित परिक्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला रामनगर में करवाया जा रहा अमानक इंटरलाकिंग निर्माण कार्य
मिश्रित /सीतापुर : सीतापुर : नगर पालिका परिषद मिश्रित परिक्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला रामनगर में करवाया जा रहा अमानक इंटरलाकिंग निर्माण कार्य, निर्माण कार्य पूरी तरह से भ्रष्टाचार की कहानी पढ़ रहा है । उपरोक्त इंटरलाकिंग कार्य ठेकेदार अमित मेहरोत्रा व ऋषि वर्मा नामक व्यक्ति द्वारा कार्य कराया जा रहा है । उन्होने पहले से खडंन्जे की लगी पुरानी ईटा को मोहल्ले के लोगों के हांथ बैंच लिया है । उसके ऊपर इंटरलाकिंग सड़क का निर्माण कराया जा रहा है । जबकि इसके बगल में तालाब स्थित है । आखिर…
पहली बार के विधायक भूपेंद्र पटेल होंगे गुजरात के नए राजा (मुख्यमंत्री)
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के पद से इस्तीफा देने के बाद राज्य में सीएम के नए चेहरे की तलाश पूरी हो गई है। गांधीनगर में पार्टी के मुख्यालय में विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री पद के लिए भूपेंद्र पटेल का नाम सामने आया है। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भूपेंद्र पटेल के नाम का एलान किया है। इसके पहले विधायक दल की बैठक में पूर्व सीएम विजय रूपाणी ने मुख्यमंत्री पद के लिए भूपेंद्र पटेल के नाम का प्रस्ताव रखा था। बता दें कि भूपेंद्र पटेल…
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश की मा0 राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल ने प्रो0 राजेन्द्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय में नवनिर्मित भवनों का किया लोकार्पण
12 सितम्बर, 2021 प्रयागराज: उत्तर प्रदेश की मा0 राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल द्वारा प्रो0 राजेन्द्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय पहुंचकर सर्वप्रथम नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण व प्रो0 राजेन्द्र सिंह (रज्जू भय्या) की प्रतिमा का अनावरण किया साथ ही मा0 राज्यपाल ने विश्वविद्यालय कैम्पस में पौधारोपण भी किया। लोकार्पण के उपरांत मा0 राज्यपाल महोदया ने विश्वविद्यालय कैम्पस में बने परीक्षा भवन में आयोजित कार्यक्रम में 35 आंगनबाड़ी केन्द्रों के बच्चों के लिए फर्नीचर, खिलौने आदि से सम्बंधित किट का वितरण किया साथ ही 05 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई करते हुए…
पीलीभीत : जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे ने परियोजना निदेशक ग्राम विकास अभिकरण व डीएफओ टाइगर रिजर्व का किया स्पष्टीकरण तलब ।
पीलीभीत : ग्राम विकास विभाग के अंतर्गत संचालित दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय आजीविका मिशन योजना के अंतर्गत महिला स्वयं सहायता समूह को बैंक ऋण उपलब्ध कराते हुए विभिन्न आजीविका गतिविधियों से जोड़ने के साथ-साथ समस्त महिला समूह को बैंक क्रेडिट लिंकेज का कार्य किया जाना है। शासन द्वारा प्राप्त निर्देशों के 6 माह व्यतीत होने के उपरांत भी परियोजना निदेशक द्वारा जनपद में समूहों का बैंक क्रेडिट लिंकेज के कार्य में लक्ष्य के सापेक्ष 10% की प्रगति की गई है जिसके कारण योजना पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है, स्पष्टीकरण जारी…
रायबरेली: रेलकोच फैक्ट्री गेट से बाइक हुई चोरी
लालगंज रायबरेली कोतवाली क्षेत्र आधुनिक रेलकोच फैक्ट्री गेट नंबर 3 के बाहर सामने से वर्कर की बाइक हुई चोरी प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले एक वर्कर की बाइक को चोरों ने पार कर दिया जय नारायन पुत्र छंगा निवासी पूरे प्रान सिंह मजरे ऐहार जोकि रोटी रोजी चलाने के लिए रेलकोच फैक्ट्री में प्राइवेट कंपनी में काम करता है। शुक्रवार सुबह बाइक को फैक्ट्री के गेट नंबर 3 के बाहर यूपी 33 बीजे 4928 स्प्लेंडर प्लस सामने खड़ी कर फैक्ट्री के अंदर चला गया शाम को जब छुट्टी हुई…
रायबरेली: सहकारी बैंक के द्वारा वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का किया गया आयोजन
लालगंज रायबरेली।लालगंज सहकारी बैंक से जुडी साधन सहकारी समिति लिमिटेड गोविन्दपुर वलौली मे जिला सहकारी बैंक रायबरेली द्वारा आयोजित एवं नाबार्ड से प्रायोजित वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि चेयरमैन विजय प्रताप सिंह,जीएम हरिष्चन्द्र दीक्षित,डीजीएम लक्ष्मी सुगम निगम ने किसानों को सम्बोधित किया।इससे पूर्व लालगंज शाखा प्रबंधक मुसीर अहमद,बृजेन्द्र तिवारी ने चेयरमैन का माल्यार्पण व अंग वस्त्र से अभिनन्दन किया।कार्यक्रम मे बोलते हुये चेयरमैन ने कहा कि सरकार के द्वारा जो भी किसानपरक योजनायें संचालित है सहकारी बैंके उन योजनाओं को सचिवो के माध्यम से…
रायबरेली: वाहन न पकडे जाने पर मृतक के परिजनों ने सडक किया जाम
लालगंज रायबरेली।शुक्रवार को सडक दुर्घटना का षिकार हुये विद्या मन्दिर के छात्र रौनक साहू के परिवारीजनों ने दुर्घटना करने वाले वाहन व चालक को न पकडे जाने पर शनिवार सुबह दस बजे के करीब कोरिहरा के पास लालगंज फतेहपुर मार्ग जाम कर दिया।बच्चे के शव को सडक पर रखकर सैकडों लोग प्रदर्सन करने लगे।आवागमन ठप्प हो गया।सूचना मिलने पर एसडीएम विजय कुमार,सीओ अंजनी चतुर्वेदी व कोतवाल जितेन्द्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों को समझा बुझाकर धरना प्रदर्सन समाप्त कराया।तब जाकर आवागमन चालू हो सका।वहीं लोग एनएच…
रायबरेली: भैंस चोरी का आरोप लगाकर मारा पीटा
लालगंज /रायबरेली।लालगंज कोतवाली क्षेत्र के गौरा रूपई गांव मे भैंस चोरी का आरोप लगाकर एक युवक को पेड मे बांधकर पीटने का मामला जानकारी मे आया है।पीडित हरिकेस रैदास ने गांव के ही आदित्य और अखिलेस के खिलाफ उसके साथ मारपीट करने के बाबत पुलिस मे सिकायत की है।पीडित ने बताया कि आदित्य की भैंस चोरी हुयी है।चोरी का आरोप मेरे ऊपर लगा रहे है।इसी बात को लेकर मुझे व मेरी मां को मारा पीटा है। सवांददाता: सर्वोदय मौर्य
भाजपा को जनाधार वाले नेताओं की तलाश: कई राज्यों पर नजर
उत्तराखंड में दो बार नेतृत्व परिवर्तन के बाद कर्नाटक और अब गुजरात में बदलाव। इसकी पटकथा पिछले साल हरियाणा, झारखंड और कई अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद ही लिख ली गई थी। लोकसभा का वोट प्रतिशत विधानसभा चुनाव में बरकरार न रहने से चिंतित भाजपा नेतृत्व ने अलग-अलग राज्यों की समीक्षा कर जरूरत पड़ने पर नेतृत्व परिवर्तन की रणनीति बनाई थी। इसी के तहत उत्तराखंड, कर्नाटक के बाद अब गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को इस्तीफा देना पड़ा। पार्टी के उच्चपदस्थ सूत्रों का कहना है कि यही फार्मूला…
खुलेआम बीजेपी से पंगा लेने के मूड में नहीं नीतीश, इसलिए ओमप्रकाश चौटाला के कार्यक्रम से बना ली दूरी!
तीसरे मोर्चे के गठन की कवायद के बीच इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के नेता ओम प्रकाश चौटाला पूर्व उप प्रधानमंत्री देवी लाल की जयंती के मौके पर 25 सितंबर को हरियाणा के जींद में किसान सम्मेलन का आयोजन करने जा रहे हैं। इस सम्मेलन में मुलायम सिंह यादव, पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा और शिरोमणि अकाली दल के चीफ प्रकाश सिंह बादल एक मंच पर आएंगे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने व्यस्तता का हवाला देते हुए इस कार्यक्रम से दूरी बना ली है। हालांकि, अब नीतीश कुमार के इस कार्यक्रम…
यूपी विधानसभा चुनाव लड़ेगी शिवसेना
शिवसेना ने घोषणा की है कि वह अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सभी 403 सीटों के लिए उम्मीदवार उतारेगी।पार्टी ने अभी तक किसी भी राजनीतिक दल के साथ गठबंधन नहीं किया है, लेकिन गठबंधन की संभावना का संकेत दिया है।एक बयान के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में शिवसेना नेताओं ने शनिवार को लखनऊ में एक बैठक की राज्य की सभी सीटों से चुनाव लड़ने का फैसला लिया। यूपी शिवसेना प्रमुख, ठाकुर अनिल सिंह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के शासन में राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर…
पीलीभीत : जिलाधिकारी ने चौराहों पर सीसीटीवी लगवाये एवं उनका निरीक्षण कराया
जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे ने नगर के चौराहों पर सुरक्षा के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरे लगाने हेतु पूर्व में अधिशासी अधिकारी पीलीभीत को निर्देशित करने के उपरांत शहर के 24 चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की क्रियाशीलता के निरीक्षण हेतु नगर मजिस्ट्रेट पीलीभीत को निर्देशित किया गया जिसके क्रम में नगर मजिस्ट्रेट द्वारा चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की गई,समस्त कैमरे संचालित रूप में पाए गए। निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट द्वारा नकटादाना, विद्या मंदिर , सुनगढ़ी, गैस चौराहा, छतरी, चावल, धुन्नो, स्टेशन,…
पीलीभीत : भारतीय जनता पार्टी ने किया प्रबुद्ध सम्मेलन ।
पीलीभीत : जिले में आकेजन बैंकट हाल में भाजपा द्वारा प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें शामिल होने आए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक ने सम्मेलन में जहां प्रबुद्ध लोगों को संबोधित कर सरकार की पिछले 4 साल की उपलब्धियों को गिनाया वहीं उन्होंने प्रियंका गांधी और मायावती पर भी जमकर हमला बोला पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी सीज़नल नेता हैं तो वहीं मायावती जातिगत राजनीति करती हैं आम जनता अब यह सब समझ चुकी है उनका जातिगत जादू खत्म हो चुका है…
पीलीभीत: राम नगर जगतपुर में गाय ने कुत्ते के बच्चे को दिया जन्म ।
*पीलीभीत जिले के बीसलपुर तहसील क्षेत्र के गांव रामनगर में गाय ने एक कुत्ते के बच्चे को जन्म दिया जन्म देने के बाद जब गांव वालों को सूचना मिली तो देखने वालों की भीड़ लग गई ।पूरे गांव में गाय के द्वारा कुत्ते के बच्चे को जन्म देना एक कौतूहल का विषय बना हुआ है *रामनगर जगतपुर निवासी केदारी लाल ने बताया कि हमारी गाय ने इससे पहले एक बछड़े को जन्म दिया था लेकिन आज एक कुत्ते के बच्चे जैसा एक बच्चे को जन्म दिया है अपने में एक…
जौनपुर:जर्जर मकान से राहगीरों, स्कूली बच्चो और अभिवावकों में दहशत
जौनपुर/रुहट्टा: जौनपुर के रुहट्टा में राजकमल टाकीज के बगल में एक मकान का आगे का हिस्सा इतना जर्जर हो चुका है कि कभी भी गिर सकता।बता दे कि उक्त मकान एक दम मेन रोड पर है और रोड पर काफी भीड़ होती है, मकान के सामने से हजारों राहगीर,मोटर गाडियां गुजरती हैं, मकान के थोड़ा आगे नगर पालिका बालिका इंटर कालेज और होली चाइल्ड अकेडमी स्कूल की गली होने से हजारों छात्र छात्राएं भी मकान के सामने से गुजरती हैं।होली चाइल्ड अकेडमी के बच्चो को उनके अविभावक जब छुट्टी होने…
पीलीभीत : पूरनपुर दिनेश नर्सिंग होम में करोना महामारी संक्रमण से निजात दिलाने के लिए वैक्सीनेशन कार्यक्रम हुआ
पीलीभीत: रोटरी क्लब ग्रीन पूरनपुर द्वारा कोरोना महामारी संक्रमण निजात सेकंड डोज वैक्सीनेशन कार्यक्रम दिनेश नर्सिंग होम पूरनपुर में पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर प्रेम सिंह द्वारा आयोजित कराया गया अधीक्षक महोदय ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया इस मौके पर सेकंड डोज लगवाने के लिए काफी भीड़ नियत समय से नर्सिंग होम मै एकत्र हो गई चिकित्सा अधीक्षक महोदय ने रोटरी क्लब ग्रीन पूरनपुर के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों की बहुत-बहुत प्रशंसा की एवं कहा कि रोटरी क्लब ने अपने बैनर तले अपने वैक्सीनेशन कार्यक्रम को…
आजमगढ़: कई परिवारों पर मंडरा रहा कटान का खतरा, पलायन को मजबूर
आजमगढ़: सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा की बाढ़ अब सामान्य होने की ओर अग्रसर है। वहीं जलस्तर घटने से कटान में तेजी आ गई है। बगहवा में कटान से कई परिवारों पर बेघर होने का खतरा मंडरा रहा है। कटान की जद में आए लोग खुद अपना आशियाना तोड़कर पलायन करने को विवश हो गए हैं। कृषि योग्य भूमि के लगातार कटने से किसानों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो रहा है। गांगेपुर, महुला देवारा, परसिया, अचल नगर में नदी कटान कर रही है।…
आजमगढ़:कई परिवारों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
आजमगढ़: सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा की बाढ़ अब सामान्य होने की ओर अग्रसर है। वहीं जलस्तर घटने से कटान में तेजी आ गई है। बगहवा में कटान से कई परिवारों पर बेघर होने का खतरा मंडरा रहा है। कटान की जद में आए लोग खुद अपना आशियाना तोड़कर पलायन करने को विवश हो गए हैं। कृषि योग्य भूमि के लगातार कटने से किसानों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो रहा है। गांगेपुर, महुला देवारा, परसिया, अचल नगर में नदी कटान कर रही है।…
आजमगढ़ : पैसेंजर ट्रेन चलाने की मांग किया
आजमगढ़:मेजवां, शाहगंज से आजमगढ़ होते हुए बलिया को जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के न चलने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर पूर्वोत्तर रेल परामर्शदात्री समिति के सदस्य शाहआलम कुरैशी ने पैसेंजर ट्रेन चलाने की मांग उठाई है।उन्होंने बताया कि बलिया से आजमगढ़ होते हुए शाहगंज के लिए अनारक्षित एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जा रही है। जिसका किराया पैसेंजर ट्रेन से अधिक है। ऐसे में यात्रियों को जेब ढीली करनी पड़ रही है। प्रतिदिन सफर करने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।…
