बिग बॉस ओटीटी अपने दूसरे हफ्ते में पहुंच चुका है। जहां एक तरफ घर के कई रिश्ते बनते बिगड़ते हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं शो में लगातार शमिता शेट्टी और भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का आए दिन किसी न किसी बात पर झगड़ा देखने को मिल रहा है। बीते हफ्ते इन दोनों का किचन में खाना बनाने को लेकर झगड़ा हुआ था और अब एक बार फिर नमक के पीछे इन दोनों के बीच जमकर बहस-बाजी हुई। जहां घर वाले भी इन दोनों की लड़ाई को शांत करवाने…
Day: August 18, 2021
इंग्लैंड के गेंदबाजों को वार्न ने सुनाई खरी-खोटी
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिन गेंदबाज शेन वार्न का मानना है कि लॉर्डस में खेले गए भारत इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट के अंतिम दिन इंग्लैंड के गेंदबाजों के पास भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद शमी जसप्रीत बुमराह को आउट करने का कोई प्लान नहीं था।इंग्लैंड को भारत के खिलाफ यहां लॉर्ड्स मैदान पर खेले गए दूसरे टेस्ट मुकाबले में 151 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। भारत के लिए इस मैच में शमी बुमराह ने बल्ले गेंद दोनों से अहम योगदान दिया था। एसईएन से वार्न ने कहा, इंग्लैंड के…
रवि दहिया के नाम पर पड़ा स्कूल का नाम, जिस स्कूल से की थी पढ़ाई
दिल्ली सरकार ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में सिल्वर मेडल जीतने वाले खिलाड़ी रवि दहिया को सम्मानित करने की अनोखी पहल की है. दिल्ली के आदर्श नगर स्थित राजकीय बाल विद्यालय का नाम बदल कर रवि दहिया बाल विद्यालय कर दिया है. रवि दहिया ने अपनी स्कूली पढ़ाई दिल्ली सरकार के इसी स्कूल से पूरी की थी. उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ओलंपियन रवि दहिया को सम्मानित करते हुए कहा कि दिल्ली के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले रवि दहिया, आज अपनी मेहनत और लगन से देश के यूथ आइकॉन बन चुके…
39 विकेट लेकर इस भारतीय ने इंग्लैण्ड में किया धमाका, लॉडर्स टेस्ट में मोदी के साथ बल्ले से निभाई अहम साझेदारी
भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) विराट कोहली (Virat Kohli) की अगुआई में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने इंग्लैंड में मौजूद है. नॉटिंघम में हुआ सीरीज का पहला टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था. ये तो हुई टीम इंडिया के वर्तमान इंग्लैंड दौरे की बात. हम आपको उस भारतीय क्रिकेटर के बारे में बता रहे हैं जिसने इंग्लैंड दौरे पर 39 विकेट लेकर तहलका मचा दिया. ये वही खिलाड़ी है जिसने बल्ले से भी अहम योगदान देकर अपनी टीम की लाज बचाई. भारतीय क्रिकेट टीम के इसी खिलाड़ी का आज…
जो बाइडेन अशरफ गनी पर बोले , कहा- देश को संकट में छोड़कर भागे
अफगानिस्तान (Afghanistan) में जो संकट चल रहा है, उस पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने आज यानि मंगलवार को बड़ी बात कह दी है. अमेरिकी राष्ट्रपति (US President) ने कहा कि अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी अपने देश को संकट में छोड़कर भाग गए हैं. उन्होंने कहा कि इस संकटकाल में अशरफ गनी को देश को छोड़कर नहीं भागना था. अशरफ गनी अपने देश को छोड़कर क्यों भाग गए, उनसे ये सवाल पूछा जाना चाहिए. अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी इस बात से बच नहीं सकते, इसका…
बुर्का नहीं हिजाब अनिवार्य,तालिबानी शासन में पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में की बड़ी बातें
अफगनिस्तान (Afghanistan) पर कब्जा करने के बाद तालिबान (Taliban) ने 17 अगस्त को पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इसमें एक महिला पत्रकार के सवाल पर तालिबानी प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद (Zabiullah Mujahid)ने बताया कि ‘महिलाओं के शरिया कानून के दायरे में काम करने की इजाजत होगी.’ हालांकि, अफगानी महिलाओं के लिए बड़ी चिंता तालिबानी शासन में पहनावे की भी है. इसको लेकर भी तालिबान ने बयान दिया है. तालिबान ने संकेत दिया है कि वो अपने पिछले शासन की तरह इस बार पूरा बुर्का अनिवार्य नहीं करेंगे. 1996-2001 तक के तालिबानी शासन…
मैनपुरी: आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री के प्रार्थना पत्र पर जगह-जगह लगाई गई कोरोना वैक्सीन
जनपद मैनपुरी थाना क्षेत्र भोगांव मैं पुरानी आलू मंडी में कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अति आवश्यक है। इस महामारी को खत्म करने का एकमात्र उपाय सभी लोगों टीकाकरण करवाएं। भोगांव से भाजपा के विधायक व आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री की पहल पर टीकाकरण को लेकर जगह-जगह कैंप का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में मंगलवार को भोगांव कस्बे के पुरानी आलू मंडी में स्थित श्री राम चन्द्र जी मन्दिर में कैंप लगाया गया। कैंप में 100 से अधिक लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया।भाजपा नेता रूपेश…
मैनपुरी: समाजबादी पार्टी से उबैश् रसीद को बनाया गया भोगाव का नगर अध्यक्ष
जिला मैनपुरी समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है और समाजवादी नेताओं की अपनी एक अलग पहचान ही है जहां से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के पिता जी मुलायम सिंह यादव सांसद हैं उसी मैनपुरी में विधानसभा 108 को भोगांव मैं आज जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव की उपस्थिति मैं उबैश रसीद सभासद को भोगांव का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया । अध्यक्ष पद मिलते ही लोग उन्हें बधाई देने लगे इसी मौके पर मैनपुरी से भोगांव बीच तहसील पर उमैर खान ने जोर दार स्वागत किया इस…
पीलीभीत:जेल अधीक्षक व जेलर की उपस्थिति में जिला कारागार का निरीक्षण किया गया।
पीलीभीत आज जेल अधीक्षक व जेलर की उपस्थिति में श्री अभिनव तिवारी, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जनपद पीलीभीत के द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला कारागार के पी0एल0वी को दिशा निर्देश दिये गये कि जेल में निरूद्व बन्दियों को विधिक सहायता दिये जाने के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान करें। साथ ही विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन मनोज कुमार शर्मा, पी0एल0वी0 के द्वारा किया गया। इसके उपरान्त प्ली-बारगेंनिग विषय पर श्री अभिनव तिवारी, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने निरूद्व…
फर्रुखाबाद : बिजली चेकिंग अभियान में विजिलेंस टीम के सामने जेई को दौड़ा कर पीटा
फर्रुखाबाद शमशाबाद बिजली चेकिंग अभियान में गयी विजलेंस की टीम के सामने अवर अभियंता को दौड़ा-दौड़ा कर पीट दिया गया| जिससे वह घायल हो गये| पुलिस नें जेई की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया|मंगलवार को विजलेंस टीम के साथ अवर अभियंता राघव राम पाण्डेय के साथ ही विजिलेंस प्रभारी भूपेंद्र सहाय, अवर अभियंता संदीप कुमार थाना क्षेत्र के ग्राम चिलसरा में बिजली चेकिंग करनें गये थे| उसी समय जेई राघव राम पाण्डेय ग्रामीण मुसीर की छत पर चढकर चेकिन करनें लगे तो काफी ग्रामीण भी…
फर्रुखाबाद : चोरी के मोबाइल सहित युवक गिरफ्तार
फर्रुखाबाद बजरिया चौकी इंचार्ज पंकज कुमार ने जसमई रेलवे पुल के निकट मोहल्ला अस्तवल तराई निवासी विशाल बाल्मीकि पुत्र सुरेश चंद को चोरी के चार मोबाइलों सहित गिरफ्तार किया है। विशाल पुलिस को चुराए गए मोबाइलों के बारे में सही जानकारी नहीं दे सका।फर्रुखाबाद संवाददाता धर्मवीर सिंह
फर्रुखाबाद : नगर में चलाए जाने वाला अतिक्रमण अभियान फिलहाल स्थगित
फर्रुखाबाद युवा व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य ने 19 अगस्त को चलाए जाने वाले अतिक्रमण अभियान को फिलहाल स्थगित कर दिया है। नगर अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव ने अतिक्रमण अभियान स्थगित करने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य को धन्यवाद दिया है।फर्रुखाबाद संवाददाता धर्मवीर सिंह
फर्रुखाबाद : गायब किशोरी की सरगर्मी से तलाशी
सीओ सिटी के निर्देशन में थाना मऊदरवाजा एवं कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस ने टाउन हॉल के पीछे काशीराम कॉलोनी से झाड़ियों में गायब किशोरी दुर्गा को काफी तलाश किया। मालूम हो कि मोहल्ला अस्तबल तराई निवासी 10 वर्षीय दुर्गा 9 अगस्त की शाम 5 बजे खेलते समय गायब हो गई थी।फर्रुखाबाद संवाददाता धर्मवीर सिंह
फर्रुखाबाद : बिजली चोरी का वीडियो बनाने पर विद्युत कर्मचारी की पिटाई
फर्रुखाबाद : बिजली चोरी का वीडियो बनाने वाले कर्मचारियों की पिटाई कर मोबाइल फोन छीने गए।भोलेपुर उप केंद्र के टी जी 2 राम विश्नोई संविदा कर्मी अमित शर्मा, उत्तम बलराम व इंद्र सक्सेना के साथ थाना जहानगंज के ग्राम वाहिदपुर में चेकिंग करने गए थे। गांव के श्री कृष्ण की पत्नी छुनकी देवी केबिल में कटिया डालकर बिजली की चोरी कर रही थी।कर्मचारियों ने जब बिजली चोरी का वीडियो बनाया तभी ओमपाल अशोक किशन लाल व दर्पण ने कर्मचारियों के साथ हाथापाई की तथा उनका गला दबाने लगे। विरोध करने…
पीलीभीत:राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय प्रांगण मैं किया जा रहा है।
पीलीभीत उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जवाहर भवन लखनऊ तथा मा0 अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/प्रभारी जनपद न्यायाधीश पीलीभीत के निर्देशानुसार दिनांक 11 सितम्बर 2021 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय प्रांगण पीलीभीत में किया जा रहा है। उक्त के आयोजन हेतु दिनांक 16.08.2021 को जनपद के समस्त एस0डी0एम0 के साथ एक बैठक का आयोजन सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पीलीभीत के विश्राम कक्ष में किया गया। बैठक में उपस्थित समस्त एस0डी0एम0 को श्री अभिनव तिवारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पीलीभीत द्वारा निर्देशित किया गया कि आयोजित…
पीलीभीत:लाभार्थी से ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित
पीलीभीत: प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम का क्रियान्वयन उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा किया जा रहा है। उक्त योजनान्तर्गत अधिकतम रू0 25.00 लाख तक का ऋण बैंक के माध्यम से उद्यम की स्थापना हेतु प्रदान किया जाता है। योजना में सामान्य वर्ग के पुरूष लाभार्थियों को प्रोजेक्ट काष्ट का 25 प्रतिशत एवं आरक्षित वर्ग तथा महिला उद्यमियों को प्रोजेक्ट काष्ट का 35 प्रतिशत मार्जिन मनी (अनुदान) की सुविधा अनुमन्य है। योजनान्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों की वित्त पोषित इकाईयों को अधिकतम 13 प्रतिशत तक ब्याज उपादान की सुविधा तीन वर्ष तक दिये…
अपने विद्यालय का रजिस्ट्रेशन / KYC अपडेट नही करने वाले शिक्षण प्रयागराज :संस्थान अपनी संस्था का KYC अपडेशन नेशनल स्कालरशिप पोर्टल पर तत्काल पूर्ण कराना सुनिश्चित करें
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्री जगमोहन सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि जनपद की ऐसी समस्त शिक्षण संस्था, प्राथमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय,डिग्री कालेज एवं मदरसे जिनके द्वारा गत वर्ष तक नेशनल स्कालरशिप पोर्टल ( NSP ) पोर्टल पर KYC अप्रूव किया जा चुका है ,के प्रबन्धकों/प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया जाता है कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में NSP पोर्टल पर KYC हेतु संस्था के प्रधानाचार्य एवं छात्रवृत्ति हेतु संस्था के नामित नोडल अधिकारी ( INO ) का आधार एन0एस0पी0 पोर्टल पर उनके द्वारा…
पीलीभीत : प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत आवेदन पत्र आमंत्रित
पीलीभीत: प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अन्तर्गत जनपद में दर्जी, बढ़ई, राजमिस्त्री, नाई कुम्हार, लोहार, सुनार, टोकरी बुनकर, हलवाई, मोची ट्रेडों में 06 दिवसीय प्रशिक्षण हेतु बेवसाइट www.diupmsme.upsdc.gov.in पर दिनांक 31.08.2021 तक ऑन लाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है। आवेदक की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक हो तथा आवेदक पारम्परिक दर्जी, बढ़ई, राजमिस्त्री, नाई, कुम्हार, लोहार, सुनार, टोकरी बुनकर, हलवाई, मोची के क्षेत्र में कार्य करता हो। चयनोपरान्त लाभार्थी को 06 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण तथा टूलकिट प्रदान किया जायेगा। अधिकारी के लिए जिला…
