मैनपुरी: नवागंतुक तहसीलदार का तहसील परिसर में हुआ भव्य स्वागत

जिला मैनपुरी तहसील भोगांव में नवागंतुक तहसीलदार राकेश जयंत बा नायब तहसीलदार सोनू बघेल के आगमन पर सभी तहसील अधिवक्ताओं ने तथा तहसील परिसर में कार्यरत अन्य सम्मानित लोगों ने तहसीलदार व नायब तहसीलदार का फूल माला से स्वागत किया इस मौके पर उप जिला अधिकारी सुधीर कुमार सोनी ने उनके आगमन पर उन्हें बधाई दी इस दौरान तहसीलदार राकेश जयंत ने कहा की कि मेरे द्वारा सभी आपसी सामंजस्य को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जाएगा साथ ही साथ उन्होंने हिदायत दी कि गलत कार्य मेरे द्वारा बिल्कुल…

सीतापुर: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मिश्रित में धीमी प्रक्रिया से चल रहा बैक्सीनेशन कार्य

मिश्रित /सीतापुर: कस्बा मिश्रित के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में तैनात स्वास्थ्य अधीक्षक डा. प्रखर श्रीवास्तव का चा र्ज बदलते ही यहां पर तैनात चिकित्सक व ऐनम मस्त हो गए है । कोरोना महामारी की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है । परन्तु स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सक संजीदा दिखाई नही दे रहे है । चिकित्सालय में कोरोना बैक्सीनेशन लगाने की प्रक्रिया बहुत धीमी गति से चल रही है । आज सुबह 12 बजे लोग बैक्सीन लगवाने के लिए लाइन में लगे रहे । परन्तु कुछ ही लोगों के बैक्सीन लग…

सीतापुर: 315 लीटर अवैध शराब व 1 भट्ठी सहित 24 अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक सीतापुर श्री आर.पी. सिंह द्वारा जनपद में अवैध शराब निष्कर्षण, बिक्री एवम् परिवहन की रोकथाम हेतु कार्यवाही किये जाने के लिये निर्देशित किया गया है।उक्त निर्देश के अनुपालन के क्रम में दिनांक 2/3.08.21 को विभिन्न थानों की पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों पर चेकिंग के दौरान कुल 315 लीटर अवैध शराब व 1 भट्ठी सहित 24 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया । ज्ञानेंद्र मौर्य जिला ब्यूरो रिपोर्ट/ सीतापुर

सीतापुर:02 अवैध शस्त्र व कारतूस सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक श्री आर.पी. सिंह द्वारा जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाये जाने एवम् अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में थाना रेउसा व सकरन की पुलिस टीमों द्वारा चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को 02 अवैध शस्त्र व कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है।

सीतापुर: प्रधान मुन्नी देवी को सर्व सम्म्ति से चुना गया प्रधान संघ का ब्लाक अध्यक्ष

मिश्रित /सीतापुर: विकासखंड मिश्रित के सभी ग्राम प्रधानों ने आज एक आवश्यक बैठक आहुत की । आयोजित बैठक में सभी ग्राम प्रधानों ने आने वाली समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए समस्याओं के समांधान पर चर्चा की । आयोजित बैठक में सभी ग्राम प्रधानों ने प्रधान संघ का अध्यक्ष चुने जाने पर चर्चा की । आयोजित बैठक में सभी प्रधानों ने सर्व सम्मति से ग्राम पंचायत पतौंजा की प्रधान श्री मती मुन्नी देवी माता जी अनुराग मिश्रा उर्फ पवन पतौंजा को ब्लाक मिश्रित से प्रधान संघ का अध्यक्ष चुना है ।…

बहराइच :प्रदेश स्तरीय टोक्यो ओलंपिक जागरूकता रिले का बहराइच में आगमन पर सभी खेल संघों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया

देश स्तरीय टोक्यो ओलंपिक जागरूक रिले के बहराइच आगमन पर ताइक्वांडो संघ के समस्त पदाधिकारियों तथा समस्त खिलाड़ियों ने इंदिरा स्पोर्ट्स क्रीड़ा अधिकारी नीरज मिश्रा के निर्देशानुसार पानी टंकी चौराहे से जागरूकता रिले रैली का स्वागत कर पैदल यात्रा कर स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचे जहां पर क्रीड़ा अधिकारी नीरज मिश्रा तथा उप क्रीड़ा अधिकारी अनुपमा धानुष तथा सभी खेल संधो के पदाधिकारियों के द्वारा जोरदार स्वागत हुआ और ओलंपिक चल रहें भारतीय खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया ए0आर0अंसारी क्रीड़ा अधिकारी क्षेत्रीय खेल कार्यालय देवीपाटन मण्डल गोंडा से बहराइच तक लेकर आए…

सीतापुर-फरदीन मिर्ज़ा अल्पसंख्यक सभा का जिला उपाध्यक्ष बनाए गए, बधाई देने वालों का लगा ताता

सीतापुर-जिला कार्यालय सीतापुर पर समाजवादी अल्पसंख्यक सभा की मीटिंग का आयोजन किया गया तथा नवनियुक्त पदाधिकारीयों को नियुक्त किया गया समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष डॉ शफीक खान के द्वारा ग्राम औरंगाबाद निवासी फरदीन मिर्ज़ा को अल्पसंख्यक सभा का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया और मनोनयन पत्र दिया गया इस मौके पर समाजवादी पार्टी के तमाम पदाधिकारीगण कार्यकर्तागण मौजूद रहे lसमाजवादी पार्टी के कर्मठ ईमानदार नेता के रूप में उभर कर सामने आए फरदीन मिर्जा जो कम समय में पार्टी की तरह वफादारी और लगन को देखते हुए पार्टी…

एटा: पैसा ना मिलने पर ठेकेदारों व मजदूरों ने किया कार्य बहिष्कार!

एटा: जनपद में निर्माणाधीन जवाहर तापीय परियोजना मैं आज सुबह मजदूरों एवं ठेकेदारों ने पैसा न मिलने की शिकायत करते हुए परियोजना स्थल के गेट नंबर एक पर भारी संख्या में एकत्रित होकर कार्य बहिष्कार करते हुए प्रदर्शन किया है, जिससे घंटों लंबा जाम लगा रहा।आपको बता दें जनपद के थाना मलावन क्षेत्र के अंतर्गत निर्माणाधीन जवाहर तापीय परियोजना में कार्य कर रही कुबेर कंपनी द्वारा ठेकेदार एवं मजदूरों को पैसा न मिलने पर वे उग्र हो गए और उन्होंने परियोजना स्थल के गेट संख्या एक पर आकर भारी संख्या…

रायपुर : गौ संरक्षण और संवर्धन का काम किसानों के जीवन में बदलाव लाने की मुहिम का हिस्सा : श्री भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि गौ सेवा हमारे लिए कोई नारा नहीं, हमारा कर्तव्य है। छत्तीसगढ़ में गौ संरक्षण और संवर्धन का काम किसानों के जीवन में बदलाव लाने की मुहिम का एक हिस्सा है। राज्य सरकार ने सुराजी गांव योजना के तहत नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी, गौठानों के निर्माण और गोधन न्याय योजना के माध्यम से इस दिशा में प्रभावी पहल की है।मुख्यमंत्री श्री बघेल आज यहां अपने निवास कार्यालय से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य गौसेवा आयोग के नवनियुक्त पदाधिकारियों के पदभार ग्रहण…

रायपुर : संस्कारवान पीढ़ी तैयार करने में गायत्री परिवार का योगदान सराहनीय- सु श्री उइके

 राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके आज गायत्री तीर्थ, शांतिकुंज, हरिद्वार द्वारा आयोजित दिव्य गर्भाेत्सव नौ दिवसीय कार्यशाला के उद्घाटन समारोह में वर्चुअल रूप से शामिल हुईं। इस अवसर पर सुश्री उइके ने आयोजकों को ऐसी कार्यशाला आयोजित करने पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज के समय में इस तरह के संस्कार देने की अत्यंत आवश्यकता है, जिससे भावी पीढ़ी संस्कारवान बन सके। सुश्री उइके ने कहा कि भारतीय परिवार अपने जीवन में मुख्यतः सोलह संस्कार मनाते हैं, जिसमें गर्भोत्सव संस्कार भी महत्वपूर्ण होता है। माता के गर्भ में पलने…

फर्जी खनन अधिकारी बनकर मारपीट व लूटपाट करने में दो गिरफ्तार साथी फरार

फर्रुखाबाद खनन विभाग के अधिकारियों ने फर्जी खनन विभाग का निरीक्षक बनकर लूटपाट करने वाले दो शातिर युवकों को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है। खनन निरीक्षक राजीव रंजन ने कोतवाली फतेहगढ़ में थाना कमालगंज के ग्राम महरूपुर रावी देवरान गढिया निवासी अभय सिंह पुत्र अश्वनी कुमार सिंह एवं विवेक पुत्र कश्मीर सिंह व उनके चार अज्ञात साथियों के विरुद्ध धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।लउआ नगला नगला मान पट्टी निवासी सुधीर कुमार व कोतवाली फर्रूखाबाद के ग्राम कलान नगला निवासी दुर्गेश राजपूत बेवर रोड भाऊपुर स्थित कृष्णा धर्म…

प्रधानमंत्री के सलाहकार ने दिया इस्तीफा।

दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी जी का सलाहकार ए जे सिन्हा ने स्तीफा दे दिया है । हालांकि अभी इस्तीफा देने के कारण का पता नहीं चल पाया है । श्री सिन्हा 1983 बैच बिहार कैडर के आई ए एस है । इन्होंने पंचायती शिक्षा सहित लाल बहादुर शास्त्री प्रशासन अकादमी में प्रशिक्षक जैसे कई बड़े पदों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं ।

मैनपुरी : निःशुल्क पुस्तकें पाकर खिले बच्चों चहरे

उच्च प्राथमिक विद्यालय(1-8) नाहिली में आज मोहल्ला क्लास में बच्चों को निःशुल्क पुस्तकें वितरित की गयी । शासन द्वारा बेसिक स्कूल्स के बच्चों को प्रतिवर्ष निःशुल्क पुस्तकें विद्यालयो को उपलब्ध कराई जाती है । विकास खण्ड घिरोर के खंड शिक्षा अधिकारी कौशल किशोर द्वारा न्यायपंचायत वार पुस्तकों का वितरण करा दिया गया था । कोविड 19 के चलते जहां विद्यालय बन्द है वही दूसरी ओर मोहल्ला क्लास व ई पाठशाला के माध्यम से बच्चों की पढ़ाई लिखाई के कार्य को शासनादेशों के तहत पूरा करने का प्रयास किया जा रहा…

राजस्थान: पी.एस.सी. की 988 पदों पर भर्ती।

जयपुर : राज्य के सबसे बड़े सेवा राजस्थान सिविल सेवा की परीक्षा के लिए राज्य लोक सेवा आयोग अजमेर ने बहुप्रतीक्षित 988 पदों की0 रिक्तियां जारी की है। पदों में राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 76 राजस्थान पुलिस सेवा के 77 एवम् अन्य पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। आओग द्वारा आवेदन करने के लिए समय निर्धारित कर दिया गया है। संवाददाता जयपुर राजस्थान प्रकाश चावला

रायपुर : राज्यपाल ने ‘छुईखदान के रियासत का इतिहास’ पुस्तक का विमोचन किया

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज राजभवन में डॉ. शैलेन्द्र सिंह द्वारा लिखित ’छुईखदान के रियासत का इतिहास’ पुस्तक का विमोचन किया। राज्यपाल ने श्री सिंह को शुभकामनाएं दी। श्री सिंह ने बताया कि यह छत्तीसगढ़ की रियासत पर लिखी पहली किताब है। इसमें छुईखदान के रियासत का, बैरागी राजा की प्रशासनिक संरचना आदि का वर्णन किया गया है। साथ ही इसमें रियासत में राष्ट्रीय आंदोलन की गतिविधियों की जानकारी भी दी गई है। इस अवसर पर डॉ. रमेन्द्रनाथ मिश्र तथा अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।

रायपुर : मुख्यमंत्री ने पंडित रविशंकर शुक्ल और श्री विद्याचरण शुक्ल को उनकी जयंती पर किया नमन

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में अविभाजित मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय पंडित रविशंकर शुक्ल और पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय श्री विद्याचरण शुक्ल की जयंती के अवसर पर उनके तैलचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। उन्होंने दोनों महान विभूतियों को छत्तीसगढ़ के विकास में उनके योगदान के लिए स्मरण करते हुए कहा कि पुरोधा के रूप में दी गई उनकी सीख सदैव हमारा मार्ग प्रशस्त करेगी।

खुटहन /जौनपुर: आज ३ अगस्त मंगलवार को खुटहन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अन्तर्गत आज 15 गावों में टीकाकरण अभियान

उत्तरप्रदेश के जौनपुर जिले में खुटहन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अन्तर्गत आज १५ गावों के प्राथमिक विद्यालय पर कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण का कैम्प लगाया गया है। टीकाकरण का स्थान व टीकाकरण करने वाले का विवरण लिस्ट में दिया गया हैं आप सभी ग्राम वासियॊ से आग्रह हैं कि आप सभी टीकाकरण कराकर कोविड 19 जैसे अन्तराष्ट्रीय आपदा से बचने में सहयोग करे।

लालू-मुलायम की मुलाकात के मायने:महज चाय पीने के लिए नहीं मिले दो दिग्गज नेता, यूपी चुनाव से पहले एकता दिखाकर यादव वोट को बिखरने से रोकने की कोशिश

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की। इस दौरान मुलायम के बेटे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मौजूद थे। अखिलेश ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें तीनों नेता चाय पीते जरूर नजर आए, लेकिन इस मुलाकात के गहरे सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। दरअसल, यूपी-बिहार की राजनीति लंबे समय से जाति के इर्द-गिर्द घूमती रही है। उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव…

राजनाथ ने विपक्ष के नेताओं से सदन चलाने में मांगा सहयोग

संसद में हंगामे के कारण बार-बार के स्थगन के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राज्यसभा में विपक्ष के नेताओं को फोन कर सदन चलाने में उनका सहयोग मांगा है। यह जानकारी सोमवार को सूत्रों ने दी। सूत्रों ने बताया कि सोमवार सुबह, राजनाथ सिंह ने राज्यसभा में विपक्ष के नेताओं को फोन किया और सदन चलाने में उनका सहयोग मांगा। जिस पर विपक्षी नेताओं ने कहा कि सरकार को विपक्ष द्वारा उठाए गए मुद्दे पर चर्चा करनी चाहिए, विपक्ष सरकार को सहयोग देने के लिए तैयार है ।

भाजपा संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी बोले- संसद नहीं चलने देना लोकतंत्र और जनता का अपमान

संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले आज भाजपा संसदीय दल की बैठकआयोजित हुई। बैठक में संसदीय दल के सभी सदस्य मौजूद रहे। इसी दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। संसद में विपक्षी दलों के गतिरोध पर प्रधानमंत्री मोदी ने नाराजगी जाहिर की। पीएम मोदी ने कहा संसद को ठप करना लोकतंत्र और  जनता का अपमान करना है।  संसदीय दल की बैठक समाप्त होने के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया कि संसद में विपक्षी दलों के सांसदों के व्यवहारों से प्रधानमंत्री नाराज हैं। समाचार एजेंसी…