मिश्रिख/ सीतापुर : सीओ एमपी सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार व चौकी इंचार्ज रोहित दुबे के निर्देशन में पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच आज ब्लाक प्रमुख पद की नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई । जिसमें लग भग 1 बजे के आसपास भाजपा से समर्थित प्रत्याशी रामकिंकर पांडेय ने अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया । उनके साथ में आए दर्जनों समर्थकों को पुलिस बल ने ब्लाक के बाहर ही रोक दिया । तथा मीटिंग हाल में प्रत्याशी रामकिंकर पांडेय व उनके प्रस्तावक सहित तीन लोगों को…
Month: July 2021
सीतापुर: 1250 ग्राम अवैध गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक सीतापुर श्री आर.पी. सिंह द्वारा जनपद सीतापुर में अपराध नियंत्रण एवम् अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु जनपद पुलिस को वृहद एवम् सघन चेकिंग के लिये निर्देशित किया गया है। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश के क्रम में थाना बिसवां पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त अभिमन्यु शुक्ला पुत्र रामकिशोर शुक्ला निवासी ग्राम गद्दीपुर थाना सदरपुर जनपद सीतापुर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिसके कब्जे से मौके पर 1250 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। बरामदगी के संबंध में अभियुक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0 332/21…
फर्रुखाबाद:संजय सोमवंशी का पर्चा खारिज होते ही भाजपा के पांचों प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित भाजपा में खुशी की लहर दौड़ी
फर्रुखाबाद: राजेपुर में संजय सोमवंशी का पर्चा खारिज हो जाने के कारण भाजपा के पांचों जिला ब्लॉक प्रमुख अध्यक्ष पद के प्रत्याशी निर्विरोध विजयी हो गए। ब्लॉक बढपुर से श्रीमती सावित्री देवी कठेरिया ब्लाक शमशाबाद से श्रीमती सुषमा वर्मा ब्लॉक कमालगंज से श्रीमती शकुंतला देवी ब्लाक राजेपुर से डॉ पल्लव सोमवंशी एवं ब्लाक कायमगंज से श्रीमती अनुराधा दुबे ने ब्लाक प्रमुख अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया।अन्य किसी का नामांकन न होने श्रीमती अनुराधा दुबे श्रीमती शकुंतला देवी श्रीमती सावित्री देवी कठेरिया श्रीमती सुषमा वर्मा निर्विरोध विजयी हो गई। ब्लाक…
कटिहार : कोरोना के बाद सक्रिय हुए बाल तस्कर, सीमांचल क्षेत्र में सक्रियता बढ़ी, स्टेशनों पर विशेष जांच अभियान जारी
देश में कोरोना की रफ्तार धीमी होते ही बाल तस्कर सक्रिय हो गए हैं। कोरोनाकाल में फैक्ट्रियों के बंद रहने की वजह से तस्करी पर कुछ वक्त से लगाम लग गई थी, मगर फैक्ट्रियां खुलते ही तस्कर दोबारा सक्रिय हो गए हैं। इस संदर्भ में रेल पुलिस, जीआरपी सहित सामाजिक संस्था तस्करी की चेन तोड़ने में लगी हुई हैं।कोरोना के कहर की रफ्तार कुछ धीमी होने से एक बार फिर सीमांचल के इलाकों में बाढ़ की दस्तक के बीच इस इलाके में रोजगार का संकट पैदा हो गया है। रोजगार…
सीतापुर: कलेक्ट्रेट सभागार में जिला भूगर्भ जल प्रबंधन परिषद की बैठक हुई संपन्न जिलाधिकारी
सीतापुर – जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला भूगर्भ जल प्रबन्धन परिषद की बैठक सम्पन्न हुयी। जिलाधिकारी ने बताया कि भूजल की उपलब्धता समान रूप से निरन्तर बनाये रखने एवं जन-मानस को गुणवत्तापरक भूजल की आपूर्ति किये जाने के लिये उत्तर प्रदेश में भूजल संसाधनों की सुरक्षा, संरक्षण, प्रबन्धन एवं नियमन किये जाने हेतु उत्तर प्रदेश भूजल (प्रबन्धन एवं विनियमन) अधिनियम 2019 लागू किया गया एवं इस अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु उ0प्र0 शासन नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति अनुभाग-3 संख्या दिनांक 25 फरवरी 2020 द्वारा नियमावली…
प्रयागराज:ब्लाक प्रमुख के नामांकन व चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए कटिबद्ध थाना मांडा पुलिस
पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक यमुनापार के निर्देशन मे तथा क्षेत्राधिकारी मेजा के पर्यवेक्षण मे ब्लाक प्रमुख के नामांकन एवम चुनाव को शकुशल सपन्न कराने के दृष्टिगत प्रभरी निरीक्षक माण्डा अवन कुमार दीक्षित अपने सहयोगी पुलिस बल एवम उ0नि0 चौकी प्रभारी दिघिया राम बहादुर के साथ ब्लॉक मुख्यालय माण्डा पर सुरक्षा के दृष्टिगत उपस्थित रहे lद दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
पटना: शर्मनाक! पटना में गांव की लड़की से उसका पता पूछना दो युवकों को पड़ा महंगा, लोगों ने खंभे से बांधकर पीटा, कपड़े भी फाड़े, वीडियो वायरल
राजधानी पटना में दो युवकों की बेरहमी से पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है. घटना पटना जिले के मनेर थाना इलाके की है. जहां महीनावा गांव में एक लड़की से पता पूछने से गुस्साए ग्रामीणों ने दो युवकों को पहले तो बंधक बना लिया फिर बड़ी बेरहमी से बेल्ट से इस कदर पीटा जिसे देख किसी का भी दिल पसीज जाएगा. लेकिन वहां मौजूद लोगों को जरा भी फर्क नहीं पड़ा. वह लगातार दोनों युवकों की पिटाई करता रहा पीड़ित बार-बार गिड़गिड़ाता रहा. इसके बावजूद पिटाई होती रही.…
मोदी 2.0 में अब 77 मिनिस्टर:कैबिनेट में 7 मंत्रियों का प्रमोशन, अनुराग ठाकुर को खेल, धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा और हरदीप पुरी को पेट्रोलियम का जिम्मा; 36 नए चेहरों को मिली जगह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार शाम अपने कैबिनेट का अब तक का सबसे बड़ा विस्तार किया। नए मंत्रियों के शपथ लेने के दो घंटे के अंदर ही उन्होंने सभी को उनके मंत्रालय भी सौंप दिए। इस दौरान 7 राज्यमंत्रियों को उनकी बेहतर परफॉर्मेंस के लिए प्रमोशन भी दिया गया। राज्यमंत्री के पद से प्रमोट हुए अनुराग ठाकुर को खेल मंत्रालय, धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा और हरदीप पुरी को पेट्रोलियम मंत्रालय का जिम्मा दिया गया। इनके अलावा मनसुख मंडाविया, महेंद्र नाथ पांडेय, पुरषोत्तम रूपाला और जी किशन रेड्डी को भी प्रमोट…
पटना-पत्नी ने कहा: मेरा फौजी पति शराब पीकर हंगामा करते हैं, पुलिस ने जवान को जेल में डाला
शराबबंदी के बाद भी राजधानी पटना में पूरी तरह से इस पर रोक नहीं लग पार रही है। अब भी कई लोग शराब पीकर हंगामा करने से नहीं चूकते हैं। ताजा मामला पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के कांटी फैक्टरी रोड का है जहाँ शराबी पति से तंग आकर बीबी ने पुलिस को फोन लगा दिया, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पति को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार युवक आर्मी का जवान है, जिसके घर से चार बोतल शराब भी पुलिस ने बरामद किया है.पत्रकार नगर…
UP में ब्लॉक प्रमुख चुनाव में खुलेआम फायरिंग, बमबारी
उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। लेकिन नामांकन के दौरान और उससे पहले राज्य के तमाम जिलों में अराजकता, गुंडा-गर्दी, धांधली, मारपीट, फायरिंग और लूटपाट का आलम दिखाई दिया। गुरुवार सुबह से अब तक 16 से ज्यादा जिलों में बवाल की खबर है। कन्रौज, सीतापुर, बुलंदशहर, पीलीभीत, झांसी, उन्नाव, अयोध्या, बस्ती, गोरखपुर, सम्भल, चित्रकूट, जालौन, फतेहपुर, एटा, अंबेडकर नगर, महराजगंज में खुलेआम फायरिंग व मारपीट हुई। कई जिलों में बवाल इतना हुआ कि पुलिस पीछे हो गई और…
फर्रुखाबाद :भाजपा नेता के भाई की पत्नी ब्लाक प्रमुख के पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने पर भाजपा में खुशी की लहर
फर्रुखाबाद :कमालगंज के ब्लॉक प्रमुख पद पर श्रीमती शकुंतला देवी राजपूत के निर्विरोध विजयी होने की खुशी में भाजपाइयों ने पटाखे चलाए। भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता विधायक नागेंद्र सिंह राठौर भाजपा नेता फतेह चंद राजपूत आदि ने ग्राम नगरिया देवधरापुर निवासी शीलचंद राजपूत की पत्नी शकुंतला देवी का ब्लॉक प्रमुख अध्यक्ष पद पर नामांकन कराया।करीब 1.30 बजे तक किसी अन्य ने नामांकन नहीं किया अन्य नामांकन न होने पर भाजपाइयों ने दावा किया कि शकुंतला देवी निर्विरोध विजयी होंगी। इसी खुशी में 1.45 बजे भाजपाइयों ने रेलवे रोड तिराहे…
बरेली-भुता पुलिस ने गौवध अपराध में फरार को किया गिरफ्तार
बरेली–नंद किशोर मौर्य आज दिनांक 8.7.2021 को थाना भुता पुलिस द्वारा थाने पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 38/2021 धारा 3/5क/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम के प्रकाश में आए वांछित अभियुक्त वसीम पुत्र रहीस निवासी मोहल्ला सहादत यार खाँ थाना गंज जिला रामपुर को मुखबिर की सूचना पर मरेला चौकी के पास से गिरफ्तार किया गया अभियुक्त को मा. न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है|
कोविड-19 के कारण टोक्यो में आपातकाल, बगैर प्रशंसकों के होगा ओलंपिक का आयोजन
कोरोना महामारी के मद्देनजर राजधानी टोक्यो में आपातकाल लागू किया जाएगा। यहां आयोजित होने वाले ओलंपिक को लेकर एहतियातन यह फैसला लिया गया है। गुरुवार को जापान (Japan) के एक मंत्री ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बड़े आयोजन की सुरक्षा को लेकर आयोजकों ने गेम्स के दर्शकों पर रोक लगाने का विचार किया है ताकि कोरोना संक्रमण न फैले। महामारी के कारण ओलंपिक पहले भी टाली गई थी और अब इस फैसले से भी प्रशंसकों में नाराजगी है। जापानी चिकित्सा विशेषज्ञों ने कहा है कि दर्शकों पर प्रतिबंध लगाना…
अमेरिका दबाव के बावजूद अभी नहीं हटाएगा अंतरराष्ट्रीय यात्रा से प्रतिबंध: व्हाइट हाउस
कोरोना महामारी का खतरा अभी पूरे विश्व पर बना हुआ है। अमेरिका में डेल्टा वैरिएंट से संक्रमण के प्रसार में तेजी आई है। ऐसे में व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने बुधवार को रायटर को बताया कि बाइडेन प्रशासन किसी भी अंतरराष्ट्रीय यात्रा प्रतिबंध को तुरंत नहीं हटाएगा। यहां तक कि अमेरिकी व्यापार समूहों और सांसदों के बढ़ते दबाव के आगे भी प्रशासन झुकने के मूड में नहीं है। जून में प्रशासन ने यूरोपीय संघ, यूनाइटेड किंगडम, कनाडा और मैक्सिको के साथ इंटरएजेंसी वर्किंग ग्रुप लॉन्च किए, ताकि यह देखा…
Birthday Special: वो कप्तान, जिसने भारत को विदेशी सरजमीं पर जीतना सिखाया
Happy Birthday Sourav Ganguly: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान के तौर पर भले ही सौरव गांगुली का रिकॉर्ड ज्यादा बेहतर न हो, लेकिन जिस जुनून को उन्होंने टीम में एक कप्तान के तौर पर भरा था, वो शायद कोई और नहीं कर पाया। जी हां, विदेशी में भारतीय टीम को जीतना कप्तान सौरव गांगुली ने ही सिखाया था। जब भारतीय टीम को बल्लेबाजी की जरूरत होती थी तो वे बल्लेबाज बन जाते थे और गेंदबाजी की जरूरत होती थी तो वे गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार रहते थे।…
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्रीय मंत्री बनने वालों से क्या कहा
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्रीय मंत्री बनने वालों को बधाई दी है। आज शाम 6 बजे होगा मोदी कैबिनेट का विस्तार। यूपी से 5 सांसदों को मिलेगी मोदी कैबिनेट में जगह। मौर्य ने कहा प्रधानमंत्री का नया मंत्री मंडल देश के विकास के लिए कार्य करेगा। बता दें की पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल के दौरान यह पहला बड़ा मंत्रिमंडल विस्तार है, जिसमें 43 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई. मोदी मंत्रिमंडल में कई विभागों का नए सिरे से बंटवारा भी किया गया है.
इन दो खिलाड़ियों को इंग्लैंड नहीं भेजेगी BCCI, श्रीलंका में ही खेलेंगे क्रिकेट
भारतीय क्रिकेट टीम मैनेजमेंट, जो इस समय इंग्लैंड के दौरे पर है, उसने बीसीसीआइ से शुभमन गिल के रिप्लेसमेंट की मांग की थी। हालांकि, बीसीसीआइ फिलहाल किसी भी खिलाड़ी को इंग्लैंड नहीं भेज रही। शुभमन गिल शिन स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण कम से कम तीन महीने के लिए टीम से बाहर हो गए हैं। उनके स्थान पर किस खिलाड़ी को रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने का मौका मिलेगा, ये देखने वाली बात होगी। रिपोर्ट्स में सामने आ रहा था कि टीम मैनेजमेंट चाहता है कि श्रीलंका दौरे पर सीमित…
बंगाल बजट को तृणमूल ने बताया लोगों के हित में, लेकिन भाजपा ने बताया दिशाहीन
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए राज्य के बजट को लोगों का हित करने वाला बताया और दावा किया कि बजट में किये गए आवंटन में चुनाव में किये गए सारे वादे पूरे किये गए हैं। वहीं, भाजपा ने कहा कि बजट दिशाहीन और झूठ से भरा हुआ है। बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार ने बुधवार को 3.08 लाख करोड़ का बजट पेश करते हुए यात्री परिवहन वाहनों पर सड़क कर में छूट दे दी है और स्टाम्प ड्यूटी में कटौती कर दी है। बजट…
योगी आदित्यनाथ ने पुष्कर धामी को किया फोन, कांवड़ यात्रा पर होगा नया फैसला ?
कांवड़ यात्रा को लेकर चल रहे असमंजस के बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी से बात की है। इसके बाद माना जा रहा है कि कांवड़ यात्रा को रद्द करने का अपना फैसला धामी सरकार वापस ले सकती है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक उत्तराखंड सरकार अपने निर्णय पर दोबारा विचार कर रही है और यात्रा को इजाजत दी जा सकती है। इससे पहले यूपी सरकार ने 25 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू करने का ऐलान किया था। यूपी के सीएम…
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में रोहित शर्मा के साथ ये खिलाड़ी करेगा ओपनिंग!
Ind vs Eng: विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड के दौरे पर है, जहां भारतीय टीम की मुश्किलें ओपनर शुभमन गिल ने बढ़ा दी हैं। शुभमन गिल गंभीर चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं और ऐसे में टीम मैनेजमेंट को उनके विकल्प की ओर देखना पड़ रहा है। इसी कड़ी में ये सामने आ गया है कि रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत कौन करेगा? WTC फाइनल में खराब प्रदर्शन के बावजूद शुभमन…
