कोरांव /प्रयागराज -थाना कोरांव पुलिस द्वारा मार पीट के दौरान हत्या के वांछित चूड़ामणि उर्फ लोली व रामलाल गिरफ्तार

कोरांव /प्रयागराज – पुलिस उपमहानीरिक्षक/बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज व पुलिस अधीक्षक यमुनापार के निर्देशन मे क्षेत्राधिकारी मेजा के पर्यवेक्षण मे उ0नि0 सच्चिदानंद यादव अपने सहयोगी टीम का0 मोहन कुमार व म0का0 प्रज्ञा ठेनुआ के सांथ मिलकर मार पीट के दौरान हत्या मे वांछित अभियुक्तगण चूड़ा मणि उर्फ लोली पुत्र स्व0 राम प्रसाद उम्र 60 वर्ष राम लाल पुत्र चूड़ा मणि उर्फ लोली उम्र 35 वर्ष निवासीगण पथरताल पूरा नटवा थाना कोरांव प्रयागराज को दि0, 07/07/2021 समय 11:50 बजे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय को भेज दिया lद दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील…

पीलीभीत: मा0 उच्चतम न्यायालय इलाहाबाद व मा0 अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश जनपद पीलीभीत के आदेश के क्रम में दीवानी न्यायालय।

पीलीभीत : प्रांगण में दिनांक 10.07.2021 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु तथा विस्तृत रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार प्रसार/जागरूकता अभियान हेतु आज दिनांक 07.07.2021 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जनपद पीलीभीत में श्रीमान अभिनव तिवारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने एक बैठक का आयोजन अपरान्ह 3ः00 बजे से किया गया। उक्त बैठक में पी0एल0बी0 के द्वारा भाग लिया गया। श्रीमान अभिनव तिवारी ने समस्त पी0एल0वी0 को निर्देशित किया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार…

बरेली:सीएमओ कार्यालय पर हाई बोल्टेज ड्रामा

बरेली: दरअसल बीते साल कोरोना के शुरूआती दौर में बरेली पुराना शहर के हजियापुर के वज़ीर अहमद को कोरोना पॉजीटिव बताकर एक प्राईवेट अस्पताल में डाल दिया गया था, जहां दवाई, खाना, पानी आदि की कमी के चलते वजीर अहमद की मौत हो गई, वज़ीर अहमद की मौत के बाद प्रशासन ने दोहरी चाल अपनाई और शव को दफना दिया,वजीर की पत्नी ने पति के जीवित रहते ही प्रशासन की जांच रिपोर्ट पर सवाल खड़े कर दिये थे, जिसे प्रशासन ने अनदेखा कर दिया था, मृतक की पत्नी ने वज़ीर…

बरेली-बेटियों की आवाज बुलंद करेगा सर्वधर्म फाउंडेशन

नबावगंज/बरेली– आज सर्व धर्म बेटी फाउंडेशन जिला कार्यसमिति की मीटिंग संगठन के हाजी परवेज के आवास पर आयोजित हुई मीटिंग में फाउंडेशन के जिला,तहसील,ब्लॉक,,और नगर कमेटी के पदाधिकारियों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद फैसल ने मीटिंग की जिसमें श्री फैसल ने सभी धर्म की बेटियों के लिए सुरक्षा एवं,जो अत्याचार बेटियों पर हो रहे है उसके लिए सर्व धर्म बेटी फाउंडेशन हमेशा अपनी पूरी टीम के साथ खड़ा रहेगा किसी भी बेटी के साथ अत्याचार वर्दास्त नही किया जायेगा और फाउंडेशन के हाजी परवेज ने घोषणा की जो भी बेटी…

बरेली-मोदी मंत्री मण्डल से बरेली के सांसद का इस्तीफा

बरेली-बरेली में अपनी प्रतिभा और अपनी राजनीतिक दबदबा रखने बाले सांसद सन्तोष गंगवार ने स्वास्थ्य कारणों के चलते इस्तीफा दिया है, बताया जा रहा है कि सासंद जी खुद के स्वास्थ्य में कमी महसूस कर रहे हैं इसलिए उन्होंने, मोदी मंत्री मण्डल से इस्तीफा दिया है

बरेली-पूर्व सैनिक रेशम सिंह के साथ हुई बर्बरता के विरोध में आई पैनी नजर

बरेली–पूरनपुर की पुलिस द्वारा पूर्व सैनिक रेशम सिंह के साथ हुई बर्बरता के संबंध में पैनी नजर सामाजिक संस्था की अध्यक्ष एडवोकेट सुनीता गंगवार अपनी संस्था के पदाधिकारी व भूतपूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल के साथ आज आईजी परीक्षेत्र बरेली महोदय से मुलाकात की इस प्रकरण को लेकर संस्था ने दामोदर पार्क में अनिश्चितकालीन धरना दिया था जिस पर पांचवें दिन एडीजी जोन बरेली ने आश्वासन दिया था कि रेशम सिंह के साथ न्याय उचित कार्यवाही की जाएगी व दोषी पुलिसकर्मियों के ऊपर मिलिट्री हॉस्पिटल के मेडिकल के आधार पर जांच…

बरेली-मृतक बजीर की पत्नी के सवालों के आगे शर्मसार मुख्य चिकित्साधिकारी

बरेली– कार्यालय आज खुशनुमा मुख्य चिकित्साधिकारी के पास एक प्रार्थना पत्र लेकर जा पहुंची खुशनुमा ने पूछा कि जब एक साल पहले उनके पति वज़ीर अहमद की मौत आप लोगों के कारण हो गई थी तो एक साल बाद उनके पति मृतक वज़ीर अहमद की कोरोना जाचं किस तकनीकों द्वारा की गई जिसपर सीएमओ कार्यालय में सन्नाटा पसर गया और बौखलाहट मे खुशनुमा से बत्तमीजी कर बैठे।प

बरेली-किच्छा नदी में मिले 3 शवो को देख चौंक गए ग्रामीण

बरेली/यूपी—सँगधित परिस्थितियों में मिले तीन नव युवक की लाशें किच्छा नदी किनारे मिली ।तीनो युवक कल शाम से थे लापता ।परिजनों ने जताई हत्या की आशंका । पुलिस ने मौके पर पहुचकर तीनो शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेजा ।गुस्साए लोगों ने किया थाने का घेराव । बरेली के बहेड़ी कोतवाली क्षेत्र के सिमरा का है मामला।

प्रयागराज- थाना मांडा पुलिस द्वारा 05 देशी सुतली बम के सांथ राजेंद्र हरिजन गिरफ्तार

प्रयागराज- पुलिस उपमहानीरिक्षक/बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज के द्वारा अपराध व अपराधियों fc मांडा प्रभारी निरीक्षक अवन कुमार के नेतृत्व् मे गठित टीम उ0नि0 राम बहादुर चौकी प्रभारी दिधिया, उ 0नि0 शुभाष सिंह यादव, का0 कौशल किशोर व का0 जवाहर लाल के सांथ मिलकर मुखबीर की सूचना पर सघन चैकिंग अभियान चलकर दि 0, 07/07/2021 को समय करीब 4:45 Am गऊरी शंकर पेट्रोल पम्प के पास से धरांव नारा जाने वाले तिराहे से राजेंद्र हरिजन पुत्र शिवशंकर हरिजन ग्राम टिकरी थाना मांडा प्रयागराज को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 05 देशी…

नवादा: दो बच्चों के पिता ने नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग का अपहरण कर कई दिनों तक यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता के पिता ने मंगलवार की देर शाम महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष ने प्राथमिकी दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि दो जुलाई को हनुमानगढ का युवक विकास कुमार अपने फूफा रामबालक प्रसाद के घर आया। इसके बाद बगल की नाबालिग 14 वर्षीय छात्रा को अपनी बुआ…

मोदी मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहणः RCP सिंह- पशुपति पारस ने ली/ कैबिनेट मंत्री पद की शपथ

राष्ट्रपति भवन में मोदी मंत्रिमंडल के नए सदस्यों का शपथग्रहण चल रहा है। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली है। सबसे पहले महाराष्ट्र के पूर्व सीएम रहे नारायण राणे का शपथ ग्रहण हुआ। आरसीपी सिंह ने पांचवे नबंर पर शपथ लिया है। पशुपति कुमार पारस को कैबिनेट मंत्री बनाया गया। चिराग के चाचा पारस ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। सवांददाता: संजीव मेहता

सिंध में बचा केवल 10 दिनों का पानी, तेजी से अकाल की तरफ बढ़ रहा है पाकिस्‍तान का ये प्रांत

पाकिस्‍तान में पानी की कमी एक बड़ी समस्‍या बनती जा रही है। इसकी वजह से उसका सिंध प्रांत अकाल की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। इसको देखते हुए प्रांतीय मंत्री सोहेल अनवर खान सियाल ने आगाह किया है। एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्‍होंने कहा कि सिंध के पास केवल दस दिनों का ही पानी बचा है। पाकिस्‍तान का मौसम विभाग पहले ही सिंध के दस जिलों में सूखे पड़ने की आशंका जता चुका है। सिंचाई मंत्री का कहना है कि यहां पर बारिश नहीं हुई है। कृषि के…

अमेरिका ने अपने नागरिकों को दी भूटान और श्रीलंका की यात्रा टालने की सलाह

अमेरिका अपने नागरिकों को भूटान और श्रीलंका की यात्रा टालने की सलाह दे रहा है। कोरोना महामारी को देखते हुए अमेरिका अपने नागरिकों को भूटान की यात्रा को टालने की सलाह दे रहा है, वहीं श्रीलंका में आतंकवाद के कारण नागरिकों से यात्रा पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया जा रहा है। अमेरिकी विदेश विभाग ने एक बयान में कहा कि कोरोना के कारण भूटान की यात्रा न करें। रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने भूटान के लिए यात्रा स्वास्थ्य नोटिस जारी नहीं किया है, जो भूटान में कोविड-19…

कभी सौरव गांगुली के खिलाफ गेंदबाजी करने वाला ये क्रिकेटर आज दाल पूड़ी बेचने को है मजबूर

क्रिकेट ही नहीं, बल्कि खेल की दुनिया में हर किसी को सफलता मिले, ये मुमकिन नहीं है। यहां तक कि किसी भी खेल में आगे बढ़ने के लिए हौसले और जुनून से कहीं ज्यादा पैसों की भी जरूरत होती है। यहां तक कि पैसों की वजह से कई बार सफलता की सीढ़ी चढ़ने से पहले आपको अपने पैर पीछे खींचने पड़ जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ है असम के लिए रणजी क्रिकेट खेल चुके प्रकाश भगत के साथ, जिन्हें अब अपना गुजारा करने के लिए चाय और दाल पूड़ी…

भारतीय टीम के लिए श्रीलंका से आई बड़ी खुशखबरी, इंग्लैंड में बैठा टीम मैनेजमेंट भी होगा खुश

भारतीय टीम इस समय भले ही इंग्लैंड में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज और श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के लिए तैयारी कर रही हो, लेकिन सभी की निगाहें इस साल यूएई में होने वाले टी20 विश्व कप पर हैं। इंग्लैंड दौरे पर गई टेस्ट टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो टी20 विश्व कप में खेलने वाले हैं, लेकिन श्रीलंका दौरे पर गई दूसरे दर्जे की टीम में कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनको मौका मिल सकता है, लेकिन उन्हें अपनी काबिलियत साबित करनी होगी। टी20 विश्व कप…

हार को जीत में बदलने वाले को MS Dhoni कहते हैं, ‘थलाइवा’ से सीखें जीने का अंदाज

असफलताओं से सबक लेते हुए एक कदम पीछे लेकर चार कदम आगे की छलांग लगाना सिखाते हैं रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धौनी। आज उनके जन्मदिन (7 जुलाई) पर उनकी कई आदतें अपनाकर हासिल कर सकते हैं जीवन में नई ऊचांइयां… बीते साल जब महेंद्र सिंह धौनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की, उनका हर फैन बस उन्हें आईपीएल मैच में खेलते देखना चाहता था। इस साल शुरुआती कुछ मैचों में भले ही उनकी टीम वह कमाल नहीं कर पा रही थी, मगर कभी छलांग लगाकर कैच…

Happy birthday Kailash Kher: एक ऐसा गायक जिसकी आवाज के हैं हर उम्र के कायल, जानें कैलाश खेर का संघर्ष

कैलाश खेर उन सूफी गायकों में से एक हैं जिनकी आवाज के कायल हर उम्र के संगीत प्रेमी हैं। उन्होंने अपनी रूहानी आवाज से भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में खूब नाम कमाया है। सूफियाना खूबसूरत आवाज के राजा कैलाश खेर यूं ही नहीं बन गए। एक गायक के तौर पर उनका संघर्ष 13 साल की उम्र में ही शुरू हो गया था। उत्तर प्रदेश के मेरठ में जन्मे कैलाश खेर का जन्म 7 जुलाई 1973 को हुआ था। बचपन से संगीत का शौक रखने वाले कैलाश खेर ने…

साए की तरह ताउम्र साथ रहे दिलीप कुमार और सायरा बानो.. ऐसी थी लव स्टोरी

बॉलीवुड के लेजेंड्री एक्टर दिलीप कुमार आज इस दुनिया से रुख्सत हो गए। 98 साल की उम्र में दिलीप साहब ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्टर लंबे समय से बीमार चल रहे थे। हाल ही में दो बार उन्हें मुंबई के हिंदूजा हॉस्पिटल में एडमिट भी करवाया गया था जहां उन्होंने आखिरी बार सांस ली। दिलीप साहब के आखिरी वक्त में भी उनकी बेगम सायरा बानो साए की तरह उनके साथ रहीं और नम आंखों के साथ अंतिम विदाई दी। दिलीप साहब ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ और फिल्मों…

केशव प्रसाद मौर्य बोले- पार्टी में हर कार्यकर्ता से क्या बोले

रामनगरी अयोध्या पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने डॉ. राम मनोहर अवध विश्वविद्यालय में अयोध्या मंडल को बड़ी सौगात दी। उपमुख्यमंत्री ने 996 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। यह परियोजना 14 अरब 78 करोड़ की है। अयोध्या मंडल के लिए अब तक की सबसे बड़ी सौगात मानी जा रही है। यह परियोजना अयोध्या मंडल के अयोध्या, बाराबंकी, अमेठी, सुलतानपुर और अंबेडकर नगर के लिए है। उन्होंने कहा कि पार्टी में हर कार्यकर्ता अपने आपको उपमुख्यमंत्री से कम न समझे। उपमुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा…

ममता का आरोप- चुनाव आयोग की मदद के बिना बंगाल चुनाव में 30 सीटें भी न जीत पाती बीजेपी

बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान शुरू हुई बीजेपी और टीएमसी के बीच तकरार अभी तक जारी है। टीएमसी चीफ और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लगातार बीजेपी पर हमले करती रही हैं और अब उन्होंने एक बार फिर से आरोप लगाए हैं कि अगर बंगाल विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग ने बीजेपी की मदद न की होती तो राज्य में पार्टी 30 से ज्यादा सीटें न जीत पाती। बंगाल विधानसभा में कार्यवाही के दौरान ममता बनर्जी ने कहा, ‘मैंने जहां से चुनाव लड़ा वहां देखा, लोगों को डराया जा रहा था और…