मैनपुरी : जागीर क्षेत्र के ग्राम लुखरिया में पूर्व प्रधान द्वारा पक्की सीसी रोड तो बन गई नाली का ध्यान भूल गए l

जागीर : जागीर क्षेत्र के ग्राम लुखरिया में पक्की सीसी रोड पर जल भरा ,नाली का कहीं निकास नहीं किया गया l पूर्व प्रधान द्वारा पक्की सीसी तो करवा दी गई और पक्की ईंटों से रास्ते तो हो गए l नालियों का ध्यान ही भूल गए, जिसके कारण नाली न होने के कारण जलभराव वर्षा का पानी मकानों का पानी का निकास कहीं नहीं है l उससे सीसी पर पानी भर जाता है और आम जनों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है l जनता का कहना…

मैनपुरी : ग्राम लुखरिया में सार्वजनिक रास्ता दबंगों ने रोका

जागीर : ग्राम लुखरिया में 20 साल से चल रहे रस्ते में राजपाल पुत्र ग्याराम सिंह ने दीवाल खड़ी कर डाला अड़भंगा. बता दें की भोगांव एसडीएम ने यहां दो बार ग्राम लुखरिया में आकर रास्ते का निरीक्षण भी किया l दूसरी बार जब एसडीएम साहब ने सार्वजनिक रास्ता का निरीक्षण किया , तो इसे खुलवाया गया था, लेकिन अब फिर से वही ढाक के तीन पात , यानि रास्ता फिर से बंद अवरुद्ध कर दिया गया है, सार्वजनिक रस्ते पर ट्राली ,थ्रेसर ,ट्रैक्टर आदि वाहन खड़े कर दिए जाते…

बहराइच: हिंसक जानवर के हमले से जान बचाकर आबादी में घुसा चीतल

मिहींपुरवा(बहराइच)-कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के मोतीपुर वन रेन्ज अन्तर्गत जंगल के समीप एक ग्राम मोतीपुर में सोमवार की दोपहर एक घायल चीतल आबादी में घुस गया | संभवत जंगल में किसी हिंसक जंगली जानवर के हमले में घायल चीतल जान बचाने के लिए भागकर मोतीपुर सिंचाई कॉलोनी में आ गया था | ज़ख्मी हालत में आबादी में घुसे चीतल को वन विभाग की टीम ने उपचार करके सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया । प्राप्त सूचना के अनुसार कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग अंतर्गत मोतीपुर रेंज के जंगल से अचानक जख्मी हालत में…

पीलीभीत :लोगों से कहा कि नुकसान होने पर सभी को मिलेगा मुआवजा ।

पीलीभीत /पूरनपुर। भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने आज कटान प्रभावित हजारा थाना क्षेत्र के गांवों का दौरा किया व ट्रैक्टर पर बैठकर कटान देखने पहुंचे। फोन करके बाढ़ खंड के अभियंताओं को मौके पर बुलाया और बचाव कार्य शुरू कराए। ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उन्हें नुकसान का पूरा मुआवजा दिलवाया जाएगा। इस दौरान विधायक ने कई गांवों में जनसभाएं करके लोगों की समस्याएं सुनीं। भाजपा के बूथ सत्यापन अभियान में भी भाग लिया। विधायक बाबूराम पासवान आज हजारा थाना क्षेत्र के दौरे पर थे। वे श्रीनगर, राणा प्रताप नगर,…

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं पी0एम0 स्वनिधि योजना के प्रयागराज: लाभार्थियों से माननीय मुख्यमंत्री जी के संवाद कार्यक्रम का किया गया सजीव प्रसारण

प्रयागराज: माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के लखनऊ में आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं पी0एम0 स्वनिधि योजना के लाभार्थियों के संवाद कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। जिसमें माननीय महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नन्दी, माननीय सांसद श्रीमती केशरी देवी पटेल, माननीय विधायक मेजा श्रीमती नीलम करवरिया उपस्थिति रही। माननीय मुख्यमंत्री जी ने जनपद प्रयागराज की प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थी श्रीमती सुशीला देवी, निवासी चाॅदपुर सलोरी से भी वार्ता किये, उन्होंने सुशीला देवी सेे आवास की जानकारी लेते हुए कहा कि और किन-किन योजनाओ का लाभ आप को…

कोरबा: बिना रेलिंग के पुल से नाले में जा गिरी बोलेरो

कोरबा। कोरबा-चांपा मार्ग पर बरबसपुर के पास हादसे में 6 लोगों के घायल होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें वाहन का चालक भी शामिल है। जर्जर सड़क और रेलिंगविहीन पुल को घटना का कारण बताया जा रहा है।उरगा पुलिस की टीम ने हादसे की जानकारी मिलने पर मौके का रूख किया। जानकारी के अनुसार आज तड़के 4.30 बजे यह घटना एनएच 49 बी में कोरबा से 8 किमी आगे बरबसपुर में हुई। यहां पर बारहमासी नाला में वर्षों पहले पुल बनाया गया था।काफी समय…

फर्रुखाबाद :पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर अभद्र टिप्पणी करने में तीन पर हुई एफआईआर

फर्रुखाबाद : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करनें में तीन के खिलाफ पुलिस नें एफआईआर दर्ज कर ली| कोतवाली क्षेत्र मोहम्मदाबाद के ग्रामगांधीनगर तकीपुर निवासी आनन्द गिहार पुत्र मोहब्बत सिंह नें कोतवाली में दर्ज करायी गयी एफआईआर में कहा है कि बीते 29 अगस्त को उसके फोन पर राधे ठाकुर पुत्र परशुराम निवासी घारमपुर फर्रुखाबाद, माधव ठाकुर पुत्र मुन्ना ठाकुर निवासी भोपतपट्टी फर्रुखाबाद, आशीष राजपूत पुत्र शिवकुमार आदि नें अपने इंस्टाग्राम पर सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव का…

बहराइच : प्रसिद्ध थाना मोतीपुर में नही मनाया जा रहा है श्री कृष्णा जन्माष्टमी

जहां बहराइच जिले के अन्य थानों में जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीं बहराइच जिले के चर्चित थाना मोतीपुर में समुचित प्रकाश की भी व्यवस्था नहीं की गई है। अन्य कार्यों की तो दूर। हर साल कृष्णा जन्माष्टमी बड़े उल्लास के साथ मनाया जाता था पर अभी ना मनाने का कार्य पहली बार देखा गया। द दस्तक 24 जिला ब्यूरो चीफ बहराइच अनिल कुमार मौर्य

फर्रुखाबाद: विश्व हिन्दू परिषद का 57वां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया

फर्रुखाबाद: ठंडी सड़क गुरु शरणम पैलेस में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक डॉक्टर सुबोध वर्मा, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ हिंदू चिंतक दिलीप दुबे, विश्व हिन्दू परिषद के प्रांतीय अधिकारी फर्रुखाबाद जनपद के पालक विवेक ,जिलाध्यक्ष मुकेश बाथम, एवं पूज्य संतो ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की । दिलीप दुबे ने अपने उद्बोधन में लोगों को आकर्षित किया। प्रांतीय अधिकारी ने विश्व हिंदू परिषद की स्थापना किस कारण से की गई व विश्व हिंदू परिषद किन किन क्षेत्रों में कार्य कर रहा है इसकी विस्तृत जानकारी दी गई…

देवरिया: राष्ट्रिय समानता दल की बैठक सम्पन्न

देवरिया : राष्ट्रिय समानता दल की जिला कार्यकारिणीं की बैठक कैम्प कार्यालय भुजोसी रोड देवरिया में जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण कुशवाहा की अध्यक्षता में सम्पन हुई. बैठक में पार्टी को मजबूत करने की बात के साथ ,सदस्यता अभियान के तहत बूथ स्तर पर मजबूती करने की बात कहि गई. इस बैठक में जातियगत जनगणना पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई. पार्टी के प्रदेश मुख्य महासचिव अगम स्वरूप कुशवाहा ने समस्त पदाधिकारियों को जातिगत जनगढ़ना के महत्व को विस्तार पूर्वक समझाया तथा लोकतंत्र और सामाजिक न्याय के हित के लिए…

बाराबंकी: थाना देवा पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से 117 ग्राम अवैध स्मैक पाउडर बरामद

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री यमुना प्रसाद द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण रखने के लिए सक्रिय अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु समस्त थाना प्रभारियों को अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।उक्त के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी डॉ0 अवधेश सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री सीमा यादव के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक देवा के नेतृत्व में दिनांक 29.08.2021 को थाना देवा पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण 1. आलोक कुमार उर्फ सोनू वर्मा पुत्र सूर्य प्रकाश वर्मा 2. मुकेश कुमार वर्मा पुत्र देवशरन वर्मा निवासीगण पूरे चोरई थाना…

पति निक के साथ प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की ऐसी फोटो, फैंस देख कर हुए हैरान

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने सिंगर-पति निक जोनस के साथ एक तस्वीर शेयर की है। फोटो में दोनों धूप के दिनों में पूल के किनारे मस्ती करते नजर आ रहे हैं। ऐसा लगता है कि वे अपने लॉस एंजिल्स घर पर वापस आ गए हैं। फोटो में प्रियंका ने रेड बॉटम के साथ ब्लैक बिकिनी टॉप पहना हुआ है। निक शर्टलेस हैं। वह एक फोक और एक चाकू लेकर प्रियंका के बट का इस्तेमाल’ कर रहा है और प्रियंका लेटे हुए मुस्कुरा रही हैं। तस्वीर के साथ पीसी ने कैप्शन…

एड ऐस्नर का 91 साल की उम्र में निधन,एमी पुरस्कार विजेता अभिनेता एड ऐस्नर

सात बार एमी पुरस्कार जीत चुके अभिनेता एड ऐस्नर का 91 की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने दो सिटकॉम द मैरी टायलर मूरे शो नाटक लू ग्रांट में अभिनय किया। उन्हें 2009 की एनिमेटेड फिल्म अप में उनकी आवाज के लिए जाना जाता हैं।उनके प्रचारक ने खबर की पुष्टि करते हुए लिखा कि रविवार को परिवार के बीच उनका निधन हो गया। उनके आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से उनके परिवार ने एक संदेश पोस्ट किया जिसमें कहा गया था, गुडनाइट डैड। वी लव यू।ऐस्नर ने पिक्सर की ऑस्कर विजेता एनिमेटेड…

पीलीभीत: सबलपुर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जन्माष्टमी का त्यौहार।

पीलीभीत :पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव सबलपुर खास में श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर गांव की युवा पीढ़ी ने डीजे के साथ सुंदर सुंदर झांकिया निकाली और डीजे की धुन पर डांस करते हुए सभी ग्राम वासियों का मन मोहनिया सभी ग्राम वासियों ने झांकियों को देखकर युवा पीढ़ी की सराहना की और उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का आश्वासन दिया lवहीं सबलपुर के श्री ठाकुरद्वारा राधा माधव मंदिर में भी श्री कृष्ण जन्मोत्सव का प्रोग्राम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है जिसमें पूरे पर विधान से…

सनी लियोन की हुई बिग बॉस में एंट्री, अपने स्टाइल में मचाएंगी धमाल

बिग बॉस ओटीटी ने सनी लियोन अपने हस्बैंड डेनियल बीबर के साथ नजर आने वाली हैं बिग बॉस ओटीटी के कंटेस्टेंट की बात करें तो इस बार शो में काफी घमासान देखने को मिल रहा हैबॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन अब बहुत जल्द छोटे पर्दे पर भी नजर आने वाली हैं। सनी लियोनी अभी तक फिल्मों में सिर्फ आइटम सोंग्स तक ही सीमित थी मगर यह अभिनेत्री अब छोटे पर्दे पर भी अपनी मौजूदगी दर्ज करवाएंगी। एक्ट्रेस ने अपनी मेहनत और डेडीकेशन के चलते बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक बड़ी कामयाबी हासिल…

कई सालों से चल रहे थे भारतीय टीम से बाहर स्टुअर्ट बिन्नी ने किया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान,

भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी स्टुअर्ट बिन्नी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। बिन्नी ने अपने करियर में टीम इंडिया के लिए 6 टेस्ट, 14 वनडे और तीन टी-20 मुकाबले खेले। बिन्नी साल 2015 में खेले गए विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा भी रहे थे। भारत के लिए उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ 2016 में खेला था और इसके बाद से वह टीम से बाहर चल रहे थे।स्टुअर्ट बिन्नी ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से किया था। वनडे…

योगेश ने पैरालम्पिक में एफ56 वर्ग में जीता रजत पदक

भारत के योगेश काथुनिया ने यहां जारी टोक्यो पैरालम्पिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष डिस्कस थ्रो एफ56 वर्ग में रजत पदक जीता। योगेश ने फाइनल में 44.38 मीटर का थ्रो कर दूसरा स्थान हासिल किया। ब्राजील के सांतोस डोए क्लाउडिने बतिस्ता ने 45.59 मीटर का थ्रो कर नया पैरालम्पिक रिकॉर्ड बनाया स्वर्ण पदक जीता। क्यूबा के लियोनार्ड एलांडाना डियाज ने 43.36 मीटर के थ्रो के साथ कांस्य पदक जीता। 24 वर्षीय योगेश एक समय स्वर्ण पदक की दौड़ में थे लेकिन बतिस्ता ने अपने पहले थ्रो में 44.57 का…

गोल्ड जीतने वाली देश की पहली महिला एथलीट बनी अवनि, 2 घंटे में जीता 4 मेडल

आपने दिन बनते तो सुना होगा. लेकिन अगर उसे देखना है तो टोक्यो पैरालिंपिक्स (Tokyo Paralympics) में सोमवार को सुबह मिली भारत की कामयाबी को देखिए. जन्माष्टमी के दिन टोक्यो में भारत का झंडा बुलंद दिखा. निशानेबाजी से लेकर भाला चलाने तक में भारतीय पारा एथलीटों ने अपना परचम लहराया. तिरंगे का मान इतना रखा कि अभी सिर्फ 6 दिन ही हुए हैं लेकिन भारत की झोली में 7 मेडल गिर चुके हैं. इनमें 4 मेडल भारत ने सोमवार को सिर्फ 2 घंटे के अंतराल में खेले तीन खेलों में…

अफीम की खेती पर लगेगा अफगानिस्तान में बैन, अब तालिबान ने जारी किया फरमान

अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद तालिबान (Taliban) अपनी सरकार बनाने की ओर रुख कर चुका है. तालिबान देश में कई बदलाव ला रहा है और लोगों को इसके बारे में जानकारी देना शुरू कर दिया गया है. इसी में एक अहम बदलाव है कि अब अफगानिस्तान में अफीम (Opium) की खेती पर रोक लगा दी गई है. तालिबान ने अफगानिस्तान के कई गांवों में ये फरमान किसानों को सुना दिया है कि अब वह अफीम की खेती ना करें, क्योंकि इसे देश में बैन किया जा रहा है. वॉल…

पाक को हल करना है टी.टी.पी. का मुद्दा,अफगानिस्तान को नहीं : तालिबान

 तालिबान ने कहा कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टी.टी.पी.) का मुद्दा अफगानिस्तान को नहीं बल्कि पाकिस्तान की सरकार को हल करना चाहिए। यह पाकिस्तान और उसके उलेमा और धार्मिक शख्सियतों पर निर्भर है। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने शनिवार रात जियो न्यूज को दिए साक्षात्कार में यह टिप्पणी की। यह पूछे जाने पर कि क्या तालिबान पाकिस्तान से संघर्ष में शामिल नहीं होने के लिए टी.टी.पी. से बात करेगा, मुजाहिद ने कहा कि देश की भावी सरकार इस पर विचार करेगी परंतु हमारा सैद्धांतिक रुख यही है कि हम किसी और…