बरेली – ग्राम पंचायत हरदासपुर में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डिपटी सीएमओ डॉक्टर अजय कुमार की अध्यक्षता में कोविड 19 तीसरी लहर से बचाओ को लेकर कोविड वैक्सीन के सम्बंध में दिये दिशा निर्देश।

आँवला – प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉक्टर अजय कुमार की अध्यक्षता में आज दिनांक 9/7/021 को ग्राम पंचायत हरदासपुर के ब्लाक रामनगर में कोविड-19 कोरोना वैक्सीन गोष्ठी जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया जिसमें समस्त ग्राम वासियों व महिला एवं पुरुषों व बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया इस अवसर पर आंगनबाड़ियों ने लिया एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ रोजगार सेवक एवं अध्यापक रहे व कोटा डीलर ग्राम प्रधान लल्ला बाबू ने कोविड-19 के बचाव के लिए समस्त ग्राम वासियों से अपील की कोविड वैक्सीन जरूर लगवाएं इसी से…

बरेली-नकली पुलिस बन ठग ले गए पिता बेटे को,बेटे कराया मुकदमा दर्ज

बरेली/यूपी-:-ठगी के मामले बरेली में खूब देखने को मिल रहे हैं।कभी किसी को नौकरी का झांसा देकर तो कभी, छीन कर,ऐसा ही एक ताजा मामला बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र से आया है।जहां सुभाषचन्द्र और उनके पिता चन्द्रसेन ने एक शिकायत दर्ज कराई है,कहना है कि कुछ लोगो ने उन्हें तीन किलो सोना सस्ते में देकर रुपयों की बात की,कुछ समय बाद दो लोग सोना लेकर आए,रूपये लेकर चले गए, तभी अचानक 6 लोग पुलिस की भेषभूषा में आए और रुपये व सोना लेकर चले गए,सुभाषचंद्र ने बताया कि बाद…

प्रयागराज : थाना मांडा पुलिस द्वारा अबैध 400 ग्राम गांजा के सांथ नीरज पांडे गिरफ्तार,

पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक यमुनापार के निर्देशन मे तथा क्षेत्राधिकारी मेजा के पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक माण्डा अवन कुमार दीक्षित द्वारा गठित टीम उ0नि0 रामबहादुर चौकी प्रभारी दिघीया, हे0का0 संजय शर्मा, का0 राहुल यादव, का0 प्रेमचंद के सांथ मुखबीर की सूचना पर सघन चेकिंग के दौरान दि0 , 09/07/2021 को समय 08:50 am पर पानी की टंकी ग्राम आंधी थाना मांडा प्रयागराज से नीरज पांडे पुत्र स्व0 रामसाजीवन पांडे उम्र 38 वर्ष निवासी उरुवा थाना क्षेत्र मेजा प्रयागराज को 400 ग्राम अबैध गांजा के…

पीलीभीत :प्रदेश सरकार स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराकर गाँवों को बना रही है स्वच्छ और स्वस्थ।

पीलीभीत: स्वच्छता का सम्बन्ध स्वास्थ्य से जुड़ा होता है। जहाँ सफाई रहती है, वहाँ बीमारियों के कीटाणु नहीं आते और व्यक्ति, परिवार, समाज स्वस्थ रहता है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशन में पंचायतीराज विभाग प्रदेश के समस्त ग्राम पंचायतों में एक-एक सामुदायिक शौचालयों के निर्माण का अमलीजामा पहना रहा है। इन सामुदायिक शौचालयों के निर्माण का मुख्य उद्देश्य है कि जिन लोगों के पास व्यक्तिगत शौचालय नहीं है, वे इसका उपयोग कर सकते हैं। इन सामुदायिक शौचालयों के निर्माण से गाँवों में गन्दगी नहीं होगी और गाँव…

रायबरेली: टेंपो के अनियंत्रित होकर पलट जाने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली महराजगंज की चौकी थुलवासां क्षेत्र के रायबरेली रोड पर खैरा मोड़ के पास रायबरेली से सब्जी लेकर आ रहे, एक टेंपो के अनियंत्रित होकर पलट जाने से तीन लोग गंभीर रूप से घाय हो गए। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी लेकर आए जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया जबकि दो लोगों का प्राथमिक उपचार कर उनकी हालत को नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।आपको बता दें कि, रायबरेली सब्जी मंडी से सब्जी लोड करके आ…

रायबरेली: पत्रावलियों के निस्तारण न होने से अधिवक्ताओं ने किया नारेबाजी

महाराजगंज /रायबरेली: तहसील मुख्यालय में तैनात अधिकारी व कर्मचारियों के तानाशाह पूर्ण रवैए से अजीज होकर अधिवक्तओं ने किया जमकर नारेबाजी। विगत कई माह से तहसील में निर्विवाद पत्रावलियों में नामांतरण आदेश न होने से तहसील प्रशासन के खिलाफ सयुक्त रूप से परिसर में अधिवक्ताओं ने नारेबाजी किया। और तहसीलदार चैंबर के बाहर धरने पर बैठ गए।बताते चलें कि तहसील परिसर में स्थित उप जिलाधिकारी न्यायालय, तहसीलदार न्यायालय, व नायब तहसीलदार न्यायालय में विगत कई माह से लंबित पड़ी निर्विवाद पत्रवलियों में आदेश ना होने व वादकारियों को तहसील में…

रायबरेली: बीडीसी सदस्यों को धमकाने और उनको घर से उठाने के बराबर मामले सामने आ रहे

ऊंचाहार/ रायबरेली: क्षेत्र पंचायत प्रमुख चुनाव के पूर्व सत्ता पक्ष के नेताओं द्वारा जबरन बीडीसी सदस्यों को धमकाने और उनको घर से उठाने के बराबर मामले सामने आ रहे हैं लेकिन प्रशासन तनिक भी संजीदा नही दिखाई दे रहा ।ऊंचाहार के एक भाजपा नेता के द्वारा क्षेत्र पंचायत सदस्य को धमकाने व गाली गलौज का ऑडियो टेप वायरल होने से चर्चाओं के बाजार की गर्माहट कम नही हुई थी कि के क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय बहादुर निवासी माता दीन का पुरवा मजरे कदरावा को घर से उठाने का प्रयास करने…

रायबरेली: परिवारीजनों पर षडयंत्र रचने व गलत तरीके से परिवार रजिस्टर में नाम अंकित करवाने का आरोप लगाया

ऊंचाहार-क्षेत्र के भीलमपुर निवासी युवती ने अपने ही परिवारीजनों पर षडयंत्र रचने व गलत तरीके से परिवार रजिस्टर में नाम अंकित करवाने का आरोप लगाते हुए बीडीओ को मामले का शिकायती पत्र देकर गुहार लगाई है।गांव निवासी अर्चना मौर्य ने बीडीओ को दिये शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उसके परिवारीजन उसके खिलाफ साजिश रच रहे है और उन लोगों ने मेरे नाम को परिवार रजिस्टर में विवाहित दर्ज करवा दिया है जबकि अभी तक मेरी शादी नहीं हुई हैं।वहीं युवती का ये भी आरोप है कि उसके पिता…

रायबरेली: युवक के साथ पड़ोसी गांव के लोगों द्वारा रास्ते में रोककर मारपीट करने का मामला

ऊंचाहार-कोतवाली क्षेत्र के पूरे मालिन मजरे बहेरवा निवासी युवक के साथ पड़ोसी गांव के लोगों द्वारा रास्ते में रोककर मारपीट करने का मामला सामने आया है, पीड़ित ने कोतवाली में मामले की तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।गांव निवासी रामशंकर ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है गुरुवार की शाम वो अपने घर से एनटीपीसी जा रहा था तभी पड़ोसी गांव के तीन लोगों ने रास्ते में रोककर गाली गलौज करते हुए मारपीट की है।पीड़ित ने कोतवाली में नामजद तहरीर दी है।कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि…

नबावगंज/बरेली-सामने से आती बाइक ने टक्कर मार तीन को घायल कर गायब

नबावगंज/बरेली-क्योलड़िया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने बाले पैट्रोल पम्प के पास एक बाइक सवार ने सामने से आती बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे उस पर बैठे 3 लोगों को बुरी तरह चोटें आई है।टककर मार फरार होने बाले को कोई पहचान नहीं पाया,फिलहाल तीनो को नबावगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज हो रहा है

रायबरेली: स्मैक तश्करों ने ग्रामीणों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

लालगंज रायबरेली। लालगंज कोतवाली पुलिस की अनसुनी का खामियाजा अन्ततः ग्रामीणों को भुगतना पड़ा। स्मैक के तश्करों ने अबैध कारोबार पर अंकुश लगाने की मांग करने वाले बेकसूर ग्रामीणों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। स्मैक तश्करों की पिटाई में आधा दर्जन से अधिक ग्रामीण घायल हुए हैं। आपको बता दें कि पूरे मधईया मजरे लालूमऊ में रहने वाला एक परिवार पिछले 15 वर्षों से स्मैक व अफीम की तश्करी कर रहा है। गांव में न केवल नशेड़ियों बल्कि अपराधियों का जमावड़ा होता है। ग्रामीणों ने दो माह पूर्व तत्कालीन कोतवाल अरूण…

रायबरेली: प्रमुख पद का प्रत्याशी बदलने से भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता नाराज

लालगंज रायबरेली। ब्लाक प्रमुख पद पर घोषित प्रत्याशी रेखा पांडेय को बदल कर ऊषा सिंह को समर्थन देने पर भाजपा के निष्ठावान एवं पारम्परिक कार्यकर्ताओं को भारी धक्का लगा हैं। उनका कहना है कि जिस तरह से पार्टी में पहली बार दिखाई देने वाली ऊषा सिंह का प्रमुख पद पर समर्थन किया जा रहा है उसी तरह गेगासों के निष्ठावान पार्टी नेता गोलू पांडेय की मां रेखा पांडेय को चुनाव जिता कर पार्टी के शीर्षस्थ नेता लालगंज के प्रमुख पद के इतिहास को बदल सकते थे। भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओें…

रायबरेली: दुर्घटना मे मौत का मामला दर्ज

लालगंज रायबरेली।वैगनार कार की ठोकर लगने से हुयी मौत के मामले मे लालगंज पुलिस ने शमसाद अहमद की तहरीर पर दुर्घटना करने वाले वाहन संख्या यूपी 32 सीजे 6925 के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।दुर्घटना से मौत 5 जुलाई की सायं रेलकोच के पास हुुयी थी।जानकारी के अनुसार शमसाद का पुत्र सिरहान बाइक से आ रहा था तभी वैगनार कार ने टक्कर मार दी थी।जिससे उसकी मौत हो गयी थी।

बरेली-आंवला के इस गाँव के लोग तरस रहे बारातघर को

बरेली/यूपी–::–आंवला तहसील के गाँव ढिलवारी के लोगो की शिकायत है कि उनके गाँव मे एक भी बारातघर नही है।जिसके कारण लोगो को शादी के मौको पर बारातियों के लिए इधर उधर व्यवस्था करनी पड़ती है।प्रधान आते हैं प्रधान जाते हैं।पर इस ओर कोई ध्यान नही देता।जबकि ग्रामीण इसकी शिकायत हर प्रधान से करते हैं,प्रधान हां हां कहते कहते अपना कार्यकाल खत्म कर जाते हैं पर बारातघर कोई नही बनबा पाता, आज ग्रामीणों ने तहसील में जाकर इसके सन्दर्भ में एक प्रार्थना पत्र दिया है

इटावा: विद्युत विभाग के लाइन मेन की करंट लगने से हुई मौत

इटावा: विद्युत विभाग के लाइन मेन की करंट लगने से हुई मौत बिजली विभाग का एक बड़ा कारनामा शहर मे ज़ब बिजली जाने के बाद कोई फोन करता है तो अधिकारी कानो मे रुई डालकर फोन को एक साइड रख देते है लाइन मेन मोहन कुमार सिड डाउन लेकर मेन लाइन पर काम कर रहा था तभी बिना बताये बिजली चालू कर दी गयजिससे मोहन कुमार बिजली मे चिपकने से व बाद मे जमीन पर गिरने से सिर मे चोट लगी जिससे मोहन कुमार का सैफई पी जी आई मे…

फर्रुखाबाद :पंचायत चुनाव में भाजपा सरकार की धांधल गर्दी के विरोध में ब्लॉक कार्यालय में सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता देंगे धरना

फर्रुखाबाद : सपा जिला अध्यक्ष के आदेश पर जिले के सभी समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पंचायत चुनाव में भाजपा सरकार की धांधली गर्दी के विरोध में सभी ब्लॉक कार्यालय पर 11 जुलाई को धरना देंगे। जिला अध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी ने धरना कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी ब्लाकों में पदाधिकारियों की तैनाती की है।ब्लॉक बढ़पुर में महेद्र सिंह कटियार प्रभारी एवं विजय यादव व रामविलास राजपूत सह प्रभारी। ब्लाक मोहम्मदाबाद में डॉ सुबोध यादव प्रभारी एवं हरीश यादव व अमित यादव सह प्रभारी। ब्लॉक नवाबगंज में…

बरेली-नही सह सकी प्रेमी की मौत का सदमा,अस्पताल में हो गयी प्रेमिका की भी मौत

बरेली/यूपी-:-कहते हैं प्यार अंधा होता है,प्यार में प्रमी क्या नही कर जाते, क्या नही कर गुजरते,ताजा मामला मीरगंज के ग्राम सिंधौली में रहने वाले एक और प्रेमी जोड़े का अंत हो गया बताते चलें 2 दिन पहले मृतक अमित के पिता ने थाने में तहरीर दी थी कि उनका पुत्र अमित अपनी प्रेमिका से मिलने गया था जिससे नाराज होकर प्रेमिका के पिता ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसे जहर दे दिया जिससे उसकी मौत हो गई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था वही जिला अस्पताल में भर्ती …

प्रयागराज: मा0 मंत्री जी ने विकास कार्यों, कोविड की संभावित तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों, लम्बित कार्यों एवं जन शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा की

प्रयागराज। मा0 मंत्री, नागरिक उड्डयन, राजनैतिक पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिफ वक्फ एवं हज विभाग श्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी शुक्रवार को सर्किट हाउस के सभागार में प्रयागराज के विकास कार्यों, कोविड की संभावित तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों, लम्बित कार्यों एवं जन शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी एवं मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य से कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए की जा रही तैयारियों के बारे में जानकारी ली, जिसपर उन्हें बताया गया कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के…

पीलीभीत :पीएम कुसुम योजनान्तर्गत प्रदेश के 22 हजार से अधिक किसान सोलर पम्प लगाकर हो रहे हैं लाभान्वित।

पीलीभीत: भारत सरकार किसानों को हर तरह की सुविधा फसलोत्पादन के लिए दे रही है। देश के प्रधानमंत्री जी ने किसान ऊर्जा सुरक्षा और उत्थान महाअभियान यानी कुसुम योजना का ऐलान किया था। जिसके अन्तर्गत किसानों को अपनी भूमि पर सौर ऊर्जा से संचालित पम्प लगाने हेतु अनुदान दिये जाने की व्यवस्था है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में इस योजना को लागू करते हुए किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को खेतो में फसलों की सिंचाई के…

पीलीभीत :सतीश मिश्र की पुस्तक अचूकवाणी का हुआ विमोचन ।

पीलीभीत/ पूरनपुर। आज नगर के शिव शक्तिधाम मंदिर पर कवि व पत्रकार सतीश मिश्र की पुस्तक अचूकवाणी का विमोचन पुस्तक को देवअर्पण के बाद किया गया। जिला पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ दलजीत कौर, पूर्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ विनोद तिवारी और पूरनपुर के भाजपा विधायक बाबूराम पासवान, व्यापारी नेता हंसराज गुलाटी, रचित दीक्षित, पत्रकार नवीन अग्रवाल, फूलबाबू, आदि ने विचार रखते हुए पुस्तक को जनउपयोगी बताया। जिला पंचायत अध्यक्ष के पति भाजपा नेता गुरभाग सिंह ने निकट भविष्य में कवि सम्मेलन कराने की घोषणा की। प्रदीप मिश्र ने…