रायबरेली:बिना आदेश के ही करा डाला नहर पर पुल का निर्माण

ऊंचाहार। एनटीपीसी को गई गंग नहर की माइनर पर एक भूमाफिया द्वारा पुल का निर्माण करा दिया गया। ग्रामीणों की सूचना पर अवर अभियंता ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। ऊंचाहार क्षेत्र में इस समय भू माफियाओं का बोलबाला है। ग्राम सभा की भूमि के आसपास की जमीनों को खरीद कर उसे प्लाटिंग कर अच्छा मुनाफा कमाया जा रहा हैं। और सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचा रहे हैं। नहर विभाग के अवर अभियंता संतोष कुमार मिश्रा का आरोप है कि डलमऊ गंग नहर कैनाल से…

रायबरेली:मुराई बाग में दुकानों में की गई छापेमारी वसूला जुर्माना

डलमऊ रायबरेली- लॉकडाउन के दौरान मुराई बाग कस्बे में खुली दुकानों में एसडीएम विजय कुमार पावर कोतवाली प्रभारी राजेश आबकारी विभाग से क्षेत्रीय निरीक्षक केके श्रीवास्तव की मौजूदगी में छापेमारी की कार्यवाही की गई। सर्वप्रथम एसडीएम एवं पुलिस बल की टीम द्वारा डलमऊ रोड स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान और इलाहाबाद रोड स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर छापेमारी की कार्यवाही की इस दौरान सरकारी शराब की दुकान में अधिकारियों को गंदगी मिली जिसको लेकर ठेका संचालकों को तत्काल साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद अधिकारियों ने मुराई…

रायबरेली: महिला ने लगाया मारपीट का आरोप, केस दर्ज

ऊंचाहार। जब्बारी पुर गांव निवासी महिला ने गांव के ही तीन लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में नामजद तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। गांव निवासी महरानी देवी का आरोप है कि गुरुवार की देर शाम गांव के ही तीन लोग उसके घर के अंदर घुस आए। और पुरानी रंजिश को लेकर भद्दी भद्दी गालियां देते हुए उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दी। सास के साथ मारते देख छुड़ाने दौड़ी बहू शीला देवी की भी उन लोगों ने लाठी डंडों से…

रायबरेली: अज्ञात चोरों ने मोटर साइकिल पार कर दी

ऊँचाहार, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के पूरे छीटू सिंह मजरे सवैया हसन गाँव निवासी एक अधेड़ की बीती रात उसके गाँव से ही अज्ञात चोरों ने मोटरसाइकिल पार कर दिया पीड़ित ने कोतवाली में मामले की लिखित शिकायत की है। उक्त गाँव निवासी राकेश कुमार मौर्य गुरुवार की रात गाँव में ही कुछ दूरी पर एक निमंत्रण में मोटरसाइकिल से शामिल होने गये थे। जब वापस आकर देखा तो मोटरसाइकिल गायब थी । खोजबीन करने के बाद जब नहीं मिली तो पीड़ित ने मामले की शिकायत कोतवाली में है। इस बावत…

बरेली – मूलभूत सुविधाओं से ग्राम पंचायत को बेहतर बनाना होगी मेरी प्राथमिकता – ग्राम प्रधान इस्माइलपुर

आँवला – सपथ ग्रहण होने के बाद पूरे जनपद के नवनिर्वाचित प्रधानों द्वारा अपनी अपनी ग्राम पंचायतों की मूलभूत आवश्यकताओं व समस्याओं को देखते हुये गांव के विकास के लिए रणनीति बनाई जा रही है रणनीति का पता करने के लिए हमारे संवाददाताओं से बातचीत का क्रम जारी है। इसी क्रम मे जनपद के व्लाक मझगंवा अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायत इस्माइलपुर के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान अरविंद कुमार सिंह ने गांव के विकास का एजेंडा बताते हुए कहा कि वह अपने गांव की बुनियादी जरूरतों को ध्यान मे रखते हुये…

बरेली – रामनगर ब्लाक क्षेत्र युवाओं में दिख रहा कोरोना वैक्सीनेशन लगवाने का जोश।

आँवला – लगातार वैश्विक महामारी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है तीसरी लहर आने की आशंका जताई जा रही है वही प्रधानमंत्री के आवाहन पर वैक्सीनेशन के लिए जोर दिया जा रहा है जिससे इस महामारी से बचा जाए उत्तर प्रदेश सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन करने वाला प्रथम राज्य घोषित किया जा चुका है। प्रतिदिन 100 से अधिक एक वैक्सीनेशन केंद्र पर वैक्सीन लगाई जा रही है जिसमें 18 वर्ष से 44 वर्ष के युवा बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं युवाओं द्वारा लोगों को विभिन्न संसाधनों के माध्यम से वैक्सीनेशन…

शहडोल : नगरीय क्षेत्रों एवं मंडियों में सांची दुग्ध पार्लर स्थापित कराएं शहडोल संभाग में दुग्ध उत्पादन की गतिविधियों को बढ़ावा देंःकमिश्नर

शहडोल । कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने शहडोल संभाग के नगरीय क्षेत्रों और मंडियों में सांची दुग्ध पार्लर स्थापित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दुग्ध संघ के अधिकारियों को दिए हैं। कमिश्नर ने कहा है कि संभाग के ऐसे नगरीय क्षेत्र एवं मंडियां जहां दूध विक्रय की अच्छी संभावनाएं हो ऐसे नगरीय क्षेत्रों एवं मंडियों में सांची दुग्ध पार्लर स्थापित करने के लिए कार्यवाही की जाए। कमिश्नर ने कहा है कि शहडोल संभाग में दुग्ध उत्पादन की विपुल संभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए शहडोल संभाग के…

शहडोल : गांजा तश्कर की तलाश

शहडोल। मुखबिर सूचना मिली कि खैरहा का हासिम अपने आटो क्रमांक एमपी 18 आर 2673 में पीछे सीट के नीचे गांजा छिपाकर डिण्डौरी तरफ से शहडोल तरफ आ रहा है। सूचना पर बमूरा तिराहा के पास नाकाबंदी कर आटो क्रमांक एमपी 18 आर 2673 को रोका गया तो उसे हासिम चला रहा था आटो की तलाशी लेने पर पीछे के सीट के नीचे से गांजा के 06 पैकेट मिले जो करीब एक-एक किलो के थे जिनको बरामद किये गये। हासिम मुसलमान से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर बताया…

शहडोल : कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा ने तालाबों में मत्स्य पालन की गतिविधियां प्रारंभ करने के निर्देश दिए

शहडोल – कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा ने शहडोल संभाग के सभी तालाबों मंे मत्स्य पालन की गतिविधियां प्रारंभ करने के निर्देश मत्स्य अधिकारियों को दिए है। कमिश्नर ने कहा है कि, शहडोल संभाग में सेटेलाइट सर्वंे के आधार पर चिन्हित किये गए तालाबों का भौतिक सत्यापन तत्काल सुनिश्चित कराएं तथा शहडोल संभाग के सभी तालाबों में मछली के बीज डालकर मछली पालन की गतिविधियां प्रारंभ कराएं। कमिश्नर ने मत्स्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि शहडोल संभाग में बड़ी मात्रा में तालाब है, इन तालाबों में…

मैनपुरी: आलीपुरखेडा पर विधिवत तरीके से फीडर सेपरेशन कार्य हुआ संम्पन

अधीक्षण अभियंता महोदय अतुल अग्रवाल ने उपकेन्द्र आलीपुरखेडा पर विधिवत तरीके से फीडर सेपरेशन कार्य(नलकूप के लिये अलग लाइन) का शुभारंभ किया/ कार्यदाई संस्था अशोका बिल्डकाँन सेपरेशन कार्य करेगी / इस दौरन अधशाषी अभियंता शआशीष गुप्ता ,उपखंड अधिकारी नरेन्द्र वर्मा व अवर अभियंता तकनीकी त्रिलोकी राजपूत मौजूद रहे। अर्पित शर्मा : मैनपुरी

रायबरेली: गांव गांव स्वास्थ विभाग टीम लगातार कर रही कोविड-19 टेस्ट

डलमऊ /रायबरेली – गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लगातार कोविड-19 टेस्ट किया जा रहा है लेकिन लोग दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं निगरानी समिति लगातार सक्रियता से काम कर रहे हैं मौके पर खंड विकास अधिकारी दीन शाह गौरा द्वारा पहुंचकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है संक्रमण का खतरा ना हो लोग सुरक्षित रहें लक्षण दिखने पर समय से उनका समुचित इलाज हो इसके लिए शासन पूरी तरह से प्रयत्नशील है गांव में निगरानी समितियों का गठन किया गया है खंड विकास अधिकारी लगातार निगरानी रख…

बरेली-बैंक कर्मचारियों की लापरवाही बन सकती है घातक क्योकि यहाँ उड़ रहीं खुलेआम शोसल डिस्टेंस की धज्जियां

बरेली/-कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप से बचाव हेतु प्रदेश में सम्पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा के बाद जगह-जगह पुलिसकर्मियों द्वारा दो गज की दूरी मास्क है जरूरी की अपील के साथ एकत्रित भीड़ को हटाया जा रहा है,किन्तु विभिन्न बैंककर्मी बैंक एवँ गेटों पर भारी भीड़ एकत्रित कर शोशल डिस्टेन्स की धज्जियाँ खुलेआम उड़ा रहे हैं जिस कारण खाताधारकों में संक्रमण फैलने की आशंका भी बनी हुई है।बताते चलें कि जिला बरेली में स्थित बैंक ऑफ बदौड़ा की शाखा फतेहगंजपूर्वी में खाताधारकों की लग रही भारी भीड़ से खुलेआम शोशल डिस्टेन्स…

बरेली-उपस्वास्थ्य केंद्रों पर इलाज के लिए तरसते मरीज,10 दिनों से गायब हैं डॉक्टर

बरेली । जहां एक ओर सरकार लाख कोशिशें कर रही है कि हर गाँव, हर शहर में दुरुस्त स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई जाए, लेकिन उनकी कोशिशों को उन्ही के अधिकारी पलीता लगाते नज़र आ रहे है, बाहर से देखे तो इन स्वास्थ्य केंद्रों की छवि तारीफ के लायक है, लेकिन सही मायने में देखा जाए तो इन स्वास्थ्य केंद्रों को ही इलाज़ की सख्त जरूरत महसूस हो रही है, बात की जाए डॉ और अन्य स्टाफ की तो कोई भी यहाँ महीनों से आता ही नहीं और एक वार्ड बॉय…

बरेली-1 कुंतल गौ वंशीय मांस के साथ दो गिरफ्तार

बरेली थाना देवरनियां पुलिस द्वारा दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 01 कुन्टल गौवंशीय पशु का मांस, एक अदद तमंचा मय एक जिन्दा कारतूस व एक खोखा कारतूस, एक नाजायज चाकू व एक कार स्विफ्ट डिजायर नम्बर यू0के0 06 ए0ए0 7235 बरामद की गयी ।

रायबरेली: अनियंत्रित बाइक की टक्कर से इलाज के दौरान मौत

डलमऊ/ रायबरेली: सड़क पार कर रहे अधेड़ को  तेज रफ्तार अनियंत्रित  बाइक की टक्कर लग जाने के कारण  गंभीर रूप से घायल हो गया  और  2 दिन बाद उपचार के दौरान  घायल अधेड़ की  मृत्यु हो गई  मृतक के पुत्र  की तहरीर के आधार पर डलमऊ कोतवाली में  बाइक चालक के विरुद्ध  मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है डलमऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत  शोभवापुर मजरे पाखरौली ग्राम निवासी चंद्र किशोर 55 वर्ष सोमवार को किसी काम के चलते गांव के पास से गुजरी ऊंचाहार उन्नाव राजमार्ग सड़क पर आया था और…

सीतापुर : नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान ने ग्राम पंचायत में किया सेनेटायजर का छिड़काव

जनपद सीतापुर के तहसील मिश्रिख के ब्लॉक पिसावा की ग्राम पंचायत महतानिया के नव निर्वाचित प्रधान ने कोरोना संक्रमण के खात्मे के लिए शपथ ग्रहण के पहले सेनेटायजर का छिड़काव कराकर ग्रामीणों को अपनी जिम्मेदारी का एहसास कराया !जानकारी के अनुसार तहसील महोली की विकास खण्ड पिसावां की ग्राम पंचायत महतनिया की नव निर्वाचित ग्राम प्रधान श्रीमती देवकली पति दाताराम अर्कवंशी ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए गली मोहल्लों में सैनिटाइजर का छिड़काव कराया!गांव की प्रधान ने जानकारी देते हुए बताया कि सबसे पहले गांव के चारों तरफ सैनिटाइजर…

सीतापुर:बीमारियों से गन्ना फसल बचाने को एडवाइजरी जारी”

मौसम में उतार-चढ़ाव के दौरान गन्ने की फसल की फसल में लगने वाली बीमारियों से फसल सुरक्षा को गन्ना विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में इन दिनों गन्ने की फसल में लगने वाले ग्रास हॉपर, पायरिला, फॉल आर्मीवर्म, काला चिकटा समेत अन्य कीटों से बचाव के तरीके बताए गए हैं। गन्ना विभाग और चीनी मिलों को किसानों के बीच एडवाइजरी के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए हैं।वहीं रामगढ़ चीनी मील किसानों को कीटनाशक दवाइयां उपलब्ध कराने का प्रबंध कर रही है वही किसानों को गन्ने की उपज…

आजमगढ़ :करंट की चपेट में आने से युवक की मौत शादी समारोह में टेंट लगाने गया था युवक

आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र के गोपाल पट्टी में राजाराम पुत्र धुनाई की लड़की का शुक्रवार को विवाह था। जिसमें अजोर पुर अंबेडकरनगर का निवासी युवक श्यामचंद पुत्र साधू जनरेटर और टेंट का काम कर रहा था तथा शादी में टेंट लगाने गया था । शाम हल्की बारिश मैं लगभग 3:00 बजे टेंट को लगाने लगा तभी टेंट का एक पोल पेंड़ से छू गया जिसमें बिजली का तार सटा हुआ था और उसमें करंट आ गया जिसके कारण पोल में भी करंट आ गया और करंट लगने से ही…

पीलीभीत :पूरनपुर 94 गांवों में जागरूक कर कोविड की जांच कराई व बटवाई दवाइयां।

पीलीभीत पूरनपुर। भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने कहा है कि कोरोना संक्रमण काल में स्वस्थ व सुरक्षित रहने के लिए वैक्सीन लगवाना बहुत आवश्यक है इसलिए 45 वर्ष से अधिक आयु के लोग टीका जरूर लगवाएं। उन्होंने कहा कि पहली जून से 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण शुरू हो जाएगा। वे भाजपा सुल्तानपुर मंडल द्वारा आयोजित सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत आज 94 गांवों में जांच और दवाई वितरण हेतु आयोजित शिविर में लोगों को जागरूक कर रहे थे।भाजपा विधायक बाबूराम पासवान की मौजूदगी में…

इटावा :रिजर्व पुलिस लाइन्स इटावा में प्रशिक्षणरत रिक्रूट 168 आरक्षियों के 06 माह के गहन प्रशिक्षण के उपरान्त भव्य दीक्षान्त परेड का आयोजन किया गया

रिजर्व पुलिस लाइन इटावा में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 168 रिक्रूट आरक्षियों ने सभी प्रशिक्षण चरणों में उतीर्ण होकर रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का दीक्षान्त परेड के साथ समापन हुआ तथा दीक्षान्त परेड पर मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा डा0 श्री बृजेश कुमार सिंह उपस्थित रहें। 08:00 बजे रिक्रूट आरक्षियों सेरिमोनियल परेड के लिए परेड ग्राउण्ड पर प्रवेश किया और 08:30 बजे परेड ग्राउण्ड पर मुख्य अतिथि महोदय ने सलामी लेकर परेड का अभिवादन स्वीकार किया। दीक्षांत परेड के मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण…