केंद्र सरकार के नए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। शनिवार को किसानों के दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डर पर धरने को सात महीने हो गए हैं। आंदोलन के सात महीने होने पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने किसानों को अपना समर्थन दिया है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘सीधी-सीधी बात है- हम सत्याग्रही अन्नदाता के साथ हैं।’’ पिछले साल से ही राहुल गांधी लगातार केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत किसानों का समर्थन कर रहे हैं और सरकार से इन कानूनों को वापस…
Month: June 2021
तेजस्वी यादव चिराग पर क्यों डाल रहे हैं डोरे ?
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने बिहार एनडीए से अलग होकर खुद के नेतृत्व में चुनाव लड़ने का फैसला किया था, जिससे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) का भारी नुकसान हुआ था। वहीं, चिराग को 143 सीटों पर उतारे गए उम्मीदवारों में से मात्र एक सीट जीत पाएं वो विधायक भी अब नीतीश के पाले में जा चुके हैं। हालांकि, भले हीं, चिराग पासवान को मात्र एक सीट नसीब हुई हो। लेकिन, उनके वोट बैंक में बढोतरी ने पार्टी को गदगद कर…
पीलीभीत :जिला मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा नामांकन प्रक्रिया के दृष्टिगत नामांकन कक्षा की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।
पीलीभीत: जिला मजिस्ट्रेट श्री पुलकित खरे एवं पुलिस अधीक्षक श्री किरीट सिंह ने जिला पंचायत के अध्यक्ष पद के निर्वाचन हेतु नामांकन प्रक्रिया के दृष्टिगत नामांकन कक्ष की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान उपस्थित सुरक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि उम्मीदवार के साथ दो प्रस्तावकों को ही प्रवेश दिया जाये। अन्य सभी समर्थकों को वैरिकेटिंग पर ही रोका जाये। आज नामांकन प्रक्रिया के दौरान अध्यक्ष पद हेतु दो उम्मीदवारों द्वारा नामांकन किया गया, जिसमें प्रथम नामांकन उम्मीदवार जयद्रथ उर्फ प्रवक्तानन्द नि0ग्रा0 रम्पुरा, ग्राम पंचायत मुडिया रतनपुरी…
सीतापुर : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार युवक को मारी जोरदार टक्कर
सीतापुर : कल्ली चौकी के अंतर्गत ग्राम काशीपुर के पास मिश्रिख सिधौली रोड पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार युवक बुरी तरह से घायल हो गया। जबकि ट्रैक्टर चालक मौके से ट्रैक्टर ट्राली लेकर भाग निकला। बाइक सवार के कुछ साथी लोगों ने ट्रैक्टर ट्राली का पीछा करते हुए घटनास्थल से 2 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम तरसावां में ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ लिया, चालक फरार हो गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची कल्ली चौकी की पुलिस ने ट्रैक्टर…
पीलीभीत :स्वामित्त योजना के कार्यों को समय से करें पूर्ण-जिलाधिकारी।
पीलीभीत :जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में स्वामित्त योजना, किसान सम्मान निधि योजना, सभी स्टाकिस्ट इम्पोर्टर्स, डीलर्स व मिलर्स द्वारा दाल के स्टाक की घोषणा नियमित किये जाने के सम्बन्ध में बैठक मजिस्ट्रेट कक्ष में सम्पन्न हुई। स्वामित्त योजना की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि 15 अगस्त समस्त कार्य पूर्ण किया जाना है, इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जाये। उन्होंने के कहा कि मैप-1 की पडताल एक सप्ताह के अन्दर पूर्ण कराकर सर्वे ऑफ इण्डिया को प्रेषित…
पीलीभीत: कलेक्ट्रेट व विकास भवन के कार्यालयों में कैदियों द्वारा मिट्टी से निर्मित कुल्लढों का किया जाये प्रयोग।
पीलीभीत :जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा जेल निरीक्षण के दौरान जेलर द्वारा अवगत कराया गया कि कैदियों द्वारा जेल में मिट्टी के बर्तन कुल्लढ का निर्माण किया जा रहा है, आज जेलर द्वारा जिलाधिकारी को उक्त कुल्लढों का सरकारी कार्यालयों में उपयोग करने के दृष्टिगत भेंट किये गये। जिलाधिकारी ने कलेक्टेड व विकास भवन के नाजिर को बुलाकर निर्देशित करते हुये कहा कि उक्त कुल्लढ़ों का सरकारी कार्यालयों में प्रयोग किया जाये तथा निर्धारित मूल्य के अनुसार भुगतान भी किया जाये। उन्होंने कहा कि कलेक्ट्रेट व विकास भवन के सभी…
सीतापुर : नाबालिग के साथ बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे परिवारजन
सीतापुर : थाना रामकोट के क्षेत्र में आने वाला ग्राम पंचायत ढलिया मैं एक छोटी मासूम बच्ची के साथ बलात्कार हुआ लड़की की उम्र नव वर्ष है परिजनों का कहना है कि हमारी लड़की शाम को 5:00 बजे से गायब थी जब वह शाम को शाम को 8:00 बजे घर नहीं आई तो लोग को से पूछताछ की गई उसके बाद कुछ पता नहीं चला वहीं पर एक व्यक्ति जिसका नाम पप्पू पिता का नाम राम भरोसे ने बताया कि मैंने आपकी लड़की को रोड की तरफ वही लगभग 6:00…
फ़ैजाबाद : सपा से इंदू सेन यादव ने किया नामांकन।
-जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सपा से इंदू सेन यादव ने किया नामांकन। -नामांकन के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री अवधेश अवधेश प्रसाद रहे मौजूद।-जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से रोली सिंह ने किया नामांकन। नामांकन के दौरान सांसद लल्लू सिंह, अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, गोसाईगंज विधायक खब्बू तिवारी, रुदौली विधायक रामचंद्र यादव जिला अध्यक्ष संजीव सिंह व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा रहे मौजूद। संवाददाता :पंकज तिवारी
प्रयागराज: थाना मेजा पुलिस द्वारा चोरी के मो0 घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल के सांथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार,
प्रयागराज: पुलिस उपमहानीरिक्षक/बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज द्वारा अपराध नियंत्रण व अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान मे निर्देशों के अनुपालन पुलिस अधीक्षक यमुनापार व क्षेत्राधिकारी मेजा के निर्देशन मे थाना मेजा प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार चतुर्वेदी द्वारा गठित टीम, उ0नि0 विनोद कुमार सिंह, हे0क0 अजय कुमार सिंह, का0 जुबेर खा, का0 अनुराग यादव के सांथ मिलकर कोहड़ार बाजार मे सघन चेकिंग के दौरान अभियुक्त शिव बाबू यादव पुत्र कोतवाल निवासी भुन्डा ( बाई का डेरा) को दि0 25/06/2021 को थाना मेजा प्रयागराज व गौरी शंकर यादव उम्र 22…
जौनपुर: 26जून छत्रपति शाहू जी महाराज जयंती , “आरक्षण दिवस” घोषित किया जाए-अरविंद पटेल
जौनपुर-जिले के सिरकोनी विकास क्षेत्र के कजगांव में सरदार सेना के कार्यकर्ताओं के द्वारा छत्रपति शाहूजी महाराज की जयन्ती धूमधाम से मनाई गयी जयन्ती समारोह के अवसर पर सरदार सेना के जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल ने साहू जी महाराज की जीवन काल में किये गये तमाम कार्यों के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि छत्रपति साहू महाराज एक भारत में सच्चे प्रजातंत्रवादी और समाज सुधारक के रूप में जाने जाते थे। वे कोल्हापुर के इतिहास में एक अमूल्य मणि के रूप में आज भी प्रसिद्ध हैं। छत्रपति साहू महाराज…
प्रयागराज: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आई0जीआर0एस0 की समीक्षा बैठक सम्पन्न
प्रयागराज: जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में आई0जी0आर0एस0 (समविन्त शिकायत निवारण प्रणाली) के माध्यम से प्राप्त मा0 मुख्यमंत्री जी संदर्भ, मा0 आयुक्त संदर्भ तथा तहसील दिवसों पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण सम्बंधी बैठक की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिये है कि जो भी प्राप्त शिकायतें है, उसका निस्तारण समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ हो, कोई भी प्रकरण लम्बित नहीं रहना चाहिए। जबसे शिकायत प्राप्त हो तभी से उस कार्यों में लगकर निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कुछ विभागांे के शिकायतों का निस्तारण न होने पर कड़ी…
बिना टीकाकरण वाली आबादी के बीच काफी तेजी से फैल रहा कोरोना का डेल्टा वैरिएंट, WHO प्रमुख ने जताई चिंता
लगभग 85 देशों मेंं पाया जा चुका कोरोना वायरस का डेल्टा वैरिएंट अब तक समाने आए कोरोना के सभी वैरिएंट्स में से सबसे तेज फैल रहा है। ये वैरिएंट बिना टीकाकरण वाली आबादी के बीच काफी तेजी से फैल रहा है। यह बात विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रमुख टेड्रोस अधनोम घेब्रियेसस ने कही है। उन्होंने शुक्रवार को प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि उन्हें पता है कि वर्तमान में विश्व स्तर पर डेल्टा वैरिएंट को लेकर बहुत चिंताए हैं और डब्ल्यूएचओ भी इसे लेकर चिंतित है। कई देशों ने कोरोना संबंधी पाबंदियों मे…
चीन ने एपल डेली पर दिए बाइडन के बयान से नाराजगी जताई, कहा- अमेरिका ‘आंतरिक मामलों’ में दखल न दे
चीन के विदेश मंत्रालय ने हांगकांग के लोकतंत्र समर्थक एपल डेली अखबार को बंद करने पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बयान से नाराजगी जताते हुए कहा कि अमेरिका को देश के आंतरिक मामलों में दखल देना बंद करना चाहिए। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने शुक्रवार को कहा कि हांगकांग चीन के आंतरिक मामलों के अंतर्गत आता है। एनएचके वर्ल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने वाशिंगटन से तथ्यों का सम्मान करने और विशेष प्रशासनिक क्षेत्र में कानून प्रवर्तन में बाधा डालने से रोकने का आग्रह किया। झाओ…
अब सवाल तो उठेंगे ही कप्तान साहब, कोहली की कप्तानी में आइसीसी के तीन टूर्नामेंट हार चुका है भारत
महेंद्र सिंह धौनी के बाद जब विराट कोहली टीम इंडिया के कप्तान बने थे तो लगा था कि वह टीम में नई ऊर्जा लेकर आएंगे और उनकी कप्तानी में टीम नई उपलब्धियां हासिल करेगी। ये बात काफी हद तक सही भी साबित हुई और आंकड़े भी इस बात की गवाही देते हैं कि कोहली तीनों प्रारूपों में ही दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं, लेकिन ये बात भी सही है कि आंकड़े तस्वीर का दूसरा पहलू नहीं दिखाते। बात जब आइसीसी टूर्नामेंट की आती है तो कप्तान…
पूर्व चयनकर्ता ने भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन पर उठाए सवाल, बताया कहां हुई चूक
ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में न्यूजीलैंड से भारत की हार ने टीम मैनेजमेंट और खिलाड़ियों पर काफी सवाल खड़े कर दिए हैं। पूर्व चयनकर्ता गगन खोड़ा ने भी भारत की हार पर निराशा व्यक्त की, क्योंकि उनका मानना था कि टीम ने प्लेइंग इलेवन चुनते समय गलती की। डब्ल्यूटीसी फाइनल में टीम इंडिया के ओपनिंग संयोजन में शुभमन गिल और रोहित शर्मा थे। रोहित का स्थान सलामी बल्लेबाज के तौर पर पक्का था, लेकिन मयंक अग्रवाल और शुभमन गिल के बीच किसे चुना जाना चाहिए, इस पर संदेह…
कप्तान विराट कोहली को मिला पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ी को समर्थन, दिया ये बयान
भारत भले ही उद्घाटन आइसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) हार गया हो, लेकिन पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी मोहिंदर अमरनाथ का मानना है कि कप्तान विराट कोहली ने शानदार काम किया है और टीम के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वह टीम का नेतृत्व करते रहें। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और दूसरी पारी में केन विलियमसन और रॉस टेलर की बल्लेबाजी ने भारत को डब्ल्यूटीसी फाइनल जीतने नहीं दिया और कीवी टीम ने इतिहास रच दिया। मोहिंदर अमरनाथ ने कोहली की प्रशंसा की और कहा कि वह भारतीय कप्तान…
क्या आप जानते हैं अमिताभ बच्चन के मोबाइल में पत्नी जया बच्चन का नंबर किस नाम से है सेव? आज भी इस वजह से पड़ती है डांट
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन फिल्म इंडस्ट्री के उन सितारों में से हैं जो अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के चलते सुर्खियों मं रहते हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में जगह बनाने के साथ ही अपनी पारिवारिक जिम्मदारियों को बाखूबी निभाया। वहीं जया बच्चन और अमिताभ की जोड़ी को बॉलीवुड की सबसे बेमिसाल जोड़ियों में से एक मानी जाती है। दोनों ने एक साथ 48 सालों तक एक दूसरे का साथ निभाया और एक मिसाल पेश की। वहीं अक्सर बिग बी को अपनी धर्मपत्नी के बारे में लोगों से बात करते…
सुरेश रैना को बॉलीवुड नहीं बल्कि साउथ एक्टर्स पर है ज्यादा भरोसा, अपनी बायोपिक के लिए सजेस्ट किए ये नाम
क्रिकेटर सुरेश रैना जल्द ही अपनी बायोपिक फिल्म बनते देखना चाहते हैं। इसका खुलासा उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक लाइव सेशन के दौरान किया। साथ ही सुरेश रैना ये ख्वाहिश भी जाहिर की कि उनका रोल कौन से एक्टर प्ले करे। रैना अपने किरदार में साउथ के दो एक्टर्स को फिट पाते हैं। उनका कहना है कि अगर साउथ के कलाकार उनका किरदार निभाएंगे तो वो क्रिकेटर का चेन्नई से गहरा कनेक्शन अच्छे से समझ सकते हैं। बता दें कि चेन्नई इसलिए सुरेश रैना के दिल के इतने करीब है, क्योंकि…
Arjun Kapoor Birthday Special: मलाइका अरोड़ा से लेकर अर्पिता खान को कर चुके हैं डेट
अर्जुन कपूर का आज जन्मदिन हैl अर्जुन कपूर अपने अभिनय के अलावा लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहे हैंl वह इन दिनों अरबाज खान की पूर्व पत्नी मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैंl इसके अलावा अर्जुन कपूर के और भी कई अफेयर रहे हैंl अर्जुन कपूर बोनी कपूर और मोना कपूर के बेटे हैंl वह जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के सौतेले भाई हैंl अर्जुन कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में लंबा सफर तय किया हैl उन्होंने 2011 में आई फिल्म ‘इशकजादे’ से डेब्यू किया थाl इसके बाद…
येदियुरप्पा के सचिव ने JDS पार्षद को भाजपा में शामिल होने के लिए रिश्वत की पेशकश की, पूर्व मंत्री ने लगाया आरोप
कर्नाटक के पूर्व मंत्री और जनता दल-सेक्युलर (JDS) के नेता एचडी रेवन्ना ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के राजनीतिक सचिव एनआर संतोष ने गुरुवार को जेडीएस पार्षद कलाई अरासी को भाजपा में शामिल होने के लिए 10 लाख रुपये की पेशकश की। रेवन्ना ने शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि संतोष पहले ही 10 लाख रुपये दे चुके हैं और जेडीएस छोड़ने के बाद 15 लाख रुपये और देने का वादा किया है। उन्होंने इसे लेकर केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) जांच…
