फर्रुखाबाद: कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में ससुर की मौत पर ससुराल जा रहे टैम्पों सबार युवक को ट्रैक्टर नें कुचल दिया| जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गयी|थाना कंपिल क्षेत्र के ग्राम अनरतला खेतलपुर सौरिया निवासी 26 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र इंद्रपाल माथुर के ससुर सुर्जन माथुर निवासी जैजना थाना जलालाबाद जनपद शाहजहाँपुर की मौत हो गयी थी| जिससे वह अपनी पत्नी शारदा देवी, माता कलावती, रिश्तेदार भाग्यश्री पत्नी उदयवीर अपनी बेटी सोनिका के साथ टैम्पों में सबार होकर ससुराल जा रहा था|तभी कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ही मंडी समिति के निकट…
Day: July 24, 2021
पूर्व PM मनमोहन सिंह बोले- देश की इकोनॉमी के लिए 1991 से भी मुश्किल वक्त आ रहा
देश में आर्थिक उदारीकरण की बुनियाद रखने वाले पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने अर्थव्यवस्था को लेकर सतर्क किया है। पूर्व प्रधानमंत्री ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि देश की अर्थव्यवस्था का जैसा बुरा हाल 1991 में था, कुछ वैसी ही स्थिति आने वाले समय में होने वाली है। सरकार इसके लिए तैयार रहे। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह खुश या मगन होने का नहीं, बल्कि आत्ममंथन और विचार करने का वक्त है। आगे का रास्ता 1991 के संकट की तुलना में ज्यादा चुनौतीपूर्ण है। एक…
बुद्ध के विचार हमारे लिए मददगार : मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आषाढ़ पूर्णिमा-धम्म चक्र दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस वचुअल प्रोग्राम में उन्होंने कहा कि आज कोरोना महामारी के दौर में मानवता का संकट है। ऐसे में भगवान बुद्ध हमारे लिए और भी प्रासंगिक हो जाते हैं। बुद्ध के मार्ग पर चलकर ही बड़ी से बड़ी चुनौती का सामना हम कैसे कर सकते हैं, भारत ने यह कर के दिखाया है। बुद्ध के सम्यक विचार को लेकर आज दुनिया के देश भी एक दूसरे का हाथ थाम रहे हैं।…
दलित नेताओं में आपसी द्वन्द कहीं दलित समाज को गर्त में न ले जाये
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए गुणा-भाग तेज हो गया है। बसपा फिर से ब्राह्मणों को साधने की कोशिश में जुटी है तो भाजपा के सहयोगी के रूप में आरपीआइ प्रमुख और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले उत्तर प्रदेश के हर जिले में अनुसूचित जाति के मतदाताओं को राजग की ओर मोड़ने में जुटेंगे। पार्टी ने प्रदेशभर में बहुजन कल्याण यात्रा निकालने का फैसला लिया है, जो 26 सितंबर से गाजियाबाद से शुरू होगी और 26 नवंबर को संविधान दिवस के दिन लखनऊ में समाप्त होगी।…
फर्रुखाबाद : नगर पालिका की सड़क पर कारोबार करने के आरोप में भाइयों पर केस दर्ज कर लगाया गया जुर्माना
फर्रुखाबाद: नगर पालिका की सड़क पर कारोबार करने वाले भाइयों को व्यापार करना महंगा पड़ा। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रविंद्र कुमार ने थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला रकाबगंज खुर्द निकट तहसील सदर निवासी स्वर्गीय पातीराम शाक्य के पुत्रों अशोक शाक्य व राजेश शाक्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।थाना मऊदरवाजा पुलिस ने अपराध संख्या 344/21 धारा 283 एवं सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम की धारा 3 व 4 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। मुकदमे की जांच बजरिया चौकी इंचार्ज पंकज कुमार को सौंपी गई। रिपोर्ट के मुताबिक रकाबगंज…
फर्रुखाबाद:नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्त पत्र पाकर खिले चेहरे
फर्रुखाबाद: नव नियुक्त शिक्षकों को सीएम के कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के बीच नियुक्ति पत्र सौंपे गये| जिससे उनके चेहरे खुशी से खिल गये|प्रदेश में 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती के तृतीय चरण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लोक भवन,लखनऊ में आयोजित (अवशेष) 6696 नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में लाइव प्रसारण दिखाया गया। जिसमे जनपद फर्रूखाबाद में चयनित 81 शिक्षकोें में से 10 शिक्षकों को भोजपुर विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर, जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह एवं भाजपा के जिलाअध्यक्ष रुपेश गुप्ता ने कलेक्ट्रेट…
रायबरेली: योगीराज में प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त
महराजगंज/रायबरेली: योगीराज में प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। प्रशासनिक व्यवस्था की हकीकत जानना है तो आप महराजगंज तहसील मुख्यालय आकर जान सकते हैं कि, आखिर कितने महीनों से तहसील मुख्यालय में रिक्त पड़े पदों पर अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती नहीं हो रही है।आपको बता दें कि, यहां का आलम यह है की चेंबर में बैठे तहसीलदार राम कुमार शुक्ला हाथ पर हाथ रखकर अपना समय व्यतीत कर रहे हैं। राम कुमार शुक्ल की आराम फरमाने की वजह यह बताई जा रही है कि, हाल ही…
रायबरेली: आशिकाबाद गांव को जाने वाली लाइन का तार हटाने व बिजली आपू्र्ति न होने की शिकायत ग्रामीणों ने एक्सईएन से की
ऊंचाहार। रोहनियां विद्युत उपकेंद्र से सलोन तहसील क्षेत्र के आशिकाबाद गांव को जाने वाली लाइन का तार हटाने व बिजली आपू्र्ति न होने की शिकायत ग्रामीणों ने एक्सईएन से की है। एक्सईएन जांच कराकर तार लगवाने की बात कह रहे हैं।गौरतलब है कि उपकेंद्र के पकसरावां फीडर से सलोन ब्लाक के अशिकाबाद गांव को बिजली देने के लिए इंदिरा नगर चौराहा से गांव तक नहर पर खंभे लगाकर तार खींचा गया था। लेकिन वह तार हटा लिया गया है। जिससे गांव की आपू्र्ति ठप हो गयी है। गांव के प्रधान…
पीलीभीत :जिलाधिकारी द्वारा जिला अस्पताल में निर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लांट का किया गया औचक निरीक्षण।
पीलीभीत: जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा जिला अस्पताल में निर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लांट का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्लांट के वेस निर्माण के अवशेष कार्यों की प्रगति के सम्बन्ध में ठेकेदार द्वारा अवगत कराया गया कि तीन चार दिन में वेस लाइन का समस्त कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा। इस दौरान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुये कहा कि उक्त कार्य अपने निर्देशन में तत्काल पूर्ण करायें, जिससे ऑक्सीजन प्लांट आने पर तत्काल लगाकर उत्पादन व सप्लाई प्रारम्भ की जा सके। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में ऑक्सीजन…
रायबरेली : न्याय पंचायत हसुवापारा में मासिक बैठक संपन्न
दिनाक 23.07.201 को न्याय पंचायत हसुआपारा के समस्त शिक्षक की बैठक प्राथमिक विद्यालय बेहनापुरवा में आयोजित की गई।बैठक की सुरुआत छमा रानी,साधना सिंह तथा संध्या रानी ने सरस्वती वंदना से की।ARP पवन कुमार शुक्ला द्वारा e पाठशाला फेज-5 पर चर्चा, स्टूडेंट्स एनरोलमेंट पर चर्चा की।ARP दिलीप कुमार त्रिपाठी द्वारा दीक्षा अप्प तथा ARP यादवेन्द्र चौधरी ने प्रेरणा साथी पर चर्चा की।शिक्षक संकुल राज कुमार पांडेय एवम मोहित शुक्ला,पवन यादव ने प्रेरणा लक्ष्य अप्प तथा मोहल्ला क्लास पर विस्तृत चर्चा की।नवल कुमार पाठक ने कहा विद्यालय मेंप्रतिदिन कार्ययोजना बनाकर विभाग की…
रायबरेली : एमसीएफ मजदूर संघ ने मनाया बीएमएस का स्थापना दिवस
मॉडर्न रेलकोच फैक्ट्री, रायबरेली में भारतीय मज़दूर संघ का 67वां स्थापना दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम कार्यकारी अध्यक्ष आदर्श सिंह बघेल अकबाल बहादुर महामंत्री जी ने दीप प्रज्वलित किया रेलकोच मज़दूर उसके बाद संघ के महामंत्री सुशील गुप्ता ने बताया कि बीएमएस की स्थापना श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी जी ने 23 जुलाई 1955 को भोपाल में कई थी, उन्होंने बताया की बीएमएस ही एक मात्र ऐसा संगठन है जो अपने स्थापना काल से लेकर आज तक 66 साल का कार्यकाल निर्विवाद अबाध गति से विकास करते हुए देश का सबसे बड़ा श्रम…
रायबरेली: राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश शाखा महराजगंज की मासिक बैठक संपन्न
महराजगंज/रायबरेली: राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश शाखा महराजगंज की मासिक बैठक ब्लॉक अध्यक्ष मधुकर सिंह की अध्यक्षता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय महराजगंज में संपन्न हुई। बैठक का संचालन ब्लॉक संयुक्त महामंत्री पंकज द्वारा किया गया, एवं बैठक का एजेंडा उपाध्यक्ष आलोक द्विवेदी ने प्रस्तुत किया।आपको बता दें कि, बैठक में सर्वप्रथम कोविड-19 के कारण दिवंगत हुई बृजेश कुमारी श्रीवास्तव, शंकर बख्श सिंह तथा जगजीवन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए की गई। इसके पश्चात विगत माह आयोजित बैठक की समीक्षा के साथ की गई। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ शाखा महराजगंज की बैठक…
रायबरेली: घर से भाग निकले प्रेमी प्रेमिका की शादी पुलिस ने करवाई
ऊंचाहार। तीन सप्ताह पूर्व घर से भाग निकले प्रेमी प्रेमिका पुलिस के बुलाने पर कोतवाली पहुंचे। जहां दोनों के परिजन घंटो दोनों को समझाते रहे लेकिन बात नही बनी। जिसके बाद घर वालों ने कोतवाली के बाहर स्थित मंदिर पर दोनों की शादी करा दी।कोतवाली क्षेत्र के हरिहरपुर गांव निवासी कामिनी को रिश्तेदार अंकित कुमार निवासी जमालपुर माफी से आंखेचार हुआ। दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे और एक दूसरे से छुपकर मिलने लगे। लेकिन समाज मे बात फैलने की डर से बीते 30 जून को दोनो घर से…
रायबरेली:विवाहिता की मौत के मामला दहेज हत्या की धाराओं में दर्ज
लालगंज रायबरेली । पुलिस ने पिलखा गांव में हुई विवाहिता की मौत के मामले में हत्या का मामला दर्ज किया है। मृतका के पिता वासुदेव कुर्मी की तहरीर पर 3 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है । उल्लेखनीय है कि गुरुवार को सुबह पिलखा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई थी। मामले में मृतका रानी देवी के पिता वासुदेव कुर्मी ने ससुरालीजनों के खिलाफ उसकी पुत्री की दहेज की मांग को लेकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया था । प्रभारी निरीक्षक कमलेश…
रायबरेली:बालिका के अपहरण का मुकदमा दर्ज
लालगंज रायबरेली। कोतवाली लालगंज क्षेत्र के पूरे दीना मजरे उगा भाद गांव के एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री के अपहरण के बाबत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है । पीड़ित पक्ष के जयशंकर कोरी ने बताया कि ग्राम खेरा जिला फतेहपुर का गोविंद पटेल उसकी पुत्री को जबरन भगा ले गया है । उसकी पुत्री को गायब करने में अजुहा फतेहपुर के शिवम और दीना का पुरवा मजरे उगाभाद के मुकेश का भी हाथ है। लालगंज पुलिस ने मामले में आईपीसी की धारा 363, 366 और 120 बी…
रायबरेली :सर्राफा व्यवसायियों की बैठक थाने में आयोजित की गई
स्थानीय व्यापारियों की समस्याओं को लेकर कोतवाली प्रभारी राकेश सिंह ने कस्बे के सर्राफा व्यवसायियों की एक बैठक थाने में आयोजित की जिसकी अध्यक्षता स्वयं कोतवाली प्रभारी द्वारा की गई l सर्राफा कारोबारियों की बैठक में सभी व्यापारियों से बारी बारी से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी लेते हुए कोतवाली प्रभारी ने कहां की सभी व्यापारी अपनी-अपनी दुकानों के बाहर व अंदर सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरा जरूर लगवाएं जिससे कि अपराधी प्रवृत्ति के लोगों पर नजर रखी जा सके और व्यापारी भी अपने आप को सुरक्षित महसूस…
जौनपुर: सड़क दुर्घटना में दो सगे भाई घायल
शाहगंज(जौनपुर): खुटहन रोड स्थित कटहिया नहर पुलिया के समीप अनियंत्रित होकर बाइक पलटने से दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र मे भर्ती कराया।प्राप्त जानकारी के अनुसार बक्सा थाना क्षेत्र के कर्तिहां गांव निवासी दिलशाद अहमद के दो पुत्र मुन्ना (25) मुन्ना व कासिब (12) बाइक पर सवार होकर अपने रिश्तेदार के यहां से आ रहे थे। खुटहन रोड स्थित कटहिया नहर पुलिया के समीप बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटने से दोनों भाई गंभीर रूप से…
जौनपुर: शराब कारोबारी पर आयकर छापा 2 दिन से चल रही जांच।
जौनपुर/ उत्तर प्रदेश – शाहगंज कस्बा क्षेत्र के एक प्रमुख शराब व्यवसाय व भाजपा के वरिष्ठ नेता के यहां आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा। जिसम डेढ़ से दो दर्जन गाड़ियां एक मिनी बस में लगभग 100 से अधिक जांच दल की टीम थी ।आयकर की टीम ने ओमप्रकाश जायसवाल व उनके परिवार से जुड़े लोगों से पूछताछ की साथ ही उनके जौनपुर, बनारस ,शाहगंज स्थित आवास, होटल, फैक्ट्री व फार्म हाउस पर भी छापे की कार्यवाही की। सभी जगह जांच की कार्रवाई एक साथ गुरुवार सुबह 8:00 बजे…
जौनपुर :चारपाई पर सो रहे युवक पर चढ़ी कार खाई में पलटी।
जौनपुर /उत्तर प्रदेश – सरपतहा थाना क्षेत्र के डीहअशरफाबाद गांव मे शुक्रवार को दोपहर चारपाई पर सो रहे लव कुश (15) पुत्र तिलकधारी निवासी भारगना खुर्द (करौदी सुल्तानपुर) को एक बेकाबू कार कुचलते हुए खाई में पलट गई । हादसे में जहां किशोर की मौके पर ही मौत हो गई वही कार सवार 4 लोग भी घायल हो गए। बताते हैं कि कार सुल्तानपुर से शाहगंज की तरफ तेज रफ्तार से जा रही थी जिससे वह अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे उतर गई और किशोर को रौंदते हुए पलट गई…
भारत-पाक रिश्तों पर फिर बोला अमेरिका, कहा- द्विपक्षीय मुद्दों को हल करने के लिए मिलकर काम करने की जरूरत
अमेरिका ने एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान के रिश्तों पर टिप्पणी की है। अमेरिका ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान को अपने द्विपक्षीय मुद्दों को हल करने के लिए एक-दूसरे के साथ काम करने की जरूरत है। अमेरिका ने कहा कि यह देखते हुए कि उसने दोनों पड़ोसियों को हमेशा आगे बढ़ने के लिए और अधिक स्थिर संबंध बनाने के लिए प्रोत्साहित किया है। दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के कार्यवाहक सहायक विदेश मंत्री डीन थॉम्पसन ने एक सम्मेलन के दौरान संवाददाताओं से कहा कि भारत-पाकिस्तान के…
