उमरिया: गंदगी का आलम ,नहीं परवाह साहब लोगों को

उमरिया : तहसील चंदिया कार्यालय नगर पंचायत चंदिया के कई भागों में नाली में जमा हुआ कचरा देखा जा सकता है .गंदगी का आलम ऐसा है की बारिश हो जाये तो पानी निकासी की भी समस्या हो. यहां देखकर लगता है की कई दिनों से साफ़ सफाई नहीं हुई है. ऊपर से मच्छरों का आतंक भी देखने को मिल रहा है. यहां आला अफसर लापरवाह बने हुए हैं. सम्भवतः यही लापरवाही स्वच्छ भारत मिशन को धोखा दे रही है. एक तरफ प्रदेश में साफ़ सफाई को लेकर इंदौर की मिसाल…

छत्तीसगढ़ :नए IAS अफसरों की पहली पोस्टिंग

राज्य सरकार ने बुधवार को 2019 बैच के पांच युवा IAS अफसरों को उनकी पहली पोस्टिंग का आदेश जारी कर दिया। इन पांच अफसरों में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा की नम्रता जैन भी हैं। रायपुर में प्रशिक्षु सहायक कलेक्टर रहीं नम्रता, अब महासमुंद में SDM की जिम्मेदारी संभालेंगी। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश में जितेंद्र यादव को कांकेर जिले में भानुप्रतापपुर का SDM बनाया गया है। जितेंद्र अभी दुर्ग में प्रशिक्षु सहायक कलेक्टर थे। बिलासपुर में प्रशिक्षु सहायक कलेक्टर रहे ललितादित्य नीलम को राजनांदगांव के मोहला का SDM…

24 घंटे में 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड:​​​​​​​कोरबा में चोरी की FIR नहीं लिखने पर थानेदार हटाए गए,बिलासपुर में गो तस्करी का आरोपी कांस्टेबल लाइन अटैच

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर और कोरबा में 24 घंटे के दौरान दो पुलिसकर्मियों पर विभाग की गाज गिरी है। कोरबा में लापरवाही के चलते एक थानेदार को सस्पेंड कर दिया गया है। उनकी एक वेतनवृद्धि भी रोकने के आदेश दिए गए हैं। आरोप है कि शिकायत मिलने के बाद भी उन्होंने चोरी की FIR दर्ज नहीं की। वहीं बिलासपुर में गो तस्करी के मामले में नाम आने के बाद एक कांस्टेबल को हटाकर लाइन अटैच कर दिया गया है।

छत्तीसगढ़ में 21 जिलों में SP बदले:41 पुलिस अफसरों के तबादले

छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा और राज्य पुलिस सेवा के 41 अफसरों का तबादला कर दिया है। इसमें 21 जिलों के पुलिस अधीक्षक भी शामिल हैं। सरगुजा रेंज के आईजी आरपी साय को तत्काल प्रभाव से मुख्यालय बुला लिया गया है। कामकाज में लापरवाही की शिकायत के बाद यह एक्शन लिया गया है। सरगुजा रेंज का अतिरिक्त प्रभार अब बिलासपुर के प्रभारी आईजी रतनलाल डांगी को दिया गया है। गृह विभाग से बुधवार शाम जारी आदेश के मुताबिक जशपुर में पुलिस अधीक्षक रहे बालाजी राव सोमावार को…

पीलीभीत : राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास एवं वित्त निगम पोषित शैक्षिक ऋण योजना

पीलीभीत : राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास एवं वित्त निगम पोषित एवं उ0प्र0 अल्पसंख्यक वित्तीय एवं विकास निगम द्वारा संचालित शैक्षिक ऋण योजना के अन्तर्गत प्रोफेशनल एवं जाब आरियटेड पाठयक्रम में प्रवेश लेने वाले अल्पसंख्यक वर्ग (मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई, बौद्ध, पारसी तथा जैन) के पात्र ऐसे छात्र/छात्राऐं जो उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हों, जिनका प्रोफेशनल पाठयक्रम में प्रवेश खुले मुकावले की परीक्षा में हुआ हो जिनके परिवार की वार्षिक आय गरीबी रेखा के दोगुने से कम (शहरी क्षेत्र हेतु रू0 1,20,000.00 तथा ग्रामीण क्षेत्र हेतु 98,000.00 से अधिक न हो) एवं…

जौनपुर: सन्दिग्ध परिस्थितियों में युवक का मिला शव

शाहगंज(जौनपुर) : कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पट्टीचकेसर में एक युवक का शव पाए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी।बताया जाता है की प्रतिदिन की भांति गांव निवासी 32 वर्षीय रामबिलास चौहान पुत्र शंभू चौहान मंगलवार की रात घर से खाना खाकर निकला जो कभी गांव स्थित एक बाग में सो जाया करता था।मंगलवार को घर वाले यही सोच कर उक्त युवक की खोजबीन नही की ।मगर बुधवार की सुबह परिजनों को किसी तरह पता चला की रामबिलास का शव गांव स्थित एक पूर्व मंत्री के खेत मे शव पाया…

पीलीभीत :1 जुलाई से जनपद में खोले जाएंगे विद्यालय

पीलीभीत : शासन द्वारा प्राप्त निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे ने 01 जुलाई से विद्यालयों के संचालन व विद्यालयों में शिक्षक/कर्मचारियों के वेतन भुगतान सहित विभिन्न दिशा निर्देश जारी किये गये हैं। सभी बोर्डो द्वारा संचालित मान्यता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों के सम्बन्ध में शासन द्वारा सम्यक विचारोपरान्त छात्रों एवं जनहित में कई निर्णय लिए गये हैं। जिसमें समस्त विद्यालयों द्वारा शैक्षाणिक सत्र 2021-22 के लिए शुल्क वृद्वि न की जाय तथा पिछले वर्ष की भांति, शैक्षाणिक सत्र 2019-20 हेतु लागू की गयी शुल्क संरचना के अनुसार…

फर्रुखाबाद : अंजू हत्याकांड में आरोपी को गिरफ्तार न करने पर परिवार बैठा धरने पर रोष व्याप्त

फर्रुखाबाद : आज कचहरी परिसर में धरना स्थल पर अंजू यादव हत्याकांड को लेकर उनके पति रामपाल अपने दोनों बच्चों के साथ बेटी अनुष्का 12 वर्ष व बेटा युवराज 6 व वर्ष धरना पर बैठ गए. उन्होंने अपने हाथ में पेट्रोल की बोतल ले रखी थी, उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की सांठगांठ से अपराधी पकड़े नहीं जा रहे हैं. वह खुलेआम घूम रहे हैं. मृतका के पति रामपाल को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही है. धरना स्थल पर चीख कर कह रहा था कि मेरा भी…

पीलीभीत : मा0 उच्चम न्यायालय इलाहाबाद व मा0 अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश जनपद पीलीभीत के आदेश के क्रम में दीवानी।

पीलीभीत के प्रागंण में दिनांक 10.07.2021 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। श्रीमान अभिनव तिवारी, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पीलीभीत ने अवगत कराया कि कोविड-19 को ध्यान रखते हुए शारीरिक दूरी का पालन करते हुए दिनांक 10 जुलाई 2021 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु आज दिनांक 30.06.2021 को मा0 संजीव शुक्ला, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय पीलीभीत की अध्यक्षता में तथा मा0 श्री राकेश दुबे, पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण पीलीभीत, मा0 श्री सुरेन्द्र…

पीलीभीत: शासन द्वारा निर्धारित तिथि से पूर्व कर ली जाये समस्त पूर्ण तैयारियां-जिलाधिकारी।

पीलीभीत: जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा आगामी जुलाई माह में वृक्षारोपण की तैयारियों को सम्बन्ध में सम्बन्धित 27 विभागों की समीक्षा करते हुये विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि अपने विभागीय लक्ष्य के सापेक्ष वृक्षारोपण कराने हेतु गढ्ढों की खुदाई का अवशेष कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि माह जुलाई के प्रथम सप्ताह में अभियान हेतु शासन द्वारा तिथि निर्धारित की जायेगी। उसी तिथि को विभागों को दिये गये लक्ष्य के…

पीलीभीत : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्भव योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

पीलीभीत: शासन द्वारा 01 जुलाई से प्रदेश में शुरू किये जा रहे सम्भव अभियान की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में सम्बन्धित बाल विकास, स्वस्थ्य विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग, पंचायती राज विभाग एवं ग्राम्य विकास विभाग की संयुक्त बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। कुपोषित श्रेणी में से निकलने वाले गम्भीर कुपोषित जिन्हें सैम व गैम की श्रेणी में विभक्त किया जाता हे उनमें मृत्यु की सम्भवना सामान्य बच्चों की तुलना में 9 गुना अधिक होती है। प्रदेश सरकार ने इन्ही सैम,…

पीलीभीत: जिलाधिकारी द्वारा संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित की गई समीक्षा बैठक।

पीलीभीत: जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित समीक्षा बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। जनपद में 01 जुलाई से संचारी रोग नियंत्रण व 12 जुलाई से दस्तक अभियान की शुरूवात की जायेगी। संचारी व दस्तक अभियान के अन्तर्गत विभिन्न विभागों द्वारा किये जाने वाले कार्यों से सम्बन्धित माइक्रो प्लान के अनुसार की गई तैयारियों की समीक्षा के दौरान विभागाध्यक्षों से जानकारी लेते हुये आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को…

पीलीभीत :प्रदेश सरकार ने पात्र लाखों बालिकाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से किया लाभान्वित।

पीलीभीत: मानव सभ्यता के आरम्भ से लेकर आज तक महिलाओं ने पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर परिवार, समाज, राष्ट्र के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया हैं। आज महिलायें जीवन के हर क्षेत्र में पुरूषों से पीछे नही है बल्कि अनेक क्षेत्रों में वे पुरूषों को अपने कार्यों से प्रभावित कर रही है। उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने उत्तर प्रदेश में बालिकाओं के शिक्षा, स्वास्थ्य व लिंगानुपात की समस्या को सुधारने के लिए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना संचालित की है। बालिकाओं के प्रति…

पीलीभीत :पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त हुए पुलिस कर्मियों को दी गई ससम्मान विदाई।

पीलीभीत : आज दिनांक 30-06-21 को पुलिस लाइन पीलीभीत में पुलिस अधीक्षक श्री किरीट सिंह राठौर महोदय द्वारा सेवानिवृत्त हुए 02 पुलिसकर्मियों को उपहार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय ने पुलिस विभाग में दी गई उनकी सराहनीय सेवा की प्रशंशा की व उनसे बातचीत कर उनके अनुभव को साझा किया तथा विदाई समारोह आयोजित कर ससम्मान विदाई दी गई और उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।सेवानिवृत्त हुए पुलिस कर्मी निम्न है।1- निरीक्षक ना० पु० श्री सुरेंद्र पाल2- उपनिरीक्षक ना० पु० श्री रमेश कुमार शर्मा रिपोर्ट…

सीतापुर : सबको बिजली देने के लिए खर्च किये 650 करोड़- पं. श्रीकान्त शर्मा 

सीतापुर: ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री पं. श्रीकान्त शर्मा ने बुधवार को सीतापुर के बिसवां स्थित कंदुनी में 220 केवी कंदुनी उपकेंद्र एवं 33/11 केवी कसरैला उपकेंद्र का शिलान्यास तथा 33/11 केवी वितरण उपकेंद्र काजी कमालपुर का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सीतापुर में आजादी के बाद यह दूसरा पारेषण उपकेंद्र बन रहा है। इससे पहले की सरकारों में केवल 4 जिले ही वीआईपी माने जाते थे, केवल उन्हीं को बिजली मिलती थी। 2017 के पहले मोबाइल भी चार्ज करने के लिए गांव वालों को जिला मुख्यालय…

सीतापुर -पौधशाला का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी

सीतापुर -जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने बुधवार को वन रेंज सीतापुर के अन्तर्गत स्थित सरवरपुर पौधशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी एवं आवश्यक निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिये। पौधशाला में 1.5 हे0 क्षेत्र में 255152 पौध उगाई गई है जिसमे पीपल, बरगद, पाकड़, आम, अमरूद, अनार, नींबू, इमली, जामुन, कटहल, शीशम, सागौन, कंजी, छितवन, अर्जुन आदि प्रजातियां शामिल है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि पौध रोपण हेतु सभी तैयारियां समय से पूर्ण की जाये तथा संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करते हुये पौधे उपलब्ध कराये जायें। निरीक्षण के दौरान प्रभागीय निदेशक…

सीतापुर: 90 लीटर अवैध शराब सहित 07 अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक सीतापुर श्री आर.पी. सिंह द्वारा जनपद में अवैध शराब निष्कर्षण, बिक्री एवम् परिवहन की रोकथाम हेतु कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।उक्त निर्देश के अनुपालन के क्रम में दिनांक 29/30.06.21 को विभिन्न थानों की पुलिस टीमों द्वारा भिन्न-भिन्न स्थानों पर चेकिंग के दौरान कुल 90 लीटर अवैध शराब सहित 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया । ज्ञानेंद्र मौर्य जिला ब्यूरो रिपोर्ट/ सीतापुर

सीतापुर: 03 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

जनपद सीतापुर में अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु एवम् वांछित अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही व गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक श्री आर. पी. सिंह द्वारा निरंतर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।दिये गये निर्देशो के अनुपालन के क्रम में थाना मानपुर, रामपुर मथुरा व रामपुरकलां पुलिस द्वारा भिन्न भिन्न अभियोगो में वांछित कुल 03 वांछितों को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। विवरण निम्न है- थाना मानपुर द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार- थाना मानपुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 173/21 धारा 304 भादवि से संबंधित अभियुक्त कैलाश पुत्र राजकुमार नि0ग्रा0 बिरहिमापुर…

सीतापुर: चोरी की तीन मोटर साइकिलो सहित तीन शातिर गिरफ्तार

पुलिस : अधीक्षक सीतापुर श्री आर.पी. सिंह द्वारा जनपद सीतापुर में अपराध नियंत्रण हेतु जनपद पुलिस को सघन चेकिंग के लिये निर्देशित किया गया है।उक्त आदेश के अनुपालन के क्रम में क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में थाना महोली पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान तीन अभियुक्तो 1. अनवर पुत्र इस्तियाक नि0ग्रा0 मस्जिद बाजार थाना महोली जनपद सीतापुर 2. उस्मान पुत्र मुजाहिद ग्राम मस्जिद बाजार थाना महोली जनपद सीतापुर 3. संजय पुत्र दूबर नि0ग्रा0 सरवतपुर मजरा घर का तारा थाना महोली जनपद सीतापुर को मितौली तिराहा वहद ग्राम बडागांव से…

हरदोई: दबंगों ने युवक को रास्ते में पीटा व मोबाइल छीना

दबंगों की दबंगई गुंडई थमने का नाम नहीं ले रही है. जनपद के थाना पचदेवरा की ग्राम पंचायत पचदेवरा के ग्राम कोंधी में प्रधानी के हुए चुनाव में दो फाड़ हुए एक पक्ष ने प्रधान पक्ष को वोट दिया था . दूसरे पक्ष ने विपक्ष को वोट दिया . हार की बौखलाहट से जीते हुए पक्षकारों को लोग गाली गलौज करके मारपीट करने की धमकी गाली गलौज कर देख लेने की धमकी दी. जिसका ऑडियो संतराम पुत्र सियाराम वर्मा के द्वारा सुरक्षित कर लिया गया है और प्रार्थना पत्र देकर…