आगामी 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर तथा मौजूदा सरकार में ब्राह्मण समाज के ऊपर हो रहे शोषण तथा अत्याचारों पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.) के आईटी सेल प्रदेश अध्यक्ष पं अभिषेक शुक्ला ‘शिवम’ ने कार्यालय पर मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया कि जब चुनाव नजदीक आते हैं तो सभी राजनीतिक दल ब्राह्मण समाज का सम्मेलन कराकर रिझाने के काम करते हैं।लेकिन जैसे ही चुनाव समाप्त हो जाता है पार्टियों द्वारा किये गए वादे और दावे सब फेल हो जाते हैं। श्री शुक्ल ने आगे यह भी कहा कि…
Day: August 13, 2021
अफगानिस्तान: लश्करगाह व कंधार पर तालिबान ने किया कब्जा, आतंकियों के चंगुल में आ चुका देश का दो-तिहाई हिस्सा
अफगानिस्तान के कई हिस्सों पर काबिज हो रहे तालिबान ने शुक्रवार को लश्करगाह के दक्षिणी शहर को अपने नियंत्रण में ले लिया। इस तरह अब तक लगभग दो तिहाई देश पर तालिबान काबिज हो गया है। तालिबान ने गुरुवार को पश्चिमी अफगानिस्तान के तीसरे सबसे बड़े शहर हेरात पर कब्जा कर लिया है। स्पुतनिक ने तालिबान के एक बयान का हवाला देते हुए कहा कि हेरात में पुलिस मुख्यालय पर भी कब्जा कर लिया गया है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि तालिबान लड़ाके जब गोलियां बरसाते और नारे लगाते…
और खतरनाक हुए अफगानिस्तान के हालात, काबुल से अपने दूतावास कर्मियों को निकालेगा यूएस और ब्रिटेन
अफगानिस्तान के हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। तालिबान के कंधार पर कब्जे के बाद अमेरिका और ब्रिटेन ने अपने दूतावास को खाली करने की तरफ कदम बढ़ा दिया है। दूतावासों में काम करने वालों की सुरक्षित वापसी के लिए अमेरिका और ब्रिटेन हजारों की संख्या में अपने जवानों को भी वहां पर भेज रहे हैं। तालिबान ने दावा किया है कि उसने यहां के दो बड़े शहर कंधार और हेरात पर अपरा कब्जा जमा लिया है। गौरतब है कि अमेरिकी और नाटो सेना की वापसी के बाद मई…
Ind vs Eng 2nd Test: केएल राहुल का शतक, भारत ने पहले दिन 3 विकेट पर बनाए 276 रन
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरे मैच लंदन के लार्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट के नुकसान के 276 रन बना लिए थे। केएल राहुल 127 जबकि अजिंक्य रहाणे 1 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। टास हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने सधी शुरुआत की। ओपनर रोहित शर्मा और केएल राहुल ने शतकीय साझेदारी कर टीम को शानदार शुरुआत…
लार्ड्स में बतौर ओपनर केएल राहुल ने जमाया शतक, लिस्ट में इन 2 भारतीय दिग्गजों के नाम
इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय ओपनर के एल राहुल ने शानदार पारी खेली। नॉटिंघम में शतक जमाने से चूके इस बल्लेबाज ने इंग्लैंड के ऐतिहासिक मैदान पर शतक जमाने के साथ भारतीय दिग्गजों की लिस्ट में जगह बनाई। इससे पहले भारत की तरफ से सिर्फ दो ओपनर ने ही इस मैदान पर शतक बनाया था। राहुल इस मैदान पर शतक माने वाले भारत के तीसरे ओपनर बने। लार्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने…
विराट कोहली ने इंग्लैंड की सरजमीं पर टेस्ट में नहीं जीता एक भी टॉस, ट्विटर पर फैंस ने किया ट्रोल
टीम इंडिया वर्तमान में 12 अगस्त से लार्ड्स में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ खेल रही है। इस बीच टीम के कुछ मुख्य खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में दोनों टीमें खेल में आगे बढ़ रही थीं। भारत को शार्दुल ठाकुर को टीम से बाहर करने के लिए मजबूर होना पड़ा, क्योंकि उन्हें हैमस्ट्रिंग इंजरी है। वहीं, इंग्लैंड को स्टुअर्ट ब्राड की कमी खलेगी, जिन्हें काफ इंजरी के कारण पूरी सीरीज से बाहर होना पड़ा। उधर, भारतीय कप्तान विराट कोहली एक बार फिर से इंग्लैंड…
OBC विधेयक पर सदन में शांति के मायने, विपक्ष के आचरण पर विचार करें देश
संसद का मानसून सत्र भले ही खत्म हो गया हो और बुधवार को उसे अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया हो, लेकिन इस दौरान विपक्षी दलों ने हंगामा करके संसद की सामान्य कार्यवाही को व्यापक तौर पर बाधित किया। विपक्ष के इस तरह के बर्ताव से तंग आकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विपक्ष के नेता जानबूझकर हंगामा करके संसद नहीं चलने दे रहे। मालूम हो कि पिछले माह मानसून सत्र के आरंभ से ही संसद के दोनों सदनों में विपक्षी नेता निरंतर हंगामा करते रहे हैं।…
Bhuj: स्क्वाड्रन लीडर विजय कर्णिक के सुझाव पर अजय देवगन का किया गया था कास्ट: अभिषेक दुधैया
भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया फिल्म में 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध के नायक रहे इंडियन एयर फोर्स के स्क्वाड्रन लीडर विजय कर्णिक ने फिल्म के निर्देशक अभिषेक दुधैया को सुझाव दिया था कि वह उनकी भूमिका निभाने के लिए अजय देवगन को लेंl इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, नोरा फतेही, शरद केलकर और प्रणिता सुभाष की अहम भूमिका हैl यह फिल्म इस शुक्रवार को ओटीटी पर रिलीज होने वाली हैl इस फिल्म को लेकर निर्देशक अभिषेक दुधैया ने यह कहा कि यह फिल्म…
मानसून सत्र के दौरान प्रधानमंत्री और गृहमंत्री कहां थे?
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने राज्यसभा में हुए हंगामे को लेकर भाजपा के रवैये की आलोचना की है। पार्टी ने उच्च सदन की संचालन प्रक्रिया को लेकर मोदी सरकार से सात सवाल पूछे हैं। पार्टी के राज्यसभा सांसद डेरेक ओब्रायन ने कहा कि मानसून सत्र के ये वे सवाल हैं जिनके जवाब केंद्र सरकार को देना चाहिए। टीएमसी ने सरकार से पूछा कि पूरे सत्र के दौरान प्रधानमंत्री और गृहमंत्री कहां थे, उन्हें वक्त क्यों नहीं मिला जबकि सदन में दो पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा और मनमोहन सिंह मौजूद थे। विपक्ष…
कोरबा :पुलिस विभाग में जल्द फेरबदल
कोरबा। जिले के थाना एवं चौकियों में ढाई वर्ष से ज्यादा समय से जमे हुए प्रधान आरक्षकों व आरक्षकों के व्यापक पैमाने पर तबादले की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। थाना एवं चौकियों में 2 वर्ष व ढाई वर्ष से ज्यादा समय से पदस्थ प्रधान आरक्षकों व आरक्षकों की सूची तैयार की जा रही है। इसके अलावा लंबे समय से थाना एवं चौकियों में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षकों के भी तैनाती रिकार्ड को खंगाला जा रहा है। यह कार्य विभागीय तौर पर नियमतःपूर्ण होने के बाद आगामी दिनों में ब्यापक पैमाने…
‘जहांगीर’ के नाम पर हंगामे पर आखिरकार करीना कपूर ने तोड़ी चुप्पी, दिया ये जवाब
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर हाल ही में दूसरी बार मां बनी हैं। इस बार मां बनने के बाद एक बात साफ हो गई थी कि करीना अपने छोटे बेटे को लेकर बहुत ज्यादा प्रोटेक्टिव रहने वाली हैं। करीना के बेटे का चेहरा अबतक किसी कैमरे में कैद नहीं हुआ है और न ही एक्ट्रेस ने ख़ुद अब तक अपने बेटे के चेहरा दिखाया है। हां, हाल ही में एक्ट्रेस के छोटे बेटे का नाम ज़रूर सामने आ गया है जिस पर हंगामा हो रहा है। दरअसल करीना कपूर खान ने…
Kangana Ranaut ने ट्रांसपेरेंट ब्रालेट पहन लगाई सोशल मीडिया पर आग, ट्रोल्स बोले- सबसे वाहियात कपड़े…?
बॉलीवुड क्वीन कंगना रनोट न सिर्फ अपनी दमदार एक्टिंग के लिए बल्कि अपने धाकड़ अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। कंगना सोशल मीडिया पर हर मुद्दे पर अपनी राय रखती नजर आती हैं। इन दिनों वह अपनी आने वाली फिल्म ‘धाकड़’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी इस अपकमिंग मूवी की शूटिंग खत्म की है। इसी की रैप अप पार्टी की तस्वीरें कंगना ने अपने शेयर की हैं जिसमें वह काफी बोल्ड लुक में नजर आ रही हैं। यहां देखें तस्वीरें… कंगना रनोट ने…
फर्रुखाबाद: रिश्वतखोरी का खुलासा करने वाले पत्रकार को मिल रही धमकियां
फर्रुखाबाद रिश्वतखोर पंचायत मित्र ने कारनामों का भंडाफोड करने वाले पत्रकार को छेड़खानी के मुकदमे में फसाने की चेतावनी दी है।शमशाबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत अहमदगंज की नन्ही बिटिया पत्नी रामपाल, कृष्णा देवी पत्नी प्रमोद कुमार, राजकुमारी पत्नी रामबरन व मुन्नी देवी पत्नी जयदेव, मीरा पत्नी अमित कुमार ( दिव्यांग) ने मीडिया को बताया कि हम लोगो के नाम से कॉलोनी आई। जिसकी जानकारी पूर्व प्रधान खुशीराम व पंचायत मित्र दलवीर के द्वारा दी गई। महिलाओं ने पंचायत मित्र दलवीर पर आरोप लगाया है कि दलवीर ने हम लोगो के…
फर्रुखाबाद: अमृतपुर विधानसभा कमेटी घोषित सुबोध यादव समर्थित समर्थकों का दबदबा
फर्रुखाबाद गुरुवार को सपा की अमृतपुर विधान सभा कमेटी की घोषण की गयी| जिसमे सर्वाधिक सुबोध यादव समर्थकों को जगह मिली|समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय आवास-विकास में विधानसभा अमृतपुर की कमेटी की घोषणा की गयी| जिसमे सुबोध यादव के समर्थकों का दबदबा रहा| दरअसल विधान सभा अमृतपुर के अध्यक्ष सचिन यादव समर्थक यशवीर आर्य थे| लेकिन जिला पंचायत चुनाव के दौरान पार्टी से बगावत करनें के आरोप में सचिन यादव 6 वर्ष के लिए पार्टी से बर्खास्त कर दिये गये| लिहाजा उनके समर्थक जिला पंचायत सदस्य यशवीर आर्य पर भी…
कोरबा:m”सिटी ऑफ हार्ट” कहे जाने वाले शारदा विहार जलमग्न “वादा किया है तो निभाना पड़ेगा
“छत्तीसगढ़ कोरबा-: सिटी आफ हार्ट कहे जाने वाले शारदा विहार कोरबा जो कि शहर के बीचो-बीच है जो भी प्रत्याशी पार्षद चुने जाते हैं चुनने से पहले सभी लोग वादा करते हैं कि हम कार्य करके दिखाएंगे लेकिन बाद में कोई पूछने वाला नहीं होता कोई झांकने भी नहीं आता।यह हाल है शारदा विहार कोरबा का कि पानी गिरने के पश्चात पूरा क्षेत्र जलमग्न हो जाता है लगता है कि जैसे बाढ़ आ गया है यहां पर नाली का बनावट सही होना चाहिए था लेकिन नाली के सही ना होने…
मैनपुरी:लेंटर गिरने से 4 लोग गंभीररूप से घायल
मैनपुरी ब्रेकिंग मकान का लेंटर गिरने से 4 लोग गंभीर रूप से घायल घर में मची चीख-पुकार बकरियों की दबकर हुई मौत मकान के अंदर चार लोग थे मौजूद सीओ सिटी अभय नारायण सहित भारी पुलिस बल मौजूद घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती इलाज जारी दनहार थाना क्षेत्र के रथेरा गांव की घटना रिपोर्टर पवन कुमार शाक्य
पीलीभीत : पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार पी0 महोदय द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित पुलिस अस्पताल में रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया गया।
पीलीभीत रेडक्रास सोसायटी के तत्वावधान में चल रहे रक्तदान सप्ताह के अंतर्गत आज दिनांक 12/08/2021 को पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री दिनेश कुमार पी0 महोदय द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित पुलिस अस्पताल में रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया गया तथा वहां पर उपस्थित रक्तदान करने वालों के सहयोग के लिए उनका उत्साहवर्धन किया गया तथा उपस्थित चिकित्सकों व चिकित्सा कर्मियों से वार्ता कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक डॉ0 पवित्र मोहन त्रिपाठी भी मौजूद रहे। संवाददाता रामगोपाल कुशवाहा
पीलीभीत : पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार पी0 महोदय द्वारा थाना गजरौला, थाना पूरनपुर व चौकी घुँघचिहाई का किया गया आकस्मिक निरीक्षण।
पीलीभीत आज दिनांक 12.08.2021 पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार पी0 महोदय द्वारा थाना गजरौला, थाना पूरनपुर व चौकी घुँघचिहाई का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा थाना कार्यालय, कर्मचारी बैरक, मैस व महिला हैल्प डेस्क चैक किया गया। थाना कार्यालय में ड्यूटी पर मौजूद मुंशी व महिला हैल्प डेस्क अधिकारी से पूछताछ की व आवश्यक निर्देश दिए तथा थाने पर मौजूद आरक्षियों द्वारा वर्दी की कैप सही ढंग से न लगाने पर महोदय द्वारा कैप सही कराकर वर्दी को ठीक से धारण करने व थाना क्षेत्र में…
