फर्रुखाबाद :तालाब में डूबने से युवक की मौत

फर्रुखाबाद : मोहम्मदाबाद मंदिर की देखभाल करने वाले ग्रामीण प्रमोद शाक्य की तालाब में डूबकर मौत हो गई। कोतवाली मोहम्मदाबाद के गांव जाजपुर बंजारा निवासी 46 वर्षीय प्रमोद शाक्य गांव के तालाब के किनारे बने गमादेवी मंदिर की सफाई कर पूजा पाठ करते थे। रात में मंदिर पर ही सोते थे बीती शाम प्रमोद मंदिर गए तो पडोस के तालाब में पैर फिसल गया जिससे प्रमोद तालाब में गिर गये।तालाब अधिक गहरा होने से प्रमोद तालाब से नही निकल पाये बच्चों ने प्रमोद को तालाब में डूबते देखा और शोर…

साख बचाने में सफल हुई डिप्टी सीएम केशव मौर्या की टीम

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में मिली सफलता से सत्ताधारी दल भाजपा ने जिले की सियासत में रणनीतिक बढ़त बना ली है। शनिवार को हुए मतदान में पार्टी की तरफ से सांसद विनोद सोनकर का कुशल चुनावी प्रबंधन और बेहतर रणनीति का समन्वय दिखा। इसमें संगठन के साथ ही विधायकों ने भी पूरे मनोयोग से अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभाई। नतीजतन चुनाव में सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज पर डिप्टी सीएम की टीम भारी पड़ गई। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का गृह जनपद होने के कारण जिला…

ओम प्रकाश राजभर बोले- असदुद्दीन ओवैसी बन सकते हैं यूपी के मुख्यमंत्री

बलिया: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी यदि उत्तर प्रदेश के मतदाता बन जायें तो वह भी प्रदेश के मुख्यमंत्री हो सकते हैं. उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में मुसलमान करीब 20 फीसदी हैं. उनकी हिस्सेदारी है तो सत्ता में भी उनकी भागीदारी होनी चाहिए, उनका अधिकार है, मुसलमानों का भी हिस्सा है. बीजेपी की पूर्व सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री राजभर ने कहा कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी यदि उत्तर…

यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह की हालत बिगड़ी

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (89) की तबीयत खराब हो गई है। उन्हें बेचैनी के बाद शनिवार देर रात राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। उनकी तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन्हें देखने के लिए अस्पताल पहुंचे। आरएमएल इंस्टिट्यूट के सूत्रों के मुताबिक चिकित्सकों की टीम ने पूर्व सीएम की जांच की। प्रारंभिक रिपोर्टों से संकेत मिला है कि सिंह का ब्लड यूरिया और सीरम क्रिएटिनिन सामान्य से ऊपर था। फिलहाल डॉक्टरों ने उनकी…

जौनपुर :ज़मीनी विवाद में जमकर चले लाठी डंडे ईंट पत्थर

शाहगंज(जौनपुर): शनिवार की रात लगभग आठ बजे कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में ज़मीनी विवाद को लेकर जमकर बवाल हुआ जिसमें कुल आठ लोग घायल हो गए।जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ताखा पूरब में शनिवार की रात कई दिनों से चली आरही ज़मीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने सामने हो गए।जिसमे जमकर ईंट पत्थर और लाठी डंडे चले।जिसमे एक पक्ष से 45 वर्षीय रामदयाल यादव पुत्र रामबुझावन एवं 60 वर्षीय बुज्झन पुत्र अज्ञात और दूसरे पक्ष से 40 वर्षीय इन्द्र बहादुर पुत्र शंकर बहादुर,14 वर्षीय शुभम यादव…

अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस से पहले सशस्त्र मिलीशिया के 11 लोग गिरफ्तार, भारी हथियारों से थे लैस

अमेरिका में स्वाधीनता दिवस (चार जुलाई) से पहले बोस्टन के नजदीक देश के बड़े इंटरस्टेट पर पुलिस ने रातभर चले गतिरोध के बाद शनिवार सुबह स्वयंभू मिलीशिया के भारी हथियारों से लैस 11 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। डब्ल्यूबीजेड बोस्टन समेत कई मीडिया समूहों ने इस मिलीशिया की पहचान ‘राइज आफ द मूर्स’ के सदस्यों के रूप में की है। यह समूह अमेरिकी कानूनों को मान्यता नहीं देता, लेकिन शांतिपूर्ण होने का दावा करता है। पुलिस ने एक बयान में बताया कि आत्मसमर्पण के लिए समूह के नेताओं से वार्ता…

चीनी विदेश मंत्री ने अमेरिका व उसके कुछ सहयोगियों की ‘पुरानी शीत युद्ध मानसिकता’ के लिए आलोचना की

चीन और अमेरिका के बीच तनाव जारी है। इस बीच चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने अमेरिका और उसके कुछ सहयोगियों की ‘पुरानी शीत युद्ध मानसिकता’ के लिए आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि शीत युद्ध के नेतृत्व का पुराना सपना एक आशाजनक भविष्य बनाने में मदद नहीं करेगा। बेहतर दुनिया के निर्माण की तो बात ही मत कीजिए।चीनी विदेश मंत्री ने शनिवार को बीजिंग में 9वें विश्व शांति मंच (9th World Peace Forum in Beijing) के उद्घाटन समारोह में यह बात कही। ताइवान के सवाल पर भी वांग ने अमेरिका की…

विराट कोहली की आलोचना करने वालों पर भड़क गया पाकिस्तानी क्रिकेटर, सबकी बोलती कर दी बंद

विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया के पास वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीतने का सुनहरा अवसर था, लेकिन भारतीय टीम ने मायूस किया और खिताब न्यूजीलैंड ने जीत लिया। फाइनल मैच में मिली हार के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पर सवाल उठने लगे कि वो इस आइसीसी खिताब को नहीं जीत पाए। विराट कोहली की कप्तानी के बारे में कई पूर्व क्रिकेटर्स ने कई तरह की बातें की और उनकी जमकर आलोचना भी की। विराट कोहली की हो रही आलोचना के बीच पाकिस्तान क्रिकेट टीम…

इरफान पठान का खुलासा- 2007 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद द्रविड़ उन्हें और Dhoni को कहां लेकर गए थे

 साल 2007 वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को पहले ही राउंड में बुरी तरह से हार मिली और टीम इस टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। इस साल मैन इन ब्लू श्रीलंका के हाथों हारकर दूसरे राउंड में नहीं पहुंच पाई थी। साल 2003 में गांगुली की कप्तानी में भारत फाइनल तक पहुंची थी ऐसे में 2007 में राहुल द्रविड़ की कप्तानी में टीम से बड़ी आशा थी, लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम की जर्नी सिर्फ तीन मैच से बाद ही खत्म हो गई थी। इस साल भारत को पहले…

BCCI ने किया डोमेस्टिक सीजन का ऐलान, लेकिन नहीं खेले जाएंगे ये 3 बड़े टूर्नामेंट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) प्रतिष्ठित रणजी ट्राफी के साथ सभी आयु वर्ग के अपने घरेलू टूर्नामेंटों का आयोजन मौजूदा सत्र में कराने की आधिकारिक घोषणा कर दी। दैनिक जागरण ने शनिवार के अंक में ही खबर दी थी कि बोर्ड घरेलू सत्र पर जल्द फैसला लेगा। हालांकि, बीसीसीआइ ने इस बार तीन बड़े टूर्नामेंट 2021 के सत्र में आयोजित नहीं कराने का फैसला किया है।  बीसीसीआइ ने जो आधिकारिक मीडिया रिलीज जारी की है, उसके मुताबिक 2021-22 के सत्र में इस बार ईरानी कप के अलावा देवधर ट्रॉफी और दलीप…

जान्हवी और खुशी संग जैसा दिखता है वैसा नहीं है अर्जुन कपूर का रिश्ता, बोले- ‘झूठ नहीं बेचना चाहता’

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर अपने परिवार के कितना करीब हैं ये तो सभी जानते हैं। श्रीदेवी के निधन के बाद से ही अर्जुन कपूर अपनी सौतेली बहनें जान्हवी कपूर और खुशी कपूर के भी करीब आ गए हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, जानहवी कपूर और खुशी कपूर पिता बोनी कपूर के साथ डिनर पर भी गए थे। जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी। अब हाल ही में अर्जुन कपूर ने जान्हवी और खुशी के साथ अपने बॉन्ड को लेकर भी खुलकर बात की…

14 साल की उम्र से आमिर खान की दीवानी थीं किरण राव, ‘लगान’ के सेट पर शुरू हुई थी लवस्टोरी

आमिर खान की लव लाइफ किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं। 16 साल की शादी के बाद पहली पत्नी से तलाक लेने वाले आमिर का दूसरी पत्नी किरण राव से भी अलगाव हो गया है। किरण के लिए आमिर किसी सपनों के राजकुमार की तरह थे। किरण 14 साल की थीं तब उन्होंने आमिर खान की फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ देखी और उनकी दीवानी हो गईं। उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि ये स्टार एक दिन उनका पति बनेगा। दरअसल, आमिर के करीब किरण तब आईं,…

जब आमिर खान से अफेयर की खबरों पर फतिमा सना शेख ने तोड़ी थी चुप्पी, बताया था अपने रिश्ते का सच

आमिर खान ने शादी के 15 साल बाद सबको ये बता कर चौंका दिया कि वो अपनी पत्नी किरण राव से तलाक ले रहे हैं। इस खबर ने जहां सनसनी मचा दी वहीं सोशल मीडिया पर लोग एक्ट्रेस फातिमा सना शेख को इसका कारण बता ट्रोल करने लगे। फतिमा सना शेख वहीं है जो साल 2016 की फिल्म दंगल में आमिर खान के साथ नजर आईं थीं। इस फिल्म सना ने आमिर की बेटी का किरदार निभाया था। ‘दंगल’ की सक्सेस को देखते हुए फातिमा सना शेख ने आमिर खान…

ये है दुनिया का सबसे अमीर राजा, जिसके उपहार बांटने से गिर जाती थी सोने की कीमत

आपने बहुत से अमीर राजाओं और लोगों की कहानियां सुनी और पढ़ी होंगी, लेकिन ये कहानी है दुनिया के सबसे अमीर राजा की, जिसके उपहारों ने एक देश की अर्थव्यवस्था चौपट कर दी। हालांकि, उस राजा का देश अब खुद आर्थिक संकट से जूझ रहा है। माना जाता है कि इसी राजा ने पश्चिम अफ्रीका में शिक्षा की परंपरा शुरू की थी। वर्तमान में दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति जेफ बेजोस, जिनकी संपत्ति 99 बिलियन पाउंड (9028 अरब रुपये से भी ज्यादा) है, वह भी इस राजा के आसपास नहीं…

प्रयागराज: अध्यक्ष, जिला पंचायत निर्वाचन-2021 के चुनाव की मतदान/मतगणना की प्रक्रिया सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न

प्रयागराज: अध्यक्ष जिला पंचायत निर्वाचन-2021 के चुनाव की मतदान/मतगणना की प्रक्रिया शनिवार को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न हो गयी। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में कुल 84 मतों में से 51 मत पाकर श्री विजय कुमार सिंह को विजयी घोषित किया गया। 33 मत पाकर श्रीमती मालती यादव दूसरे स्थान पर रहीं। मा0 प्रेक्षक श्री अनिल कुमार, जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय कुमार खत्री एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी की उपस्थिति में पूरी मतदान/मतगणना की प्रक्रिया सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी/जिला…

पीलीभीत अंतोदय कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी

पीलीभीत सूचना विभाग 03 जुलाई 2021/ जनपद के समस्त राशनकार्डधारकों को सूचित किया जाता है कि माह जुलाई 2021 में उचित दर विक्रेताओं द्वारा दिनांक 05.07.2021 से दिनांक 15.07.2021 तक निम्नवत आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया जायेगा। अन्त्योदय राशनकार्ड धारकों को गेहूं 20 कि0ग्रा0 प्रति राशनकार्ड, चावल 15 कि0ग्रा0 प्रति राशनकार्ड व पात्र गृहस्थी गेहूं 03 कि0ग्रा0 प्रति यूनिट व 02 कि0ग्रा0 प्रति यूनिट चावल निःशुल्क प्रदान किया गया। कतिपय कारणों से आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से आवश्यक वस्तुयें प्राप्त न कर सकने वाले राशनकार्ड दिनांक 15.07.2021 को मोवाइल ओ0टी0पी0…

पीलीभीत :राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

पीलीभीत : सूचना विभाग 03 जुलाई 2021/ मा0 उच्च न्यायालय इलाहाबाद व उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ एवं मा0 अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश जनपद पीलीभीत के आदेश के क्रम में दीवानी न्यायालय पीलीभीत के प्रागंण में दिनांक 10.07.2021 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। श्रीमान अभिनव तिवारी, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पीलीभीत ने अवगत कराया कि कोविड-19 को ध्यान रखते हुए शारीरिक दूरी का पालन करते हुए दिनांक 10 जुलाई 2021 को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण…

पीलीभीत :जिलापूर्ति अधिकारी का आकस्मिक निधन

पीलीभीत सूचना विभाग 03 जुलाई 2021/ जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय पीलीभीत के लिपिक श्री महेश कुमार का दिनांक 02.07.2021 को आकस्मिक निधन हो जाने के कारण दिनांक 03.07.2021 को जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त स्टाफ द्वारा उनकी आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की गयी तथा शोक संवेदना प्रकट करते हुये भावपूर्ण श्रद्धाजलि दी गयी। समस्त आपूर्ति स्टाफ स्व0 महेश कुमार के आश्रितों के दुख में सम्मिलित हैं।

फर्रुखाबाद: पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव की बेटी भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी मोनिका यादव जिला पंचायत अध्यक्ष विजय घोषित

फर्रुखाबाद: पंचायत चुनाव का फैसला आ गया| जिसमे सुबोध यादव को मोनिका यादव नें 6 मतों से पराजित किया| भाजपा समर्थकों नें अखिलेश यादव मुर्दाबाद के नारे भी लगाये|दोपहर बाद 3 बजे मतगणना शुरू हुई जिसमे कुछ मिनटों में ही फैसला मत पेटी से बाहर आ गया| सुबोध यादव को कुल 12 मत मिले जबकि मोनिका यादव को 18 मत मिले| जिससे आधा दर्जन मतों से सुबोध नें हार का मुंह देखा और पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव की पुत्री मोनिका यादव जिले की प्रथम महिला निर्वाचित हुई|चुनाव हारनें के…

रायबरेली: कार्यालय अधीक्षक अविनाश कुमार सिंह का हुआ ट्रांसफर

लालगंज/ रायबरेली। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना के स्टोर विभाग के कार्यालय अधीक्षक अविनाश कुमार सिंह की विदाई बड़ी धूमधाम से मनाया गया पीसीएमएम ऑफिस के स्टोर विभाग के कर्मचारी सोनू सिंह अशोक कुमार सिंह अरशद अली कपिल कुमार रमेश कुमार गुप्ता भीम कुमार तिलक वीरेंद्र कुमार सौरभ कुमार रमेश कुमार अनिमेष त्रिपाठी विकास चौधरी मदन प्रजापति पूनम यादव विनोद कुमार आदि ने बड़ी धूमधाम के साथ अविनाश कुमार की विदाई की गई। विदाई के समय उन्हें एसएमएम सेल एंड बोगी तेजवीर सिंह ने एक प्रतीक चिन्ह दिया।सीएमएम इलेक्ट्रिकल एवं डिप्टी…