पीलीभीत : 10 मई 2021 को पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री किरीट सिंह राठौर द्वारा पीलीभीत शहर में भ्रमण कर लॉकडाउन की स्थिति का जायजा लिया गया। महोदय ने शहर के गौहनिया चौराहा, छतरी चौराहा, डिग्री कॉलेज चौराहा में भ्रमण कर पुलिस की सतर्कता को आकस्मिक चेक किया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा भी लॉकडाउन में बाहर निकलने वाले व्यक्तियों को चेक किया गया तथा आवश्यक कार्य हेतु बाहर निकले व्यक्तियों को पूछताछ उपरांत जाने दिया गया तथा ड्यूटी पर मौजूद पुलिस से भी लॉकडाउन में बाहर निकले व्यक्तियों की चेकिंग करवाई…
Day: May 10, 2021
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश प्रभारी अधिकारी कोविड 19 डॉ रोशन जैकब ने शासकीय कोविड चिकित्सालयों ऑक्सीजन आपूर्ति किये जाने के सम्बंध में बैठक की
लखनऊ: प्रभारी अधिकारी कोविड 19 लखनऊ डॉ रोशन जैकब ने स्मार्ट सिटी सभागार में शासकीय कोविड चिकित्सालयों ऑक्सीजन आपूर्ति किये जाने के सम्बंध में महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में प्रभारी अधिकारी द्वारा बताया गया कि राज्य आपदा मोचक निधि (एसडीआरएफ) से प्राप्त सहायता राशि से जनपद लखनऊ में ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति के लिए ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट, ऑक्सीजन प्लांट और ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर की खरीद के लिए वर्क ऑर्डर जारी किए जा चुके है। प्रभारी अधिकारी द्वारा जनपद में किन किन चिकित्सालयों में उक्त प्लांटो की स्थापना की जाएगी उसके सम्बन्ध…
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कोविड पर पीएम को दिए छह सुझाव
राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कोरोना के मौजूदा हालात से उबरने के लिए छह सुझाव दिए हैं। इसमें सबसे पहले सर्वदलीय बैठक बुलाकर कोरोना से लड़ने का ब्लूप्रिंट तैयार करने और कोरोना वैक्सीन के लिए बजट में आवंटित 35 हजार करोड़ रुपये तत्काल जारी करने का सुझाव है। साथ ही वैक्सीन का उत्पादन बढ़ाने के लिए अनिवार्य लाइसेंसिंग की नीति को खत्म करने की बात कही है। खड़गे ने कोरोना की लड़ाई में सबसे अहम वैक्सीन, पीपीई किट, आक्सीजन, वेंटीलेटर, सेनेटाइजर और…
मैनपुरी:जिला पंचायत अध्यक्ष की दौड़ में जिले के कई दिग्गज लगा रहे सेंध
जिला मैनपुरी से पंचायत चुनाव में सपा ने कुल 15 सीटें हासिल की है जिसमें मनोज यादव जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 8 से दूसरी बार जिला पंचायत सदस्य चुने गए हैं इस बार मनोज यादव अपनी दावेदारी जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए कर रहे हैं कहा जा रहा है की मनोज यादव लगातार समाजवादी पार्टी के संरक्षक से बातचीत कर रहे हैं साथ ही साथ जिले के समाजवादी पार्टी के सदस्य व निर्दलीय सदस्यों से लगातार विचार विमर्श कर रहे हैंसाथ ही साथ उधर मैनपुरी से विधायक राजकुमार यादव…
वकालत से सियासत तक , जानें हिमंत बिस्व सरमा का पूरा राजनीतिक सफरनामा
हिमंत बिस्वा सरमा के राजनीतिक करियर की शुरुआत साल 1980 से हुई थी। उस समय वो छठी कक्षा में थे। उन्होंने ऑल असम स्टूडेंट यूनियन ज्वाइन की। इसके बाद उन्हें गुवाहाटी यूनिट का जनरल सेक्रेटरी बना दिया गया था। 1990 के दशक में वो कांग्रेस में शामिल हुए और पहली बार 2001 में जालुकबारी सीट से चुनाव लड़ा। अब वो लगातार पांचवीं बार जालुकबारी विधानसभा सीट से विधायक चुने जा रहे हैं। 2015 में उन्होंने भाजपा ज्वाइन की थी। 2016 के विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव में हिमंत…
रायबरेली: डीसीएम ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत में दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए
ऊंचाहार-कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर डीसीएम ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत में दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भिजवाया गया जहां से हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों चालकों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।रविवार की दोपहर सबीसपुर के निकट प्रयागराज की ओर जा रही डीसीएम की स्वराज कम्पनी के ट्रैक्टर लादकर जा रहे ट्रेलर में जोरदार भिड़ंत हो गई, घटना में डीसीएम चालक…
रायबरेली: जमीनी विवाद के मामले में पुलिस ने दो सगे भाईयों समेत चार लोगों का शान्तिभंग की आशंका में चालान किया
ऊंचाहार-कोतवाली क्षेत्र के अलग अलग गांवों में हुए जमीनी विवाद के मामले में पुलिस ने दो सगे भाईयों समेत चार लोगों का शान्तिभंग की आशंका में चालान किया है।क्षेत्र के सवैया मीरा गांव में शिवकुमार द्वारा कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया गया था कि पड़ोस के अखिलेश कुमार व उनके भाई रामसुख द्वारा उनके शौचालय निर्माण में अड़ंगा लगाया जा रहा है मामले में पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए अखिलेश कुमार व रामसुख का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है।इसके अलावा क्षेत्र के छतौना मरियानी में सगे…
जौनपुर:जमीनी विवाद में हुई मारपीट में दो घायल
शाहगंज(जौनपुर): कोतवाली क्षेत्र के सुरिस गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। उक्त गांव में पट्टीदारों के बीच जमीनी विवाद में कहासुनी के बाद हुई मारपीट में सुनीता (50) पत्नी स्व. मिठाई लाल व गीता (34) पत्नी राजेंद्र प्रसाद घायल हो गईं। दोनों पक्षों ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है।
प्रयागराज: कोरोना को काबू करने श्रेय जनता,स्वास्थ्य कर्मियों और चिकित्सकों व कोरोना योद्धाओं को है-मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह
प्रयागराज 9 मई,2021: उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता एवं शहर पश्चिमी विधायक व कैबिनेट मंत्री मा0 सिद्धार्थ नाथ सिंह ने ट्वीट के माध्यम के कहा कि प्रयागराज में पिछले 15 दिनों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2165 प्रतिदिन से कम होकर 421 प्रतिदिन पर आ गई। इसका श्रेय प्रयागराज की जनता,स्वास्थ्य कर्मियों और चिकित्सकों व कोरोना योद्धाओं को जाता है। सभी के सहयोग से शीघ्र कोरोना महामारी पर काबू पा सकें हैं। इस मौके पर मा0 मंत्री ने डॉक्टरों,स्वास्थ्यकर्मियों एवं जनता को धन्यवाद ज्ञापित किया। आगे भी सब मिलकर कोरोना…
लोगों की जान की कीमत पर अपनी छवि के लिए वैक्सीन का निर्यात जघन्य अपराध: सिसोदिया
दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि भारत में जब लोग मर रहे थे उस समय केंद्र सरकार ने कोविड-19 वैक्सीन्स का निर्यात किया। उन्होंने कहा, “अपने लोगों की मौत की कीमत पर…दूसरे देशों से तारीफ सुनना…केंद्र सरकार का जघन्य अपराध है।” बकौल सिसोदिया, अगर पहले भारत में वैक्सीन लगाई जाती तो कईयों की जान बच सकती थी।
रायबरेली: आर्थिक तंगी से जूझ रहे मजदूरों को गेट पास न देकर परियोजना की कंस्ट्रक्शन कंपनी कुठाराघात कर रही
ऊंचाहार। कोरोना महामारी के बीच आर्थिक तंगी से जूझ रहे मजदूरों को गेट पास न देकर परियोजना की कंस्ट्रक्शन कंपनी कुठाराघात कर रही। जिससे मजदूर भुखमरी की कगार पर पहुंच गये हैं। मजदूरों ने कोतवाली मे तहरीर देकर गेट पास दिलाने की मांग की है।गौरतलब है कि क्षेत्र के हजारों की संख्या मे मजदूर एनटीपीसी परियोजना मे काम करते हैं। जिससे उनका जीविकोपार्जन होता है। मजदूरो ने परियोजना की एक कंस्ट्रक्शन कंपनी पर आरोप गेट पास न देने का आरोप लगाया है। जिससे मजदूर काम पर नही जा पा रहे…
कोरोना वायरस को लेकर मीरा का सरकार पर फूटा गुस्सा ,बोलीं – ‘सरकार ने दूसरी लहर से निपटने के लिए कुछ नहीं किया…’
कोरोना वायरस की दूसरी लहर हर दिन कई लोगों की जिंदगियों को निगलती जा रही है। आम से लेकर खास तक, इस महामारी में कई लोग अपनी और अपनों की जान गवां चुके हैं। बॉलीवुड और टीवी के बहुत से सितारे हैं जो कोरोना वायरस से अपनों को खो चुके हैं। इनमें बॉलीवुड अभिनेत्री मीरा चोपड़ा का भी नाम शामिल है। मीरा मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की कजिन बहन हैं। बीते 10 दिनों के अंदर मीरा चोपड़ा ने अपने परिवार के दो सदस्यों को कोरोना वायरस की वजह से खो…
कोविड की वजह से हुआ हेमा मालिनी के सेक्रेटरी का निधन , लिखा- ‘वो हमारे परिवार का एक हिस्सा थे..’
कोरोना की दूसरी लहर काफी घातक साबित हो रही है। एक ओर जहां बीते कुछ दिनों से करीब- करीब तीन- चार लाख लोग हर दिन संक्रमित हो रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर हर दिन लगभग एक हजार लोग कोविड के चलते इस दुनिया को अलविदा भी कह रहे हैं। इस बीच अब हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है कि उनके सेक्रेटरी मारकंद मेहता का निधन हो गया है।हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘भारी मन से मैं 40 साल तक मेरे साथ…
इंस्टाग्राम ने भी डिलीट किया कंगना रनौत का पोस्ट , कंगना रनौत ने किया दावा
कंगना रनोट को लगता है कि वह इंस्टाग्राम पर भी बैन हो जाएंगीl दरअसल उन्होंने कोविड-19 को लेकर एक पोस्ट किया था, जिसे इंस्टाग्राम ने हटा दिया हैl इसके पहले कंगना रनोट को ट्विटर पर सस्पेंड कर दिया गया हैl कंगना रनोट का दावा है कि वह इंस्टाग्राम पर एक हफ्ते से ज्यादा नहीं टिक पाएंगीl उनका दावा है कि कोरोना वायरस से पीड़ित होने की खबर इंस्टाग्राम ने हटा दी हैlइंस्टाग्राम का कहना है कि कोविड-19 फैन क्लब उनके पोस्टम को रिपोर्ट किया हैl कंगना रनोट ने इंस्टाग्राम पर…
काश सोनू सूद तक पहुंच पाती राहुल वोहरा की आवाज
एक्टर राहुल वोहरा का हाल ही में कोरोना से जंग लड़ते हुए निधन हो गया। मौत से पहले राहुल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अच्छे इलाज की गुहार लगाई थी पर राहुल को आखिरकार बचाया नहीं जा सका। राहुल की मौत के बाद बॉलीवुड टीवी और सोशल मीडिया पर भूचाल आ गया हर को इसपर रिएक्शन दे रहा है। अब बिग बॉस फेस एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट ने इस पर अपनी बात कही है। काश सोनू सूद तक पहुंच पाती आवाज हाल ही में टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट ने राहुल…
रोहित शर्मा और विराट कोहली के बगैर श्रीलंका दौरे पर जाएगी टीम इंडिया
आईपीएल 2021 स्थगित होने के बाद अब टीम इंडिया आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने के लिए इंग्लैंड जाने की तैयारी में है. बीसीसीआई की सिलेक्शन कमेंटी ने इसके लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. इसमें 20 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. इतना ही नहीं, इसी के साथ टीम इंडिया को इंग्लैंड के साथ ही टेस्ट सीरीज भी खेलनी है. जो टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिए चुनी गई है, वही टीम इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट भी खेलेगी. इस बीच अब पता चला है कि भारतीय…
KKR के प्रसिद्ध कृष्णा को भी हुआ, इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में शामिल कोरोना
आईपीएल 2021 कोरोना वायरस के कारण स्थगित कर दिया गया है. आईपीएल 14 के लिए बनाए गए बायो बबल में कोरोना वायरस की एंट्री के बाद कई खिलाड़ी कोरोना की जकड़ में आ गए थे, इसके बाद इसे टाल दिया गया था. सभी खिलाड़ी अपने अपने घर पहुंच गए हैं, लेकिन अभी भी आईपीएल के खिलाड़ी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा रहे हैं. अब पता चला है कि आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स यानी केकेआर के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. वह टीम…
भारत में नहीं हो सकता आईपीएल के बचे हुए मैचों का आयोजन :BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली
सौरव गांगुली अपने क्रिकेट करियर के दौरान कई मुश्किल दौर से बाहर निकलने में कामयाब रहे हैं और अब बतौर बीसीसीआई अध्यक्ष उनके सामने आईपीएल के बचे हुए मैचों का आयोजन कराने की जिम्मेदारी आ गई है. हाल ही में एक साक्षात्कार में सौरव गांगुली ने कहा कि IPL 2021 के शेष भाग का आयोजन भारत में COVID-19 महामारी के बीच नहीं किया जा सकता है, जहां सरकार का सुझाव है कि कुछ हफ्तों में तीसरी लहर आने की संभावना है. हालांकि उन्होंने ये भी नहीं बताया कि बाकी के…
कोविड-19 संकट से उबरने के लिए अमेरिका के शीर्ष स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ एंथनी फाउची ने लोगों का टीकाकरण कराने की दी सलाह
अमेरिका के शीर्ष स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ एंथनी फाउची ने रविवार को कहा कि भारत में कोविड-19 के वर्तमान संकट से उबरने के वास्ते लोगों का टीकाकरण किया जाना ही एकमात्र दीर्घकालिक समाधान है। उन्होंने इस घातक महामारी से निपटने के लिए घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोविड-रोधी टीके के उत्पादन को बढ़ाने पर जोर दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रमुख चिकित्सा सलाहकार फाउची ने एबीसी न्यूज को दिए साक्षात्कार में कहा, ” इस महामारी का पूरी तरह से खात्मा करने के लिए लोगों का टीकाकरण किया जाना चाहिए। भारत दुनिया…
नेपाल में के पी शर्मा ओली को साबित करना होगा अपना बहुमत , सोमवार को विश्वास मत में हासिल करनी होगी जीत ।
नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली को सोमवार को ससंद के निचले सदन में अपना बहुमत साबित करने के लिए विश्वास मत में जीत हासिल करनी होगी। पुष्पकमल दहल ”प्रचंड” नीत नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी केंद्र) द्वारा ओली सरकार से समर्थन वापस लेने के बाद उन्हें निचले सदन में बहुमत साबित करना है। नेपाल में सोमवार को संसद का विशेष सत्र बुलाया गया है और इस दौरान प्रधानमंत्री ओली 275 सदस्यीय सदन में बहुमत साबित करने के लिए विश्वास मत में जीत का प्रयास करेंगे। प्रधानमंत्री की किस्मत का फैसला…
