मैनपुरी : दो बाईकों में हनुमानगढ़ी कमलपुर मार्ग हरचंदपुर के निकट एक्सीडेंट हुआ l

किशनी : दो बाईकों के बीच हनुमानगढ़ी कमालपुर मार्ग हरचंपुर के निकट दो बाईकों का सामने से एक्सीडेंट हुआ जिस में छोटू नाम के व्यक्ति को गंभीर चोट इलावास का रहने वाला अपने बहन के घर कमालपुर जा रहा था कमालपुर का ही रहने वाला शीटू को भी गंभीर चोट दोनों बाइक सवारों को जिला अस्पताल में परिजनों ने भर्ती कराया संवाददाता : बबलू शाक्य

फर्रुखाबाद :ट्रक ड्राइवर ने साड़ी का फंदा बनाकर स्कूल के रेलिंग में फांसी पर झूला

फर्रुखाबाद : बीती रात ट्रक ड्राइवर नें साड़ी के फंदे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| पुलिस नें मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की| थाना अमृतपुर के ग्राम नगला हुसा निवासी लगभग 45 वर्षीय संजीव कुमार यादव पुत्र फूल सिंह ट्रक चलानें का कार्य करता था| शहर कोतवाली क्षेत्र के कादरी गेट शांति नगर में स्थित बाबा विश्व नाथ स्कूल में किराये पर कमरा लेकर रह रहा था| गाँव में उसकी पत्नी मंजू देवी व अन्य परिजनों के साथ रह रही थी| बीती रात संजीब ने उसकी विद्यालय में बाहर…

कंगना रनौत को अभिनेता ने बताया सबसे बड़ा पाखंडी

कारगिल युद्ध के नायक कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित फिल्म शेरशाह को बॉलीवुड इंडस्ट्री से भी काफी प्यार मिल रहा है। करण जौहर के निर्माण कंपनी में तैयार हुई फिल्म की तारीफ कंगना रनौत ने भी की है। उन्होंने ना सिर्फ सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी की तारीफ की, बल्कि करण जौहर को भी धन्यवाद कहने से भी खुद को रोक नहीं पाईं। कभी करण जौहर को भला-बुरा कहने वालीं कंगना रनौत ने जब उनकी तारीफ की तो, फिल्म अभिनेता कमाल राशिद खान यानी केआरके को ये रास नहीं…

प्रियंका चोपड़ा फिल्म ‘सिटाडेल’ के सेट पर घायल हुईं,खून से लथपथ तस्वीर हुई वायरल

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी दमदार एक्टिंग के झंडे गाढ़ चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों फिल्म ‘सिटाडेल’ की शूटिंग कर रही हैं। सोशल मीडिया पर वह अक्सर शूटिंग से जुड़ी तस्वीरों को शेयर भी करती हैं। हाल ही में शूटिंग के दौरान घायल हो गईं। देसी गर्ल ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए लोगों को इस बात की जानकारी दी है।प्रियंका ने जो तस्वीरें पोस्ट की हैं, उन तस्वीरों में उनके चेहरे से खून बहता दिख रहा है। इसमें उनके चहरे पर मिट्टी लगी हुई…

रायबरेली: ऊंचाहार विधानसभा के देव गेस्ट हाउस में ऊंचाहार ब्लाक व रोहनियां ब्लाक के दिव्यांगजनो के निःशुल्क शारीरिक विकलांगता परीक्षण शिविर

ऊंचाहार /रायबरेली: विधानसभा के देव गेस्ट हाउस में ऊंचाहार ब्लाक व रोहनियां ब्लाक के दिव्यांगजनो के निःशुल्क शारीरिक विकलांगता परीक्षण शिविर को सम्बोधित करते आयोजक भाजपा नेता अतुल सिंह साथ में भाजपा नेता डी0एन0पाठक,मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह,राजा जितेन्द्र सिंह,मण्डल अध्यक्ष गुड्डू यादव,ओम प्रकाश साहू,अभिलाष चंद्र कौशलेंद्र,विमलेंद्र बाजपेई,डॉ राकेश यादव,राकेश मौर्या,सत्यम साहू,अंकित गुप्ता,गोलू अग्रहरी,पप्पू मिश्रा,पप्पू शुक्ला,विपिन जोशी,अरुण सिंह,कप्तान सिंह,राधे श्याम यादव,भोला साहू,पप्पू मंसूरी,वीरेंद्र साहू,प्रमोद बाजपेई,मुकेश जायसवाल,राहुल साहू,धर्मेंद्र सिंह,प्रिंकी देवी,प्रामखेलावन पटेल,शिवकुमार,मनीष सिंह,डॉक्टर दिनेश मिश्रा,विनीत कौशल,अरविंद शर्मा,ज्ञान सिंह,धर्मेंद्र पटेल,वीरेंद्र साहू,मनोज यादव,कुलदीप सिंह,क्षेत्र पंचायत सदस्य गण,चिकित्सा अधीक्षक,दिव्यांगजन अधिकारी,थानाध्यक्ष आदि। सवांददाता: सर्वोदय मौर्य

मैनचेस्टर युनाइटेड ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो को फिर से साइन करने के लिए जताई सहमति

 मैनचेस्टर यूनाइटेड ने शुक्रवार को घोषणा की जुवेंटस से क्रिस्टियानो रोनाल्डो को फिर से साइन करने के लिए एक समझौते पर पहुंच गए हैं। यूनाइटेड ने एक बयान में कहा, “मैनचेस्टर यूनाइटेड को यह पुष्टि करते हुए खुशी हो रही है कि क्लब ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो के ट्रांसफर के लिए जुवेंटस के साथ समझौता कर लिया है, जो व्यक्तिगत शर्तों, वीजा और चिकित्सा के समझौते के अधीन है।” “क्लब में हर कोई क्रिस्टियानो का मैनचेस्टर में वापस स्वागत करने के लिए उत्सुक है। रोनाल्डो के साथ खेलने वाले सोलस्कर ने…

जौनपुर: मंदिर तोड़ने पर मचा हड़कंप जेसीबी के आगे आ गए लोग

जौनपुर: थाना गौरा बदशापुर , कबरुद्दीनपुर के अंतर्गत आजमगढ़ रोड के कबरुद्दीनपुर गांव में रोड बन रही है. इसी रोड के निर्माण कार्य के पास एक काली माता का मंदिर है जिसे निर्माण करने वाली कम्पनी तोड़ना चाहती है.मंदिर तोड़ने पर गांव वालो का गुस्सा फुट पढ़ा और मंदिर को तोड़ रही जेसीबी के ठीक सामने लोग जा बैठे . मंदिर के बगल में एक नीम का पेड़ ,जो की बहुत ही पुराना बताया जा रहा है (गांव वालो का कहना है कि यह केवल एक नीम का पेड़ ही…

जौनपुर: अडिशनल सी एम ओ डी पी यादव ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

शाहगंज(जौनपुर):क्षेत्र के स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुचे अडिशनल सी एम ओ डी पी यादव ने किया अस्पताल का निरीक्षण ।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कोरोना की तीसरी लहर की तैयारी का जायजा लेने पहुचे अडिशनल सीएमओ ने हॉस्पिटल में लग रहे आपकसीजन प्लांट के बारे में व कोरोना की तीसरी लहर से बचने के लिये चल रही तैयारियों की जानकारी इक्ट्ठा की और मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर राफीक फारूकी, डॉक्टर आरबी यादव, डॉक्टर अमित सिंह, डॉक्टर हरिओम मौर्य व मो अब्बास आदि लोग…

जौनपुर: लाखों की लागत से निर्मित सड़क का मंत्री ने किया शिलान्यास

खुटहन(जौनपुर): शहरी नियोजन एवं आवास विकास राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने शुक्रवार को क्षेत्र अंतर्गत दिदखोरा गाँव में साढ़े बाइस लाख की लागत से एत्मादपुर गांव के अंबेडकर प्रतिमा तक 526 मीटर दूरी की सड़क का शिलान्यास किया। गाँव में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गांवों के हर कोनो में सुदूर बस्ती वासियो तक मार्ग पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता में है जिसका कार्य किया जा रहा है।श्री यादव ने कहा वर्तमान सरकार बगैर किसी भेदभाव के सिर्फ विकास का काम कर रही है। बिजली, पानी,…

इंग्लिश दिग्गज को है बस इन 2 भारतीय बल्लेबाजों से डर

इंग्लिश दिग्गज को है बस इन 2 भारतीय बल्लेबाजों सेभारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट लीड्स के हैडिंग्ले स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहली पारी में 78 रनों पर सिमटने वाली भारतीय टीम ने दूसरी पारी में शानदार वापसी की है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने दो विकेट पर 215 रन बना लिए हैं और वह अभी इंग्लैंड के स्कोर से 139 रन पीछे हैं। टीम इंडिया के लिए अच्छी बात ये है कि खराब फॉर्म में…

पंजाब में पावर गेम से कैप्टन सरकार पर संकट

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह व पार्टी प्रधान नवजोत सिद्धू के बीच ‘पावर गेम’ से पंजाब में कांग्रेस सरकार का संकट बढ़ गया है। अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने कहा कि अगले विधानसभा सेशन में उनकी पार्टी कैप्टन सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी। सुखबीर ने कैप्टन को ट्वीट करके चैलेंज दिया कि वे ‘नो कॉन्फिडेंस मोशन’ का सामना करने के लिए तैयार रहें। इससे पहले पंजाब विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी राज्यपाल से मुलाकात करके कैप्टन सरकार का फ्लोर टेस्ट कराने को…

वाराणसी: राजनीति विज्ञान विभाग पर लटका ताला

वाराणसी : बीएचयू के सामाजिक विज्ञान संकाय के राजनीति विज्ञान विभाग में शुक्रवार को ताला लगा रहा। नतीजा यह हुआ कि विभाग के प्रोफेसर, जिनका विभाग में आने का टर्न था, दूसरे विभागों में जाकर बैठने को मजबूर हुए। इस कारण पहले से प्रस्तावित कुछ ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन भी नहीं हो सका। उल्लेखनीय है कि शोध प्रवेश परीक्षा में धांधली का आरोप लगाते हुए छात्रों ने गत गुरुवार को विभागाध्यक्ष प्रो. अशोक उपाध्याय सहित कुछ अन्य शिक्षकों एवं कर्मचारियों को कई घंटे तक विभाग में ही बंधक बनाए रखा…

टोक्यो में फिर लहराएगा तिरंगा, गोल्ड मेडल एक कदम दूर भाविना पटेल,

भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने शनिवार को इतिहास रच दिया। वो पैरालिंपिक के फाइनल में पहुंचने वालीं पहली भारतीय महिला बन गईं। ये कामयाबी उन्होंने चीन की पैडलर झांग मियाओ को सेमीफाइनल में 7-11, 11-7, 11-4, 9-11,11-8 से हराकर हासिल की। भविना अब बस गोल्ड मेडल जीतने से एक मात्र एक जीत दूर हैं। फाइनल में अब भविना का सामना चीन की ही एक और खिलाड़ी और वर्ल्ड-1 झोउ यिंग से होगा। फाइनल मुकाबला 29 अगस्त को सुबह 7:15 बजे से होगा। भाविना पटेल का ये पहला ही…

हमले के बाद काबुल एयरपोर्ट पर अमेरिका ने की जवाबी कार्रवाई, इस्लामिक स्टेट के योजनाकार के खिलाफ किया ड्रोन हमला

अमेरिका ने काबुल में मारे गए अपने सैनिकों का बदला लेने के लिए किया ड्रोन हमला अमेरिका ने एयर स्ट्राइक कर हमले के योजनाकार पर निशाना साधने की बात कही काबुल एयरपोर्ट पर हुए हमले में 13 अमेरिकी जवान मारे गए थे काबुल : काबुल हवाईअड्डे पर हुए हमलों में मारे गए अपने देश के सैनिकों की मौत का बदला लेने के लिए राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा था कि वह हमलावरों को नहीं छोड़ेंगे , चुन-चुनकर मारेंगे । अब पेंटागन ने पुष्टि की है कि अमेरिकी सेना ने इस्लामिक…

24 घंटे में नाइजीरिया में छात्रों के तीन समूहों को मुक्त किया गया

उत्तर नाइजीरिया में प्राधिकारियों ने अपहृत छात्रों के तीन समूहों को 24 घंटे की अवधि में कैद से मुक्त किए जाने की सूचना दी, जिसके बाद शुक्रवार देर रात अटकलें लगनी लगी कि अपहरणकर्ताओं को छात्रों को छोड़ने के एवज में फिरौती के रूप में बड़ी रकम दी गई है। छात्रों के इन समूहों में नाइजीरिया में अपहृत अब तक के सबसे कम आयु के 90 बच्चों का समूह भी शामिल है, जिन्हें तीन महीने कैद में रखा गया। नाइजर राज्य की राजधानी मिना में इन छात्रों को लाए जाने…