रायबरेली: दो पक्षों में समझौता कराने कीरायबरेली: दो पक्षों में सजा दी युवक को

डलमऊ: होशियार अगर आप किसी की मदद करने की सोच रहे हैं तो सतर्क हो जाइये क्योंकि डलमऊ पुलिस आप को दर्द दे सकती है। जी हां ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है। जहां पुलिस ने सिर्फ इसलिये कार्यवाही की है कि दो भाइयों के बीच हो रही लड़ाई को शांत करा रहा था जानकारी के अनुसार डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे वल्ली पोस्ट भीमगंज निवासी श्यामलाल पुत्र राम दुलारे व राजन पुत्र राम दुलारे के बीच मामूली विवाद को लेकर कहासुनी हो रही थी। कहासुनी होते-होते दोनों…

छत्तीसगढ़ : न्यायधानी बिलासपुर 14 तारीख से पूर्ण लॉक डाउन

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ में करोना कम होने का नाम नहीं ले रहा जिसके फलस्वरूप छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को यह फैसला करना पड़ा कि छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में लॉकडाउन लगाना है हालांकि यह फैसले को जिले के कलेक्टर के ऊपर छोड़ दिया गया था इसी दौरान छत्तीसगढ़ के कई जिला लॉक डाउन हो चुका है| अब बारी है बिलासपुर की जहां बढ़ते संक्रमण को देखते हुए 14 अप्रैल से 22 अप्रैल तक पूर्ण लॉक डाउन लगाया जा रहा है इसी बीच आज पूरे मार्केट में अफरा-तफरी का…

बरेली: रिश्वतखोर रामनगर पुलिस चौकी इंचार्ज को किया गया सस्पेंड

बरेली: तहसील आँवला के ग्राम मऊ चंद्रपुर के रहने वाले शिशुपाल ने रामनगर चौकी में अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कई बार चक्कर लगाए मगर पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी वही बरेली के एसएसपी रोहित सिंह के आदेश के बाद 9 अप्रैल को थाना आंवला में गांव के ही रहने वाले बंटी यादव और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया शिशुपाल ने आरोप लगाया था कि उसकी बेटी को बंटी और उसके साथी बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं ले गए हैं वही शिशुपाल…

छत्तीसगढ़: कोरोना एक्टिव मरीज 90 हजार के पार; रेमडेसिविर-ऑक्सीजन की कमी

छत्तीसगढ़ : देश के दूसरे राज्यों की तरह ही छत्तीसगढ़ में भी कोरोना की दूसरी लहर ज्यादा खतरनाक हो रही है। यहां लगातार 5 दिनों से 10 हजार से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। रविवार को 10 हजार 521 नए केस सामने आए और 82 लोगों की जान गई। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 90 हजार 277 हो गई है। कोरोना से अब तक 4 हजार 899 लोगों की जान जा चुकी है। संक्रमितों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए सरकार जल्द ही निजी अस्पतालों में भी इलाज के…

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी श्री मानवेन्द्र सिंह ने कोविड 19 एल 2 अस्पताल फतेहगढ़ का किया औचक निरीक्षण।

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी ने एल 2 अस्पताल में मैनपावर बढ़ाने, आॅक्सीजन सप्लाई वर्क, वार्डों में पर्दे लगवाने के निर्देश दिए। एल 2 अस्पताल के वार्डों में 100 बैड पूर्ण व्यवस्थाओं के साथ तैयार करने के निर्देश दिए। बढ़ते कोविड संक्रमण के दृष्टिगत बरोन अस्पताल में पूर्ण व्यवस्थाएं पूर्व से ही पूर्ण कराने के निर्देश सीएमओ को दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड संक्रमण को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्र की 50 एक्टिव आशाओं को चिन्हित कर उन्हें कोविड प्रशिक्षण प्राप्त कराकर तैयार किया जाए ताकि वह को​विड मरीजों को स्वयं एटेन्ड कर…

रायबरेली : समाजवादी पार्टी के सरेनी विधानसभा अध्यक्ष हरी किशन (फौजी) की हार्ट अटैक से मौत

डलमऊ: समाजवादी पार्टी के सरेनी विधानसभा अध्यक्ष डलमऊ क्षेत्र के जगतपुर बरदरा मजरे चन्दी का पुरवा निवासी पूर्व प्रधान हरी किशन फौजी की हृदय गति रुक जाने से मौत हो गई|मिली जानकारी के अनुसार एक दो दिन पूर्व बुखार एवं दर्द की शिकायत की थी| आज अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ जाने पर तो उन्हें लखनऊ स्थित कमान्ड हास्पिटल में भर्ती कराया गया जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई | मौत की खबर क्षेत्र में पहुंचते ही समाजवादी कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्र के अन्य लोगों में शोक की…

पीलीभीत: आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन स्थल का जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया औचक निरीक्षण।

पीलीभीत : आज दिनांक 12-04-2021 को जिलाधिकारी पीलीभीत श्री पुलकित खरे एवं पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री किरीट सिंह राठौर आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन दिनांक 13 व 15 अप्रैल के दृष्टिगत नामांकन स्थल बिलसंडा, बीसलपुर, बरखेड़ा, मरौरी ब्लाक व कलेक्ट्रेट की वैरिकैटिंग व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया गया। नामांकन के संबंध में संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। महोदय द्वारा बताया गया कि प्रवेश द्वार पर कोविड हेल्पडेस्क स्थापित की जाये तथा साथ ही साथ वहां पर एक व्यक्ति उपस्थित रहेगा जो आने वाले प्रत्याशियों को उनकी पंचायत…

फर्रुखाबाद कोविड-19 : जिलाधिकारी नेे मास्क लगाने और 2 गज दूरी रखने के दिए निर्देश

फर्रुखाबाद: कोरोना वायरस के केस बढ़ते देख जिलाधिकारी श्री मानवेंद्र सिंह ने निर्देश दिए कि हर व्यक्ति मास्क लगाए और कम से कम 2 गज दूरी बनाकर रखें माफ करना लगाने पर जुर्माना लगाया जाएगा किसी भी व्यक्ति को कोविड-19 से संबंध में संदेह हो तो वह तुरंत जांच कराएं|

62 लाख के गांजे के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

छत्तीसगढ़: कोरबा थाना प्रभारी पसान नवीन देवांगन, थाना प्रभारी कटघोरा अविनाश सिंह, चौकी प्रभारी जटगा अफसर खान के संयुक्त टीम द्वारा एमसीपी लगाकर 62लाख के गांजे के साथ दो तस्करों काे गिरफ्तार किया है. आरोपी ओडिशा से छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के विभिन्न जगहों में खपाने के फिराक में थे आरोपी अलग-अलग वाहन में थे आरोपी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और अनु विभागीय अधिकारी कटघोरा रामगोपाल करियारे के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में की गई बड़ी कार्रवाई। गांजा तस्करी मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की…

सड़क किनारे दिन काट करना होगा लाकडाउन खुलने का इंतजार

छत्तीसगढ़: कोरबा खरीदारों की राह देखते चार पैसे की आस में बैठे खश कारीगरों की जिंदगी निराशा की दौर से गुजर रही है। महाराष्ट्र के गोंदिया व नागपुर जिला से आए 13 परिवार के लोगों ने सड़क किनारे माह भर पहले से डेरा डाल रखा है। यह कारीगर हर साल शहर आते हैं लेकिन इस वर्ष भी कोरोना संक्रमण की मार ने कारीगरों का कारोबार को चौपट कर दिया है। सामान साथ लाने के कारण उन्हे वापस जाते भी नहीं बन रहा। अब दस दिनों तक सड़क किनारे किसी तरह…

पीलीभीत :पूरनपुर नवाब वाला खां-मंगल खां की रियासत को हासिल करने को लगातार हो रही सियासत

पीलीभीत : पूरनपुर शेरपुर कलां में नवाबों की रियासत में दखल देने को एक और मुकदमा सिविल जज पीलीभीत में दायर किया गया है, इस मुकदमें के वादी शहाबुद्दीन खां व उनकी बेटी जरीन खां है। केस में 11 लोगों को प्रतिवादी करार दिया गया हैं।सदियों पुरानी नवाबों की रियासत में आज भी बंटवारे के झगड़े है और अधिकतर सम्पत्ति विवादों के घेरे में है। खास बात यह है कि मालिकाना हक पाने के लिए जिस सम्पत्ति के लिए कानूनी लड़ाई लड़ी जा रही है वह आधी है और आधी…

तो इसलिए 15 फिल्मों में सलमान खान का नाम रखा गया था ‘प्रेम’,

, सलमान खान की पहली सुपरहिट फिल्म थी ‘मैंने प्यार किया’ जो साल 1989 में रिलीज हुई थी। सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने जबरदस्त सफलता हासिल की थी। इस फिल्म में सलमान खान ने प्रेम नाम के लड़के का किरदार निभाया था। उनके किरदार को फिल्म में काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म के सुपरहिट होने के बाद इस निर्देशक अभिनेता की जोड़ी ने ‘हम आपके हैं कौन’, ‘हम साथ साथ हैं’ और ‘प्रेम रतन धन पायो’ जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया। सबसे…

अनुष्का शर्मा ने साझा की बचपन की तस्वीर तो भाई ने किया मजेदार कमेंट, वायरल हो रही फोटो

बॉलीवुड की बबली गर्ल अनुष्का शर्मा फिल्मों से भले ही कुछ समय से दूर हों, लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी सक्रिय रहती हैं। अनुष्का की तस्वीरें पोस्ट होते ही वायरल हो जाती हैं। हाल ही में अनुष्का शर्मा ने अपने भाई करनेश शर्मा के साथ अपनी बचपन की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में अनुष्का अपने भाई के साथ टेबल पर अखबार पढ़ती नजर आ रही हैं।

कोरोना के बीच ऑनलाइन मनाया गया श्रेया घोषाल का बेबी शावर, खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं

मशहूर गायिका श्रेया घोषाल मां बनने वाली हैं। उन्होंने पिछले महीने ही अपने फैंस को खुशखबरी दी थी। श्रेया सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और आए दिन कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में श्रेया ने कुछ खूबसूरत तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है, जो कि वायरल हो गई हैं। दरअसल, श्रेया घोषाल का बेबी शावर रखा गया था और इसी की खास तस्वीरें उन्होंने शेयर कर दी हैं।

टोक्यो ओलंपिक में संक्रमितों को अलग होटल में रखने की तैयारी

टोक्यो ओलंपिक के लिए आने वाले खिलाड़ियों में अगर कोविड-19 के मामूली लक्षण पाए जाते हैं तो उन्हें होटल में क्वारंटीन में रखा जा सकता है। जापान की समाचार एजेंसी क्योदो ने रविवार को कहा कि आयोजक खेल गांव के समीप एक होटल में 300 कमरे बुक करने की योजना पर काम रहे हैं। एजेंसी ने इस योजना की जानकारी रखने वाले अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी। यह कमरे उन खिलाड़ियों या कोचिंग स्टाफ के लिए होंगे जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत नहीं है। इन योजनाओं से…

नहीं रहे दिग्गज हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह जूनियर, हॉकी के एक युग का अंत

पूर्व हॉकी खिलाड़ी और एशियन गेम्स में रजत पदक विजेता टीम के सदस्य बलबीर सिंह जूनियर का रविवार सुबह निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। संसारपुर (जालंधर) में 2 मई 1932 को जन्मे बलबीर सिंह जूनियर चंडीगढ़ के सेक्टर-34 में रहते थे। देर शाम सेक्टर-25 स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन से हॉकी के युग का अंत हो गया। बलबीर सिंह जूनियर की पत्नी सुखपाल कौर ने बताया कि वह दिल की बीमारी से पीड़ित थे और बीते काफी समय से बीमार चल रहे थे।…

सुप्रीम कोर्ट का 50 फीसदी स्टाफ हुआ कोरोना संक्रमित

देशभर में बढ़ रहे कोरोना के मामलों के साथ-साथ अब एक और बड़ी खबर सामने आई है. जानकारी मिली है कि सुप्रीम कोर्ट का 50 फीसदी स्टाफ कोरोना से संक्रमित हो गया है. ऐसे में अब सभी न्यायाधीश अपने घर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई करेंगे. वहीं पीठ भी निर्धारित समय से एक घंटा देरी से बैठेंगी. कोरोना के मामलों को देखते हुए कोर्ट रूम सहित पूरे कोर्ट परिसर को सैनेटाइज किया जा रहा है. हालांकि आधिकारिक तौर पर सुप्रीम कोर्ट प्रशासन ने कोरोना पॉजिटिव कर्मचरियों का कोई आंकड़ा…

असम में चार मतदान केन्द्रों पर 20 अप्रैल को फिर से होगी वोटिंग

चुनाव आयोग ने असम के चार मतदान केन्द्रों पर 20 अप्रैल को दोबारा मतदान कराने का शनिवार को आदेश दिया है। आयोग ने असम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेजे पत्र में कहा कि 20 अप्रैल को रताबाड़ी, सोनाई और हाफलोंग क्षेत्रों के चार मतदान केंद्रों पर दोबारा मत डाले जाएंगे। पत्र में कहा गया है, आयोग ने एक अप्रैल को इन मतदान केन्द्रों पर डाले गए मतों को अमान्य घोषित कर दिया है। असम विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में इन तीनों विधानसभा क्षेत्रों में एक अप्रैल को मतदान…

अमित शाह ने साधा निशाना- ममता के उकसावे के कारण ही लोगों ने केंद्रीय बलों पर किया हमला

ममता बनर्जी के अयोग्य गृहमंत्री के टिप्पणी के बाद रविवार को गृहमंत्री शाह ने कूचबिहार में हिंसा के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने लोगों को केंद्रीय बलों के घेराव के लिए उकसाया था। इस वजह से ही लोगों ने शीतलकुची में सुरक्षा बलों पर हमला किया, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि वे मौत में भी तुष्टिकरण की राजनीति करती हैं।  गृह मंत्री ने कहा, जिस प्रकार से इस घटना का राजनीतिकरण किया जा रहा है ये बहुत…

चीन में संस्कृत की तरफ अपना रुझान दिखा रहे हैं लोग

दुनिया में दूसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा मंदारिन (चीनी) के देश चीन में इन दिनों संस्कृत भाषा के प्रति विद्वानों में रुचि बढ़ रही है। आम भारतीय इस बात पर रोमांचित हो सकते हैं, लेकिन चीनी विद्वानों में संस्कृत के प्रति अनुराग लगभग दो हजार साल पुराना है। चौथी सदी में बौद्ध धर्म के सूत्र समझाने आए कुमारजीव ने यहां के विद्वानों में संस्कृत का ऐसा चाव पैदा किया कि आज भी वहां बड़ी तादाद में लोग संस्कृत पढ़ना और समझना चाहते हैं। संस्कृत के प्रसिद्ध विद्वान और…