रायबरेली: चुनाव चिन्ह लेने आए उम्मीदवारों का पर्चा हुआ निरस्त

डलमऊ/ रायबरेली: विकासखंड डलमऊ में पंचायत चुनाव में कुछ खास बात देखने मिली. ग्राम पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों को उस समय निराशा लगी, जब चुनाव चिन्ह लेने आए दावेदारों का पर्चा निरस्त बताकर चुनाव चिन्ह देने से मना कर दिया. विकासखंड डलमऊ में बुधवार को पंचायत चुनाव के उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जा रहा था. जिसमें दो पक्षों के पर्चे निरस्त होने की जानकारी दी गई . बुधवार को ग्राम पंचायत जहाना मऊ से चुनाव चिन्ह लेने आई रामादेवी, राजेश्वरी , राम बहादुर को…

हरदोई: बुधवार को नाम वापसी व चुनाव निशान मिलने के दिन उमड़ा जनसैलाब

हरदोई: त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन तीन और 4 अप्रैल को संपन्न हुए थे . नामांकन के दिन ब्लॉक परिसर के बाहर चारों तरफ लगभग 1 से 2 किलोमीटर तक जनसैलाब तथा गाड़ियों का काफिला दिखाई दिया .उसी तरह 7 अप्रैल को नाम वापसी और चुनाव निशान मिलने की तारीख होने की वजह से ब्लॉक परिसर के चारों तरफ गाड़ियों का हुजूम और जनसैलाब का इकट्ठा हुआ. ब्लॉक परिसर में कर्मचारियों के साथ काम में व्यवधान डालने की बात सामने आई तो जिम्मेदार अधिकारियों ने लाउडस्पीकर से अलाउंस किया…

फर्रुखाबाद: मोबाइल की दुकान में लगी आग

फर्रुखाबाद: मोबाइल की दुकान में आग लग गई. जिसमे लैपटॉप व मोबाइल जलकर खाक हो गए. पीड़ित युवक संजीव ने बताया कि मेरा बड़ा नुकसान हुआ है. जिसकी भरपाई करना मेरे लिए मुश्किल काम होगा. वैसे भी रोजगार की बहुत ज्यादा कमी है. युवा भटक रहा है .पीड़िता ने सरकार से गुहार लगाने की बात कही .आग की लपटों में पड़ोस की दुकान भी जल गई. सुषमा सिंह शाक्य रिपोर्टर फर्रुखाबाद

रायबरेली: विकासखंड दीन शाह गौरा में ब्लाक प्रमुख पद की दावेदार सविता मौर्या

डलमऊ/रायबरेली: विकासखंड दीन शाह गौरा में ब्लाक प्रमुख पद की दावेदार सविता मौर्या के क्षेत्र पंचायत सदस्य पद से नामांकन करने के बाद विकासखंड में चुनावी गणित गरमा गई थी सविता मौर्या ने क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए अलावलपुर द्वतीय से नामांकन किया था। आज बुधवार को नाम वापसी का दिन था । सुबह से ही ब्लॉक परिसर में गहमागहमी का माहौल देखा गया अलावलपुर से क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन करने वाले हरकिशन एवं रमेश ने अपना नामांकन वापस कर लिया। जिसके बाद अब क्षेत्र पंचायत…

प्रयागराज: आगामी पंचायत चुनाव 2021 के दृष्टिगत बरिष्ठ पुलिस पुलिस अधिकारीयों की बैठक संम्पन,

प्रयागराज: आगामी पंचायत चुनाव 2021 के दृष्टिगत पुलिस लाइन प्रयागराज मे जनपद के बार्डर जिला चित्र कूट व म0प्र0 के पुलिस अधिकारीयों अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन प्रयागराज पुलिस महानिरीक्षक रीवाँ जोन मध्यप्रदेश पुलिस महानिरीक्षक चित्रकूट धाम बाँदा पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र प्रयागराज dig/ssp प्रयागराज तथा बरिष्ठ अधिकारी गण द्वारा मीटिंग की गई l द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

पीलीभीत: पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री किरीट सिंह राठौर द्वारा थाना माधोटांडा का किया गया आकस्मिक निरीक्षण।

पीलीभीत: आज दिनांक- 07-04-2021 को पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री किरीट सिंह राठौर द्वारा थाना माधोटांडा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उक्त निरीक्षण में थाने के मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, थाना कार्यालय एवं शौचालय के अतिरिक्त थाने के विभिन्न अभिलेखों का भी निरीक्षण गहनता से किया गया।  को थाने के समस्त अभिलेखों एवं प्रपत्रों को अद्यावधिक कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया एवं आईजीआरएस सन्दर्भों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने के सम्बन्ध में दिशा-निर्देश भी दिये गये। महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर रजिस्टरों के सही से रखरखाव संबंधी आवश्यक निर्देश…

Varun और Natasha शादी के बाद इसलिए हैं चर्चाओं में

हाल ही में अरुणाचल प्रदेश स्थित तिराप जिले में भीषण आग लगने से भारी नुकसान हुआ था और कुछ जानें भी चली गई थीं। यहां आग की चपेट में आने से पांच साल की एक बच्ची समेत दो व्यक्तियों की जलकर मौत हो गई थी। वहीं 143 झुग्गियां जलकर खाक हो गई थीं। ऐसे में वरुण धवन और नताशा दलाल ने गांव के लोगों को आर्थिक मदद देने का फैसला किया है और दोनों ने गांव के लोगों के हित के लिए एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता की है।…

आखिरकार…900 किमी का सफर तय करके बाँदा जिला कारागार पहुंचा बाहुबली मुख्तार

पंजाब की रोपड़ जेल से मुख्तार अंसारी के लेने गई यूपी पुलिस की टीम आखिरकार 900 किमी का सफर तय करके बुधवार तड़के 4.30 बजे बांदा जेल पहुंच गई। यहां मुख्तार को 15 नंबर की बैरक में रखा जाएगा। सीओ सदर सत्यप्रकाश ने बताया कि हमे अंसारी को बांदा जेल लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। हम बसपा विधायक को एंबुलेंस में लेकर आज तड़के आए हैं।   मुख्तार अंसारी को लेकर बांदा जेल में चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात है। जेल की हर दीवार पर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है।…

जौनपुर: दो लोग और मिले कोरोना पॉजिटिव

शाहगंज (जौनपुर): स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर मंगलवार को एंटीजन रैपिड किट से 114 की जांच में दो प्वाजिटिव पाए गए । प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य मे एंटीजन रैपिड किट से से हुई जांच में नोनहट्टा मोहल्ला निवासी सुहेल पुत्र समसुज्हा खान व बडागाव युनियन बैंक कर्मी ममता नर्सिंग होम के गल्ली मे किराए पर मकान लेकर रह रहे दुश्यन्त पुत्र कन्हैयालाल का मंगलवार को हुए एंटीजन रैपिड किट की जांच में प्वाजिटिव पाए गये । उक्त जानकारी चिकित्सालय के अधिक्षक मोहम्मद रफीक फारूकी ने दिया

पीलीभीत: जनपद के समस्त पात्र गृहस्थी एवं अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को उचित दर विक्रेताओं द्वारा दिनांक 05 /04/2021 से दिनांक 18 /04/ 2021 तक किया जाएगा आवश्यक वस्तुओं का वितरण।

पीलीभीत : जनपद के समस्त पात्र गृहस्थी एवं अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को उचित दर विक्रेताओं द्वारा दिनांक 05 /04/2021 से दिनांक 18 /04/ 2021 तक किया जाएगा आवश्यक वस्तुओं का वितरण। पीलीभीत जनपद के समस्त पात्र गृहस्थी एवं अन्त्योदय राशनकार्डधारकों को सूचित किया जाता है कि समस्त उचित दर विक्रेताओं द्वारा दिनांक 05.04.2021 से दिनांक 18.04.2021 तक आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया जायेगा। समस्त राशनकार्डधारक उक्त अवधि में सम्बन्धित उचित दर विक्रेता से अपने राशनकार्ड के सापेक्ष आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से आवश्यक वस्तुयें प्राप्त कर सकते हैं। दिनांक…

पीलीभीत: देश में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों को लेकर दिनांक 10/04/ 2021 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को किया गया निरस्त।

पीलीभीत: देश में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों को लेकर दिनांक 10=04= 2021 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को किया गया निरस्त। पीलीभीत उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के आदेश के अनुपालन में मा0 अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश महोदय पीलीभीत के निर्देशानुसार दिनांक 10.04.2021 को प्रातः 10ः00 बजे से सांय 4ः00 बजे तक दीवानी न्यायालय प्रांगण पीलीभीत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना था। उपरोक्त के सम्बन्ध में अवगत कराना है कि उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के आदेश के अनुपालन में…

पीलीभीत: देश में धारा 144 लागू होने पर वा कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप को लेकर थाना माधोटांडा की पुलिस चौकी शहागढ़ द्वारा चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान।

पीलीभीत: देश में धारा 144 लागू होने पर वा कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को लेकर थाना माधोटांडा की पुलिस चौकी शहागढ़ द्वारा चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान। पीलीभीत थाना माधोटांडा की पुलिस चौकी शाहगढ़ द्वारा चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान देश में पंचायत चुनाव को लेकर धारा 144 लागू होने वा कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को लेकर काटे गए वाहनों के चालान शाहगढ़ चौकी इंचार्ज संजय कुमार यादव ने बताया कि जो भी वाहन स्वामी धारा 144 का उल्लंघन वा देश में बढ़ते कोरोना वायरस का उल्लंघन करता…

इटावा: नवयुवक हुआ लापता

इटावा/भरथना- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिरौधी से पांच अप्रैल दिन सोमवार की शाम से एक नवयुवक अचानक लापता हो गया है। जानकारी के अनुसार ग्राम बिरौधी निबासी होम सिंह बहेलिया का 16 बर्षीय पुत्र अमित कुमार बीती 5 अप्रैल की शाम उस समय से गायव हो गया है, जब वह घर से अपनी साइकिल लेकर पशुओं के लिए हरा चारा बरसीम लेने खेत पर गया था। देर शाम तक हरा चारा बरसीम लेकर नही लौटने पर परिजनों ने अमित की तलास शुरू कर दी। जिस पर परिजनों को बरसीम के…

रिपोर्ट का दावा- कोरोना को रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग से ज्यादा कारगर है मास्क और वेंटिलेशन

किसी कमरे में कोविड-19 के हवा से होने वाले प्रसार को रोकने के लिए शारीरिक दूरी से अधिक महत्वपूर्ण मास्क और बेहतर वेंटिलेशन व्यवस्था है। एक नये अध्ययन में यह दावा किया गया है। फिजिक्स ऑफ फ्लुइड्स पत्रिका में प्रकाशित अनुसंधान में, अनुसंधानकर्ताओं ने विद्यार्थियों और एक शिक्षक के साथ एक कक्षा का कंप्यूटर मॉडल तैयार किया है। इसके बाद अनुसंधानकर्ताओं ने हवा के प्रवाह और बीमारी के प्रसार के संबंध में नमूना तैयार किया और हवा से संक्रमण फैलने के खतरे को मापा। कक्षा का मॉडल 709 वर्ग फुट…

अभिषेक बच्चन की ‘द बिग बुल’ समेत इस हफ़्ते आएंगी ये फ़िल्में और वेब सीरीज़

कोरोना वायरस पैनडेमिक के बीच ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की लोकप्रियता में जमकर इजाफ़ा हुआ और दर्शक बड़ी संख्या में अपनी पसंद की फ़िल्में और वेब सीरीज़ देखने के लिए इन प्लेटफॉर्म्स की ओर आकर्षित हुए। कई ऐसी बड़ी फ़िल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज़ हुईं, जो सिनेमाघरों में नहीं उतर सकीं। यह सिलसिला 2021 में भी जारी है और आने वाले दिनों में कई अहम बॉलीवुड फ़िल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर नज़र आएंगी।  इसी क्रम में 8 अप्रैल को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर अभिषेक बच्चन की द बिग बुल रिलीज़ हो रही है, जिसे…

महाराष्ट्र के गृह मंत्री देशमुख के इस्‍तीफे से मचा सियासी बवाल, भाजपा और RPI ने उद्धव की चुप्‍पी पर उठाए सवाल

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने इस्तीफा दे दिया है। मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की याचिका पर बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले के बाद देशमुख के इस्‍तीफे से सूबे में सियासी घमासान मचा हुआ है। भाजपा ने इस घटनाक्रम पर मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे की चुप्‍पी पर सवाल उठाते हुए उनसे इस्‍तीफा मांगा है। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को कहा कि भ्रष्टाचार के आरोपों पर सीबीआई जांच का आदेश दिए जाने के बाद उद्धव ठाकरे ने शासन करने का नैतिक अधिकार खो दिया है। केंद्रीय…

Indian Idol 12 का हिस्सा बनने पर सोना महापात्रा ने किया रेखा पर कटाक्ष, अनु मलिक को बताया दरिंदा

बॉलीवुड की मशहूर गायिका सोना महापात्रा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाली हस्तियों में से एक हैं। वह अपने गानों के अलावा सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर बेबाकी से बोलने के लिए जानी जाती हैं। सोना महापात्रा अक्सर सोशल मीडिया पर खुलकर अपने बयान भी देती रहती हैं। अब उन्होंने हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री रेखा को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। रेखा हाल ही में छोटे पर्दे के मशहूर और चर्चित सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 का हिस्सा बनने की वजह से चर्चा में थीं। उन्होंने शो…

भाजपा चुनाव जीतने वाली नहीं दिल जीतने वाली पार्टी है- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

भाजपा जीतती है तो उसे चुनाव जीतने वाली मशीन कहा जाता है, लेकिन जब दूसरे हमें हराते हैं तो उनकी पार्टी और नेताओं की वाहवाही होती है। भाजपा को चुनाव जीतने वाली मशीन बताने वाले लोग भारत के परिपक्व लोकतंत्र को समझ नहीं पा रहे हैं। भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं है, बल्कि दिल जीतने वाली पार्टी है। हम सत्ता में रहे या न रहें, पांच साल तक मेहनत करते हैं। यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भाजपा के 41वें स्थापना दिवस पर देशभर के कार्यकर्ताओं…

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से मिले जॉन केरी, पर्यावरण के मुद्दों पर चर्चा

जलवायु के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के विशेष दूत जॉन केरी ने मंगलवार को नई दिल्ली में पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से मुलाकात की। इसके लिए जॉन केरी (John Kerry) सोमवार को भारत आए हैं।  यहां वे भारत सरकार, प्राइवेट सेक्टर व एनजीओ  के प्रतिनिधियों से मुलाकात करने के उद्देश्य से आए हैं। इसके लिए उन्होंने ट्वीट भी किया था और लिखा था, ‘जलवायु संकट से निपटने के लिए अमीरात, भारत और बांग्लादेश में दोस्तों के साथ सार्थक चर्चा को लेकर उत्साहित हूं।’ केरी भारत के अलावा अबू…

इंडोनेशिया में भूस्खलन, मलबे में अब भी 21 लोगों के दबे होने की आशंका

पूर्वी इंडोनेशिया के सुदूर क्षेत्र में हुए भूस्खलन के बाद मलबे में दबे करीब 21 लोगों की तलाश के लिए बचावकर्मियों ने मंगलवार को भी प्रयास जारी रखा. दक्षिणपूर्वी एशियाई राष्ट्र और पड़ोस के पूर्वी तिमोर (East Timor) में खराब मौसम की वजह से लेंबाता द्वीपसमूह में रविवार को हुए भूस्खलन में कई गांव प्रभावित हुए. इंडोनेशिया की राष्ट्रीय आपदा शमन एजेंसी के मुताबिक कम से कम 67 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. सैकड़ों पुलिस, सैनिकों और निवासियों ने हाथों, फावड़ों और कुदालों की मदद से दबे…