मैनपुरी :सत्ता के नशे में चूर भाजपा मंडल अध्यक्ष पर मुकद्दमा हुआ दर्ज

रुपयों के लेन देन को लेकर हुआ सर्राफा व्यवसाई से विवाद विवाद के बाद करहल थाने में सर्राफा व्यवसाई अनिल वर्मा उर्फ वंटी ने दी तहरीर तहरीर के आधार पर करहल थाना पुलिस ने भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ रवी यादव व 8,9 अज्ञात के विरुद्ध दर्ज किया मुकद्दमा पूरे घटना क्रम की वीडियो हुई वायरल वायरल वीडियो में हो रहा सर्राफा व्यवसाई व भाजपा मंडल अध्यक्ष में विवाद पूरा मामला करहल थाना क्षेत्र के सर्राफा मार्केट का रिपोर्ट: अर्पित शर्मा

प्रभु की दुकान: प्रफुल्ल सिंह “बेचैन कलम”

एक दिन में सड़क से जा रहा था, रास्ते में एक जगह बोर्ड लगा था, ईश्वरीय किराने की दुकान, मेरी जिज्ञासा बढ़ गई क्यों ना इस दुकान पर जाकर देखो इसमें बिकता क्या है? जैसे ही यह ख्याल आया दरवाजा अपने आप खुल गया, जरा सी जिज्ञासा रखते हैं तो द्वार अपने आप खुल जाते हैं, खोलने नहीं पड़ते, मैंने खुद को दुकान के अंदर पाया। मैंने दुकान के अंदर देखा जगह-जगह देवदूत खड़े थे, एक देवदूत ने मुझे टोकरी देते हुए कहा, मेरे बच्चे ध्यान से खरीदारी करना, यहां…

किसानों के पक्ष में केंद्र का बड़ा फैसला!

नई दिल्‍ली. केंद्र सरकार ने किसानों के पक्ष में बड़ा फैसला लेते हुए तय किया है कि डीएपी फर्टिलाइजर के एक बैग पर अब किसानों को 1200 रुपये की छूट दी जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्‍यक्षता में हुई उच्‍चस्‍तरीय बैठक में डीएपी फर्टिलाइजर पर दी जाने वाली सब्सिडी में 140 फीसदी इजाफे का फैसला लिया गया. इससे किसानों को 2400 रुपये में मिलने वाला डीएपी फर्टिलाइजर का एक बैग अब 1200 रुपये में ही मिल जाएगा. हालांकि, इस फैसले के बाद केंद्र सरकार को सब्सिडी के मद में 14,775…

रायबरेली:साकेत नगर मोहल्ले में शिवलाल यादव के घर के पास सफाई व्यवस्था को मुंह चिढ़ाता कूडे़ का ढे़र

लालगंज-रायबरेली। गांवों की सफाई व्यवस्था का जायजा लालगंज पहुंचे डीपीआरओ महज खानापूरी कर वापस लौट गये। डीपीआरओ ने गंदगी व कोरोना प्रभावित गांवों को देखने के बजाय पहले से तैयार कराये गये पांच गांवों का निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि लालगंज व सरेनी ब्लाक के गांवों में सफाई व्यवस्था ध्वस्त व सफाई कर्मचारियों के केवल बीडीओ से लेकर सहायक विकास अधिकारियों तथा ब्लाक मुख्यालय पर ड्यूटी देने की शिकायत जिलाधिकारी से ग्रामीणों ने की थी। बताते हैं कि डीपीआरओ लालगंज ब्लाक के चांदाटीकर, बन्नामऊ, शाहपुर तथा बेहटाकलां समेत पांच गांव…

रायबरेली : बाईपास मार्ग पर क्षतिग्रस्त रेलवे पुल। रेलवे व एनएच अधिकारियो की मनमानी का शिकार है पीएम से लोकार्पित बाईपास मार्ग

लालगंज-रायबरेली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा लोकार्पित बाईपास एनएच व रेलवे के अधिकारियों की लापरवाही का शिकार है। भ्रष्ट अधिकारियों की लापरवाही से यह बाईपास लोकार्पण के बाद एक माह भी नही चल सका। पिछले लोकसभा चुनाव के ऐन मौके पर रेलकोच फैक्ट्री में आयोजित कार्यक्रम में टांडा-बांदा हाई वे पर लालगंज स्थित इस बाईपास का लोकार्पण किया था। लोकार्पण के एक माह बाद रेलवे लाइन पर बना पुल धंस गया जिसके कारण यह मार्ग बंद है। बंद मार्ग को पुनः शुरू करने के लिए ऐहार के पूर्व प्रधान राजकिशोर…

रायबरेली : ट्रेक्टर ट्राली की चपेट में आकर बाइक सवार 7 वर्षीय बच्चे की मौत

ऊंचाहार/ रायबरेली कोतवाली क्षेत्र के बाबूगंज मान्धातापुर सम्पर्क मार्ग पर ख़ालिकपुर कलां गांव के निकट ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर बाइक सवार एक 7 वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई व एक अन्य लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा ने ट्रैक्टर ट्रॉली समेत शव कब्जे में लिया है ।बुधवार की दोपहर क्षेत्र के पूरे बाबा मजरे इटौरा बुजुर्ग गांव निवासी मो. शफीक 50 वर्ष अपने पोते फैजान 7 वर्ष को बाइक से…

पीलीभीत :माला रेंज टाइगर रिजर्व में सड़क किनारे घायल वाघिन का शव मिलने पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों में मची खलबली।

पीलीभीत माला रेंज टाइगर रिजर्व में सड़क किनारे घायल वाघिन का शव मिलने पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों में मची खलबली। पीलीभीत टाइगर रिजर्व माला रेंज में सड़क किनारे घायल बाघिन का शव मिलने पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों में खलबली मच गई जहां एक तरफ वन अधिकारी वन जीव की सुरक्षा के लिए हर मुमकिन कोशिश में लगे रहते हैं वहीं दूसरी तरफ जंगल के बीच में से गुजरने वाले मार्ग अब वन्य जीवों का कब्रिस्तान बनते जा रहे हैं घटना पीलीभीत टाइगर रिजर्व के बीच से गुजरने वाले पीलीभीत माधोटांडा…

रायबरेली :दबंगों द्वारा पीड़ित पक्ष को धमकाने का लगा आरोप

ऊंचाहार-कोतवाली क्षेत्र के जरीफाबाद में बीते दिनों दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में दबंगों द्वारा पीड़ित पक्ष को धमकाया जा रहा है, जिसको लेकर पीड़ितों ने कोतवाली पहुंचकर गुहार लगाई है लेकिन पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें कोतवाली से भगा दिया है।दरअसल मामला पांच दिन पूर्व का है जब गांव निवासी विकास चन्द्र का गांव के ही एक दबंग शख्स के साथ विवाद हो गया था मामले में दबंगों ने विकास चन्द्र व उनके परिवार के साथ मारपीट की थी जिसमें बीचबचाव करने…

रायबरेली :जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट

लालगंज रायबरेली । कोतवाली लालगंज क्षेत्र के उतरागौरी गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई है । मारपीट की घटना में दो महिलाओं को चोटे आई हैं । पुलिस ने महिलाओं का मेडिकल कराकर दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज कर लिया है । घटना में एक पक्ष से शांति देवी ने रामकिशोर ,संगीता ,सलोनी व साक्षी के खिलाफ मामला पंजीकृत कराया है तो दूसरे पक्ष से रामकिशोर ने गुड्डू शर्मा, अर्जुन शर्मा,रण विजय शर्मा आदि के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

रायबरेली: एसपी के आदेश पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज

लालगंज रायबरेली। कोतवाली लालगंज क्षेत्र के पूरे गुरदी मजरे कोरिहरा में हुई छेड़खानी की वारदात की शिकायत पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक से की थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने लालगंज पुलिस को फटकार लगाते हुए अविलंब मुकदमा दर्ज किए जाने का आदेश दिया था। एसपी का आदेश होते ही हरकत में आई लालगंज पुलिस में पीड़ित विजय शर्मा की तहरीर पर छेड़खानी के आरोपी पूरे बिंदा सिंह मजरे कोरिहरा निवासी संग्राम सिंह के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। मामला एक युवती के…

पीलीभीत :निरीक्षण के दौरान अमरिया कस्बे में साफ-सफाई व सेनीटाइजिगं के कार्य का जायजा लिया गया ।

पीलीभीत शासन द्वारा नामित जनपद के नोडल अधिकारी श्री शमीम अहमद खान सचिव उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आज निरीक्षण कार्यक्रम के निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरिया का निरीक्षण कर कोविड-19 टीकाकरण की स्थिति का जायजा लिया गया इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक को अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण कराने हेतु निर्देशित किया गया उन्होंने कहा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रतिदिन टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए।निरीक्षण के दौरान अमरिया कस्बे में साफ-सफाई व सैनिटाइजिंग के कार्यों का जायजा लेते संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण के…

पीलीभीत: निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप अधिक से अधिक लोगों का मानक के अनुरूप किया जाए टीकाकरण – जिलाधिकारी

पीलीभीत जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा आज कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत कोरोना कर्फ्यू का अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु ब्लाक बरखेड़ा व कोविड-19 टीकाकरण केंद्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया गया।निरीक्षण के दौरान घरों से बाहर निकले लोगों से सघन पूछतास करते हुए अनावश्यक पाए जाने पर कड़ी फटकार लगाते हुए कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया इसके साथ ही साथ वाहनों की जांच के दौरान अनावश्यक बाहर निकले लोगों का चालान करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस दौरान उपस्थित…

सीतापुर : विद्यालय प्रबंधक को घायल करके जो लाख की नगदी लूटी

नैमिषारष्य कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मरेली में महर्षि परशुराम हायर सेकेंडरी विद्यालय के प्रबंधक गोविंद स्वामी आयु लगभग 70 वर्ष निवासी ग्राम मरेली थाना नैमिषारण्य अपने ही विद्यालय में गांव के बाहर बना था उसी में रहते थे आज रात में बदमाशों ने हमला कर जान से मारने की कोशिश कर गंभीर रूप से घायल कर किया , मोहित मिश्रा के अनुसार लगभग दो लाख नगद कैश भी चोरी कर ले गए , घायल विद्यालय प्रबंधक को जिला अस्पताल मे उपचार हेतु भर्ती कराया गया है ,विद्यालय प्रबंधक गोविंद स्वामी…

शहडोल: भाजपा नेता कैलाश तिवारी ने मुख्यमंत्री से ब्लैक फंगस वार्ड बनाने की मांग रखी

शहडोल। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कैलाश तिवारी ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से मांग की है कि शहडोल संभाग का प्रमुख चिकित्सा केंद्र शहडोल मेडिकल कॉलेज मैं भी ब्लैक फंगस ट्रीटमेंट वार्ड बनाए जाए क्योंकि रोगियों के आने का सिलसिला शुरू हो चुका है।भले ही अभी एक रोगी सामने आए हैं लेकिन जिस दिन ब्लैक फंगस के ज्यादा रोगी आ जाएंगे, उसी दिन व्यवस्था करने से अच्छा है कि सावधानी बतौर पूर्व से व्यवस्था करके रखी जाए तथा उसमें लगने वाली सभी तरह की दवाइयां पहले से…

उमरिया :खुषियों की दास्तां , कोरोना के तहत कोरोना वॉलिंटियर ने चलाया अभियान

उमरिया 19 मई- कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के निर्देशन में किल कोरोना 3 अभियान के तहत सर्वे का कार्य डोर टू डोर किया जा रहा है। जिसमें जन अभियान परिषद मध्य प्रदेश उमरिया के पंजीकृत कोरोना वॉलिंटियर के द्वारा जिला समंवयक शिवशंकर शर्मा के मार्गदर्शन पर कोरोना वालंटियर्स चला रहे प्रतिदिन अभियान।कोरोना वालंटियर्स हिमांशू तिवारी द्वारा विभिन्न बस्तियों में स्वास्थ सर्वेक्षण किया जा रहा जिसमें शरीर के तापमान की जाँच,ऑक्सीजन की जाँच,वैक्सीनेशन की जानकारी,कोई भी लक्षण दिखने पर कोरोना की जाँच कराना । जानकारी देते हुए अभियान चलाया जा रहा है।सभी…

उमरिया : कोविड केयर सेंटर में पल-पल रखा गया गया संजू यादव का ध्यान, डिस्चार्ज होने पर प्रशासन का किया धन्यवाद ज्ञापित

उमरिया 19 मई – कोविड केयर सेंटर में घर के सदस्य के भांति मेरा पल – पल ध्यान रखा गया । समय समय पर समस्त आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई। जिससे मैं जल्दी ही स्वस्थ्य हो गया है। यह कहना है संजू यादव का वार्ड नंबर 6 का।उन्होने बताया कि 10 मई को कोरोना की रिपोर्ट पाजीटिव आने के बाद कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया गया,। समय समय पर भोजन एवं नास्ता, वार्ड की साफ सफाई , बिस्तर की स्वच्छता तथा दैनिक उपयोग की सामग्री उपलब्ध कराने के साथ…

पीलीभीत: थाना न्यूलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

पीलीभीत थाना न्यूरिया पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार। पीलीभीत थाना न्यूरिया जनपद पीलीभीत पुलिस द्वारा 20 लीटर अवैध शराब के साथ अभियुक्त बनवारी पुत्र कांता प्रसाद निवासी ग्राम वितरा थाना न्यूरिया जनपद पीलीभीत के कब्जे से बरामद कर अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 154/21 धारा 60(१) आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर अभियुक्त। रिपोर्ट फूलचंद राठौर पीलीभीत

पीलीभीत :माधोटांडा, हजारा और पूरनपुर को मिले आक्सीजन कंस्ट्रेटर।

पीलीभीत पूरनपुर सांसद वरुण गांधी लाये थे, विधायक ने अस्पतालों तक भिजवाए,क्षेत्र के लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब ऑक्सीजन सिलेंडर ना होने पर भी गैस की किल्लत से लोगों को दिक्कत नहीं होगी। क्योंकि अब माधोटांडा, हजारा व पूरनपुर के अस्पतालों में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर पहुंच गए हैं। 1 दिन पूर्व यह उपकरण जिले के सांसद वरुण गांधी पीलीभीत लेकर आए थे। इन्हें विधायक बाबूराम पासवान द्वारा सभी अस्पतालों में भिजवा दिया गया है। विधायक श्री पासवान ने बताया कि सांसद वरुण गांधी द्वारा जो 25 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर पीलीभीत…

जिले में मंगलवार को 77 कोरोना संक्रमित मिले, 6 की मौत

आजमगढ़ ।। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का प्रकोप जिले में कम हो रहा है। मंगलवार को एक बार फिर कोरोना का ग्राफ गिरने के साथ ही 77 नए कोरोना संक्रमित मील और वहीं कोरोना संक्रमित 6 व्यक्तियों की मृत्यु भी हुई।पहले जिले में तेजी से बढ़ रही संक्रमित रोगियों की संख्या ने स्वास्थ्य विभाग को सकते में डाल दिया था। हर तरफ हाहाकार मच गया था, अब कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की संख्या में काफी गिरावट आई है। स्वास्थ्य विभाग की सारी कवायद सफल रही वहीं सीएमओ ने बताया कि…

बरेली-अलीगंज में चौथे स्तंभ को दबंगो की धमकी,

आंवला/बरेली-:- तहसील के थाना अलीगंज का मामला है आपको बताते चले की लोकतंत्र का मीडिया चौथा स्तंभ है फिर भी पत्रकारों को आए दिन जान से मारने की धमकी दी जा रही है अलीगंज थाना क्षेत्र के दैनिक जागरण के पत्रकार और उसके भाई को नकाबपोश बदमाशों ने तमंचा लहराते हुए दी जान से मारने की धमकी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद पत्रकार ने वीडियो वायरल कर कार्रवाई की मांग की है पत्रकार की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुटी हैनिवासी कस्बा अलीगंज दैनिक जागरण पत्रकार शाहनवाज खान…