इटावा: पुलिस द्वारा वांछित हत्यारोपी को घटना में प्रयुक्त लकडी के डंडे सहित किया गया गिरफ्तार

जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं वाछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा डा0 बृजेश कुमार सिंह के दिये गये निर्देशों के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी सैफई के नेतृत्व में थाना चौबिया पुलिस द्वारा वांछित हत्यारोपी को घटना में प्रयुक्त लकडी के डंडे सहित किया गया गिरफ्तार दिनांक 12.06.2021 को वादी इन्द्रपाल सिंह द्वारा थाना चौबिया पर सूचना दी गयी कि दिनाकं 11.06.2021 को मेरे बेटे अनिल कुमार की हत्या उसके साथी सचिन, दीपक, आदेश, धर्मवीर, विनोद,…

पीलीभीत: प्रतिबंधित पशु के मांस के साथ युवक गिरफ्तार

थाना पूरनपुर: दिनांक 08.07.2021 को उ0नि0 श्री धर्मेन्द्र यादव मय हमराही हे0का0 विनोद कुमार, हे0का0 विजय कुमार व का0 नीरज कुमार, का0 अंकित कुमार, का0 महादेव के रवाना शुदा रफ्ता रपट रो0 आम बाद देखभाल क्षेत्र तलाश वांछित वारण्टी चौकी क्षेत्र हरीपुर में मामूर थे मुखविर की सूचना पर नई बस्ती चटका तल्ला के जंगल में अभियुक्तगण 01. सरताज पुत्र अमननूर, 02. जुवैद पुत्र नइमतुल्ला उर्फ गंठा निवासीगण मोहल्ला मटगुन्ना शेरपुर कला थाना पूरनपुर पीलीभीत, 03. ,सिकन्दर पुत्र हबीब निवासी मोहल्ला इन्द्रानगर कस्बा व थाना पूरनपुर पीलीभीत, 04. राम प्रसाद…

बरेली-पुलिस व मिडियाकर्मियो ने कराया कोविड-19 टीकाकरण

बरेली 9 जुलाई जनपद के विकासखंड भदपुरा के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्यो लड़िया पर कोरोनावायरस से बचाव के लिए आज पुलिस , मीडिया कर्मियों ने वैक्सीन के टीके लगवाए. साथ ही इस भयंकर महामारी से बचने के लिए मात्र टीका ही इसका एक रामबाण उपचार है. इसके लिए लोगों को प्रेरित किया गया. इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्योंलड़िया के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मोहम्मद मूगीश की मौजूदगी में यहां पर थाना अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सिरोही , वरिष्ठ पत्रकार एवं संगठन के संरक्षक विश्व देव राठौर के साथ…

बरेली : स्कूल संचालकों को सामूहिक मृत्यु दण्ड का फरमान जारी कर दें शासन व प्रशासन- जगदीश चन्द्र सक्सेना।

आँवला – मान्यता स्कूलों के संगठन बेसिक शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश चन्द्र सक्सेना ने विद्युत विभाग द्वारा व बैंकों द्वारा स्कूल संचालकों के खिलाफ आर सी जिलाधिकारी को जारी करने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि मार्च 20 से स्कूल बन्द हैं 15 माह से अभिभावकों से कोई शुल्क नहीं मिल रहा स्कूल संचालकों व स्कूल स्टाफ को रोटी जुटाने में दिक्कत आ रही है। ऐसी स्थिति में वे बिजली का बिल या स्कूल वाहन के लिये ऋण की किश्त बैंक को कैसे दें।कायदे में बिजली…

इटावा: पावर कारपोरेशन के अधिकारियो के अभद्र आचरण का आरोप लगाकर धरने पर बैठे विद्युत कर्मी

इटावा: अधीक्षण अभियंता प्रदीप खत्री के कार्यालय पर किया धरना प्रदर्शन, कर्मचारियों का आरोप की भीषण गर्मी में सीमित संसाधन में काम कर रहे है बिजली कर्मी इसके बाद भी अधिकारी करते है गाली गलौच के साथ ही धरने की सूचना पर सीओ समेत बड़ी तादात में पुलिस बल ने पहुच कर कर्मचारियों को हटाया अधीक्षण अभियंता प्रदीप खत्री की सफाई भीषण गर्मी में बिजली कर्मी सही से काम नहीं कर रहे हैं और काम करने वाले कर्मियों को भड़का रहे है अधीक्षण अभियंता ने कहा भीषण गर्मी में जनता…

फर्रुखाबाद :भाई से विवाद होने पर महिला मायके में ही फांसी पर झूली

फर्रुखाबाद : कमालगंज भाई से विवाद हो जाने के कारण अधेड़ विमला देवी जाटव ने फांसी लगाकर जान दे दी। विमला थाना राजेपुर के ग्राम जैनापुर निवासी स्वर्गीय राम नारायन की 45 वर्षीय पत्नी थी। 8 दिन पूर्व विमला देवी की मां का देहांत हो गया था विमला अपने बेटे कमल किशोर के साथ थाना कमालगंज के ग्राम अस्तल मायके गई थी।आज सुबह विमला का शव गांव के बाहर बाग में आम के पेड़ से कपड़े से लटका देखे जाने पर परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर…

कैबिनेट विस्तार पर नाराजगी के बाद संजय निषाद का यू-टर्न, अब कहा- बीजेपी से नेचुरल फ्रेंडशिप

मोदी कैबिनेट विस्तार में बेटे प्रवीण निषाद को जगह न मिलने पर निराश हुए निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने यू-टर्न ले लिया है. उन्होंने कहा है कि बीजेपी और निषाद पार्टी में नैचुरल दोस्ती है और हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं. सभी मुद्दों और समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान हो जाएगा. संजय निषाद ने कहा, ”मछुआ समाज के सभी मुद्दे केंद्र और राज्य सरकार से सम्बंधित हैं, पीएम मोदी, सीएम योगी अभी तक जितना भी हो सका है 70 वर्षो में सभी सरकारो से…

केंद्रीय कृषि मंत्री की अपील- आंदोलन खत्म कर वार्ता शुरू करें किसान, राकेश टिकैत ने दिया ये जवाब

नए कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच जारी गतिरोध खत्‍म होने का नाम नहीं ले रहा है। केंद्र सरकार किसान संगठनों को बातचीत के मंच पर आमंत्रित कर रही है लेकिन किसान संगठन नए कृषि कानूनों को खत्‍म करने की जिद पर अड़े हुए हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने गुरुवार को किसान संगठनों से प्रदर्शन खत्म और वार्ता शुरू करने की अपील की। वहीं भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि बातचीत शुरू करने की बात करना ठीक है…

मंत्रियों को क्यों हटाया गया, किसने फोन कर मांगा था इस्तीफा, मिल गया हर सवाल का जवाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मंत्रिपरिषद के नए सदस्यों को नसीहत दी है कि वे अपने पूर्ववर्ती मंत्रियों से कामकाज सीखे और बेवजह बयानबाजी से बचें। नवगठित केंद्रीय मंत्रिपरिषद की गुरुवार शाम हुई पहली बैठक में मोदी ने मंत्रियों से आने वाले संसद सत्र में पूरी तैयारी से आने और सदन में अधिक से अधिक समय रहने को भी कहा है। साथ ही पीएम मोदी ने नए मंत्रियों को पुराने मंत्रियों से कामकाज सीखने की सलाह दी। बुधवार शाम को हुए केंद्रीय मंत्रिपरिषद के विस्तार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

प्रयागराज : मा0 राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती अनीता सिंह ने स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करछना का किया निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

मा0 सदस्या राज्य महिला आयोग उ0प्र0 श्रीमती अनीता सिंह ने बुधवार को स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करछना तथा थाना करछना का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इसी तरह से उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करछना जाकर भी वहां की व्यवस्थाओं का जायला लिया तथा सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। मा0 सदस्या द्वारा थाना करछना में बने महिला हेल्प डेस्क को देखा गया तथा महिला सम्बंधित अपराध रजिस्टर का निरीक्षण…

बरेली: यूपी-बरेली हुई शर्मशार जब पैट्रोल के खर्चे के लिए दुष्कर्म पीड़िता से दरोगा ने लिए 2500

बरेली : दुष्कर्म पीड़िता से महिला दारोगा ने दो हजार रुपये ले लिये। यही नहीं इसके बाद गाड़ी में पेट्रोल डलवाने के लिए भी पांच सौ रुपये लिए। बावजूद मामले में कार्रवाई आगे नहीं बढ़ी। इसके बाद पीड़िता ने दारोगा से लेन-देन को लेकर हुई बातचीत का आडियो वायरल कर दिया। वायरल आडियो में पैसे की बात सामने आते ही दारोगा पीड़िता को तत्काल थाने आने की बात कहती है। पीड़िता ने मामले में एसएसपी से शिकायत की है। एसएसपी ने पीड़िता को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अरे साहब…

इटावा :चंबल पुल पर चल रहा चेकिंग अभियान

इटावा: उदी मध्य प्रदेश सीमा पर पुलिस कर रही चेकिंग वशिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा डॉ बृजेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार पुलिस कर रही कड़ी मशक्कत चंबल पुल पर खनन माफियाओं के द्वारा ओवरलोड ट्रकों को पूरी तरह से रोकने के लिए धूप में भी पुलिस के जवान कर रहे चेकिंग जिसमें एक एक गाड़ी के कागजात एवं लोडिंग देखकर वाहनों को निकाला जा रहा है चेकिंग में थाना बढ़पुरा पुलिस एवं अन्य की पुलिस शामिल और गाड़ियों के कागज पूरे ना होने पर गाड़ियों पर कानूनी कार्रवाई की जा रही…

अब कुछ इस अंदाज़ में नज़र आएंगी यामी गौतम और जैकलीन फर्नांडिस,

हॉरर कॉमेडी फ़िल्म भूत पुलिस ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज़्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी पर रिलीज़ होगी। फ़िल्म में सैफ़ अली ख़ान, अर्जुन कपूर, जैकलीन फर्नांडिस और यामी गौतम मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे। सैफ़ और अर्जुन के किरदारों के बाद अब जैकलीन फर्नांडिस और यामी गौतम के लुक रिवील कर दिये गये हैं। प्लेटफॉर्म ने 5 जुलाई को भूत पुलिस के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होने की आधिकारिक घोषणा की थी। हालांकि, रिलीज़ डेट का खुलासा अभी नहीं किया गया है। फ़िल्म में यामी माया नाम का किरदार निभा रही हैं, जो…

सब कुछ होने के बावजूद क्यों ताउम्र बेचैन रहे गुरुदत्त

भारतीय सिनेमा में मिसाल बन चुके गुरुदत्त एक ऐसे कलाकार थे जिन्होंने अपने जीवन को सिनेमा का पर्दा समझा और उसमें ही अपना सब कुछ झोंक दिया। उनके अंदर एक अजीब सी बेचैनी थी। पर्दे पर कुछ अद्भुत और अद्वितीय रचने की बेचैनी। गुरुदत्त अपने आप में सिनेमा का महाविद्यालय थे। उनकी तीन क्लासिक फिल्में ‘साहिब बीवी और गुलाम’, ‘प्यासा’ और ‘कागज़ के फ़ूल’ को टेक्स्ट बुक का दर्जा प्राप्त है सिनेमा की गहरी समझ के साथ-साथ वह समय से काफी आगे की सोच रखने वाले फिल्मकार थे। कागज के…

बहन अलवीरा और सलमान खान को चंडीगढ़ पुलिस ने भेजा समन, धोखाधड़ी का लगा आरोप

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और उनकी बहन अलवीरा खान को चंडीगढ़ पुलिस ने कथित फ्रॉड मामले में समन भेजा है। आरोप है कि शोरूम खोलने के बाद सलमान की कंपनी दिल्ली से सामान नहीं भेज रही है और कंपनी की वेबसाइट भी बंद है। पुलिस ने सलमान और अलवीरा के अलावा 7 लोगों को नोटिस भेजा गया है जिनसे पूछताछ की जाएगी। चंडीगढ़ के एसपी केतन बंसल ने कहा- उन्हें 13 जुलाई तक जवाब देने का वक्त दिया गया है। अगर इसमें कुछ भी आपराधिक होगा तो कार्रवाई की जाएगी।शिकायत…

फाइनल में ब्राजील से होगा सामना,अर्जेटीना ने कोलंबिया को हराया,

अर्जेटीना ने सेमीफाइनल मुकाबले में कोलंबिया को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराकर कोपा अमेरिका के फाइनल में जगह बनाई जहां उसका सामना ब्राजील से होगा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जेटीना और कोलंबिया के बीच मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा था जिसके बाद फैसला पेनल्टी शूटआउट के जरिए हुआ जहां अर्जेटीना ने बाजी मारी। मैच के नायक अर्जेंटीना के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज रहे जिन्होंने तीन पेनल्टी बचाई। इससे पहले, अर्जेटीना की ओर से लाउतारो मार्टिनेज ने सातवें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। उसने इस…

पाकिस्तान को पहले वनडे में दी इंग्लैंड की नई-नवेली टीम ने 9 विकेट से मात, ऐसा रहा मैच का हाल

कोरोना वायरस के अटैक के बीच इंग्लैंड क्रिकेट टीम अपने दूसरे दल के साथ मैदान में उतरी और मैदान में उतरने के साथ ही इंग्लैंड ने पाकिस्तान को पहले वनडे मैच में बुरी तरह से रौंद डाला। इंग्लैंड की पूरी की पूरी टीम पाकिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज से पहले बदलनी पड़ी। जिसके बाद एक नई टीम का चयन किया गया।पाकिस्तान के खिलाफ इस वनडे सीरीज में जिस तरह से इंग्लैंड की टीम तैयार की गई उससे तो पाकिस्तान के लिए वनडे सीरीज में अच्छा करने का बड़ा…

इस टीम के बैटिंग कोच हुए मैच से 5 दिन पहले ही कोरोना पॉजिटिव

भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ (India vs Sri Lanka) 13 जुलाई से लिमिटेड ओवरों की सीरीज खेलने की तैयारी कर रहे हैं। इस बीच एक बड़ी खबर आई है। श्रीलंका के बैटिंग कोच ग्रांट फ्लावर COVID-19 पॉजिटिव पाए गए है। श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने गुरुवार को पुष्टि की कि बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लावर कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। एसएलसी ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “हल्के लक्षणों के बाद जब फ्लावर का आरटीपीसीआर टेस्ट किया गया, तो उन्हें सकारात्मक पाया गया।” संक्रमित होने के तुरंत बाद फ्लावर को टीम…

अफगानिस्तान से US आर्मी की वापसी 31 अगस्त तक हो जाएगी पूरी: जो बाइडेन

अफगानिस्तान (Afghanistan) से अमेरिकी सैनिकों (US Forces) की वापसी जारी है. इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) ने पुष्टि कर दी है कि अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी 31 अगस्त तक समाप्त हो जाएगी. बाइडन ने एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान इसका ऐलान किया. बाइडन ने कहा कि सैनिकों की वापसी सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से हो रही है. इस अभियान में नीतियों का पालन किया जा रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘अप्रैल में जब सेना की वापसी को लेकर घोषणा की गई थी, तो…

इमरान खान ने Covid-19 की चौथी लहर को लेकर किया आगाह, पाकिस्तान में फूटेगा ‘कोरोना बम’,

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बृहस्पतिवार को चेताया कि अगर घातक बीमारी कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए लोगों ने नियमों का उल्लंघन किया तो पाकिस्तान में कोरोना वायरस की चौथी लहर आ सकती है। देश में इस महामारी से 22,000 से अधिक लोगों की जान चली गई है। इस सप्ताह कोविड​​-19 के नए मामलों की संख्या में अधिक वृद्धि होने के मद्देनजर खान ने लोगों के लिए एक वीडियो संदेश जारी किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि कोविड​​-19 का डेल्टा स्वरूप पाकिस्तान में अस्पताल में मरीजों के भर्ती…