राहुल द्रविड़ श्रीलंका दौरे पर मुख्य कोच के तौर पर जा , साथ ये होंगे गेंदबाजी और फील्डिंग कोच

भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीनें श्रीलंका के दौरे पर जा रही है। भारत की एक टीम प्रमुख खिलाड़ियों के साथ इंग्लैंड में मौजूद है। ऐसे में बीसीसीआई ने श्रीलंका का दौरा फिक्स कर वहां पर दूसरी टीम भेजने का फैसला किया है। भारत की श्रीलंका जाने वाली टीम का ऐलान पिछले ही दिनों 10 जून को कर दिया गया। श्रीलंका दौरे पर शिखर धवन कप्तान, तो भुवी उपकप्तान श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम का कप्तान शिखर धवन को बनाया गया है। तो वहीं इंग्लैंड के दौरे पर नहीं चुना जाने…

T20 सीरीज के लिए श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिला मौका

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान हो गया है। लंबे समय के बाद एक तेज गेंदबाज की वापसी हुई है, क्योंकि जोफ्रा आर्चर टीम का हिस्सा नहीं हैं। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने श्रीलंका के खिलाफ 23 जून से शुरू हो रही तीन मैचों की T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम की घोषणा की। इसी के साथ इस बात का भी ऐलान हो गया कि ऑलराउंडर क्रिस वोक्स की वापसी टी20 टीम में हुई है। वोक्स आखिरी बार नवंबर 2015 में पाकिस्तान के…

जडेजा दिखे डब्ल्यूटीसी फाइनल से पहले जबरदस्त फॉर्म में ,इंट्रा स्क्वायड मैच में जड़ी ताबड़तोड़ फिफ्टी

आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल से पहले टीम इंडिया जमकर अभ्यास कर रही है। विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम इन दिनों साउथैम्पटन में इंट्रा स्क्वायड अभ्यास मैच खेल रही है। इसी मैदान पर 18 जून से भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला शुरू होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर रविवार को भारतीय टीम के बीच खेले गए इंट्रा स्क्वायड अभ्यास मैच की वीडियो क्लिप शेयर की। ये वीडियो प्रैक्टिस मैच के तीसरे दिन का है। इस क्लिप में…

शहडोल: सीएम ने की शहडोल जिले में किये जा रहे वैक्सीनेशन कार्य की सराहना

शहडोल। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आज वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के जिलों की जिलेवार कोविड-19 महामारी की स्थितियांे की जानकारी ली। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि, कोरोना महामारी की तीसरी लहर को हरहाल में रोकना हमारी पहली प्राथमिकता है तथा प्रत्येक जिलों के प्रत्येक समितियों द्वारा वैक्सीनेशन अभियान चलाएं, बिना टीके के व्यापारी व ग्राहक घर से बाहर न घूमें और मेरा गांव कोरोना मुक्त गांव स्लोगन से सभी को वैक्सीनेशन कराएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वाहनों में माइक से कोरोना…

शहडोल: नगर सेवा अभियान नगर पालिका धनपुरी द्वारा चलाया गया विषेष अभियान

धनपरी । शहडोल संभाग के कमिष्नर राजीव शर्मा की पहल पर पूरे शहडोल संभाग में वर्षा ऋतु के पूर्व दिनांक 30 मई 2021 से 15 जून 2021 तक विषेष साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है । नगर पालिका धनपुरी द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर एवं प्रषासक नगर पालिका धनपुरी के निर्देषानुसार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी रविकरण त्रिपाठी के मार्गदर्षन एवं स्वयं की देखरेख में दिनाॅक-13 जून 2021 को अभियान के पन्द्रहवें दिन नगर पालिका धनपुरी के वार्ड क्र0-21 में नगर सेवा अभियान संचालित किया गया । वार्ड के सभी नालियों,…

चीन ने G7 के एक्शन से डरने पर दी धमकी-छोटे समूह कभी दुनिया पर राज नहीं करते

चीन ने रविवार को जी-7 शिखर सम्मेलन पर निशाना साधते हुए कहा कि वे दिन बीत गए जब वैश्विक निर्णय देशों के एक ”छोटे समूह” द्वारा लिए जाते थे। जी-7 शिखर सम्मेलन में बीजिंग कोविड​​​​-19 की उत्पत्ति, मानवाधिकारों के उल्लंघन और उसके बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव को लेकर आलोचना के केंद्र में था। जी -7 यानी कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका के नेता लंदन में मिले, जहां अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने चीन के आर्थिक दबदबे, मानवाधिकार उल्लंघनों के अलावा कोविड-19 की उत्पत्ति की जांच के लिए…

उच्च मात्रा में अमेरिकी कर्मचारियों ने छोड़ी नौकरी

कम से कम दो दशकों में किसी भी समय की तुलना में अधिक अमेरिकी अपनी नौकरी छोड़ रहे हैं, जिसने आर्थिक सुधार के साथ बने रहने की कोशिश कर रही कंपनियों के लिए चुनौतियों को जोड़ा, एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है। श्रम विभाग के आंकड़ों का हवाला देते हुए, रिपोर्ट में कहा गया है कि अप्रैल में नौकरी छोड़ने वाले अमेरिकी श्रमिकों की हिस्सेदारी 2.7 प्रतिशत थी, जो एक साल पहले 1.6 प्रतिशत से कम से कम 2000 के बाद के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी। इसका…

तेल के दाम में आग: क्यों बढ़ रहा जनता की जेब पर बोझ, पल्ला झाड़ रही सरकार

देश में पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। कर्नाटक समेत देश के सात राज्यों में पेट्रोल 100 रुपये के पार पहुंच गया है तो अब डीजल भी इसी राह पर चल रहा है। राजस्थान में तो यह 100 रुपये के पार पहुंच चुका है। केंद्र का कहना है कि कच्चे तेल के दाम बढ़ने से देश में ईंधन के दाम बढ़ रहे हैं। रहा सवाल करों में कमी कर जनता को राहत देने का, तो उसके लिए फिलहाल न तो केंद्र सरकार और न राज्य सरकारें तैयार हैं।  सोशल…

सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच क्यों फंसा है पेंच

राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार की खबरें लगातार चर्चा में हैं. लेकिन इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच गतिरोध जारी है. सचिन पायलट चाहते हैं कि उनके खेमे के 6 विधायकों को मंत्री पद मिले. पायलट का कहना है कि सरकार गठन के समय उन्हें 6 मंत्री पद दिए थे, लेकिन अब उनके कोटे से एक भी मंत्री गहलोत सरकार में नहीं है. आपको बता दें कि इस वक्त गहलोत मंत्रिपरिषद में कुल 9 पद खाली हैं. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कहते हैं कि सचिन पायलट समेत…

क्या उपेंद्र कुशवाहा में अपना विकल्प देखते हैं नीतीश कुमार?

बिहार की सियासत को देखें तो अभी दो बातें चौंका रही हैं. पहला नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर अति आक्रामक होना. दूसरा यह कि जो सभी के लिए अचरज का विषय है, पर चौंकाती कम है और उलझाती अधिक है. वह है उपेंद्र कुशवाहा की एंट्री के बाद से बिहार जनता दल यूनाइटेड की बदलती सियासत. कुशवाहा के जेडीयू में एंट्री के चंद महीने ही हुए हैं, लेकिन नीतीश की पार्टी में उनके लिए नंबर 2 की हैसियत की बातें होने लगी हैं. हालांकि, कुशवाहा खुद…

जौनपुर: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत, बालक और बालिका झुलसे

खुटहन ( जौनपुर) : खुटहन थाना अंतर्गत डिहिया गांव में रविवार की दोपहर गरज और चमक के साथ जमकर हुई बरसात में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गयी। वहीं बगल बैठे बालक और बालिका झुलस गये। डिहिया गांव निवासी 32 वर्षीय छत्तर बिंद पुत्र बांकेलाल गांव मे रहकर मेहनत मजदूरी करके अपने घर का घर चलाता था। जो कि शादीशुदा नहीं था आज रविवार को वह पेड़ पर चढ़ आम तोड़ रहा था। तभी आसमान मे छाये काले बादल से चमक और गरज के…

इटावा: नहर में नहाने गया लड़का डूबा

इटावा/भरथना- थाना क्षेत्र के ग्राम नहर में अपने दोस्तों के साथ नहाने गया करीब 18 वर्षीय युवक डूब गया। कई घण्टों तक खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी ने मौके पर पहुँचकर घटना की जानकारी ली। क्षेत्र के ग्राम सरैया निवासी मेंहदी हसन उर्फ मुन्ना ने बताया कि उसका तीसरा बेटा दिलशाद उर्फ छोटू उम्र करीब 18 वर्ष एक सप्ताह पहले अहमदाबाद से अपने घर आया हुआ था और रविवार की सुबह उसके ही दोस्त उसे नहर में नहाने के…

अयोध्या: कोरोना मरीज से इलाज के नाम पर निजी अस्पताल में ठगी का आरोप

अयोध्या: जिले में समर्पण नर्सिंग होम के बाद अब गंगा हेल्थ केयर सेंटर पर कोरोना मरीज के इलाज के नाम पर धन हड़पने की शिकायत हुई है। एक युवक ने कोरोना संक्रमित होने पर नर्सिंगहोम के चिकित्सक पर रैमडीसिविर इंजेक्शन, ऑक्सीजन सिलेंडर व इलाज के लिए धन हड़पने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत पीड़ित ने जिलाधिकारी, सीएमओ व मुख्यमंत्री करते हुए जांच कराने व रूपया वापस दिलाने की मांग किया है।शहर के डिफेंस कॉलोनी निवासी मो. फैसल का आरोप है कि सांस फूलने व बुखार से तबियत बिगड़ने पर…

पीलीभीत: पुलिस अधीक्षक श्री किरीट सिंह राठौर महोदय द्वारा थाना हज़ारा एवं चौकी कमबोजनगर का किया आकस्मिक निरीक्षण।

पीलीभीत: पुलिस अधीक्षक श्री किरीट सिंह राठौर महोदय द्वारा थाना हज़ारा एवं चौकी कम्बोजनगर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उक्त निरीक्षण में महोदय द्वारा महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, मेस, थाना कार्यालय, बैरिक एवं शौचालय तथा स्नानागार के अतिरिक्त थाने के विभिन्न अभिलेखों का भी निरीक्षण गहनता से किया गया। थाना प्रभारी को थाने के समस्त अभिलेखों एवं प्रपत्रों को अद्यावधिक कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया एवं आईजीआरएस सन्दर्भों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने के सम्बन्ध में दिशा-निर्देश भी दिये गये। साथ ही थाना प्रभारी को…

पीलीभीत :पुलिस अधीक्षक श्री किरीट सिंह राठौर महोदय ने भारत-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।

पीलीभीत आज दिनांक 13-06-21 को पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री किरीट सिंह राठौर महोदय ने थाना हज़ारा क्षेत्रान्तर्गत भारत-नेपाल बोर्डर पर स्थित पिलर नंबर 38 व पिलर नंबर 39 का निरीक्षण किया गया। महोदय ने अस्सिस्टेंट कमांडेंट एसएसबी से बॉर्डर की सुरक्षा पर चर्चा की व आवश्यक निर्देश दिए। रिपोर्ट रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत

कोरबा: खाली कुएं में बैठे अजगर को लोगों ने पत्थरों से मारकर किया अधमरा, स्नेक रेस्क्यू टीम ने बचाया

कोरबा। कोरबा में एक घायल अजगर के रेस्क्यू का मामला सामने आया है। मामला जिले के गेवरा बस्ती गांव का है, जहां कुछ लोगों ने खाली कुएं में बैठे एक अजगर को पत्थरों से मारकर अधमरा कर दिया। लेकिन एक अश्विनी मिरी नाम के युवक ने मानवता दिखाते हुए इसकी जानकारी स्नेक रेस्क्यू टीम के जितेंद्र सारथी को दी। जिसके बाद इस घायल अजगर का रेस्क्यू किया जा सका और उसकी जान भी बच गई। जंगल में वापस छोड़ा गया जितेंद्र सीढ़ियों के सहारे कुएं में उतरते हैं। फिर अजगर…

पीलीभीत : विधायक ने गभिया सहराई में किया बाढ़ राहत परियोजनाओं का निरीक्षण

पूरनपुर। गभिया सहराई में चल रहीं बाढ़ योजनाओं का आज विधायक बाबूराम पासवान ने निरीक्षण किया। काम की गति धीमी होने पर उन्होंने नाराजगी जताई और बरसात आने से पहले काम पूरा कराने के निर्देश दिए। इसको लेकर अभिनेताओं में हड़कंप मचा रहा।कलीनगर तहसील क्षेत्र के गभिया सहराई में शारदा नदी पर चल रही बाढ़ राहत परियोजनाओं का आज पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान ने मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया। काम की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए 20 जून से पहले काम पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने…

रायबरेली : अवैध निर्माण को एसडीएम ने ढहाया

डलमऊ /रायबरेली : ग्राम सभा की भूमि पर भू माफियाओं द्वारा अवैध निर्माण करने का मामला थम नहीं रहा है। अधिकारी एक के बाद एक अवैध निर्माण ढहा रहे हैं। तो दूसरी तरफ भू माफिया सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने से बाज नहीं आ रहे हैं। मामला डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के बलीपुर मजरे पूरे दीना गांव में स्थित ग्राम सभा की भूमि पर गांव के ही अनुज कुमार पुत्र प्रभु शर्मा, अनुराग पुत्र अजय अवैध रूप से निर्माण कर रहे थे। जब इस मामले की जानकारी तहसील प्रशासन को…

रायबरेली : प्रधान की शपथ ग्रहण करते ही शुरू हो गया वसूली का कारोबार

डलमऊ/ रायबरेली: करोना काल के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे बेरोजगार जो रेडी ठेला लगाकर अपना जीविकोपार्जन करते हैं या नाई कुम्हार ऐसे परिवार जो अपना स्वयंपेसा करके जीविकोपार्जन कर रहे हैं को सरकार द्वारा चिन्हित करके सहायता राशि उपलब्ध कराई जानी है जिसका कार्य ग्राम पंचायत स्तर पर चल रहा है ब्लॉक से निर्देश मिलने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले ऐसे लोगों का खाका तैयार कराया जा रहा है लेकिन विकासखंड डलमऊ के ग्राम पंचायत कूढा सगुननपुर में शासन द्वारा मिलने वाली सहायता राशि में वसूली…

रायबरेली : 16 करोड़ खर्च किये फिर भी स्थित ऐसी की तैसी

डलमऊ /रायबरेली: डलमऊ नगर पंचायत के अंतर्गत डलमऊ किनारे बने गंगा घाटों को सजाने व सवारने के लिए 16 करोड़ खर्च कर दिए गए विगत 3 वर्ष पूर्व नमामि गंगे योजना से डलमऊ के 5 घाटों को सजाया गया महिलाओं को वस्त्र बदलने के लिए वस्त्र परिवर्तन घर बनाए गए शौचालयों का निर्माण कराया गया जिसमें लाखों रुपए खर्च हुए जिससे आने वाले श्रद्धालुओं को सहूलियत मिलेगी लेकिन आज की स्थिति बद से बदतर है। शौचालय व वस्त्र परिवर्तन घर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है उपयोग करना तो…