मोदी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार कल बुधवार शाम 6 बजे होना लगभग तय माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस बार कई युवा चेहरों को इसमें जगह मिल सकती है। सूत्रों बताते हैं कि विस्तार में नए चेहरों की संख्या 30 के पार भी जा सकती है जबकि कई चेहरों को अलग अलग वजहों से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। थावर चंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाए जाने के साथ ही प्रधानमंत्री ने पहला संदेश दे दिया है। इससे पहले खबरें थीं कि…
Month: July 2021
नहीं रहे हिंदी सिनेमा के ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार, 98 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
हिन्दी सिनेमा के दिग्गज कलाकार दिलीप कुमार का निधन हो गया हैं। 98 साल की उम्र में बुधवार को ट्रेजेडी किंग ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। बीते काफी वक्त से दिलीप कुमार बीमार चल रहे थे। वहीं कुछ ही दिनों में उन्हें कई बार मुंबई के हॉस्पिटल में भी भर्ती कराया गया था। अब बुधवार को बॉलीवुड के ट्रेजेडी किंग ने अंतिम सांस ली। दिलीप कुमार के निधन से बॉलीवुड और देश में शोक की लहर है। इस खबर ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि उनके फैंस को…
रायबरेली : तारीख घोषित होते ही ब्लाक प्रमुख चुनाव की बढी गहमा गहमी
लालगंज /रायबरेली।अब जब कि जिला पंचायत चुनाव के बाद ब्लाक प्रमुख के पद के चुनाव के लिये निर्वाचन आयोग ने तारीखें घोषित कर दी है।दावेदारों ने भी प्रचार प्रसार अभियान तेज कर दिया है।जीते हुये बीडीसी सदस्यों के दरवाजे लग्जरी गाडियां पहुंच रही है।बताते चले कि ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिये लालगंज ब्लाक मुख्यालय मे 8 जुलाई को नामांकन होगा।10 जुलाई को मतदान व मतगणना होगी।10 जुलाई को ही जीते हुये ब्लाक प्रमुख की घोषणा हो जायेगी।लालगंज ब्लाक प्रमुख दावेदारों मे मुख्य रूप से पूर्व विधायक राजा अजय की पुत्रवधू…
रायबरेली : 1.37 करोड रूपये की लागत की सडक का विधायक धीरेन्द्र सिंह ने किया भूमि पूजन
लालगंज रायबरेली।सरेनी विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने लालगंज ब्लाक के ककराही चैराहे पर एक और करोडों रूपये की लागत की सडक का सिलान्यास किया है।भूमि पूजन कर सडक निर्माण को गति प्रदान की है।सरेनी विधायक ने बताया कि क्षेत्र की जनता की बेहद मांग पर ककराही से कोनी होते हुये 2200 मीटर सडक बनकर डलमऊ खजूरगांव सम्पर्क मार्ग मे लोन नदी पुल के पास जुडेगी।एक करोड 37 लाख की लागत पक्की सडक बनने मे आयेगी।इस मौके पर बोलते हुये विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार ही जनता की कठिनाइयों को…
रायबरेली : गौशाला में 3 गोवंश पशुओं की भूख प्यास और धूप से तड़प-तड़प कर मौत
महराजगंज/रायबरेली: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्टों में से एक गोवंश संरक्षण के लिए बनाई गई योजना का दिवाला पिट गया है। जबकि जिला पंचायत रायबरेली द्वारा निर्मित जमादार का पुरवा मजरे बावन बुजुर्ग बल्ला में बनी गौशाला में भूख और चारे तथा बगैर टीन शेड के रह रहे जानवर दम तोड़ते जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को गौशाला में 3 गोवंश पशुओं की भूख प्यास और धूप से तड़प-तड़प कर मौत हो गई। जबकि 2 गायें मरणासन्न हालत में पड़ी हुई है। इनकी देखरेख करने…
रायबरेली : गुरुकुल ग्रुप आफ़ इंस्टीटयूशन द्वारा वैश्विक महामारी Covid-19 की रोकथाम हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज की ऑक्सीजन जरूरत को पूरा करने का वीणा उठाया
महराजगंज/रायबरेली: जन कल्याण व लोकहित में विगत कई वर्षो से तत्पर श्रीरामदत्त सेवा संस्थान द्वारा क्षेत्र के पुरासी हल़ोर में संचालित गुरुकुल ग्रुप आफ़ इंस्टीटयूशन द्वारा वैश्विक महामारी Covid-19 की रोकथाम हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज की ऑक्सीजन जरूरत को पूरा करने का वीणा उठाया था, जिसके लिए स्वास्थ्य केंद्र के सभी बेडो हेतु 07ऑक्सीजन सिलेंडर और 06 कंस्ट्रेटर प्रदान किये, तथा साथ ही 200 मेडिकल किट, 450 सेनेटाईजर, 36आकस्मीटर आदि भी प्रदान किया।आपको बता दें कि, इसी क्रम में आज क्षेत्रीय विधायक राम नरेश रावत, भाजपा नेता प्रभात साहू,…
रायबरेली : भाजपा के जिला उपाध्यक्ष और युवा नेता जन्मेजय सिंह ने सीएचसी महराजगंज पहुंचकर कोरोना का पहला टीका लगवाया,
महराजगंज/रायबरेली: भाजपा के जिला उपाध्यक्ष और युवा नेता जन्मेजय सिंह ने सीएचसी महराजगंज पहुंचकर कोरोना का पहला टीका लगवाया, और उन्होंने लोगों से अपील की है कि, बेहिचक लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लगवाए जा रहे निशुल्क टीके का लाभ उठावें तथा कोरोना महामारी को परास्त करने के लिए अपना योगदान दें।आपको बता दें कि, भाजपा नेता जन्मेजय सिंह ने कहा कि, कोरोना टीका ही बचाव का एकमात्र साधन है। इसके लिए हर व्यक्ति को जागरूक होकर टीका लगवाना चाहिए। किसी भ्रांति या…
रायबरेली : किराना व्यवसायी ने अपने मुनीम के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया
खीरों (रायबरेली)- थाना क्षेत्र के गौनहा मोड़ के जंगल के पास लालगंज के किराना व्यवसायी के मुनीम के साथ हुई लूट का पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया । मुनीम ने ही लूट की झूठी सूचना पुलिस को दी थी । किराना व्यवसायी ने अपने मुनीम के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है ।लालगंज निवासी विनोद कुमार गुप्ता पुत्र मोतीलाल गुप्ता ने बताया कि उसकी लालगंज में किराना की दुकान है । निहस्था के शिवाकान्त तिवारी पुत्र गणेश शंकर तिवारी मुनीम है । मंगलवार को सतांव, गुरुबक्सगंज, ओनई, सहजौरा आदि…
रायबरेली : दहेज के लिए प्रताड़ित करने व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायती पत्र देकर न्याय की लगाई गुहार
ऊंचाहार-कोतवाली क्षेत्र के पूरे घासीराम मजरे उसरैना निवासी विवाहिता ने पति समेत अन्य ससुरालीजनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।दरअसल उन्नाव जनपद के अभई सागर मोहल्ला मजरे हिलौली निवासी स्वाती की शादी दो वर्ष पूर्व क्षेत्र के पूरे घासीराम मजरे उसरैना निवासी राजेंद्र कुमार से हुई थी।विवाहिता का आरोप है कि शादी के छः महीने बाद उसके पिता सुरेश कुमार की मृत्यु हो गई जबकि शादी के समय तय हुआ सारा दहेज का…
रायबरेली : गांजा के साथ एक युवक गिरफ्तार
ऊंचाहार-कोतवाली क्षेत्र के मनीरामपुर पुल पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया जिसके पास से तलाशी के दौरान गांजा बरामद हुआ, जिसे मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।सोमवार की भोर में एनटीपीसी चौकी इंचार्ज लक्ष्मीनारायण द्विवेदी ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार कर लिया,जिसके पास से 1100 ग्राम गांजा बरामद किया गया है।जिसे कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया है।पकड़ा गया युवक क्षेत्र के परसीपुर गांव निवासी अखिलेश कुमार पुत्र मैकूलाल बताया जा रहा है।कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने…
रायबरेली : छापेमारी में 1200 ग्राम गांजे के साथ एक युवक गिरफ्तार
ऊंचाहार-कोतवाली क्षेत्र के अरखा गांव में पुलिस ने छापेमारी करके अरसे से गांजा बेच रहे एक शख्स को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।मंगलवार की भोर में कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अरखा गांव में छापेमारी करके एक शख्स को 1200 ग्राम के साथ गिरफ्तार किया है,पकड़ा गया शख्स गांव निवासी फूलचंद्र बताया जा रहा है।जिसे मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा गया है।बताते हैं पकड़ा गया शख्स अरसे से गांजा बेचने का व्यवसाय करता है और कई बार मादक पदार्थों की बिक्री में जेल भी जा चुका है।कोतवाल विनोद…
रायबरेली : बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती को धूमधाम से मनाया
ऊंचाहार -मंगलवार को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती को धूमधाम से मनाया।कबीर चौराहा स्थित वेदांत पब्लिक स्कूल में बीजेपी ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिलाष चन्द्र कौशल के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई गई ,जिसमें जिला अध्यक्ष अभिलाष चन्द्र कौशल ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला । उन्होंने बताया कि डॉ मुखर्जी राष्ट्रीय एकता और अखंडता के पर्याय, महान शिक्षाविद, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक और भारतीय जनसंघ के संस्थापक थे और जम्मू…
पीलीभीत : सर्विस सेक्टर पर 06 प्रतिशत वार्षिक दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।
पीलीभीत: टर्मलोन ऋण योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2021-21 हेतु अल्पसंख्यक वर्ग (मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई, बौद्ध, पारसी एवं जैन) वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों हेतु एग्रीकल्चर एण्ड एलाईड, टेक्निकल, टेडस, स्माल बिजनेस, आर्टिजन एवं ट्रांसपोर्ट एवं सर्विस सेक्टर पर 06 प्रतिशत वार्षिक दर पर ऋण उपलब्ध कराया जायेगा तथा लाभार्थियों द्वारा ऋण की वापसी 05 वर्षों में 20 समान त्रैमासिक किश्तों में की जायेगी। परियोजना लागत का 90 प्रतिशत एनएमडीएफसी द्वारा तथा 05-05 प्रतिशत यू0पी0एम0एफ0डी0सी0/लाभार्थी द्वारा अपने श्रोतों से लगाया जायेगा। पात्रता की शर्तें उ0प्र0 का मूल निवासी हो, परिवारिक आय…
पीलीभीत: मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत दो लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
पीलीभीत : उ0प्र0 असंगठित सामाजिक सुरक्षा बोर्ड का गठन किया गया है जिसके अन्तर्गत असंगठित क्षेत्र के कामगारों को सामाजिक सुरक्षा मुहैया कराने के उद्देश्य से मा0 मुख्यमंत्री जी के द्वारा आंनलाईन पोर्टल की शुरूआत की गयी है। उक्त बोर्ड के अन्तर्गत 45 श्रेणी के असंगठित क्षेत्र के कर्मकारों को योजना का लाभ पंजीकरण कराने के उपरान्त दिया जायेगा। इस बोर्ड के अन्तर्गत निम्न श्रेणीयों के कर्मकारों का पंजीकरण किया जायेगा- धोबी, दर्जी, माली, मोची, नाई, बुनकर, कोरी, जुलाहा, रिक्शा चालक, घरेलू कर्मकार, कूड़ा बीनने वाला कर्मचारी, हाथ का ठेला…
पीलीभीत : मुख्यमंत्री ने स्वीकारा किया गोमती उदगम आने का न्योता।
पीलीभीत : पूरनपुर। विधायक बाबूराम पासवान ने आज लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्हें गोमती उद्गम स्थल आने का न्योता दिया जिसे मुख्यमंत्री जी ने सहर्ष स्वीकार कर के निकट भविष्य में उद्गम आने का कार्यक्रम तय करने की बात कही। विधायक बाबूराम पासवान ने गन्ना कॉलेज को ग्रांट पर लेने, सड़कों के निर्माण को लेकर आज बरखेड़ा विधायक किशनलाल राजपूत के साथ मुलाकात की। गन्ना कृषक महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुधीर शर्मा भी उनके साथ रहे। उन्होंने कालेज को ग्रांट पर लेने की सारी औपचारिकताएं पूरी…
रायबरेली: बकाया पैसा मांगने पर दबंगों ने पीटा
ऊंचाहार-कोतवाली क्षेत्र के सरकपुर डिहवा निवासी किशोर को आटा की पिसाई का बकाया पैसा मांगने पर दबंगों ने पीट दिया , पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।गांव निवासी शिवकुमार का आरोप है कि वो गांव के निकट ही आटा व तेल की चक्की चलाता है, और पड़ोसी गांव के कुछ लोगों का आटा पिसाई का पिछले साल का 100 रुपया बाकी था, मंगलवार को जब मैं उनके घर बकाया पैसा मांगने गया तो उन लोगों ने मुझे मारपीट कर भगा दिया है।पीड़ित ने कोतवाली में…
रायबरेली: डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की मनाई गई जयंती
ऊंचाहार ,(रायबरेली ): भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की मनाई गई जयंती ।ऊंचाहार स्थित वेदांत पब्लिक स्कूल में भाजपा जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा अभिलाष चन्द्र कौशल के नेतृत्व में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती मनाई गई जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष ओबीसी ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला । उन्होंने बताया कि डॉ मुखर्जी राष्ट्रीय एकता और अखंडता के पर्याय, महान शिक्षाविद, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक और भारतीय जनसंघ के संस्थापक थे और जम्मू कश्मीर को भारत मे जोड़ने के लिए…
फर्रुखाबाद : बदनाम किए जाने से क्षुब्ध होकर युवती ने लगाई फांसी
फर्रुखाबाद: कमालगंज बदनाम किए जाने से क्षुब्ध युवती पायल शुक्ला ने फांसी लगाकर जान दे दी। पायल थाना कमालगंज के ग्राम सिंगीरामपुर निवासी सुरेश शुक्ला की 19 वर्षीय पुत्री थी। सुरेश बीमार पत्नी को दवा दिलाने रजीपुर गए थे घर पर पायल अकेली थी तभी पायल ने दुपट्टे से पंखे में फंदा डालकर फांसी लगा ली।जब सुरेश पत्नी के साथ घर पहुंचे तो बेटी पर बेटी को फांसी पर लटकता देख कर काफी सदमा लगा। बताया गया की पायल की 17 जुलाई को शादी होनी थी गांव का युवक सचिन…
जौनपुर: बेकाबू डीसीएम की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत
शाहगंज(जौनपुर): कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बड़ागांव चौराहा स्थित लखनऊ-बलिया राज्य मार्ग पर सोमवार को रात्रि लगभग 9:30 बजे बेकाबू डीसीयम की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।जानकारी के अनुसार क्षेत्र के बड़ागांव लखनऊ बलिया राजमार्ग पर रात्रि 9:30 बजे सुल्तानपुर की तरह से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने अज्ञात बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया जिसके कारण बाइक सवार की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई ।टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए…
जौनपुर: दबंगों ने पुरानी रंजिश और जमीनी विवाद को लेकर की तोड़फोड़ व हंगामा
शाहगंज(जौनपुर) : कोतवाली क्षेत्र के छताई कला गांव में पुरानी रंजिश और जमीनी विवाद को लेकर क्षेत्र के उक्त गांव में दबंगों ने अपने पड़ोसी के घर में घुसकर जबरदस्त तोड़-फोड़ करते हुए आगजनी का प्रयास किया। पीड़ितों ने किसी तरह छिप छिपा कर अपनी जान बचाई। पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुटी है।कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत छताई कला गांव में रविवार की रात दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश और जमीनी विवाद को लेकर विवाद गहराया। जिसमें पीड़ित विवेक सिंह पुत्र सुरेंद्र प्रताप सिंह का आरोप है कि बीती…
