पीलीभीत :जिलाधिकारी पीलीभीत श्री पुलकित खरे एवं पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री किरीट सिंह राठौर महोदय ने शहर में भ्रमण कर लॉकडाउन की स्थिति का जायजा लिया।

पीलीभीत : जिलाधिकारी पीलीभीत श्री पुलकित खरे एवं पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री किरीट सिंह राठौर महोदय द्वारा पीलीभीत शहर में भ्रमण कर लॉकडाउन की स्थिति का जायजा लिया गया। महोदय ने शहर के सुनगढ़ी चौराहा, गैस चौराहा, छिपियान चौराहा, ड्रमंड चौराहा, चूड़ी वाली गली, सर्राफा मार्केट वाली गली,रामस्वरूप पार्क वाली गली तथा मेन मार्केट रोड पर भ्रमण कर शासन द्वारा दी गई गाइडलाइन के अनुसार अनावश्यक खुली दुकानों को बंद कराया गया और उनके चालान करवाये गए। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा भी लॉकडाउन में बाहर निकलने वाले व्यक्तियों को चेक…

उमरिया: गर्मी में टूटे पड़े गरीबों के मकान कब डालेगी पीएम आवास योजना की दूसरी किस्त

एक तरफ मोदी जी का सांसद भवन करोड़ों रुपयों की लागत से बनकर तैयार हो रहा है वही दूसरी तरफ उमरिया जिले के तहसील चंदिया के गरीबों लोगों के मकान अधूरे पड़े हैंज्ञात हो पिछले 9महीने से गरीबों ने अपने मकान इसी आस में तोड़ लिए थे कि प्रधानमंत्री की पहली किस्त आ गई है और जल्दी दूसरी किस्त आ जाएगीलेकिन पिछले 9 महीने से भीषण गर्मी के मौसम में गरीबों को अपना सर छुपाने के लिए छत नसीब नहीं हो पा रही है और अब तो उन्हें डर है…

रायबरेली: जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षो में चले लाठी डंडे एक दर्जन लोग हुए घायल

डलमऊ रायबरेली – डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बख्तावरपुर मजरे अंबा में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया जिसमें से दो पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया इसमें एक दर्जन लोग घायल हो गए सोमवार दोपहर बाद गांव निवासी इंद्रसेन व राधेश्याम के बीच मामूली कहासुनी को लेकर विवाद हो गया देखते ही देखते दोनों पक्षों से लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए और जमकर लाठी-डंडे चले जिसमें से दो महिलाओं सहित एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर…

रायबरेली: बेटे कर रहे सरकारी नौकरी फिर भी मिला PM आवास और अंत्योदय कार्ड ।

डलमऊ रायबरेली – डलमऊ तहसील क्षेत्र के अंतर्गत पात्रों को लाभ दिए जाने की शिकायतें लगातार मिल रहे थे लेकिन सोमवार को एक चौकानेवाले शिकायत सामने आई जिसमें उच्च अधिकारियों की बड़ी लापरवाही देखने को मिली जहां पर एक और पात्र गरीब सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए दर-दर भटक रहे हैं वहीं पर अपात्र लोग सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर मलाई काट रहे कार्यवाही करने के बजाय मामले की टालमटोल में लगे हुए हैं मामला विकासखंड डलमऊ की ग्राम पंचायत कंधरपुर के सराय लखनी का है जहां पर…

प्रयागराज – थाना मांडा पुलिस द्वारा शादी समारोह में मास्क का प्रयोग न करने व आर्केस्ट्रा का प्रोग्राम कर 150 – 200 की भीड़ इकट्ठा करने पर महामारी अधिनियम वाद किया गया दर्ज,

प्रयागराज – थाना मांडा के बेलहा कला गाँव में 9/10/05/2021 को सर्वजीत मौर्य पुत्र निब्बूलाल थाना मांडा प्रयागराज अपनी लड़की के शादी में कोविड 19 महामारी के नियमो का उलंघन कर आर्केस्ट्रा पार्टी का प्रोग्राम कर 150-200 लोगों की भीड़ इकट्ठा कर सोशल डिस्टेंसिङ्ग का उलंघन करते हुए मास्क का भी प्रयोग नही किया गया था बर्तमान समय में कोविड 19 को देखते हुए माननीय मुख्यमंत्री के जारी निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी प्रयागराज व पुलिस उपमहानीरिक्षक/ बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज व पुलिस अधीक्षक यमुनापार तथा क्षेत्राधिकारी मेजा के आदेश…

हिमंत बिस्व सरमा : शपथ लेते ही कहा- एनआरसी सूची में नामों का फिर से होगा सत्यापन

पूर्वोत्तर जनतांत्रिक गठबंधन के संयोजक हिमंत बिस्व सरमा असम के 15वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। राज्यपाल जगदीश मुखी ने सोमवार को श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में आयोजित एक समारोह में हिमंत को शपथ दिलाई। कोरोना प्रोटोकॉल की सख्ती के बीच हिमंत के साथ 13 और विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। शपथ लेने के बाद हिमंत ने कहा, हम फिर से राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) सूची के नामों का सत्यापन कराना चाहते हैं। हम उल्फा के कमांडर को शांति वार्ता के लिए आमंत्रित करते हैं। शपथ लेने वालों में…

जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ‘गिरफ्तार’, लॉकडाउन के नियमों को तोड़ने का है आरोप

पटना: जाप सुप्रीमो पप्पू यादव के पटना के उत्तरी मंदिरी स्थित आवास पर मंगलवार की सुबह बुद्धा कॉलोनी थाना की पुलिस पहुंची. लगातार लॉकडाउन के नियमों की अनदेखी कर रहे पप्पू यादव को पुलिस ने नियमों का पालन करने को लेकर चेतावनी दी. इधर, पूरे राज्य में ये बात आग की तरह फैल गई कि जाप सुप्रीमो को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है.हालांकि, हंगामा बढ़ता देख पुलिस पुलिस ने उन्हें और उनके कुछ सहयोगियों को हिरासत में ले लिया है. पुलिस उन्हें गांधी मैदान थाने लेकर जा रही है. इस…

जौनपुर:सांस लेने में दिक्कत हो तो फौरन पहुंचे हास्पिटल- एसडीएम

शाहगंज(जौनपुर): उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि देखने में आ रहा है कि अधिकांश लोग सांस लेने की दिक्कत आने पर घर पर ही घरेलू नुस्खे आजमा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में खांसी और सांस लेने में तकलीफ होने पर घर में ही रहकर आक्सीजन आदि की व्यवस्था कर घर पर ही उपचार कर रहे हैं और तबियत ज्यादा बिगड़ने पर हास्पिटल की ओर दौड़ रहे हैं। जो खतरनाक साबित हो रहा है और लोग काल के गाल में समा रहे हैं।एसडीएम श्री वर्मा ने आम जनमानस से…

जौनपुर:राज्यमंत्री ने किया कोविड अस्पताल का किया निरीक्षण

शाहगंज(जौनपुर): नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव सोमवार की शाम स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बने 40 बेड के कोविड अस्पताल एल-1 का निरीक्षण किया। जहां पर कोरोना संक्रमित मरीज की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसके उपरांत कोविड अस्पताल बने आरके हॉस्पिटल पुरानी बाजार का भी निरीक्षण किया।श्री यादव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बने कोविड का निरीक्षण कर उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा व चिकित्सालय के डॉक्टर अमित सिंह से कोविड अस्पताल एल-1 की व्यवस्था पर बातचीत की। साथ…

नए पीएम आवास व सेंट्रल विस्टा की लागत वैक्सीन की 62 करोड़ डोज़ के बराबर है: प्रियंका

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कोविड-19 महामारी के बीच सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। प्रियंका ने ट्वीट किया, “प्रधानमंत्री के नए आवास और सेंट्रल विस्टा की लागत ₹20,000 करोड़ है जो वैक्सीन की 62 करोड़ डोज़ के बराबर है।” उन्होंने आगे लिखा कि यह लागत रेमडेसिविर की 22 करोड़ शीशियों के भी बराबर है।

अपनी बोल्डनेस अंदाज की वजह से फिल्मो में खूब चर्चा में रही हैं पूजा बेदी, जानिए पूजा बेदी के जन्मदिन पर ख़ास

बॉलीवुड की खूबसूरत और मशहूर अभिनेत्री पूजा बेदी अपना जन्मदिन 11 मई को मनाती हैं। वह अपनी फिल्मों के अलावा बोल्डनेस की वजह से भी सुर्खियों में रह चुकी हैं। इसके अलावा पूजा बेदी कई मुद्दों पर बेबाकी से बयानबाजी करने के लिए भी जानी जाती हैं। पूजा बेदी 90 के दशक की चर्चित अभिनेत्रियों में से एक रही हैं। जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी खास बातों से रूबरू करवाते हैं।पुजा बेदी का जन्म 11 मई साल 1970 को बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता कबीर बेदी के घर…

‘तांडव’ के बाद सीरीज़ से सुनील ग्रोवर का अगला लुक हुआ लांच , सनफ्लॉवर में अगला लुक मचाएगा तहलका

अमेज़न प्राइम की सीरीज़ तांडव के बाद सुनील ग्रोवर अब ज़ी5 की वेब सीरीज़ सनफ्लॉवर में नज़र आने वाले हैं। सीरीज़ से उनका फ़र्स्ट लुक सोमवार को रिवील कर दिया गया, जिसे सुनील ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स से साझा किया। शो 11 जून से ज़ी5 प्रीमियम पर स्ट्रीम किया जाएगा।सनफ्लॉवर एक मर्डर मिस्ट्री है, जो डार्क ह्यूमर में लिपटी हुई है। सनफ्लॉवर एक सोसाइटी का नाम है। सुनील इस सोसाइटी के निवासी बने हैं और उनके किरदार का नाम सोनू है। सीरीज़ का निर्देशन विकास बहल और राहुल सेनगुप्ता…

हुमा कुरैशी ने दिल्ली में शुरू की 100 बेड का अस्थायी अस्पताल बनाने की मुहिम, हुमा इस काम में सेव द चिल्ड्रेन एनजीओ की ले रही हैं मदद

कोरोना वायरस पैनडेमिक के ख़िलाफ़ लड़ाई में बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ अपने-अपने ढंग से साथ दे रहे हैं। अब एक्ट्रेस हुमा कुरैशी इस महामारी का मुक़ाबला करने के लिए दिल्ली में 100 बेड का अस्थायी अस्पताल बनाने की मुहिम शुरू की है। हुमा इस काम में सेव द चिल्ड्रेन एनजीओ की मदद ले रही हैं। उन्होंने इसके लिए एक फंड रेज़िंग केम्पेन शुरू किया है। हुमा ने ट्विटर पर इसका एलान किया और लोगों से इसमें जुड़ने की अपील की। हुमा ने बताया कि इस अस्पताल में 100 बेड्स के साथ एक…

कोरोना चपेट में आयी अभिनेता सलमान खान की दोनों बहने

कोरोना वायरस की दूसरी लहर लोगों के लिए काफी घातक साबित हो रही है। दूसरी लहर में संक्रमण की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। हालांकि इससे बचाव की कोशिशें भी लगातार की जा रही हैं। लेकिन फिर भी ये संक्रमण आए दिन पैर पसार रहा है। बॉलीवुड भी कोरोना से अछूता नहीं रहा है। अमिताभ बच्चन, सोनू सूद जैसे कई अभिनेता इसकी चपेट में आए। वहीं अब सलमान खान के घर भी इस संक्रमण ने आमद दे दी है। दरअसल सलमान खान…

इंडिया और श्रीलंका के बीच खेल को लेकर सीमित ओवरों की सीरीज की तारीखें आई सामने

भारतीय टीम जुलाई में श्रीलंका का दौरा करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. श्रीलंका में भारत को तीन वनडे मैच और तीन टी-20 मैच खेलने हैं. वनडे मैच 13, 16 और 19 जुलाई को होंगे और टी20 मैच 22, 24, 27 जुलाई को होंगे. सीरीज का वेन्यू अभीतयहोना बाकी है.आपको बता दें कि जो खिलाड़ी भारत से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में खेलेंगे वो श्रीलंका नहीं जाएंगे. विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे बड़े नाम श्रीलंका बनाम भारत की सीरीज में नहीं होंगे.बीसीसीआई…

19 मई को बायो बबल में जाएगी टीम इंडिया : BCCI

BCCI ने विराट कोहली के नेतृत्व वाली भारतीय क्रिकेट टीम जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने इंग्लैंड जाने वाली है, उनको 19 मई को बायो बबल में जाने को कहा है. ये मैचा साउथंप्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला जाएगा. ये आठ दिन बब बबल मुंबई में बनाया जाएगा. उसके बाद 18 जून से शुरू होने वाले फाइनल के लिए भारतीय टीम इंग्लैंड जाएगी.भारतीय स्क्वॉड के एक खिलाड़ी ने InsideSport को बताया, “19 मई को हमें मुंबई बुलाया गया है और बायो बबल में जाने को कहा गया है.…

जून-जुलाई में भी मिलेगी सभी घरेलू खिलाड़ियों को सैलरी : सौरभ गांगुली

बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा है कि कोविड -19 की दूसरी लहर के कारण घरेलू कैलेंडर बुरी तरह प्रभावित हुआ है. सभी घरेलू और जूनियर क्रिकेटरों को विधिवत मुआवजा दिया जाएगा.गांगुली ने कहा, “उम्मीद है कि अक्टूबर तक चीजें शांत हो जाएंगी. कोविड ने खेल और जीवन को बर्बाद कर दिया है. हम जून-जुलाई में सभी घरेलू खिलाड़ियों की भरपाई करेंगे. जूनियर खिलाड़ियों, अंपायरों और स्कोरर सभी को उनकी फीस मिलेगी.”2020-21 में रणजी ट्रॉफी नहीं थी, लेकिन बीसीसीआई ने पुरुषों और महिलाओं के लिए घरेलू 50 ओवर के…

बिल गेट्स और मेलिंडा के बीच तलाक को लेकर आया एक चीनी महिला का नाम

दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में शामिल बिल गेट्स (Bill Gates) ने बीते दिनों तलाक की घोषणा करके सभी को चौंका दिया. उन्होंने ऐलान किया कि वो अपनी पत्नी मेलिंडा गेट्स (Melinda Gates) को तलाक दे देंगे. इस खबर के बाद से ही सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे कि आखिर बिल गेट्स के तलाक की वजह क्या है. इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी तो हासिल नहीं हुई है लेकिन बिल गेट्स और मेलिंडा के बीच तलाक (Divorce) को लेकर एक महिला का नाम…

दिसंबर तक वैक्‍सीन पेटेंट का हल निकलने की संभावना बताया WTO ने

भारत समेत पूरी दूनिया इस समय कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus in India) से जूझ रही है. कई देशों ने वैक्‍सीनेशन (Corona vaccine) के चलते इस महामारी पर नियंत्रण कर लिया है. लेकिन भारत समेत कुछ देश अभी भी इसकी दूसरी लहर का सामना कर रहे हैं. इस बीच विश्‍व व्‍यापार संगठन (WTO) ने वैक्‍सीन के पेटेंट को लेकर प्रतिक्रिया दी है. डब्‍ल्‍यूटीओ का कहना है कि ऐसी संभावना है कि वो दिसंबर तक वैक्‍सीन के पेटेंट को लेकर कोई हल निकाल लेगा. डब्‍ल्‍यूटीओ की प्रमुख जोजी कोंजो इजिएला ने सोमवार…