मैनपुरी: नगर में मुख्य जगहों पर लगाए वृक्ष

जिला मैनपुरी के कोतवाली भोगांव में कोरोना के चलते ऑक्सीजन में आई कमी से लोग बहुत ही परेशान हैं. वह भयभीत भी हैं कोरोना की वजह से लोगों की शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो रही है. ऐसे में पर्याप्त मात्रा में लोगों को ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही है. इस मौके पर भोगांव के स्थानीय लोग नगर में मुख्य मुख्य स्थानों पर तुलसी ,पीपल ,नीम व आम के वृक्ष लगा रहे हैं. जिससे आम जनमानस को आगे ऑक्सीजन की पर्याप्त मात्रा मिल सके. इन लोगों ने जिम्मेदारी ली है…

मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदाना का हार्ट अटैक से निधन

मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदाना की कोरोना से मौत हो गई है। लंबे समय तक जी न्यूज में एंकर रहे रोहित सरदाना इन दिनों आज तक न्यूज चैनल में एंकर के तौर पर काम कर रहे थे। सुधीर चौधरी ने ट्वीट किया, ‘अब से थोड़ी पहले जितेंद्र शर्मा का फोन आया। उसने जो कहा सुनकर मेरे हाथ काँपने लगे। हमारे मित्र और सहयोगी रोहित सरदाना की मृत्यु की ख़बर थी। ये वायरस हमारे इतने क़रीब से किसी को उठा ले जाएगा ये कल्पना नहीं की थी। लंबे समय से टीवी…

लालू प्रसाद यादव जेल से निकले बाहर

संयुक्त बिहार में चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता सह राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव जेल से रिहा हो गए हैं। हाईकोर्ट से जमानत मिलने के 12 दिन बाद वह जेल से बाहर निकले हैं। वह झारखंड के दुमका कोषागार में अवैध निकासी से जुड़े मामले में 19 मार्च 2018 से सजा काट रहे थे। झारखंड हाईकोर्ट ने बीते 17 अप्रैल को मामले में जमानत की सुविधा प्रदान की थी, लेकिन अधिवक्ताओं के कार्य नहीं किए जाने के कारण बेल बॉड नहीं भरा जा सका था। बार कौंसिल ऑफ इंडिया के…

बंगाल में जीतेगी ममता की टीएमसी, असम में बीजेपी के सत्ता में लौटने का अनुमान: एग्ज़िट पोल

एबीपी-सी वोटर के एग्ज़िट पोल में पश्चिम बंगाल में 152-164 सीटों के साथ ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस के सत्ता में लौटने का अनुमान है। इंडिया टुडे-ऐक्सिस माय इंडिया के सर्वे में असम में 75-80 सीटों के साथ बीजेपी की सरकार की वापसी का अनुमान है। केरल में एलडीएफ की वापसी और तमिलनाडु में डीएमके की जीत का अनुमान है।

यूपी शिक्षक संघ ने कहा- पंचायत चुनाव ड्यूटी में 577 शिक्षकों की कोविड-19 से हुई मौत

उत्तर प्रदेश शिक्षक महासंघ ने दावा किया है कि राज्य में पंचायत चुनावों में ड्यूटी के दौरान 577 शिक्षकों की कोविड-19 से मौत हुई है। महासंघ ने मृत शिक्षकों की सूची जारी कर राज्य निर्वाचन आयोग से 2 मई को प्रस्तावित मतगणना को टालने का अनुरोध किया है। हालांकि राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने दावे को खारिज किया है।

जौनपुर: युवा पत्रकार संदीप गौतम की हुई मृत्यु

खुटहन /जौनपुर: खुटहन के युवा पत्रकार ( फास्ट न्युज) संदीप गौतम की मृत्यु से खुटहन पत्रकार संघ में शोक का माहौल है। जानकारी के मुताबिक संदीप को बुखार के चलते हास्पिटल में एडमिट किया गया था जहां उनकी मृत्यु हो गयी । मुत्यु की खबर से सम्पूर्ण गाँव में शोक की लहर दौड़ गयी ।

मायावती बोलीं पंचायत चुनाव ड्यूटी में कर्मियों की मौतें दुखद, सरकार एक परिजन को दे नौकरी

बसपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा है, “कोविड-19 के मामलों के बीच यदि राज्य सरकार पंचायत चुनाव (फिलहाल) टाल देती…तो उचित होता…फिर चुनाव ड्यूटी में लगे कई कर्मचारियों की मौत नहीं होती…जो अति दुखद है।” उन्होंने कहा, “सरकार मृतक कर्मचारियों के आश्रित परिवार को आर्थिक मदद के साथ-साथ एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी दे।”

प्रयागराज: नेशनल हाईवे के बगल लगी भीषण आग

प्रयागराज : फूलपुर के बगई खुर्द नेशनल हाईवे के बगल लल्लू एंड संस के बांस बल्ली के गोदाम में अचानक दोपहर 2:00 बजे के करीब आग लग गई आग इतनी भयानक थी कि उसको बुझा पाना मुश्किल हो रहा था मौके पर स्थानीय लोगों ने बुझाने का प्रयास किया लेकिन वह असफल रहे आनन-फानन में फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई फायर ब्रिगेड जब तक आती तब तक गोदाम में रखे सभी बल्ली और बांस जलकर राख हो गए थे|

रब ने बना दी जोड़ी से अनुष्का ने शाह रुख़ ख़ान के साथ बतौर लीड एक्ट्रेस अपनी फ़िल्मी पारी शुरू की थी,

अनुष्का शर्मा ने बॉलीवुड में एक लम्बी और कामयाब दूरी तय की है। 2008 की फ़िल्म रब ने बना दी जोड़ी से अनुष्का ने शाह रुख़ ख़ान के साथ बतौर लीड एक्ट्रेस अपनी फ़िल्मी पारी शुरू की थी, लेकिन क्या आपको पता है कि अनुष्का ने आमिर ख़ान की फ़िल्म 3 ईडियट्स के लिए भी ऑडिशन दिया था। अनुष्का का यह सालों पुराना वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो अनुष्का के फैन पेज ने शेयर किया है। अनुष्का वीडियो में मुन्नाभाई एमबीबीएस का एक…

आज ऋषि कपूर की डेथ अनिवर्सरी है , बेस्ट कलाकारों में से एक थे ऋषि जी

आज ऋषि कपूर की डेथ अनिवर्सरी है , बेस्ट कलाकारों में से एक थे ऋषि जी हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर की पुण्यतिथि 30 अप्रैल को होती है। वह बॉलीवुड के शानदार और वरिष्ठ कलाकारों में से एक थे। ऋषि कपूर बेहतरीन अभिनय के अलावा अपनी जिंदादिली के लिए भी जाने जाते थे। यही वजह थी कि ऋषि कपूर के चाहने वाले केवल भारत में ही नहीं बल्कि अन्य देशों में भी मौजूद थे। उनकी खास दोस्तों में से एक पाकिस्तान सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री जेबा बख्तियार भी…

रणधीर कपूर ने दी कोरोना संक्रमित होने के बाद हेल्थ अपडेट

देश में कोरोना वायरस ने हाहाकार मचा दिया है। पिछले कुछ समय में बॉलीवुड के कई सितारे कोविड का शिकार हुए हैं। गुरुवार को खबर आई की करीना कपूर के पिता और अभिनेता रणधीर कपूर कोरोना संक्रमित हो गए हैं। अब उन्होंने इसकी पुष्टि की है और बताया है कि उनके पांच स्टाफ मेंबर्स को भी कोरोना हो गया है। मुंबई के अस्पताल में भर्ती74 वर्षीय रणधीर कपूर कोविड वैक्सीन के दोनों डोज ले चुके थे इसके बावजूद वो वायरस के संक्रमण में आ गए। ईटाइम्स से बात करते हुए…

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की एक साल से नहीं हुई मुलाकात, एक्ट्रेस बोलीं – इस वक्त हम साथ में वक्त बिताने से ज्यादा उनकी हेल्थ के बारे में सोच रहे हैं

कोरोना महामारी के इस बुरे दौर ने लोगों को अपनों से दूर रहने पर मजबूर कर दिया है। लोग महीनों से अपने परिवार से नहीं मिलें हैं। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए एक घर में रहने के बावजूद लोग एक दूसरे के नज़दीक नहीं जा रहे हैं। आम लोगों के साथ-साथ सेलेब्स भी इस बात का पूरा ख्याल रख रहे हैं कि उनकी वजह से उनके परिवार को कोई परेशानी ना झेलनी पड़ जाए, इसलिए वो शूटिंग के दौरान अपने परिवार से नहीं मिल रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर…

IPL 25 मैन ऑफ द मैच अवार्ड पाने वाले पहले खिलाड़ी बने एबी डीविलियर्स

आईपीएल 2021 के 22वें मैच में एबी डीविलियर्स ने मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सिर्फ 42 गेंदों में नाबाद 75 रन बनाए. 37 वर्षीय आरसीबी के दिग्गज को इस तूफानी पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया. विराट कोहली के नेतृत्व वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने मंगलवार को इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स पर एक रन से रोमांचक जीत हासिल की थी. इस जीत के साथ आरसीबी पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई. दिल्ली पर आरसीबी की रोमांचक जीत के हीरो आरसीबी के मध्यक्रम के…

टूर्नामेंट के रद करने से इस खराब स्थिति में कोई फायदा नहीं होगा : कोलकाता नाइट राइडर्स

कोरोनावायरस के दूसरे वेव के बीच आईपीएल का 14वां सीजन भारत में खेला जा रहा है. हर दिन भारत में कोविड-19 केस बढ़ते जा रहे हैं और लोगों में डर बढ़ता जा रहा है. ऐसे में आईरपीएल खेल रहे क्रिकेटर्स बायो बबल में आईपीएल खेल रहे हैं. अब कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक बड़ा बयान दिया है.जहां बड़ी बड़ी हस्तियां टूर्नामेंट होना चाहिए या नहीं होना चाहिए, इस बारे में अपनी राय दे रही हैं वहीं कमिंस को लगता बै कि पूरे टूर्नामेंट के रद करने से इस खराब स्थिति…

रोहित शर्मा के जन्मदिन के मौके पर मुंबई इंडियंस टीम ने दी अपने कप्तान को कुछ इस अंदाज में बधाई, बोले – ‘जहां जाते हैं आग लगा देते हैं’

‘जहां जाते हैं आग लगा देते हैं’ इस मजेदार अंदाज में मुंबई इंडियंस ने रोहित को दी जन्मदिन की बधाई- मुंबई इंडियंस के कप्तान और भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर मुंबई इंडियंस की टीम ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने इस पोस्ट में लिखा है- जब भी और जहां भी वह चलता है – स्टेज पर आग लगाता है, नाम है रो-हिट शर्मा। जन्मदिन मुबारक कप्तान।रोहित को क्रिकेट की दुनिया में…

सिस्को के पूर्व सीईओ ने भारत में ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए , भारत को 10 लाख अमेरिकी डॉलर दान में देने की घोषणा की

अमेरिका के एक शीर्ष कारोबारी और सिस्को के पूर्व सीईओ ने भारत को एक लाख ऑक्सीजन यूनिट भेजने के लक्ष्य के लिए 10 लाख अमेरिकी डॉलर दान में देने की घोषणा की है।जॉन चैम्बर्स अमेरिका में भारत केंद्रित कारोबार सलाहकार समूह यूएस इंडिया स्ट्रैटजिक एंड पार्टनरशिप फोरम (यूएसआईएसपीएफ) के अध्यक्ष हैं।किसी उद्योगपति द्वारा भारत में कोविड-19 राहत प्रयासों के लिए निजी तौर पर की गयी अब तक की सबसे अधिक दान राशि की घोषणा है।चैम्बर्स ने ट्वीट किया, ”भारत को एक लाख ऑक्सीजन यूनिट भेजने के लक्ष्य में मैं व्यक्तिगत…

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन लगातार भारत के सहयोग में हाथ बढ़ा रहे हैं,100 दिनों में मजबूत हुए रिश्ते

30 अप्रैल भारत और अमेरिका के बीच संबंध राष्ट्रपति जो बाइडन प्रशासन के पहले 100 दिनों में मजबूत बने हैं।विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने बताया कि इस अवधि के दौरान दोनों देशों के बीच भागीदारी वैश्विक वृहद साझेदारी को दिखाती है। उन्होंने कहा कि इन 100 दिनों में भारत पर खास ध्यान दिया गया।प्राइस ने अपने नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा, ”पिछले 100 दिनों में भारत पर ध्यान केंद्रित किया गया। राष्ट्रपति बाइडन ने गत रात अपने संबोधन में भारत का जिक्र किया था और मुझे लगता है…