आँवला/बरेली – ग्राम पंचायत वराथानपुर के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान गांव की साफसफाई का रखते विशेष ध्यान।

आँवला – रामनगर ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत वराथानपुर के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानरीता देवी पत्नी प्रकाश सिंह चुनाव जीतने तुरंत बाद ही गांव में विकास कार्य व साफसफाई व आदि कार्य करना शुरू कर दिये जिससे जनता बहुत खुश हैं और जिस दिन से चुनाव जीते हैं उसी दिन से विकास कार्य चल रहे हैं जैसे सुलभ शौचालय प्राथमिक विद्यालय में टाईल लगवाना नाला निर्माण व नाले की सफाई आदि करवाना पूर्व प्रधान के अधूरे पड़े विकास कार्यों को पूरा कराना ही उनकी पहली प्राथमिकता है इस गांव जनता ने…

कोरांव /प्रयागराज -प्र0नि0 थाना मांडा अवन कुमार दीक्षित द्वारा साप्ताहिक लाक डाउन का पूर्णरूपेण कराया गया पालन

कोरांव /प्रयागराज – के थाना क्षेत्र मांडा उपरौध क्षेत्र के हाटा बाजार मे प्रभारी निरीक्षक थाना मांडा अवन कुमार दीक्षित अपने सहयोगी पुलिस कर्मियों के सांथ आज दि0 17/07/2021 को दिन के समय 12 बजे पहुंच कर मार्केट के सभी दुकान दारो को माइक द्वारा अलाउंस कर प्रत्येक दुकानों पर जाकर साप्ताहिक लाकडाउन का कड़ाई से अग्रिम आदेश जारी होने तक पालन करने का निर्देश जारी किया और न मानने वाले दुकानदारों के ऊपर कोविड 19 से संम्बंधित धारा में चालन करने का निर्देश जारी कर सभी दुकानों को प्रभारी…

पटना : जहरीली शराब कांड में नीतीश की फजीहत हुई तो फिर बचाव में उतरे सुशील मोदी, कहा- बीजेपी पूरी तरह CM के साथ

बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू करने और इससे क्रांति लाने के नीतीश कुमार के दावों की कलई खुली तो बचाव में सबसे पहले सुशील मोदी उतरे हैं. बेतिया में 16 लोगों की मौत के बाद जब नीतीश कुमार की फजीहत हो रही है तो सुशील मोदी ने कहा है कि नीतीश ने ऐतिहासिक काम किया है और बीजेपी पूरी तरह से उनके साथ खडी है.नीतीश पर नाराजगी को बीजेपी के मत्थे मढने को तैयार सुमोगौरतलब है कि बिहार के बेतिया में जहरीली शराब से 16 लोगों के मरने की बात…

पटना :महावीर मंदिर पर हनुमानगढ़ी अयोध्या ने ठोका दावा, आचार्य किशोर कुणाल ने बताया बेबुनियाद

श्रद्धालुओं की आस्था और अपने प्रबंधन को लेकर देशभर में चर्चित हो चुके पटना के महावीर मंदिर पर अब हनुमानगढ़ी अयोध्या ने अपना दावा ठोक दिया है। पटना महावीर मंदिर पर मालिकाना हक को लेकर हनुमानगढ़ी की तरफ से पिछले एक महीने से जगह-जगह हस्ताक्षर अभियान चलाया गया और अब उस हस्ताक्षर अभियान को आधार बनाकर बिहार धार्मिक न्यास परिषद को पत्र भेजा गया है। इस पत्र में दावा किया गया है कि मंदिर पर मालिकाना हक हनुमानगढ़ी अयोध्या का है। पटना महावीर मंदिर को इस दावे के साथ विवाद…

पटना : बिहार बोर्ड इंटर एग्जाम में फर्जी आंसर शीट का मामला, हाईकोर्ट ने निगरानी जांच का दिया आदेश

बिहार बोर्ड की तरफ से आयोजित इंटर की परीक्षा का आंसर शीट बदले जाने के मामले में पटना हाईकोर्ट ने निगरानी जांच का आदेश दिया है। बोर्ड की परीक्षा में मूल आंसर शीट यानी उत्तर पुस्तिका के पहले और अंतिम पन्ने के बीच लिखा हुआ पुराना आंसर शीट स्टेपल करने के मामले में हाईकोर्ट ने यह आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने कहा है कि यह मामूली कदाचार का मामला नहीं बल्कि एक बड़े रैकेट की आशंका को दिखाता है। हाईकोर्ट ने इस पूरे मामले की निगरानी जांच का आदेश दिया…

बहराइच: प्रेरणा साथी ने लगाई मोहल्ला क्लास

कोरोना काल में ऑनलाइन शिक्षा से वंचित बच्चों के लिए परसिया आलम में मोहल्ला क्लास लगाई गई। इस दौरान शिक्षकों ने ग्रुप बनाकर बच्चों को कक्षावार पढ़ाया। गांव में मोहल्ला पाठशाला लगाने से अभिभावक काफी खुश नजर आए। शुक्रवार को ब्लाक पयागपुर अन्तर्गत संविलयन विद्यालय परसिया आलम गांव के प्रेरणा साथी ने मोहल्ला पाठशाला लगाई जिसमें प्रेरणा साथी ने बच्चों को कोविड गाइडलाइन का ध्यान रखते हुए बच्चों को पढ़ाया कोरोना संक्रमण की वजह से पढ़ाई पर खास असर पड़ा है । बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, ऐसे में…

जेफ बेजोस के साथ अंतरिक्ष की सैर करेगा 18 साल का लड़का, बनेगा सबसे युवा अंतरिक्षयात्री

अमेजन के सीईओ रहे अरबपति जेफ बेजोस के साथ अगले हफ्ते 18 साल का एक लड़का अंतरिक्ष की सैर करेगा। इस लड़के का नाम ओलिवर डेमन है। अंतरिक्ष में जाने वाला वह अब तक सबसे कम उम्र का व्यक्ति होगा। बेजोस की कंपनी ‘ब्ल्यू ओरिजिन’ के स्पेसक्राफ्ट न्यू शेपर्ड मंगलवार को अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरेगा। इस अंतरिक्ष यान में एक सीट खाली थी, जिसे नीलाम किया गया था। नीलामी में 159 देशों के 7,600 लोगों ने बोली लगाई। सबसे ज्यादा 2.8 करोड़ डालर (लगभग 200 करोड़ रुपये से अधिक)…

पाकिस्तान में महंगाई से हाहाकार, पेट्रोल के बाद आटा-चीनी, घी की कीमतों में बढ़ोतरी को मंजूरी दी

पेट्रोल के बाद अब पाकिस्तान में बिगड़ती आर्थिक स्थिति के बीच चीनी, गेहूं के आटे समेत खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ा दिए गए हैं। द न्यूज इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार, कैबिनेट की आर्थिक समन्वय समिति (ईसीसी) ने शुक्रवार को पाकिस्तान के यूटिलिटी स्टोर्स कॉरपोरेशन (यूएससी) में चीनी, गेहूं का आटा और घी (मक्खन) की दरों में वृद्धि को मंजूरी दे दी। यूएससी में चीनी की कीमत 68 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 85 रुपये प्रति किलो, घी (मक्खन) 170 रुपये से 260 रुपये प्रति किलो और गेहूं का…

भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे ने अजुम खान से की शादी, मुस्लिम रिवाज निभाते आए नजर, तस्वीरें आई सामने

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शिमव दुबे ने शुक्रवार 16 जुलाई को अपनी दोस्त अजुम खान से शादी रचाई। इस बात की खबर उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए तस्वीरें पोस्ट करते हुए दी। इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलने वाले इस खिलाड़ी ने मुस्लिम रीति रिवाज को फॉलो करते हुए शादी की तस्वीरें साझा की। शिवम दुबे के लिए 16 जुलाई का दिन हमेशा के लिए यादगार बन गया। वह अपनी दोस्त और प्रेमिका के साथ शादी के बंधन में बंध। ट्विटर पर इस युवा…

भुवनेश्वर कुमार ने बताया फ्यूचर प्लान, खेलेंगे टेस्ट क्रिकेट या सिर्फ वनडे और टी 20 पर होगा ध्यान

भुवनेश्वर कुमार क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में से किसी एक को प्राथमिकता नहीं देना चाहते, लेकिन वह भविष्य में एक बार फिर टेस्ट क्रिकेट में सफेद जर्सी पहनने के विचार के खिलाफ नहीं है। इंग्लैंड में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के दौरान उनकी कमी महसूस की गई और अब उन्होंने हाल में हो रही चर्चाओं के संबंध में बात साफ कर दी, जिसमें कहा जा रहा था कि वह खुद ही खेल के पारपंरिक प्रारूप में नहीं खेलना चाहते। भुवनेश्वर ने कहा, ‘मेरे लिए कोई प्राथमिकता नहीं है, भले ही…

लिविंगस्टोन की रिकॉर्ड शतकीय पारी पर फिरा पानी, पाकिस्तान ने इंग्लैंड को पहले टी-20 में 31 रनों से हराया

पाकिस्तान ने इंग्लैंड को तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में 31 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम ने 1-0 की बढ़त बना ली है। 233 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 201 रनों पर ऑलआउट हो गई। इंग्लिश टीम की ओर से लियाम लिविंगस्टोन ने जबरदस्त शतकीय पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। उन्होंने टी-20 में इंग्लैंड की तरफ से सबसे तेज शतक जड़ा। लिविंगस्टोन ने 43 गेंदों में 103 रनों की शानदार पारी में नौ…

सुरेखा सीकरी के निधन पर भावुक हुए आयुष्मान खुराना का खुलासा, काम के लिए तरस रही थीं वेटरन एक्ट्रेस

हिंदी सिनेमा, टीवी और थिएटर की दिग्गज अदाकारा सुरेखा सीकरी 16 जुलाई को यह दुनिया छोड़कर चली गयीं और अपने पीछे यादों का पिटारा छोड़ गयी हैं। सुरेखा ने जिन एक्टर्स के साथ काम किया, वो उनकी यादें सोशल मीडिया में साझा कर रहे हैं। आयुष्मान खुराना ने वेटरन एक्ट्रेस के साथ गुज़ारे पलों की एक ऐसी याद शेयर की है, जो झकझोर देती है। अपने अभिनय के लिए तारीफ़ें पाने वाली वेटरन एक्ट्रेस काम के लिए तरस रही थीं।  आयुष्मान ने सुरेखा सीकरी के साथ 2018 की फ़िल्म बधाई…

रायबरेली : प्राथमिक शिक्षक संघ डलमऊ की बैठक हुई संपन्न

लालगंज रायबरेली।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा डलमऊ की अति आवश्यक बैठक आज दिनांक 15 7 2021 को कम्पोजिट विद्यालय मीर मीरानपुर में संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष श्री यादवेंद्र प्रताप सिंह ने किया जनपदीय पर्यवेक्षक जिला उपाध्यक्ष डॉ दुष्यंत सिंह के निर्देशन में बैठक संपन्न हुई जिसमें पुरानी पेंशन बहाल करने, सभी शिक्षकों को ट्विटर से जोड़कर प्रदेशीय नेतृत्व का सहयोग करने तथा प्रेरणा पोर्टल पर फीडिंग में आने वाली समस्याओं , मुहल्ला पाठशाला में शिक्षिकाओं को आने वाली समस्याओं पर विचार विमर्श हुआ बैठक में वरिष्ठ…

रायबरेली : कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी बनती ‘आजाद कांग्रेंस’

लालगंज-रायबरेली। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भले यूपी में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए प्रयासरत हो लेकिन उनकी मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस के खिलाफ बागी संगठन पुष्पित और पल्लवित हो रहा है। आजाद कांग्रेस के नाम से बना यह संगठन गांव-गांव अपना अनुषांगिक संगठन खड़ा कर कांग्र्रेस के खिलाफ विरोध का स्वर फॅूक रहा है। जिले में कांग्रेस को तोड़ अपने-अपने दल को मजबूत करने की विभिन्न राजनैतिक दलो के शीर्ष नेताओं राजनैतिक चाल कामयाब होती दिखाई दे रही है। आपको बता दें कि…

रायबरेली :साक्षरता अभियान के तहत पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा अजय त्रिपाठी ने वितरित किया प्रमाण पत्र

लालगंज रायबरेली ।आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन डिजिटल इंडिया के तहत प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान के बाबत प्रमाण पत्र वितरित किए गए, जिसका उद्देश्य हर घर में कम से कम एक व्यक्ति डिजिटल साक्षर बनाना है ।इस अवसर पर मिशन के अंतर्गत सौ से अधिक लाभार्थियों को राम लखन एजुकेशनल फाउंडेशन के तत्वाधान में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अजय त्रिपाठी ने प्रमाण पत्र वितरित किया गया। प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा अजय त्रिपाठी ने समारोह को…

रायबरेली : दबंग करे दबंगई और गरीब मांगे न्याय

गुरुकुल महाविद्यालय प्रबंधक राजेंद्र दत्त मिश्रा की दबंगई, दलित महिला के घर का रास्ता किया बंद, विरोध करने पर कर दी जमकर पिटाई महाराजगंज/ रायबरेली कोतवाली क्षेत्र के समसपुर हलोर के रहने वाले गुरुकुल महाविद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र दत्त मिश्रा इस समय अपने कारनामों से अखबारों की सुर्खियों में रहते हैं।परिवार ही नहीं बल्कि पड़ोसी को भी सताने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं आखिर धन और बल का दुरुपयोग कानून का उल्लंघन कब तक चलता रहेगा।आपको बता दें कि पड़ोस की रहने वाली रामकली पत्नी मुन्नी लाल ने…

रायबरेली :पेड़ ही हमारा जीवन जो देते है हमे ऑक्सीजन

ऊंचाहार-शुक्रवार को क्षेत्र के गोपालपुर उधवन प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में नगर स्थित स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक मयंक कुमार , एनटीपीसी चौकी इंचार्ज नारायण कुमार कुशवाहा, खंड शिक्षा अधिकारी अनिल त्रिपाठी, सुनील कुमार व संतोष कुमार नद उपस्थित होकर वृक्षारोपण कियाइसके अलावा स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक मयंक सिंह ने विद्यालय की कक्षाओं के लिए सोलर और पंखे प्रदान किये ।वहीं इस दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार त्रिपाठी ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक अतीश कुमार के वृक्षारोपण कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की और बताया कि प्रधानाध्यापक अतीश कुमार…

फर्रुखाबाद: दहेज उत्पीड़न के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार

फर्रुखाबाद: पुलिस ने दहेज उत्पीडन के एक मामले में लम्बे समय से फरार चले रहे आरोपी पति को आखिरकार गिरफ्तार कर ही लिया|थाना नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम सिरोली निवासी जितेन्द्र कुमार पुत्र सियाराम के खिलाफ उसकी पत्नी शहर कोतवाली के साहबगंज चौराहा निवासी शिल्पी नें दहेज उत्पीड़न का मुकदमा बीते 15 अक्टूबर 2020 को मुकदमा दर्ज कराया था| शिल्पी का विवाह जितेन्द्र से 18 जून 2019 को हुआ था| शिल्पी का आरोप था कि जितेन्द्र किसी गैर लड़की के साथ सम्बन्ध बना रहा था और पत्नी के साथ दहेज को…

रायबरेली :एटीएम छीन कर निकाले पचास हजार पुलीस ने धर दबोचा

ऊंचाहार। कोतवाली क्षेत्र के बाबूगंज बाजार स्थित एटीएम से पैसा निकालते वक्त एक युवक से तीन बदमाशों ने एटीएम कार्ड छीन लिया और पास में ही मौजूद एटीएम से पचास हजार निकाल लिये। वहीं लूटेरों के पेट्रोल पंप पर कार्ड स्वाइप कराते समय पुलिस पहुंच गयी। पुलिस को देख बदमाश भागने लगे। वहीं पुलिस ने पीछा करते हुए एक लुटेरे को पकड़ लिया जबकि उसके दो साथी भाग जाने में सफल रहे। वहीं पकडे़ गये लुटेरे के पास से पुलिस ने लूटा गया एटीएम कार्ड, दस हजार नकद व एक…

राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने आज बुलाई सभी दलों के नेताओं की बैठक

19 जुलाई से संसद का मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है। सोमवार से आरंभ हो रहे संसद के मानसून सत्र से पहले राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने आज विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ एक बैठक बुलाई है। सूत्रों के मुताबिक, यह बैठक उपराष्ट्रपति के आधिकारिक आवास पर आयोजित होगी। विभिन्न दलों के कई नेता और केंद्रीय मंत्री इस बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में वेंकैया नायडू सभी दलों से सदन को सुचारू रूप से चलाने में मदद की अपील कर सकते हैं। बता दें कि इस…