बरेली : वूमेन चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा संगठन की प्रदेश अध्यक्ष ऋतु शाक्य के नेतृत्व में संगठन की मुहीम

बरेली : कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ऋतु शाक्य ने कहा कि आज महिलाओं और बेटियों के साथ रोज-रोज घट रहीं घटनाओँ को देख कर ऐसा लगता है कि अपराधियों को कानून का कोई डर औऱ भय नहीं है। आज ऐसा कोई दिन नहीं जाता जिस दिन महिलाओं और बेटियों के शोषण की खबरें समाचार पत्रों में न छपती हों। आज प्रत्येक महिला और बेटी को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना पड़ेगा। आज बेटियों की न किसी थाने में,न किसी दफ्तर में,न किसी कचहरी में कोई नहीं…

पीलीभीत: पुलिस व एस एस बी के जवानों का सराहनीय कार्य।

पीलीभीत: 01,08,2021 को रात्रि 22,15 बजे चौकी प्रभारी रमनगरा उ0नि0रोहित कुमार मय हमराह व एस एस बी49 वी बटालियन नगरिया कट संयुक्त गश्ती दल के साथ गस्त के दौरान पिल्लर नं 28 से 5 किमी भारत की ओर शारदा नदी किनारे करनैल सिंह पुत्र स्व0 अर्जुन सिंह नि0 ग्राम अकबरपुर थाना माधोटांडा जिला पीलीभीत के पास से करीब 1 किलो 900 ग्राम चरस के साथ पकड़ा गया जिस के संबंध में मु0अ0स0231/2021 धारा 8/20 एनडी पीएस एक्ट पंजीकृत कराया गया।

जौनपुर : बदलापुर पुलिस ने प्रजापति हत्याकांड के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

बदलापुर पुलिस ने क्षेत्र के पूरामुकुंद गांव निवासी फौजदार प्रजापति हत्याकांड के दो आरोपितों को पुलिस ने रविवार सुबह गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। 29 मई की रात बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर फौजदार की हत्या किए थे।पुलित ने मृतक की पत्नी राजकुमारी की तहरीर पर चार नामजद तथा कुछ अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया था।पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी थी।प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र को मुखबीर से सूचना मिली कि पूरामुकुंद गांव निवासी फौजदार प्रजापति हत्याकांड के आरोपित रबी गौतम,भीम गौतम निवासी पूरामुकुन्द…

बहराइच /मिहींपुरवा : ब्लाक के ग्राम सभा झाला में बना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आवारा कुत्तों और पशु का डेरा

बहराइच /मिहींपुरवा :तहसील मोतीपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत जिला में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झाला हेल्थ एंड वैलनेस केंद्र का आज से लगभग 5 वर्ष पहले हुआ था निर्माण. आज भी उप केंद्र झाला में एक भी नर्स मौजूद नहीं है यहां की जनता परेशान है जो कि प्रशासन को कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है.इस उपकेंद्र में गांव के आवारा कुत्ते और जानवरों के रहने और खाने का चारा रखा जा रहा है जिस की स्थिति बहुत ही दयनीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के खिड़की…

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के मुकदमों की सुनवाई एसीजेएम न्यायालय में ही होगी

प्रयागराज: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराए जाने को प्रस्तुत प्रार्थना पत्र की सुनवाई एसीजेएम की अदालत में ही होगी। इससे पूर्व एसीजेएम नम्रता ने मामले की सुनवाई विशेष न्यायालय में किए जाने के लिए  जिला जज को पत्र लिखा था। जिस पर जिला जज ने एसीजेएम को ही मामले की सुनवाई का आदेश दिया है। उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य के खिलाफ आरटीआई एक्टिविस्ट दिवाकर नाथ त्रिपाठी ने एफआईआर दर्ज कराए जाने का आदेश पारित करने के लिए अदालत में एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था। जिसकी…

मद्रास विधानसभा के 100 साल पूरे, राष्ट्रपति कोविंद करेंगे संबोधित

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मद्रास विधानसभा के 100 साल पूरे होने के मौके पर सोमवार को होने वाले समारोह को संबोधित करेंगे। इस मौके पर राष्ट्रपति पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. कलैग्नार एम. करुणानिधि के चित्र का अनावरण भी करेंगे। राष्ट्रपति कोविंद दो से छह अगस्त तक तमिलनाडु में रहेंगे एक सरकारी बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति दो से छह अगस्त तक तमिलनाडु में रहेंगे। चार अगस्त को वह वेलिंगटन में डिफेंस सर्विसेस स्टाफ कालेज का दौरा करेंगे और 77वें स्टाफ कोर्स के स्टूडेंट अधिकारियों को संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति के दौरे…

संसद में दो सप्‍ताह से जारी गतिरोध खत्‍म होने के आसार कम

पेगासस जासूसी कांड के मुद्दे पर हुए हंगामे की वजह से संसद का मानसून सत्र दो सप्‍ताह से काफी प्रभावित हुआ है। इसको देखते हुए इस सत्र को समय से पहले ही खत्‍म करने पर भी सरकार विचार कर रही है। विपक्ष का आरोप है कि सरकार बहस से भाग रही है। विपक्ष ने कहा है कि वो सरकार के इस प्रस्‍ताव पुरजोर विरोध करेगी। इस मुद्दे पर विपक्ष और सरकार दोनों ही आमने सामने हैं। दोंनों ही सदनों में इस मुद्दे पर घमासान मचा हुआ है। सरकार और विपक्ष…

UNSC अध्यक्ष बने भारत की आतंकवाद, समुद्री सुरक्षा के मुद्दों पर चर्चा रहेगी अहम, टीएस तिरुमूर्ति बोले- सभी से समर्थन की उम्मीद

 भारत रविवार (एक अगस्त, 2021) को एक महीने के लिए सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष बना है। भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि वह इस अवसर का उपयोग करने को पूरी तरह से तैयार है। इस बीच संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत, टीएस तिरुमूर्ति ने सोमवार (स्थानीय समय) को कहा कि भारत इस्लामिक स्टेट (IS) आतंकवादियों पर महासचिव की रिपोर्ट पर सुर्खियों में बने रहने की उम्मीद करता है। एएनआइ के साथ एक विशेष साक्षात्कार में, टीएस तिरुमूर्ति ने कहा, ‘हम दुनिया भर में आतंकवादी गतिविधियों की हर तरीके…

पाकिस्तान में फिर बढ़ रहे कोरोना के नए केस, देश के कई क्षेत्रों में लागू किया गया स्मार्ट लॉकडाउन

पाकिस्तान में एक बार फिर कोरोना वायरस के नए मामले बढ़ने लगे हैं। रविवार को कोविड-19 मामलों की संख्या में वृद्धि के कारण राजधानी इस्लामाबाद के विभिन्न क्षेत्रों में स्मार्ट लॉकडाउन लगाया गया है। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, इस्लामाबाद के जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार, कोरोना के अधिक मामले वाले विभिन्न क्षेत्रों में लोगों की 27 सड़कों पर लोगों की आवाजाही को प्रतिबंधित कर दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि आवश्यक सेवाएं और आपूर्ति जैसे फार्मेसी और दवा की दुकानें, किराना स्टोर और…

रिषभ पंत ने किया खुलासा, खेल मे सुधार के लिए कोहली समेत टीम के इन चार लोगों से लेते हैं सलाह

भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज रिषभ पंत पिछले कुछ महीनों से टीम इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। विकेट के आगे हो या पीछे वो कमाल कर रहे हैं और दिन ब दिन उनके खेल में निखार के साथ-साथ जिम्मेदारी भी नजर आती है। अब रिषभ पंत विरोधी टीम के सामने विकेट गंवाते नजर नहीं आते बल्कि परिस्थिति के मुताबिक जिम्मेदारी से बल्लेबाजी करते हैं। रिषभ पंत ने अब बताया है कि, वो अपने खेल में सुधार लाने के लिए भारतीय टीम में मौजूद किन चार लोगों से…

श्रीलंका की टीम के कुछ और खिलाड़ी भी कर सकते हैं संन्यास का ऐलान, जानिए कारण

भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज समाप्त होने के बाद मेजबान टीम श्रीलंका के ऑलराउंडर इसुरु उदाना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। अपनी तेज गेंदबाजी के लिए जाने-जाने वाले इसुरु उदाना ने संन्यास के पीछे का कारण बताया था कि वे अपने देश के युवाओं के लिए रास्ता बना रहे हैं, लेकिन सच्चाई कुछ और है, क्योंकि 33 साल के इस खिलाड़ी से पहले 32 साल के थिसारा परेरा ने भी संन्यास लिया था। 32 या 33 की उम्र अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की नहीं…

इस देश को मिल सकती है T20 वर्ल्ड कप 2021 के 6 सुपर 12 मैचों की मेजबानी, रिपोर्ट आई सामने

आइसीसी टी20 विश्व कप 2021 की मेजबानी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) के पास है और बीसीसीआइ इस टूर्नामेंट को यूएई और ओमान में आयोजित करा रही है। हालांकि, अभी शेड्यूल फाइनल नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि पहले दौर के छह मैच ओमान को आवंटित किए जा सकते हैं, क्योंकि यूएई के अबू धाबी, दुबई और शारजाह में टी20 विश्व कप से ठीक पहले आइपीएल 2021 के बाकी बचे मैच खेले जाने हैं। बीसीसीआइ इस वैश्विक टूर्नामेंट की मेजबान है और मैचों के आवंटन पर उसका…

क्या अमिताभ बच्चन के घर पर भी होती है मिज़ान जाफरी और नव्या नवेली के अफेयर की चर्चा?

फिल्म अभिनेता जाफरी के बेटे और बॉलीवुड एक्टर मिज़ान जाफरी और अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली के लिंकअप की खबरें लंबे समय से चल रही हैं। इस मामले पर मिज़ान कई बार सफाई दे चुके हैं कि ऐसा कुछ भी नहीं है वो सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। हालांकि नव्या ने इस बारे पर कभी कोई रिएक्शन नहीं दिया है, लेकिन मिज़ान अक्सर अपनी दोस्ती का बचाव करते नज़र आते हैं। अब हाल ही में एक्टर से पूछ गया कि क्या दोनों के अफेयर के बारे में अमिताभ बच्चन के…

जब राधिका आप्टे को ऑडिशन के लिए फोन पर करनी थी ‘गंदी बात’, बोलीं- मुझे ये सबके सामने करना पड़ाथा

बॉलीवुड की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस में से एकराधिका आप्टे अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। अभी तक राधिका ने फिल्मों में कई तरह के किरदार निभाए हैं। पर्दें पर उनकी सहजता के लिए एक्ट्रेस की तारीफ भी की जाती रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्हें एक बार एक फिल्म के ऑडिशन में फोन पर अश्लील बातें करना पड़ा था। राधिक हमेशा फिल्मों के दौरान हुए अपने अनुभवों पर खुलकर बोलतीं हैं। नेहा धूपिया के बीएफएफ विद वोग में राजकुमार राव के साथ आईं राधिका ने अपने…

सूरज पंचोली का छलका दर्द, एक्टर बोले- ‘जिया खान केस ने उनके 8 सालों को बर्बाद कर दिया…’

बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री जिया खान की आत्महत्या के मामले ने हाल ही में नया मोड़ लिया है। उनके मौत के मामले को सीबीआई की स्पेशल कोर्ट को ट्रांसफर कर दिया गया है। इस मामले में अभिनेता सूरज पंचोली पर कथित तौर पर जिया खान को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। वहीं सीबीआई कोर्ट के पास मामला ट्रांसफर होने पर सूरज पंचोली ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। सूरज पंचोली ने अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने जिया खान की मौत के मामले पर…