डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के सूरजपुर बना पार निवासी प्रमोद कुमार पुत्र जगदीश काफी दिनों से एक मामले में न्यायालय से फरार चल रहा था कई बार नोटिस जारी करने के बाद भी वह न्यायालय में हाजिर नहीं हुआ आज गुरुवार को न्यायालय के आदेश पर डलमऊ पुलिस ने अभियुक्त प्रमोद कुमार के विरुद्ध 82 सीआरपीसी के अंतर्गत मगरूर घोषित कर दिया और गांव में मुनादी कराते हुए उसके घर व आसपास की जगहों पर नोटिस तामिल की गई प्रमोद कुमार पुत्र जगदीश को 82 सीआरपीसी की कार्यवाही की गई है…
Day: August 19, 2021
फर्रुखाबाद :डीएम के निर्देश पर ग्राम विकास अधिकारी निलंबित
फर्रुखाबाद के विकासखंड नवाबगंज की गौशाला रुकैया खाली दादपुर में शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता कार्यक्रम के अंतर्गत गोवंश प्रबंधन कार्यों में श्री शिवपाल सिंह द्वारा लापरवाही बरतने की शिकायतें मिल रही थी गौशाला रुकैया खाली दादपुर में भूमि होने के बाद भी श्री शिवपाल सिंह द्वारा 6 माह से अभी तक गोवंश हेतु हरे चारे की व्यवस्था नहीं करा सके शिकायतों के चलते जिला अधिकारी श्री मानवेंद्र सिंह ने जिला विकास अधिकारी को श्री शिवपाल सिंह ग्राम विकास अधिकारी विकासखंड नवाबगंज को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए
फर्रुखाबाद: फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने किया ढाई करोड़ का घपला, सेल्स मैनेजर सहित सात पर केस
फर्रुखाबाद: जनपद कानपुर किदवई नगर निवासी सचिन मिश्रा ने कंपनी में करोड़ों रुपयों का गबन करने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।कंपनी के कलेक्शन मैनेजर सचिन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला जाफरी 1/78 निवासी शोभित सक्सेना पुत्र कमल सक्सेना थाना मेरापुर के ग्राम बसंतपुर संकिसा निवासी अनूप कुमार पुत्र सुशील कुमार थाना बेवर के ग्राम टोडरपुर निवासी प्रशांत दुबे पुत्र सर्वेश।आवास विकास कॉलोनी आगरा निवासी हिमांशु द्विवेदी पुत्र आदित्य कुमार कानपुर शिवा अपार्टमेंट सर्वोदय नगर निवासी ऋषि पुत्र हरिदत्त एवं फतेहगढ़ निवासी…
उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के दो खिलाड़ियों ने जिले का नाम किया रोशन
डलमऊ विकास खंड क्षेत्र के मुराई का बाग के मिक्स मार्शल आर्ट एकाडमी के दो खिलाड़ियों ने अपने क्षेत्र व जिले का नाम रोशन किया! जानकारी के अनुसार आपको बता दे कि मिक्स मार्शल आर्ट एकाडमी से दो खिलाड़ी 14-8-2021 को आजमगढ़ के लिए रवाना हुए जहाँ एक बडी़ किकबॉक्सिंग चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया था 16,17 को जिसमें अभिषेक शेखर व प्रदीप यादव दोनों खिलाड़ियों ने भाग लिया और सिल्वर मेडल प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया! उनके कोच अल्ताफ खान से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि…
पीलीभीत :‘‘कैच द रेन’’ अभियान के तहत अवशेष भवनों में भी तत्काल प्रारम्भ कराया जाये कार्य-जिलाधिकारी।
पीलीभीत : जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में जल संरक्षण हेतु संचालित ‘‘कैंच द रैन’’ अभियान के अन्तर्गत कराये जा रहे कार्यों की प्रगति के सम्बन्ध में बैठक कलेक्ट्रेट कार्यालय में सम्पन्न हुई। ‘‘कैच द रेन’’ की समीक्षा करते हुये समस्त सरकारी इमारतों यथा पंचायत भवनों, आंगनबाडी केन्द्रों, स्कूलों और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, समस्त प्राइवेट एवं मान्यता प्राप्त स्कूलों, प्राइवेट अस्पतालों एवं नर्सिंग में बनाये गये रूफ रेन वाटर हार्वेस्टिंग की प्रगति देखी गई। इस दौरान डीपीआरओ को निर्देशित करते हुये कहा कि ग्राम पंचायत के विद्यालय, पंचायत भवन,…
पीलीभीत: उ0प्र0 की नई जनसंख्या नीति ’लक्ष्य और उद्देश्य।
पीलीभीत जुलाई, 2021 को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एक ’नई जनसंख्या नीति’ की घोषणा की गई। वर्ष 2021-2030 की अवधि के लिए घोषित इस नीति का मुख्य उद्देश्य राज्य की जनसंख्या पर नियंत्रण लगाना है। चीन के बाद दूसरी सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश होने तथा जनसंख्या वृद्धि दर अधिक होने के कारण देश में समय-समय पर जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए कदम उठाए जा चुके हैं। कई राज्यों ने अपने यहां जनसंख्या नियंत्रण से सम्बन्धित प्रावधान लागू किए हैं, जिनमें दो से अधिक…
पीलीभीत: बॉसुरी उत्पादकों/कारीगरों हेतु दो दिवसीय आयोजित किया जायेगा ऋण वितरण कैम्प।
पीलीभीत: जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में जनपद के बॉसुरी कारीगरों हेतु विशेष लोन शिविर के सम्बन्ध में बैठक कलेक्ट्रेट कार्यालय में सम्पन्न हुई। एक जनपद एक उत्पाद योजना में सम्मिलित जनपद के बॉसुरी उद्योग को बढ़ावा देने के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने उद्योग से सम्बन्धित इच्छुक कारीगरों व उत्पादकों के लिए विशेष ऋण वितरण हेतु कैम्प का आयोजन 25 व 26 अगस्त को आयोजित करने की योजना तैयार की गई है। इस सम्बन्ध में उपायुक्त उद्योग व एलडीएम को निर्देशित किया गया कि उक्त शिविर का आयोजन उस क्षेत्र…
आजमगढ़: बूढ़नपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य के केंद्र पर वैक्सीन के लिए लम्बी लाईन
आजमगढ़।। बूढ़नपुर तहसील के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीपुर पर रोज वैक्सीन के लिए सुबह से ही लम्बी लम्बी कतारें लग रही है। लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे कि आज लाउडस्पीकर से सूचना प्रसारित की गई कि आज केंद्र पर वैक्सीन जिले से प्राप्त नही हुई है कृपया आप लोग अपने अपने घर जाए । लेकिन लोग इसके बाबजूद भी केंद्र पर डटे रहे इस आशा में कई शायद वैक्सीन आ जाये तो मेरे लग जायेगी। डॉ आलेंद्र कुमार के अनुसार जिले से 800 वैक्सीन प्राप्त हुई थीं…
लखनऊः प्रदेश के राजकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश प्रारम्भ
लखनऊः व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के विशेष सचिव व अधिशासी निदेशक श्री हरिकेश चौरसिया ने बताया कि प्रदेश के राजकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश हेतु 04 अगस्त 2021 से प्रारम्भ हो गया है, जिसकी अन्तिम तिथि 28 अगस्त, 2021 तक है। उन्होंने बताया कि अब तक राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में 1,18,743 लोगों तथा निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 23,912 लोगों ने आवेदन किया है। इस प्रकार औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में अब तक कुल 1,42,655 लोगों ने आवेदन किया है।विशेष सचिव व अधिशासी निदेशक ने बताया कि…
उत्तर प्रदेश में स्कूल खुलने का गाइडलाइन हुआ जारी
उत्तर प्रदेश में एक सितंबर से कक्षा 1 से 5 तक के लिए स्कूलों में ऑफलाइन क्लासेज शुरू होंगी. सरकार ने इसे लेकर गाइडलाइन जारी कर दी है. वहीं स्कूलों में कक्षा 6 से 8 तक के लिए 23 अगस्त से फिजिकल क्लासेज के निर्देश दिए गए हैं. कोरोना मामलों में कमी को देखते हुए सरकार ने फैसला लिया था कि उत्तर प्रदेश बोर्ड के प्राइमरी और सेकेंडरी स्कूल 23 अगस्त से खुलेंगे. सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को टीम-9 के पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि रक्षा बंधन…
आजमगढ़: मानसिक तनाव में भाजपा नेता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
आजमगढ़ । कप्तानगंज कस्बा के व्यापार मंडल अध्यक्ष के साथ भाजपा नेता रहे राजेश कुमार गुप्त ने अपने मकान के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । मौत की खबर से कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई । उनके मौत की सूचना मिलते ही जिले के तमाम भाजपा नेताओं एवं पदाधिकारियो का उनके आवास पर सुबह से ही पहुँच गए। लोगों ने शोकाकुल परिवार वालों को ढांढस बंधाया । कप्तानगंज कस्बा निवासी व्यवसायी 45 वर्षीय राजेश कुमार गुप्त पुत्र स्व. बैजनाथ गुप्त की अपने आवास में ही रेडिमेड कपड़ा…
मैनपुरी ब्रेकिंग:पंखे से लटका मिला शव
मैनपुरी ब्रेकिंग संदिग्ध हालत में युवक का पंखे पर लटकता मिला शव घर में मचा कोहराम 2 दिन पूर्व अपनी पत्नी को मायके छोड़ कर आया था युवक आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या की आशंका परिजनों का रो रो कर बुरा हाल घर में मचा कोहराम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा बरनाहल थाना क्षेत्र के इंछापुर गांव का मामला रिपोर्टर पवन कुमार
फर्रुखाबाद : पतौंजा में आरोपियों ने कब्जाई ग्राम समाज की 18 बीघा जमीन
फर्रुखाबाद जहानगंज। गांव पतौंजा में आठ परिवारों को पलायन के लिए मजबूर करने वाले आरोपियों ने ग्राम समाज की 18 बीघा जमीन पर मुर्गी फार्म व चक्की लगाकर अवैध कब्जा कर रखा है। एसडीएम सदर व सीओ अमृतपुर की अगुवाई में बुधवार को हुई जमीन की नापजोख में इसका खुलासा हुआ।अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों से बातचीत कर 72 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया है। पुलिस की दबिश में आरोपियों के घरों में ताला लटकता मिला।मामले में एसपी ने सीओ मोहम्मदाबाद सोहराब आलम के स्थान पर सीओ अमृतपुर…
प्रयागराज: बढ़वारी कला गाँव में नही बन पा रहा गरीब का सरकारी आवास बदौलत हल्का लेखपाल गंगादीन
कोरांव प्रयागराज- के बढ़वारी कला गाँव में हल्का लेखपाल के बदौलत नही बन पा रहा गरीब का आशियाना ज्ञात हो कि बढ़वारी कला निवासी हिन्छलाल व लाहुर आदिवासी दोनों सगे भाई है जो कि अपने पट्टे की भूमि पर अपना सरकारी आवास बना रहा था तभी विपक्षी कन्हैया लाल जो कि पेसे से अधिवक्ता है दलित के पट्टे की भूमि पर अपना कब्जा जमाने के नीयत से अपना किसी भी सूरत में दबाव बनाकर उपरोक्त गरीबो को परेशान कर रहा है मामला सामने तब आया जब उपरोक्त दोनों गरीब दलित…
‘मुझे पैसों की जरूरत है, मेरे पैर की हालत बिगड़ रही है’, पाई-पाई के लिए मोहता हुईं अभिनेत्री सुनीता ने बताई दुखभरी कहानी
सुनीता जल्द से जल्द काम करना चाहती हैं ताकि पैसे आ सकें सुनीता शिरोल ने कहा कि उनका दायां पैर काफी खराब हो चुका है सुनीता ने कहा कि उनकी सारी बचत बीमारी में खत्म हो गई है कई उल्लेखनीय फिल्मों और टेलीविजन शो में काम कर चुकीं दिग्गज अभिनेत्री सुनीता शिरोले आर्थिक संकट से गुजर रही हैं। 85 वर्षीय शिरोले ने हाल ही में खुलासा किया कि उसने महामारी के दौरान जीवित रहने के लिए अपनी सारी बचत खत्म कर चुकी हैं। इस वक्त वह कई बीमारियों की वजह से…
एक साथ तीन स्टारकिड्स लॉन्च करेंगी जोया अख्तर? शाहरुख की बेटी के साथ डेब्यू करेंगे इब्राहिम-खुशी!
सुहाना खान, इब्राहिम अली खान और तीन स्टारकिड्स खुशी कपूर के बॉलीवुड डेब्यू की चर्चा काफी समय से हो रही है। हर कुछ दिनों में कोई न कोई शाहरुख की बेटी सुहाना, सैफ के बेटे इब्राहिम और दिवंगत के साथ एक फिल्म लेकर आता। श्रीदेवी की बेटी खुशी का नाम जुड़ा है। अब चर्चा है कि ये तीनों स्टारकिड्स अलग-अलग फिल्मों में नहीं बल्कि एक ही फिल्म में एक साथ डेब्यू करने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जोया अख्तर की फिल्म में तीनों एक साथ नजर आ सकते हैं.…
Sonam Kapoor के प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच कपूर परिवार में हुई गोद भराई की रस्म, देखें तस्वीरें
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) जब भारत लौटी थीं तो उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इस वीडियो को देख फैंस, सोनम कपूर की प्रेग्नेंसी के कयास लगाने लगे थे। साथ ही न्यूज में भी एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी को लेकर काफी चर्चाएं रहीं। इन्हीं अफवाहों के बीच अब कपूर परिवार में गोद भराई की रस्म हुई है। जिससे ये बात साबित हो गई है कि कपूर फैमिली में जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली है। हालांकि कपूर परिवार में सोनम की नहीं बल्कि उनकी भाभी अंतरा मोतीवाला…
ENG vs IND: भारतीय टीम के लिए खुशखबरी, इंग्लैंड की टीम से बाहर हुआ विराट कोहली का सबसे बड़ा ‘दुश्मन’
भारत के खिलाफ लॉर्ड्स में दूसरा टेस्ट मैच हारने के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने बेहद ही हैरान करने वाला फैसला लिया है. इंग्लैंड की टीम ने 25 अगस्त से शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट मैच से पहले अपने ऑलराउंडर मोइन अली को टीम से रिलीज कर दिया है. दरअसल मोइन अली को The Hundred के फाइनल में खेलने की इजाजत दी गई है. मोइन अली The Hundred में बर्मिंघम फीनिक्स के कप्तान हैं और उनकी टीम ने सबसे पहले फाइनल में जगह बनाई. The Hundred का फाइनल मैच 21 अगस्त…
आस्ट्रेलिया ने अपने क्रिकेटरों से कहा कि आईपीएल में जाओ, पर इस बात का ध्यान रखना
आईपीएल के बचे मैच 20 सितंबर से दुबई में शुरू होने वाले हैं. इसमें आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के खेलने को लेकर तमाम सवाल खड़े हो रहे थे. एक समय लग रहा था कि आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शायद आईपीएल के मैचों में भाग नहीं ले पाएं लेकिन अब आस्ट्रेलियाई क्रिकेट प्रबंधन ने सभी को अनुमित दे दी है लेकिन साथ ही सख्त हिदायत भी दी है. आस्ट्रेलियाई क्रिकेट प्रबंधन ने कहा है कि सभी खिलाड़ियों को टी-20 विश्व कप शुरू होने से पहले वापस लौटना होगा. दरअसल, आईसीसी ने विश्व कप का भी शेड्यूल…
टी20 विश्व कप 2021 के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम हुई घोषित, इन खिलाड़ियों को मिला डेब्यू का मौका, इन्हें बनाया गया कप्तान
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 के लिए ऑस्ट्रेलिया ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है. ऑस्ट्रेलिया की इस टीम की अगुवाई एरोन फिंच ही करेंगे. ग्लेन मैक्सवेल, पैट कमिंस, स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर जैसे दिग्गज क्रिकेटरों की टीम में वापसी हुई है. डैन क्रिस्टियन, नाथन एलिस और डैनियल सैम्स को बैकअप खिलाड़ियों के तौर पर चुना गया है. टीम में अनकैप्ड जोश इंग्लिस को बैक-अप विकेटकीपर के तौर पर चुना गया है. कौन है जोस इंग्लिस टीम ने चौंकाते हुए जोस इंग्लिस को टीम में जगह दी है.…
