प्रयागराज- पत्रकार के साथ गाली, गलौज कर की गई मार पीट , दी गई जान से मारने की धमकी, खीरी थाने में दर्ज की गई तहरीर

कोरांव/प्रयागराज- के थाना खीरी क्षेत्र में पौसला चौराहे पर गुरुवार को कुछ लोगों ने पत्रकार के सांथ गाली, गलौज करते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी. सूत्रों की मानें तो पत्रकार विनय कुमार गुप्ता पुत्र स्व0 बनवारी लाल एक शांति प्रिय ब्यक्ति है. वे पत्रकारिता के साथ-साथ गन्ने का जूस बेंच कर अपने परिवार का पालन- पोषण करता है. रोज की भाँति गुरुवार को भी पौसला चौराहे पर जूस बेंच रहा था. पत्रकार विनय कुमार गुप्ता का आरोप है कि अजीत तिवारी पुत्र विभव तिवारी निवासी ग्राम…

फर्रुखाबाद: विधुत लाइन के चपेट में आने से संविदा कर्मी लाइनमैन झुलसा हालत गंभीर

फर्रुखाबाद:शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मशीनी निवासी 30 वर्षीय संविदा लाइनमैन मुलायम सिंह अचानक विद्युत करंट की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया. उसे गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया. हालत गंभीर होने पर उसे सैफई रेफर कर दिया गया. मुलायम सिंह शहर के रेलवे स्टेशन के निकट ठंडी सड़क स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास ट्रांसफार्मर का जंपर बांध रहा था. तभी अचानक विद्युत करंट की चपेट में आ गया. जिससे वह पूरी तरह झुलस गया .घटना के बाद शहर कोतवाली पुलिस ने उसे…

रायबरेली:कहीं प्रेम प्रसंग के चलते तो नहीं हुई मासूम की हत्या

डलमऊ/ रायबरेली:1 सप्ताह पूर्व प्रेम प्रसंग के चलते मासूम की हत्या का मामला अभी लोगों के जहन से नहीं निकला था, कि एक और मासूम की हत्या ने लोगों को झकझोर कर रख दिया .गांव में एक ही चर्चा बन गई .आखिर मासूम की किसी से दुश्मनी क्यो हो सकती है? डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के भगवंत नगर मजरे कंधरपुर में बीते गुरुवार शाम को एक 7 वर्षीय मासूम का घर के पीछे संदिग्ध अवस्था में शव पाया गया. मासूम के गले में चोट के निशान थे. जिससे जाहिर हो रहा…

इटावा: बसरेहर पुलिस द्वारा अपनी पत्नी की हत्या करने वाले हत्यारोपी पति को मात्र 48 घण्टें में किया गिरफ्तार

इटावा: दिनांक 09.04.2021 को थाना बसरेहर पुलिस को वादी मृतका के भाई छोटेलाल पुत्र श्री विद्याराम निवासी अहलादपुर थाना बसरेहर इटावा द्वारा सूचना दी गयी कि दिनाकं 07.04.2021 को उसकी बहन की हत्या उसके पति द्वारा गमछे से गला दबा कर दी गयी है । वादी की तहरीरी सूचना के आधार पर तत्काल थाना बसरेहर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए मु0अ0स0 53/21 धारा 302 भादवि अभियोग पंजीकृत किया गया। उक्त प्रकरण पर तत्काल संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा क्षेत्राधिकारी सैफई के नेतृत्व में थाना बसरेहर से अभिय़ुक्त…

रायबरेली:संदिग्ध परिस्थितियों में 7 वर्षीय बालक का शव मिलने से मचा हड़कंप

डलमऊ/रायबरेली – डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के कंधरपुर ग्राम सभा के भगवंत नगर में एक 7 वर्षीय बालक की हत्या करके उसका शव घर के पीछे फेंक दिया गया परिजन जब खेतों से वापस लौटे तो घर पर बच्चा दिखाई नहीं दिया तो परिवारी जन अपने बच्चे को खोजना सुरु कर दिया काफी देर बाद पता चला कि घर के पीछे मृत हालत में बालक पड़ा मिला बालक का शव मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया घटनास्थल पर उपस्थित लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई ।डलमऊ कोतवाली क्षेत्र…

पीलीभीत: नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार युवक।

पीलीभीत:थाना पूरनपुर आज दिनांक 09/04/21 को उप निरीक्षक श्री गौरव बिश्नोई हमराही मुख्य आरक्षी रविकांत कुमार मुख्य आरक्षी सुधीर सिंह के द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 107/21 धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम के वांछित अभियुक्त सलार बक्स पुत्र अजमतउल्लाह निवासी ग्राम ज्ञानपुर महोलिया थाना पुरनपुर पीलीभीत को एक चाकू नाजायज के साथ गिरफ्तार किया गया जिस के संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 231/21 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है। रिपोर्ट रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत

पीलीभीत :अमरिया परेवा वैश्य गेहूं की फसल में लगी भीषण आग,हजारों एकड़ गेहूं जलकर हुआ राख।

पीलीभीत: अमरिया क्षेत्र के ग्राम परेवा वैश्य में आज गेहूं की खाड़ी फसल में अचानक आग लग गयी जिसमें गाँव के एक बड़े क्षेत्रफल में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी।आग इतनी भयंकर लगी की गाँव के लोगों द्वारा कोशिश करने के बाबजूद आग पर काबू नही पाया जा सका।आग परेवा वैश्य गाँव से लगी जो परेवा वैश्य से भंगाडांडी और सिरसी लदपुरा बरा विक्रम सभी गाँव के बीच की सारी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। मौके पर फायर बिग्रेड की गाड़ी नही पहुंची आग लगने…

फर्रुखाबाद :नगर मजिस्ट्रेट ने कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण कर लोगों को किया जागरूक

देश में बढ़ रहे करोना के मरीज हर जगह चिंता का विषय बने हुए हैं. जिले में करोना के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं. जिसके चलते नगर मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य, अधिशासी अभियंता नगर पालिका व सीओ सिटी के साथ मिलकर शहर के मोहल्ला सधवाडा में कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण किया .निरीक्षण में कंटेनमेंट जोन में लगाई गयी बल्ली सही ढंग से नहीं लगी थी क्योंकि मोहल्ला सथवाड़ा में बीते दिनों करोना संक्रमित मरीज के निकलने से कंटेनमेंट जोन में वेरी केटिंग कराई गई थी. जिसका निरीक्षण करने नगर मजिस्ट्रेट…

जौनपुर:ट्रक की चपेट में आने से छात्रा घायल

शाहगंज (जौनपुर): तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाईक पर सवार छात्रा गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गई। जिसे स्थानीय लोगों द्वारा उपचार हेतु पुरूष चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस, ट्रक को कब्जे में लेकर कोतवाली लाई।प्राप्त जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की सायं नगर के जेसीज चौक पर मालगोदाम की तरफ़ घूम रही ट्रक की चपेट आने से बाईक पर बैठी 24 वर्षीय करिश्मा पुत्री राम सिंगार निवासी प्रतापपुर (बेलवाई) गंभीर रूप घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को हिरासत में…

जौनपुर:विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता ने चलाया चेकिंग अभियान किए लाखों की वसूली

शाहगंज(जौनपुर) :विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता रामनरेश के निर्देशन में टीम ने शाहगंज में सघन चेकिंग अभियान चलाकर उपभोक्ताओं से 4 लाख 50 हजार रुपए की वसूली की है पैसा ना जमा करने पर 15 बड़े बकायेदारों की कनेक्शन को काट भी दिए वहीं पर 12 लोगों ने एकमुश्त समाधान योजना के तहत पंजीयन कराकर छूट का लाभ भी उठाया टीम में अवर अभियंता भानु प्रताप सिंह, शिव प्रताप सिंह, लाइनमैन बाबूराम वाह स्टाफ के लोग मौजूद रहे।वहीं पर खेतासराय की टीम ने खेतासराय व खुटहन क्षेत्र के पिलकिच्छा में…

Sunny Leone ने मुंबई में खरीदा 5BHK का लक्जरी अपार्टमेंट, कीमत जानकार उड़ जाएंगे होश

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकाराओं में से एक हैं। महज उनकी एक झलक पाने के लिए उनका हर फैन बेताब रहता है। बिग बॉस के बाद चर्चा में आईं सनी आज बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। साथ ही उन्होंने कई फिल्मों में आइटम नंबर भी किए हैंं। सनी एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वहीं फैंस हमेशा ही अपनी फेवरेट स्टार्स के बारे में करीब से जानना चाहते हैं। फिर चाहे स्टार्स के घर का इंटीरियर हो…

इन खिलाड़ियों ने किया है आईपीएल खेलने वाली टीमों के लिए सबसे तेज अर्धशतक जड़ने का कारनामा

आईपीएल (IPL) के 13 संस्करण पूरे हो चुके हैं और 14 वां 9 अप्रैल से शुरू होने वाला है। सीजन का पहला मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। आपको बता दें कि मुंबई और बैंगलोर की टीमें 27 बार आपस में भीड़ चुकी हैं, जिनमें 10 बार बैंगलोर की तरफ तो जीत का ऊंट 17 बार मुंबई की तरफ झुका। आईपीएल के 13 संस्करणों खिलाड़ियों ने अभी तक मैच जिताऊ प्रदर्शन किया है। आपको बता दें कि आईपीएल में 2008 से लेकर 2020 तक कुल…

राहुल गांधी ने कहा- कोरोना महामारी से बचने के लिए हर भारतीय को वैक्सीन की जरूरत

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश के सभी नागरिकों के लिए कोरोना के टीके की पैरवी करते हुए बुधवार को कहा कि इस टीके की जरूरत को लेकर बहस करना हास्यास्पद है। हर भारतीय सुरक्षित जीवन का मौका पाने का हकदार है। इसलिए हर भारतीय को वैक्सीन मुहैया कराई जाए। उन्होंने कोविड वैक्सीन हैशटैग से ट्वीट किया कि जरूरत और मर्जी को लेकर बहस करना हास्यास्पद है। हर भारतीय सुरक्षित जीवन का मौका पाने का हकदार है। कांग्रेस नेता ने अपने ट्वीट के साथ इंदौर का एक वीडियो…

Coronavirus का अमित साध पर पड़ा ऐसा असर, ‘ब्रीद’ एक्टर ने सोशल मीडिया छोड़ते हुए कही ये बात

एक बार फिर से कोरोना वायरस का संकट पूरे देश में दिखने लगा है। इस खतरनाक वायरस की दूसरी लहर ने फिर से लोगों और कई बड़ी हस्तियों को अपनी चपेट में ले लिया है। इन सबके बीच बॉलीवुड अभिनेता अमित साध ने इस महामारी के मुश्किल समय में ऐसा फैसला लिया है जिसकी काफी चर्चा हो रही है। उन्होंने कोरोना महामारी के चलते सोशल मीडिया छोड़ने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी अमित साध ने खुद दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट…

महेंद्र सिंह धोनी हैं आईपीएल के ‘बाहुबली’, मैच जीतने में मुंबई इंडियंस से बेहतर चेन्नई सुपर किंग्स

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की अगुआई वाली चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की टीम इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की मजबूत टीमों से एक है. चेन्नई की टीम साल 2010, 2011 और 2018 में आईपीएल खिताब जीत चुकी है. पिछले साल सातवें नंबर पर रहने वाली चेन्नई की टीम इस बार दमदार वापसी करने की कोशिश करेगी. संयुक्त अरब अमीरात में खेले गये 2020 के टूर्नामेंट में सीएसके प्लेऑफ में जगह बनाने में असफल रही थी. यह टूर्नामेंट के इतिहास में पहला अवसर था जबकि धोनी की टीम प्लेऑफ…

आईपीएल से पहले हॉस्पिटल में एडमिट हुआ ये खिलाड़ी, 3-4 महीने तक मैदान से रहना होगा दूर

एक तरफ आईपीएल (IPL2021) की तैयारियां जोरो-शोरों से चल रही है, तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयर अय्यर हॉस्पिटल में एडमिट हो गए हैं। दरअसल, भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में चोटिल हुए टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की 8 अप्रैल को सर्जरी होने वाली है। इसके चलते वो इस बार आईपीएल का भी हिस्सा नहीं है। सर्जरी के लिए जाने से पहले उन्होंने अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिसमें वह हॉस्पिटल की गाउन पहने नजर आ रहे…

भारत में कोरोना संक्रमण से न्यूजीलैंड भी हिला, लगाई भारतीयों पर रोक

हर गुजरते दिन के साथ भारत (India) में कोरोना संक्रमण (Corona Epidemic) के बढ़ते मामलों ने दूसरें देशों को भी परेशानी में डाल दिया है. आलम यह है कि बुधवार को अब के सबसे ज्यादा 1.26 लाख से अधिक कोरोना संक्रमण के मामले आए हैं. ऐसे में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए न्यूजीलैंड (Newzealand) ने भारत से आ रहे लोगों की प्रवेश पर अस्थायी रोक (Ban) लगा दी है. इसमें उसके अपने नागरिक भी शामिल हैं. न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अडर्न (Jacinda Ardern) ने 11 से 28 अप्रैल तक भारत से आने वाले सभी यात्रियों की एंट्री पर अस्थायी…

Akshay Kumar के बाद नुसरत भरूचा की कोविड 19 रिपोर्ट भी आई, जानें एक्ट्रेस पॉजिटिव हैं या नेगेटिव

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों कोरोना की मार झेल रहे हैं। कुछ दिन पहले ही अक्षय कोविड-19 की चपेट में आए हैं जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवा दिया गया है। अक्षय अपनी अपकमिंग फिल्म ‘राम सेतु’ की शूटिंग के दौरान कोरोना का शिकार हुए थे। एक्टर के कोरोना संक्रमित होने के बाद उनकी को-एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज़ और नुसरत भरूचा ने भी ख़ुद को आइसोलेट कर लिया था। अब नुसरत की कोविड 19 रिपोर्ट भी सामने आ गई है। स्पॉटब्वॉय की खबर के मुताबिक नुसरत का टेस्ट नेगेटिव…

कोविड की एस्ट्राजेनेका वैक्सीन पर स्पेन ने लिया बड़ा फैसला, अब केवल इन लोगों को दिया जाएगा ये टीका

स्पेन ने कोरोना वायरस से लड़ाई में एस्ट्राजेनेका टीके (Astrazeneca Vaccine) का इस्तेमाल केवल बुजुर्ग लोगों तक सीमित करने का फैसला किया है। यह फैसला तब लिया गया है जब यूरोपीय मेडिसिन एजेंसी ने कहा कि उसने टीके और खून के थक्के जमने के बीच ”संभावित संबंध” का पता लगाया है। इसके बाद कई यूरोपीय देशों ने इस टीके का इस्तेमाल सीमित कर दिया। स्पेन की स्वास्थ्य मंत्री कैरोलिना डारियास ने क्षेत्रीय स्वास्थ्य प्रमुखों से मुलाकात के बाद बुधवार को घोषणा की कि अधिकारी टीके का इस्तेमाल 60 साल से…

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया ‘संकट मोचन’, कही यह बात

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बुधवार को जोर देकर कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण कार्यक्रम चला रहा है। यह देश के विज्ञानियों के कठिन परिश्रम का नतीजा है और इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकट मोचन की भूमिका निभाई है। नकवी ने कहा, ‘यह सही है कि एहतियात जरूरी है लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। हमें 100 फीसद एहतियात बरतने की जरूरत है और इसके लिए सरकार की ओर से जारी सभी दिशानिर्देशों का पूरी तरह पालन करना आवश्यक है।’ सीआरपीएफ जवानों…