बरेली-मजदूर के मना करने पर भी जबरन काम पर,घायल करने के बाद देख लेने की धमकी

बरेली। एक मजदूर के मना करने के बाद भी जबरन काम पर ले जाने के बाद मजदूर बीम सहित गिर कर घायल हो गया पीड़ित की पत्नी ने उसको धक्का देने का आरोप लगाया है। मामला है थाना नवाबगंज के ग्राम बहोर का जहाँ की रहने वाली विनीता पत्नी लालकरन ने बताया कि उसका पति लालकरन मोहल्ला भट्टा कस्बा नवाबगंज के रहने वाले राकेश पुत्र लालाराम के यहाँ मकान गिराने का काम कर रहे थे परंतु वहां खतरा देखते हुए लाल करन ने काम पर जाने से मना कर दिया…

आजमगढ़: डूडा आवास आवंटन हेतु 15 अगस्त तक मांगे आवेदन

आजमगढ़:।। जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा द्वारा अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों व नगरीय मलीन बस्तियों में आसरा योजना अंतर्गत आवासों का आवंटन करने के लिए परियोजना अधिकारी डूडा ने 15 अगस्त तक आवेदन मांगे हैं। परियोजना अधिकारी, डूडा अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि शहरी गरीबों के लिए अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों तथा नगरीय मलीन बस्तियों में आसरा योजना अन्तर्गत नगर पंचायत जीयनपुर में 22 एवं नगर पंचायत कटघर लालगंज में 48 आवासों का आवंटन करना है। आवंटन के लिए पात्र लाभार्थियों से नि:शुल्क आवेदन 15 अगस्त 2021 तक कार्यालय जिला नगरीय…

आजमगढ़: नायब तहसीलदार ने किया 50 बूथों का निरीक्षण

आजमगढ़।। अतरौलिया।। अगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। सोमवार को नायब तहसीलदार ने चुनाव आयोग के निर्देश पर 50 बूथों का निरीक्षण किया। बताते चलें कि विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन अपनी तैयारी शुरू कर दी है। जमीनी स्तर पर विधानसभा चुनाव की तैयारी में प्रशासन जुट गया है। सोमवार को क्षेत्रीय लेखपाल व कानूनगों की मदद से नायब तहसीलदार धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने 50 बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि बूथ निरीक्षण के दौरान जो भी खामियां मिली हैं, उसे हल्का लेखपाल व…

प्रयागराज -कोरांव तहसील के रत्योरा मार्केट मे गौ बंशीयों ने बीच रोड पर खड़े होकर रोड जाम कर गंभीर दुर्घटना को दे रहे दावत,

प्रयागराज – विकासखंड कोरांव के अंतर्गत रत्योरा मार्केट में बीचो बीच रोड पर खड़े आवारा गौ बंशीय राहगीरों को दे रहे अप्रिय दुर्घटना का दावत इन दिनों आवारा पशुओं की संख्या समूचे उपरौध, व लापर क्षेत्र में बहुत ज्यादा बढ़ गई है जिससे किसानों के सामने बहुत बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है किसानों की किसानों के खून पसीने से उगाई गई फसल कभी असमय बरसात से और कभी ओले गिरने से नष्ट हो जाती है किसान उससे उबर नही पाता और यदि किसी तरह बच भी जाए तो बची…

कोरबा:नगर निगम की घोर लापरवाही संक्रमण एवं बीमारी का खतरा

छत्तीसगढ़ कोरबा-: यह नजारा शहर कोरबा के बीचो बीच जाने-माने कॉलोनी शारदा विहार टाउन का है बता दें कि सरकार की तरफ से हर गली मोहल्ले से कचरा उठाने के लिए सफाई कर्मी लगाया गया है पर सफाई कर्मी पूरे मोहल्ले का कचरा लेकर के यहीं पर बीच में डाल कर के चले जाते हैं जिसका कई बार विरोध भी हो चुका है जबकि नगर निगम की ओर से यहां पर कचरे के रखरखाव का कोई व्यवस्था नहीं है खुले में कचरा फेंकने से संक्रमण एवं बीमारी का खतरा बढ़…

फर्रुखाबाद:एनसीसी कैडेट के द्वारा प्रभात फेरी निकालकर “आजादी का महोत्सव” मनाया गया

फर्रुखाबाद शासन के निर्देशानुसार आजादी के 75 साल पूर्ण होने पर आजादी का महोत्सव पूरे प्रदेश में मनाया जा रहा हैं।इसी क्रम में 12 यूपी बटालियन एन सी सी फतेहगढ़ के कमांन्डिंग ऑफिसर कर्नल रोमिल शर्मा तथा जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ.आदर्श कुमार त्रिपाठी के दिशा निर्देशन में म्युनिसिपल इण्टर कॉलेज फतेहगढ़ के प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट गिरिजाशंकर के द्वारा प्रभात फेरी निकाली गयी जिसे कर्नल रोमिल शर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुरुआत की गई।प्रभात फेरी 12 यूपी बटालियन एन सी सी फतेहगढ़ से प्रारम्भ हुई । लेफ्टिनेंट गिरजाशंकर द्वारा सभी एनसीसी कैडेट…

जौनपुर: धनियामऊ बाजार में सोमवार अपराह्न करीब तीन बजे एजीएस कंपनी के कैश वैन के गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी

जौनपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बक्शा थाना क्षेत्र के धनियामऊ बाजार में सोमवार अपराह्न करीब तीन बजे एजीएस कंपनी के कैश वैन के गार्ड की गोली मारकर हत्या करने वाले दोनों बदमाशों का पुलिस ने 14 घंटे बाद ही एनकाउंटर कर दिया। पुलिस अधीक्षक अजय साहनी के मुताबिक मंगलवार की सुबह साढ़े पांच बजे सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के बहरा पीली नदी के समीप हाईवे और रेलवे क्रासिंग के पास मुठभेड़ हुई है।मुठभेड के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की थी, जिसमें एक इंस्पेक्टर की जैकेट को छूती…

पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी बोले- अफगानिस्तान में भारत ने निभाई रचनात्मक भूमिका

पेंटागन ने सोमवार को कहा कि भारत ने अतीत में प्रशिक्षण और अन्य बुनियादी ढांचे में सुधार के मामले में अफगानिस्तान में रचनात्मक भूमिका निभाई है। अफगानिस्तान पर भारत-अमेरिका सहयोग के बारे में पूछे जाने पर पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने कहा कि अफगानिस्तान को स्थिरता और सुशासन बनाए रखने में मदद करने के लिए इस तरह का प्रयास हमेशा स्वागत योग्य है। एक सवाल के जवाब में किर्बी ने कहा कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर मौजूद सुरक्षित पनाहगाहों के बारे में संयुक्त राज्य अमेरिका…

अफगानिस्तान की मौजूदा स्थिति को लेकर अमेरिकी रक्षा मंत्री ने पाक सेना प्रमुख से फोन पर की चर्चा

अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन (Lloyd Austin) ने अफगानिस्तान की मौजूदा स्थिति को लेकर पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा के साथ फोन पर चर्चा की। इस दौरान अफगानिस्तान में तालिबान के चलते पैदा हुए हिंसक माहौल को लेकर दोनों देशों ने चर्चा की। पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने कॉल के एक रीडआउट में कहा, सचिव ऑस्टिन और जनरल बाजवा ने अफगानिस्तान में चल रही स्थिति, क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता सहित द्विपक्षीय रक्षा संबंधों पर अधिक व्यापक रूप से चर्चा की गई’।  इसके साथ ही उन्होंने…

शाकिब अल हसन ने T20I क्रिकेट में किया कमाल, इस मामले में बने दुनिया के इकलौते खिलाड़ी

T20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में पहली बार बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच द्विपक्षीय टी20 सीरीज खेली गई। इस टी20 सीरीज में मेजबान बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से बुरी तरह हरा दिया। इसी सीरीज के आखिरी मैच में बांग्लादेश टीम के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने इतिहास रच दिया और वे टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 1000 से ज्यादा रन बनाने के साथ-साथ 100 से ज्यादा टी20 विकेट लेने के मामले में दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए। शाकिब अल हसन अब दुनिया के एकमात्र पुरुष क्रिकेटर हैं, जिन्होंने टी20…

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में इन दो खिलाड़ियों को मैदान पर उतार सकती है इंग्लैंड की टीम

इंग्लैंड के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड ने कहा है कि भारत के खिलाफ 12 अगस्त से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट के लिए ऑलराउंडर मोइन अली को लॉर्ड्स टेस्ट मैच में शामिल करने के लिए ‘निश्चित रूप से’ विचार किया जा रहा है। पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड की बल्लेबाजी अच्छी नहीं थी और टीम में मोईन अली की मौजूदगी से मेजबान टीम को अपेक्षित गहराई मिलेगी, क्योंकि टीम के पास कोई अच्छा ऑलराउंडर नहीं है। बेन स्टोक्स भी मानसिक स्वास्थ्य के कारण इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। इंग्लैंड…

अपनी बायोपिक में इन दो अभिनेताओं में से किसी एक को देखना चाहते हैं नीरज चोपड़ा, गोल्ड जीतने से पहले ही जताई थी इच्छा

Tokyo Olympics 2020 में स्वर्ण पदक हासिल कर देश को गौरवान्वित करने वाले नीरज चोपड़ा इन दिनों खूब छाए हुए हैं। जब से नीरज ने भाला फेंक में गोल्ड मेडल जीता है तभी से उनकी जीत के चर्चे हो रहे हैं। इसी बीच अब नीरज चोपड़ा की बायोपिक बनाने की बातें भी होने लगी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नीरज चोपड़ा खुद अपनी बायोपिक में किस अभिनेता को काम करता देखना चाहते हैं? नहीं जानते! तो हम आपको बताते हैं…. दरअसल नीरज चोपड़ा बहुत पहले ही इस बारे…

अजय देवगन ने इसलिए चुनी Bhuj की कहानी, ‘असली’ विजय कार्णिक ने बताया फिल्म के बारे में जानकर कैसी थी प्रतिक्रिया

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘भुज द प्राइड ऑफ इंडिया’ स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होने वाली है। कुछ दिन पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था जो कि पूरी तरह से देशभक्ति से लबरेज था। जिसे देख दर्शकों का एक्साइटमेंट और बी ज्यादा बढ़ गया है। इसी बीच अजय देवगन भी पूरी तरह से फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। हाल ही में अजय देवगन ने बताया है कि उन्हें इस कहानी को फिल्म के लिए क्यों चुना। इसके अलावा ये फिल्म विजय कार्णिक…

रामविलास पासवान के बंगले से बेदखल होंगे चिराग पासवान, खाली करने का मिला आदेश

अपने पिता रामविलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी में ही किनारे लग चुके चिराग पासवान को अब दिल्ली के बंगले को खाली करने का भी नोटिस मिला है। वह दिल्ली में अपने पिता के नाम पर आवंटित हुए बंगले में मां के साथ रह रहे हैं, लेकिन अब हाउसिंग मिनिस्ट्री के डायरेक्टोरेट ऑफ एस्टेट्स ने उन्हें 12 जनपथ स्थित बंगले को खाली करने का नोटिस भेजा है। फिलहाल रामविलास पासवान की पत्नी, बेटे चिराग पासवान और कुछ अन्य परिजन इस बंगले में रह रहे हैं। रामविलास पासवान के निधन के…

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार ने खेला ट्रंप कार्ड

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने एक और राजनीतिक दांव खेला है। केंद्र सरकार ने संसद में संविधान (127वां संशोधन) विधेयक पेश कर दिया। इस विधेयक के पास होने के बाद जहां राज्यों को एक बार फिर ओबीसी सूची में किसी जाति को अधिसूचित करने का अधिकार मिल जाएगा। वहीं, इसे सरकार की पिछड़ों में पकड़ और मजबूत करने की कोशिश के तौर पर भी देखा जा रहा है। कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष इस विधेयक का समर्थन करने का ऐलान कर चुका है। ऐसे में सरकार को…

सुप्रीम कोर्ट ने कहा: न्यायिक व्यवस्था को ठप किया तो सरकार का प्रशासन भी होगा बाधित

सुप्रीम कोर्ट ने देशभर के हाईकोर्ट में जजों के खाली पड़े पदों को लेकर नाराजगी जताते हुए सोमवार को केंद्र सरकार को फटकार लगाई। शीर्ष अदालत ने कहा कि जजों की नियुक्ति नहीं करके केंद्र ने लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ (न्यायपालिका) को ठप कर दिया है, अगर यहीं रवैया जारी रहा तो प्रशासनिक कामकाज भी बाधित हो जाएगा। जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस हृषिकेश रॉय की पीठ ने कहा, सरकारी अथॉरिटी को यह समझना चाहिए कि इस तरह से काम नहीं चलेगा। आपने हद पार कर दी है। अगर…

रायबरेली: चौधरी चरण सिंह की नीतियों पर चलकर रालोद 2022 करेगा फतेह-प्रदेस अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह

लालगंज रायबरेली।राष्ट्रीय लोकदल सरेनी विधानसभा की बैठक जिलाध्यक्ष समरजीत सिंह की अध्यक्षता में लालगंज में सम्पन्न हुयी है।बैठक मे पूर्व प्रत्याशी रत्ना पाण्डेय,वरिष्ठ नेता रामचन्द्र मिश्रा,धुन्नी सिंह भदौरिया,बद्रीनाथ पाण्डेय जिला मुख्य महासचिव,नर्वदेश्वर सिंह जिला प्रवक्ता, अमरेन्द्र सोनी ब्लाक अध्यक्ष,विजय तिवारी लालगंज ब्लाक अध्यक्ष,राजसजीवन यादव डलमऊ ब्लाक अध्यक्ष ने एक स्वर में सरेनी विधानसभा से प्रत्याशी उतारकर जिताने का भरोसा दिया।कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि अवध क्षेत्र के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने कहा कि रालोद की नीतियां किसानो दलितों के उत्थान एवं बेरोजगार नौजवानों के रोजगार के लिये ही है।रालोद किसान…

रायबरेली: आलमपुर कोट लाल राजेन्द्र बहादुर सिंह की मनायी गयी पुण्य तिथि

लालगंज रायबरेली।बैसवारा डिग्री कालेज के प्राचार्य डा0 निरंजन राय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त नान टीचिंग कर्मचारी परिसद यूपी के कार्यकारी प्रदेस अध्यक्ष सुरेस गुप्ता की अगुवाई मे बैसवारा एजूकेसन ट्रस्ट के संस्थापक लाल राजेन्द्र बहादुर सिंह कोट आलमपुर की पुण्य तिथि उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनायी गयी।इस मौके पर बोलते हुये प्राचार्य डा0 निरंजन राय ने कहा कि लाल राजेन्द्र बहादुर सिंह की बदौलत ही बैसवारा क्षेत्र मे षिक्षा की अलख जगी थी।उन्होने बैसवारा डिग्री कालेज,इंटर कालेज आदि संस्थानों की स्थापना कर क्षेत्र के बच्चों को षिक्षित होने का…

रायबरेली: ब्लाक कार्यालय व सीएचसी का नवागंतुक मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया

ऊंचाहार- ब्लाक कार्यालय व सीएचसी का नवागंतुक मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया, इस दौरान महज औपचारिकता देखने को मिली।सोमवार की दोपहर नवागंतुक मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया ब्लाक कार्यालय पहुंची, जहां बीडीओ विजयंत कुमार सिंह ने बुके देकर उनका स्वागत किया।इसके बाद कार्यालय व कम्प्यूटर रूम में जाकर निरीक्षण की औपचारिकता पूरी की।इसके बाद सीएचसी पहुंची जहां सीएचसी अधीक्षक से बातचीत करके वहां से भी रवाना हो गई।वहीं निरीक्षण के नाम पर ब्लाक व सीएचसी स्टाफ में हड़कंप मचा रहा लेकिन महोदया के औपचारिक निरीक्षण से सभी ने…

रायबरेली: दौलतपुर गांव स्थित शहीद स्थल पर आजादी उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया

ऊंचाहार।क्षेत्र के पनवारी मजरे दौलतपुर गांव स्थित शहीद स्थल पर सोमवार को आजादी उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के शहीद स्थल पर जाकर एसडीएम ने पुष्पांजलि अर्पित की और शहीदों के परिजनों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। सोमवार को आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर एसडीएम राजेंद्र शुक्ल ने गांव के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सीताराम यादव व गयादीन यादव के शहीद स्थल पर पहुंचकर उनको श्रद्धा सुमन के साथ पुष्पांजलि अर्पित की। जिसके बाद ग्राम प्रधान व ग्राम वासियों समेत…