केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने सहित राजनीतिक प्रक्रियाओं को मजबूत करने की केंद्र की पहल के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 जून को वहां के सभी राजनीतिक दलों के साथ बैठक की अध्यक्षता कर सकते हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी। यह बैठक केंद्र द्वारा अगस्त 2019 में जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे को निरस्त करने और इसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजन करने की घोषणा के बाद से इस तरह की पहली कवायद होगी। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित…
Day: June 19, 2021
जौनपुर: बैंक प्रबंधक ने रुपया जमा करने से किया इंकार
शाहगंज(जौनपुर): नगर के रामलीला भवन चौक के समीप स्थित पंजाब नेशनल बैंक में रुपया जमा करने के लिए आये दिन ग्राहकों को जद्दोजहद करनी पड़ती है। ऐसा ही एक मामला शुक्रवार को आया। जब कैशियर ने ग्राहक का रुपया जमा करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद बैंक उपभोक्ता ने कोतवाली पुलिस से सम्पर्क किया। मौके पर दो पुलिस कर्मियों ने बैंक पहुंच रकम जमा कराया। फिलहाल आक्रोशित व्यापारियों ने उच्चाधिकारियों से शाखा प्रबंधक की शिकायत दर्ज कराया है। और कहा कि अगर ऐसा ही रवैया रहा तो कोई भी…
पीलीभीत :वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जूम एप के द्वारा बैठक आयोजित की गई।
पीलीभीत :मा0 उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति इलाहाबाद तथा उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के अनुपालन में मा0 अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश महोदय पीलीभीत के निर्देशानुसार दिनांक 17.06.2021 को वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जूम एप के द्वारा सायं 4ः30 बजे बैठक आयोजित की गयी। उक्त वीडियो कान्फे्रसिंग बैठक में श्रीमान नील कंठ सहाय, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश पीलीभीत श्रीमान संजीव शुक्ला, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय तथा श्रीमान अभिनव तिवारी, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पीलभीत उपस्थित रहे। उक्त बैठक में वर्चुअल मोड के माध्यम…
बरेली-अंधविश्वास या अटूट आस्था शिव मंदिर की गाय के प्रताप से मरीजो को मिलती है मनोकामनाओ की पूर्ति
बरेली-यहां अंधविश्वास और अटूट विश्वास की कमी नही है,एक व्यक्ति टीका लगा कर बैठ जाए तो लोग उसे ब्रह्म का दर्जा दे बैठते हैं,दूसरे वही व्यक्ति रोज अपने घर जाकर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता है,माँ बाप को भद्दी गालियां देता है,उसे कोई नही देखता जब उसका चमत्कार उसका ज्ञान कहाँ चला जाता है खैर छोड़िये उसे हमारे देश मे बहुत से चमत्कार देखने और सुनने को मिलते हैं ।कहीं गणेश जी दूध पी जाते हैं,कहीं शिवजी की गाय सिर हिलाती दिखती है।कहीं गाय के भैंस का बच्चा तो…
रायपुर: कोरोना काल में मौत के आंकड़ों में बड़ी लापरवाही, स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने मंगाई जानकारी, आँकड़ों में आ सकता है बड़ा उछाल
छत्तीसगढ़ रायपुर-: कोविड की दूसरी लहर में आँकड़ों में खेल हो गया है। कई ज़िलों से यह शिकायत आई कि कोरोना से पीड़ित या कोरोना से मृत्यु के बावजूद अमले ने उसकी एंट्री ही नही की है। स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव की जानकारी में यह मसला आने के बाद अब सभी ज़िलों से एक बार फिर से डाटा मंगाया जा रहा है।कोरोना काल की दूसरी लहर में अब तक नौ हज़ार से कुछ अधिक मौतों का आँकड़ा दर्ज है, जबकि संक्रमितों की संख्या के रुप में आँकड़ा सात लाख…
बरेली-धनौरा गौरी में कुत्ते के भौंकने से शुरू हुई फायरिंग में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल
बरेली-आंवला के सिरौली थाना क्षेत्र के गाँव धनौरा गौरी में कुत्ते के भौंकने को लेकर हुए विवाद और उसके बाद फायरिग पर सिरौली पुलिस की कार्यशैली पर खूब बखेड़ा खड़ा है।फायरिंग बाले दिन कोतवाली प्रभारी से स्थानीय विधायक ने फोन पर बात की थी तब कोतवाल नरेश कुमार त्यागी ने उन्हें गिरफ्तार करने की बात बोली थी पर कोतवाल ने अपनी मनिच्छा से वादी औऱ प्रतिवादी पर क्रॉस केस कर मुकदमा लिख दिया,जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक से की जिसके समाधान के लिए विधायक गाँव पहुंचे और उचित कार्यवाही…
पीलीभीत :प्रदेश सरकार, प्रदेश के बुजुर्गों को समस्त प्रकार की सहायता देने के लिए संचालित ‘‘अटलवयो अभ्युदय योजना’’ के तहत‘‘प्रोजेक्ट एल्ड़रलाइन’’ की हेल्पलाइन नं0 14567 पर प्राप्त समस्या का कर रही है समाधान।
पीलीभीत: प्रदेश में कोरोना महामारी ने प्रदेश के कुछ परिवारों के कमाने वालो को अपनी चपेट में ले लिया और उनके निधन से उनके वृद्ध परिवारीजनों पर परेशानियाँ आने लगी। साथ ही कुछ बुजुर्ग गरीबी व असहाय होने के कारण अपनों से बिछड़ कर सड़कों के फुटपाथ पर जीवन बिताने को मजबूर हो गये। कुछ ऐसे बुजुर्ग है जिनके बच्चे बाहर है, या बेसहारा संतान न होने पर जीवन का दर्द व रूपये की तंगी के कारण बीमारी का इलाज दवाओं, खाद्य सामग्री, आवासीय सुविधा आदि से वंचित होने पर…
पीलीभीत : नेहरू पार्क के समस्त मरम्मत योग्य कार्य 21 जून से पूर्व करें पूर्ण-जिलाधिकारी।
पीलीभीत : जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में नेहरू पार्क को सुचारू रूप से संचालन करने के दृष्टिगत गठित ऊर्जा उद्यान संचालन समिति की बैठक देर शाम को पार्क परिसर में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने पार्क का जीर्णेद्वार कर पारिवारिक स्थल के रूप में विकसित करने हेतु पूर्व में दिये गये निर्देशों के अनुपालन की गहनता से समीक्षा की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने अमृत योजना के तहत कराये गये समस्त कार्यों का पुनः सत्यापन करने हेतु अधिशासी अधिकारी को निर्देशित करते हुये कहा कि फाउटेन फेन संचालन की…
पीलीभीत :प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के दिशा-निर्देश एवं कुशल प्रबंधन से प्रदेश में कोरोना नियंत्रित।
पीलीभीत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा-निर्देश एवं कुशल प्रबंधन का ही परिणाम है कि उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण काफी हद तक नियंत्रित हो गया है। कोरोना महामारी के दृष्टिगत प्रदेश की स्थिति हर दिन बेहतर होती जा रही है। ज्यादातर जिलों में संक्रमण के नये केस इकाई में आ रहे हैं, तो कई जनपदों में नये केस नहीं मिल रहे। वर्तमान में कुल एक्टिव केस घटकर 6,019 रह गए हैं। 3,049 लोग होम आइसोलेशन में उपचाराधीन हैं। यह स्थिति प्रदेश के लिए संतोषप्रद है। अब तक कुल 16 लाख…
पीलीभीत: समस्त अधिकारी विकास कार्यों को मानक के अनुरूप समय से कराना पूर्ण करें सुनिश्चित-जिलाधिकारी।
पीलीभीत: जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक गांधी सभागार, पीलीभीत में सम्पन्न हुई। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने आयुष्मान कार्ड पुनः अभियान के रूप में संचालित करने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिये गये। उन्होंने कहा कि टीकाकरण कैम्पों के साथ आयुष्मान कार्ड बनाने की योजना तैयार कर कैम्प आयोजित किये जाये। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण व स्वयं सहायता समूहों के गठन के सम्बन्ध परियोजना निदेशक को निर्देशित करते हुये कहा कि जो आवास पूर्ण होने की अवस्था में उनको तत्काल…
पीलीभीत : सांसद वरूण गांधी द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत 16 सड़कों का किया गया शिलान्यास।
पीलीभीत : सांसद श्री वरूण गांधी द्वारा आज प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत जनपद की 16 सड़कों का शिलान्यास गांधी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के अन्तर्गत किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में मा0 विधायक पूरनपुर श्री बाबूराम पासवान, मा0 विधायक बरखेडा श्री किशनलाल राजपूत एवं जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे, पुलीस अधीक्षक श्री किरीट सिंह, ज्वाइंड मजिस्ट्रेट नूपुर गोयल उपस्थित रहे। जनपद में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत कुल 123 किमी0 लम्बाई की सड़कों का शिलान्यास किया गया। उक्त सड़कों का निर्माण रू0 76 करोड की लागत से आर0ई0एस0…
बरेली-आमने सामने की टक्कर में 4 चोटिल,अस्पताल रैफर
बरेली…-..बीसलपुर बरेली मार्ग चुर्रा चौकी के समीप प्राइवेट बस वो मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में दो की हुई मौत और दो को गंभीर रूप से घायल चुर्रा चौकी पुलिस ने तुरंत घायलों को जिला बरेली भिजवायामृतक कल्लू 22पिता रामेश्वर दयालमृतक सुदामा 19 पिता भीमसेनघायल सालोनी पिता राजपालघायल रजनी रामेश्वर दयालनिवासी चारो अर्जुनपुर थाना भुता बरेली के है चौकी इंचार्ज गौतम सिंह ने बस को कब्जे में लेकर घायलों को तत्काल इलाज के लिए बरेली भिजवाया
बरेली-साहब मेरा शौहर इंसान से हैवान बन गया है,बचा लो मुझे वरना….
बरेली: पत्नी ने लगाए पति के ऊपर आरोप बहेड़ी के मोहल्ला नूरी नगर के निवासी सलीक के साथ विवाहिता मैंनाज़ की शादी हुई थी । फैनाज़ के माँ बाप ने अपनी हैसियत के हिसाब काफी दान दहेज़ दिया था । जिससे विवाहिता का पति सलीक ना खुश था और विवाहिता से मायके वालों से पचास हजार रुपये लाने का दबाब बनाने लगा । जिसके बाद सलीक आये दिन फैनाज़ के साथ मारपीट करने लगा । फैनाज़ का आरोप है कि उसका पति उसके साथ अप्रकृतिक संबंध बनाता है जिससे उसे…
संजय लीला भंसाली के साथ शेयर कीं ऐश्वर्या राय बच्चन ने तस्वीरें, प्यार के लिए फैंस को कहा शुक्रिया
18 जून को हिंदी सिनेमा की आइकॉनिक रोमांटिक फ़िल्म हम दिल दे चुके सनम ने रिलीज़ के 22 साल पूरे कर लिये। पिछली सदी के आख़िरी साल में रिलीज़ हुई हम दिल दे चुके सनम ऐश्वर्या राय बच्चन और सलमान ख़ान के ऑनस्क्रीन इंटेंस रोमांस के लिए जानी जाती है। वहीं, इन दोनों की निजी ज़िंदगी का एक अहम अध्याय भी है हम दिल दे चुके सनम। फ़िल्म के 22वीं सालगिरह पर सोशल मीडिया में फ़िल्म को याद करने का सिलसिला जारी रहा। सलमान, अजय देवगन के साथ ऐश्वर्या राय…
नहीं रही शेखर सुमन की मां , सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बोले- ‘मैं अनाथ और तबाह हो गया’
बॉलीवुड अभिनेता शेखर सुमन के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल कोरोना संक्रमण के मुश्किल दौर में अभिनेता ने अपनी मां को खो दिया है। इस बात की जानकारी शेखर सुमन और उनके बेटे अध्ययन सुमन दोनों ने ही दी है। शेखर सुमन ने मां के निधन के बाद इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि मैं अनाथ हो गया… शेखर सुमन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने लिखा, ‘मेरी प्यारी मां जिसे मैं इस दुनिया में…
अपनी बायोपिक के लिए मिल्खा सिंह ने मांगा था सिर्फ एक रुपया, कभी पूरी नहीं हो पाई उनकी ये आखिरी इच्छा
भारत के महान धावक मिल्खा सिंह का कोरोना के चलते निधन हो गया, वो 91 साल के थे। परिवार ने मीडिया को बतया कि पद्मश्री मिल्खा सिंह ने रात 11:30 पर आखिरी सांस ली। इससे पहले उनकी पत्नी और भारतीय वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान निर्मल कौर ने भी कोरोना संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया था।फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह के बायोपिक पर भाग मिल्खा भाग फिल्म भी बन चुकी है। 2013 में रिलीज हुई इस फिल्म में पर्दे उन्हें फरहान अख्तर ने जिया।दरअसल, मिल्खा सिंह…
वर्ल्ड चैंपियन बेटी की मदद को उठने लगे हाथ,स्ट्रेंथ लिफ्टिग की वर्ल्ड चैंपियन है बेटी
स्ट्रेंथ लिफ्टिग की वर्ल्ड चैंपियनशिप की गोल्ड मेडलिस्ट बेटी सुनीता की मदद को एक नहीं बल्कि अनेक हाथ आगे आने लगे है। जिससे सुनीता का अब यूरोपियन वर्ल्ड चैंपियनशिप में खेलने का सपना पूरा होता नजर आ रहा है। रोहतक के सीसर गांव की बेटी सुनीता ने पिछले साल बैंकाक में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था। दरअसल, सुनीता के परिवार की आर्थिक हालत बहुत कमजोर है। पिछले साल सुनीता के परिवार ने कर्ज लेकर बेटी को बैंकाक में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग लेने भेजा था। जहां…
ये है कुरुक्षेत्र का सुरेंद्र जिनको कभी पिता ने हाॅकी स्टिक दिलाने से कर दिया था मना, अब ओलंपिक में जलवा दिखाएगा
छह साल की उम्र में जिस बच्चे को उसके पिता ने हाॅकी स्टिक दिलाने से इन्कार कर दिया था आज उन्हीं हाथों ने हाकी थाम विश्व भर में अपने पिता और देश का नाम रोशन किया है। हम बात कर रहे हैं सुरेंद्र कुमार की। उन्होंने आज लगातार दूसरी बार ओलंपिक में जाने वाली भारतीय हाॅकी टीम में जगह बनाई है। हाॅकी स्टिक लेने की जिद पर अड़े सुरेंद्र ने पिता के इन्कार करने के बाद अपने पिता के दोस्त के सामने गुहार लगाई तो पिता के दोस्त सुरेंद्र व…
पाकिस्तान की जमीन पर दौड़े नहीं, उड़े थे मिल्खा सिंह! फिर कहलाए ‘फ्लाइंग सिख’
पाकिस्तान की जमीन पर हिंदुस्तान का मान बढ़ाने वाले मिल्खा सिंह (Milkha Singh) अब हमारे बीच नहीं रहे. 91 साल की उम्र में कोरोना के चलते उनका निधन हो गया. बेशक उन्होंने दुनिया छोड़ दी हो, पर ये दुनिया उन्हें हमेशा याद करेगी. 200 मीटर और 400 मीटर की जमीन पर किए उनके कमाल के लिए पूरा भारत उन्हें हमेशा सलाम करेगा. मिल्खा सिंह की सबसे बड़ी कामयाबियों में से एक थी उन्हें फ्लाइंग सिख का टैग मिलना. वो तमगा जो उन्हें किसी हिंदुस्तानी या गोरी चमड़ी वाले बाबू ने…
लगातार दूसरी बार संयुक्त राष्ट्र महासचिव चुने गए एंतोनियो गुतारेस
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने शुक्रवार को एंतोनियो गुतारेस को फिर से महासचिव नियुक्त किया है। उनका दूसरा कार्यकाल एक जनवरी 2022 से शुरू होगा। इससे पहले शक्तिशाली सुरक्षा परिषद ने 193 सदस्यीय संस्था के लिए गुतारेस के पुन: निर्वाचन की सर्वसम्मति से सिफारिश की थी।संरा महासभा के 75वें सत्र के अध्यक्ष वोल्कन बोजकिर ने घोषणा की कि गुतारेस को फिर से संयुक्त राष्ट्र का महासचिव नियुक्त किया जाता है, उनका दूसरा कार्यकाल एक जनवरी 2022 से आरंभ होगा और 31 दिसंबर 2026 को समाप्त होगा। बोजकिर ने 72 वर्षीय गुतारेस…
