जौनपुर: विद्युत लाइन से सटकर घर बनवाने वाले को बिजली विभाग ने भेजा नोटिस

उमराना (निकट होलिका पोल ) मछलीशहर के निवासी श्री बिस्मिल्ला s/o रहमत अली जिनके द्वारा पूर्व से बनी विद्युत लाइन से सटाकर भवन निर्माण कराया जा रहा था जिससे विद्युत दुर्घटना की प्रबल संभावना के कारण बिजली विभाग मछलीशहर द्वारा पंजीकृत डाक के माध्यम से नोटिस भेजा गया ।सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि पूर्व से बनी विद्युत लाइन के नीचे अथवा सटकर भवन निर्माण करवाना जिससे कि लाइन से मानक दूरी का उलंघन होता है भारतीय विद्युत अधिनियम 1956 के नियम 79 व 82 के अधीन अपराध है,…

जौनपुर: राजेश की मुहिम रंग लाई,खुशी की सहायता को लोगों ने बढ़ाये हाथ

जौनपुर।मैं अकेला ही चला था मंजिले जानिब को मगर,लोग मिलते गए और कारवां बन गया।उक्त लाइनें चर्चित समाजसेवी राजेश कुमार पर एकदम सटीक बैठती है।कुछ ऐसा ही वाक्य गत सप्ताह हुआ जब लाइन बाजार की रहने वाली एक किशोरी खुशी जैस्वाल दुर्भाग्यवश एक बाइक की चपेट में आकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है और उसके बाएं तरफ का पैर कई जगह से टूट गया है और और उसका प्लीहा भी चोटिल हो गया है आंत भी फट गई।परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत ज्यादा खराब होने के कारण उसके माता पिता इलाज…

लखनऊ : राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त 73 शिक्षकों को सम्मानित करने हेतु आदेश जारी किया गया

शिक्षा निदेशक( बेसिक) उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त 73 शिक्षकों को सम्मानित करने हेतु आदेश जारी किया गया , प्रदेश स्तर पर राज्य अध्यापक पुरस्कार शिक्षक शिक्षिकाओं हेतु सबसे बड़ा पुरस्कार होता है जिसके तहत चयनित व सम्मानित शिक्षक को 25000 रुपये , दो साल का सेवा विस्तार व एक वेतन व्रद्धि के बराबर अतिरिक्त वेतन देय होती है ।मैनपुरी से राज्य अध्यापक पुरस्कार हेतु महेंद्र प्रताप सिंह प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय नाहिली प्रथम विकास खण्ड घिरोर को चयनित किया गया था जिनको ज़िलाधिकारी महोदय द्वारा शिक्षक दिवस…

चार गोल्ड मेडल जीतने वाली उत्तर प्रदेश की शूटर बेटी जागृति सिंह मौर्या को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया फोन

चार गोल्ड मेडल जीतने वाली उत्तर प्रदेश की शूटर बेटी जागृति सिंह मौर्या को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दफ्तर ने फोन करके मदद का आश्वासन दिया है. इसके साथ ही ओपन एयर गन का कोटेशन मंगा लिया गया है. डिप्टी सीएम ने जल्द से जल्द ओपन एयर गन उपलब्ध कराने को कहा है.उधर जागृति के पिता ने डिप्टी सीएम के ऑफिस भेजने की तैयारी शुरू कर दी है. कौशांबी के सिराथू तहसील के धुमाई गांव की रहने वाली जागृति सिंह मौर्या को जल्द ही एयरगन मिल सकता है. डिप्टी सीएम…

राष्ट्रीय मुद्दों पर राजनीतिक आंदोलनों के लिए कांग्रेस ने बनाई समिति, प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल

अहम राष्ट्रीय मुद्दों पर निरंतर राजनीतिक आंदोलनों का सिलसिला जारी रखने के मकसद से कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की अध्यक्षता में एक नौ सदस्यीय समिति का गठन किया है। इस समिति में उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को भी शामिल किया गया है। पेगासस जासूसी कांड, कृषि कानूनों को रद करने की प्रदर्शनकारियों की मांग और महंगाई के मुद्दे पर विपक्षी दलों के प्रस्तावित आंदोलन के मद्देनजर कांग्रेस का समिति बनाने का फैसला महत्वपूर्ण है। जनता से जुड़े अहम…

केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान, कहा- यूपी चुनाव के बाद केंद्रीय नेतृत्व और विधायक करेंगे मुख्यमंत्री का फैसला

विधानसभा चुनाव में नेतृत्व के सवाल पर मौर्य ने कहा कि, जब सरकार नहीं होती तो स्वाभाविक रूप से लोग मानने लगते हैं कि जो अध्यक्ष होगा वही सरकार बनने पर मुख्यमंत्री बनेगा. लेकिन वर्तमान में ”योगी आदित्यनाथ मुख्‍यमंत्री हैं. अभी तो हम भी मान रहे हैं और बाकी भी सभी मान रहे हैं कि 2022 के जब परिणाम आएंगे तो योगी जी ही मुख्यमंत्री होंगे. लेकिन, यह मेरे द्वारा नहीं कहा जा सकता है. उत्तर प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन हो, यह फैसला जो केंद्रीय नेतृत्व है, केंद्रीय संसदीय…

फर्रुखाबाद: बीडीओ ने ग्रामों का निरीक्षण कर विकास कार्यों में गति लाने के दिए निर्देश

फर्रुखाबाद राजेपुर खंड विकास अधिकारी गगन दीप नें क्षेत्र के ग्रामों में विकास कार्यो की हकीकत को परखा और प्रधानों से विकास कार्य में तेजी लानें के निर्देश दिये|गुरुवार को बीडीओ गगन दीप नें ग्राम खुटिया का निरीक्षण किया| जहाँ पुरानें नाले को टूटा देख बीडीओ भड़क गये उन्होंने जल्द ही नाला निर्माण करानें के निर्देश दिये|इसके साथ ही ग्राम सराह में चकरोड मार्ग को देखा जो पूर्ण था उसे भी जल्द पूर्ण करानें के निर्देश दिये| इसके साथ ही ग्राम खंडौली में ग्राम प्रधान को बारात घर व बाउंड्री…

फर्रुखाबाद: एसबीआई से कैश गायब होनें में सफाई व कैंटीन कर्मी पर हुई एफआईआर

फर्रुखाबाद मोहम्मदाबाद भारतीय स्टेट बैंक से कैश गायब होनें के मामले में बैंक कैशियर नें बैंक के ही सफाई कर्मी व कैंटीन संचालक सहित दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है|बीते दिन एसबीआई की शाखा मोहम्मदाबाद के कैश काउन्टर से चार लाख 40 हजार 870 रूपये की नकदी गायब हो गयी थी| घटना के समय कुछ देर के लिए सीसीटीवी भी बंद मिला| जिससे अब किसी बैंक कर्मी के शामिल होनें का शक गहरा गया था|बैंक के कैशियर रिषभ कटियार नें बैंक के सफाई कर्मी संदीप कुमार व कैंटीन…

फर्रुखाबाद: ट्रेक्टर ड्राइवर ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली

फर्रुखाबाद: मोहम्मदाबाद ट्रैक्टर चालक नें फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली और उसकी जेब में सुसाइड नोट भी मिला| जिसमे लिखा है कि मेरी मौत का मैं खुद जिम्मेदार हूँ|ग्राम चौकिया बलदेव जनपद मैनपुरी के लगभग 21 वर्षीय राहुल पुत्र रघुराज यादव ट्रैक्टर चालक का कार्य करता था| जो बीते 24 अगस्त को वह घर से बसपा नेता के भट्टे पर ट्रैक्टर चलानें का कार्य करता था| गुरुवार को दोपहर लगभग11:00 बजे वह भट्टे से लगभग 400 मीटर दूर पेड़ पर रस्सी का फंदा बनाकर फांसी पर झूल गया|…

फर्रुखाबाद: संकिसा में बुद्ध महोत्सव के कार्यक्रम की तैयारी के लिए बैठक 12 सितंबर

फर्रुखाबाद :संकिसा में बुद्ध महोत्सव के आयोजन की तैयारी के लिए 12 सितंबर को आवश्यक बैठक बुलाई गई है। संकिसा स्थित धम्मालोको को बुद्ध विहार प्रबंध समिति के अध्यक्ष कर्मवीर शाक्य ने बताया की संकिसा में 19-20 अक्टूबर को बुद्ध महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी आयोजन की तैयारी के लिए 12 सितंबर को दोपहर 11 बजे धम्मालोको बुद्ध विहार में समिति के सभी सदस्यों एवं बुद्ध मिशन से जुड़े सभी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को बुलाया गया है।बैठक में बौद्ध महोत्सव को कोविड नियमो के तहत संपन्न कराने…

जौनपुर: गिरीश यादव की पिटाई के मामले ने पकड़ा तूल , स्वास्थ्य कर्मचारियों संग जिलाध्यक्ष ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

शाहगंज(जौनपुर):खुटहन पुलिस द्वारा शाहगंज अस्पताल में तैनात फार्मासिस्ट गिरीश चंद्र यादव की पिटाई से डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मिलकर एक ज्ञापन सौपा। पदाधिकारियों ने मांग किया कि इस वारदात में शामिल पुलिस कर्मियों को तत्काल निलंबित किया। यदि हमारी मांगे पूरी नही हुई तो हम लोग आन्दोलन के लिए बाध्य होगें।फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अनुसार दो दिन पूर्व दबंगो ने शाहगंज में तैनात गिरीश चंद्र यादव व उनकी भतीजी के साथ मारपीट व…

जौनपुर : करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत।

शाहगंज /जौनपुर: क्षेत्र के बडागांव निवासी युवक अपने दूकान पर काम करते समय बुधवार की देर रात करेंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद परिजनों ने युवक को उपचार के लिए स्थानीय निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान युवक को मृत घोषित कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के बडागांव निवासी आत्मा राम (22)पुत्र श्याम मुरारी की आजमगढ़ बलिया मार्ग स्थिति बडागांव समीप एक दुकान मे खराद मशीन रखकर मशीन रिपेयरिंग का काम करता था।…

फर्रुखाबाद: सड़क दुर्घटना में कार बाइक भिड़ंत में एक की मौत

फर्रुखाबाद नवाबगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सलेमपुर निवासी राम सेवक शाक्य के लगभग 25 वर्षीय पुत्र शिव कुमार की मौत हो गई।दुर्घटना में इसी गांव के मदनलाल धोबी का पैर टूट गया। शिवकुमार व मदनलाल बाइक से फर्रुखाबाद होकर वापस घर जा रहे थे तभी वह ग्राम बघौना एवं महमदपुर मार्ग से गुजर रहे थे तभी सामने तेजी से आ रहे अल्टो कार नंबर यूपी 77 डब्लू/ 2680 के चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।जिससे कार व बाइक खाई में जा गिरी शिवकुमार की जांघ की हड्डी…

फर्रुखाबाद: सड़क हादसे में बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत , अधिवक्ता घायल

फर्रूखाबाद बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत में युवक सलीम कुरैशी की मौत हो गई। सलीम कोतवाली फर्रुखाबाद के मोहल्ला खटकपुरा सिद्दीकी निवासी मुन्ना कुरैशी का लगभग 40 वर्षीय पुत्र था। हादसे में कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला नौगवां कैंट निवासी अधिवक्ता गौरव तिवारी गम्भीर घायल हो गये। गौरव एवं सलीम बाइक से थाना राजेपुर के ग्राम महमदपुर गढ़िया नासा की पुलिया के निकट गुजर रहे थे।ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। गंभीर रूप से घायलों को लोहिया अस्पताल ले जाया गया डॉ अभिषेक चतुर्वेदी ने…

पीलीभीत :प्रदेश में व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त कर युवा, हो रहे है आत्मनिर्भर।

पीलीभीत : आज विश्व में वही देश प्रगति कर रहा है, जिस देश में तकनीकी शिक्षा पर विशेष बल दिया गया है। आज के वैज्ञानिक एवं तकनीकी युग में दैनिक उपयोग में कई घरेलू व निर्माण के उपकरण प्रयोग किये जाते है। उन उपकरणों के उत्पादन, मरम्मत आदि की आवश्यकता होती है। जिस देश के युवा तकनीकी, व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त करते है, ऐसी तकनीकी व कुशल श्रम शक्ति से देश की तरक्की होती है। चीन, जापान, कोरिया, सिंगापुर, पश्चिमी देश इसके उदाहरण है। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी…

रायबरेली:बेहटा निवासी संजय सिंह बने आइटी सेल के जिला सचिव

लालगंज /रायबरेली।जिला कांग्रेस कमेटी आईटी सेल के जिला अध्यक्ष जितेंद्र शुक्ला ने जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी व सांसद प्रतिनिधि के एल शर्मा की अनुशंसा पर बेहटा कला निवासी युवा नेता संजय सिंह को आईटी सेल, जिला कांग्रेस कमेटी रायबरेली का जिला सचिव मनोनीत किया है। उनके मनोनयन से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व विधायक अशोक सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष कामता प्रसाद गौड़, पूर्व चेयरमैन अनूप बाजपेई , ग्राम प्रधान संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह,जिला सचिव दीपेंद्र गुप्ता, जिला महासचिव महेश प्रसाद शर्मा,…

रायबरेली:एटीएम स्कैन कर ठगी करने वालो के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

लालगंज /रायबरेली।केनरा बैंक के एटीएम के अन्दर के एक महिला का एटीएम लेकर स्कैन करने वाले लोगों के खिलाफ लालगंज पुलिस ने धारा 419,420 सहित 66 डी आइटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।घटना मंगलवार शाम की बतायी जाती है त्रिवेदीपुर मजरे तौधकपुर गांव की पूजा सिंह पत्नी सुरेस सिंह मंगलवार को देर शाम केनरा बैंक के एटीएम से पैसा निकालने गयी थी।वो पैसा निकाल ही रहीथी कि पीछे से दो युवक पहुंच गये और कहा कि पैसा नही निकल रहा है क्या।इतने मे उन दो युवको मे से…

रायबरेली:फांसी लगाकर अधेड ने की आत्महत्या

लालगंज/ रायबरेली।लालगंज कोतवाली क्षेत्र के रिसालपुर लोटहनहा मजरे दीपेमऊ सोहवल गांव के राकेस उर्फ कट्टे (45) पुत्र गामा पासवान ने फांसी लगाकर जान दे दी है।लालगंज पुलिस ने राकेस के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लियंे भेजा है।फांसी की घटना पारिवारिक कलह के चलते हुयी बतायी जाती है।राकेस ने गांव के बाहर पेड से तहमद के सहारे लटक कर फांसी लगायी है।मामले मे उसके पुत्र अजय ने पुलिस मे रिपोर्ट की है।

रायबरेली:प्रधान प्रतिनिधि ने सामुदायिक शौचालय एवम खेल के मैदान की की मांग

लालगंज/रायबरेली। ग्रामसभा ऐहार में बच्चों का खेलने के लिए खेल का मैदान ना होने के कारण ग्राम सभा ऐहार के प्रधान प्रतिनिधि ने जीएम सेक्रेटरी एमसीएफ से मुलाकात कर ग्राम सभा ऐंहार के बच्चों के खेलने के लिए एमसीएफ रायबरेली के अंदर स्थित खेल के मैदान में अनुमति देने की मांग की है तथा गेट नंबर 3 पर ट्रकों के भारी भीड़ होने के कारण शौच क्रिया के लिए सामुदायिक शौचालय की भी मांग की है जिससे गेट नंबर 3 के आस पास हो रही गन्दगी से भी वहां मौजूद…

पीलीभीत :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न।

पीलीभीत : जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की समीक्षा बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। आयोजित बैठक में जिलाधिकारी समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि कोविड महामारी के कारण अधिक समय तक विद्यालय बन्द रहने से छात्र/छात्राओं का पठन-पाठन प्रभावित हुआ है और अधिक से अधिक कोर्स के बारे में छात्र/छात्रा भूल चुके हैं, इसके लिए पुनः प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षको को इस सम्बन्ध में दिशा निर्देश जारी कर दिये गये जाये कि शिक्षण कार्य…