जालौन: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बीएमटी कन्या इंटर कॉलेज आटा में महिलाओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम किया गया

8:03 2021 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में बीएमटी कन्या इंटर कॉलेज आटा में महिलाओं को जागरूक करने के लिए व सुरक्षित रखने के लिए कार्यक्रम किया गया. जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य और टीचर ने बच्चों को सुरक्षा के संबंध में अवगत कराया .प्रभारी निरीक्षक शिव गोपाल सिंह द्वारा पुलिस कैसे महिलाओं बच्चियों की कैसे सुरक्षा करेगी, इस संबंध में एंटी रोमियो टीम और मेरे द्वारा हेल्पलाइन नंबर 112 1090 1076 181 बाद नंबरों के संबंध में सभी बच्चियों को अवगत कराया गया . और जो भी समस्याएं सुरक्षा…

बाराबंकी: पौधरोपित कर मनाया गया जनकल्याण किसान एसोसिएशन के प्रथम स्थापना दिवस

बाराबंकी। स्वस्थ जीवन के लिए हमें स्वच्छ वायु की आवश्यकता है। पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिक से अधिक पौधे रोपित करना अति अत्यावश्यक है ।उक्त विचार जनकल्याण किसान एसोसिएशन की मार्गदर्शक श्रीमती संतोष श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रथम स्थापना दिवस अवसर आयोजित पौधरोपण व पर्यावरण संरक्षण संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह में आम का पौध रोपित कर विकासखण्ड देवा के ग्राम करौंदा में व्यक्त किए।गीतों के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय लोक गायक संतोष राय आकाशवाणी दूरदर्शन टी सीरीज ने पेड़ खुट कटल जाता बारि सब बगईचा की जीव जंतु करे…

जालौन : महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिये संचालित मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न

प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिये संचालित मिशन शक्ति कार्यक्रम का दिनांक 27.02.2021 से 08.03.2021 तक विशेष अभियान के अन्तर्गत आज श्री गाँधी इण्टर कालेज स्टेशन रोड उरई में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य कार्यक्रम किया गया। जिसका मा0 राज्य मंत्री उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उ0प्र0 सरकार/प्रभारी मंत्री श्रीमती नीलिमा कटियार जी फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उन्होने इसके उपरान्त शासन द्वारा संचालित योजनाओं से संबंधित विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टालों का अवलोकन किया तथा उनके द्वारा उत्पादित किये गये…

जालौन: अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस व महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम नगर पालिका कालपी द्वारा आर्य कन्या पाठशाला के हाल मे संपंन

कालपी (जालौन)। बच्चों के प्रति बढ़ते अपराध का मुख्य कारण बच्चों में जागरूकता की कमी होती हैं. माता–पिता अपना कर्तव्य केवल अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा, खाना-पीना, कपड़े पहनना, बड़ों का सम्मान करना और अच्छे संस्कार देने तक सीमित मानते हैं. लेकिन वर्तमान समय में बच्चों को यौन शिक्षा देने के साथ ही उन्हें गुड़ टच व वेड टच के बारे में बताना भी एक जरुरी विषय है. माता-पिता खास कर अध्यापक-अध्यापिकायें छात्र-छात्राओं व बच्चों को गुड़ टच व वेड टच के बारे में बताना कम जरूरी समझते हैं और…

उमरिया: मिलावट के खिलाफ अभियान

उमरिया( कंचन साहू दस्तक 24 ): मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा प्रदेश भर में चलाये गए मिलावट के खिलाफ अभियान के तहत उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने खाद्य पदार्थो में मिलावट सहित अन्य अनियमितता की जांच के लिए छापामार कार्रवाई की।इस दौरान खाद्य अधिकारी नीरज विष्वकर्मा ने नौरोजाबाद के प्रतिष्ठानों में निरीक्षण किया जहाँ राजा किराना स्टोर में कार्रवाई करते हुए अवमानक खाद्य पदार्थो की आशंका होने पर सामग्रियों का नमूना लिया जिसे अग्रिम…

उमरिया: कराते एशोसिएशन में प्रशिक्षको का चयन किया गया

उमरिया( कंचन साहू दस्तक 24:): जिला कराते एशोसिएशन के सचिव व नेशनल कोच प्रमोद विश्वकर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की जिला परियोजना अधिकारी के निर्देशन में उमरिया जिले के पाली करकेली मानपुर ब्लॉक में ब्लॉक स्तरीय निःशुल्क आत्मरक्षा कराते का प्रशिक्षण दिया जाना है जो जिला कराते एशोसिएशन के अध्यक्ष सन्तोष द्विवेदी व सचिव प्रमोद विश्वकर्मा द्वारा जिले में प्रशिक्षको का चयन किया गया है।बताया गया है कि मध्यप्रदेश शासन के निर्देशन में बालिकाओ को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सभी ब्लॉक में कल 8 मार्च से 22 मार्च 2021…

मैनपुरी: परिस्थितियों को मात दे जिले का नाम रोशन कर रहीं जिले की महिला

मैनपुरी। दृढ़ संकल्प के साथ चुनौतियों को हराते हुए आधी आबादी आगे बढ़ रही है। कोई शिक्षा, कोई समाज सुधार तो कोई खेल में जिले का नाम रोशन कर रहा है। बदलते युग में महिलाओं ने तेजी के साथ प्रगति के रास्ते पर पैर रखा है। इसी प्रकार यदि उन्हें अवसर मिलते रहें तो निश्चित ही महिलाएं देश के विकास में बेहतर योगदान दे सकेंगी। जिले में भी महिलाओं ने केवल खेलों में ही नहीं बल्कि सामाजिक कार्यों में भी अपना नाम रोशन किया है। आज ऐसी ही कुछ महिलाओं…

मैनपुरी:47 गांवों को लो-वोल्टेज की समस्या से मिलेगी निजात

मैनपुरी। विद्युत उपकेंद्र जोत क्षेत्र के 47 गांवों को बिजली के लो वोल्टेज और ओवरलोडिंग के कारण होने वाले फॉल्ट से निजात मिल जाएगी। इसके लिए रविवार को उपकेंद्र पर पांच एमवीए का एक और ट्रांसफार्मर लगाया गया। इससे अब यहां ट्रांसफार्मर की क्षमता दोगुनी हो गई है। लॉकडाउन के दौरान विद्युत उपकेेंद्र जोत पर लगा पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। इससे तीन दिन विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। इस पर तत्कालीन अधीक्षण अभियंता रवि अग्रवाल ने स्वंय संज्ञान लेकर एक अतिरिक्त पांच एमवीए के ट्रांसफार्म…

बरेली – क्षेत्र का सर्वांगीण विकास मेरी प्राथमिकता: पं.सूर्य प्रकाश शर्मा।

आँवला – विकास खण्ड आलमपुर जाफराबाद की ग्राम पंचायत हररामपुर से क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार सूर्य प्रकाश शर्मा ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, बिजली, पानी हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी।साथ ही क्षेत्र के विकास में ग्राम पंचायत की आवश्यकताओं को शामिल किया जायेगा। ग्राम पंचायत में संरचनात्मक, आर्थिक और मानव विकास के आधार पर कार्य करेंगे। ग्रामीणों की समस्याओं व आवश्यकताओं हेतु ग्राम पंचायत में वार्ड सभा, बाल सभा, महिला सभा की स्थापना कर कार्य योजनाओं पर काम करेंगे।बीडीसी प्रत्याशी सूर्य प्रकाश शर्मा ने उनका सहयोग करने हेतु…

बरेली – मझगवां में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा समापन पर हुआ विशाल भण्डारे का आयोजन।

आँवला – मझगवां के स्थानीय जय माँ दुर्गा मंदिर पर आयोजित की जा रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा समापन पर मंदिर प्रांगड़ में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भण्डारे में दूरदराज से आये लोगो ने भोजन,प्रसाद ग्रहड़ किया। जय माँ दुर्गा मंदिर पर भंडारे में महिलाओं व पुरूषों की अलग-अलग स्थान पर बैठाकर प्रसाद ग्रहड़ करने की व्यवस्था की गई।आपको बता दें कि डॉ. जीराज यादव पूर्व ब्लॉक प्रमुख मझगवां व बिशारतगंज चेयरमैन सूरजपाल मौर्य ने श्रीमद् भागवत कथा का फीता काटकर प्रारम्भ किया था।भंडारे के कार्यक्रम में…

बरेली – आँवला के सीएचसी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेंद्र कुमार के दिशा निर्देश के क्रम में आज अर्बन प्राथमिक स्वास्थ केंद्र आँवला पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया।

आँवला – आँवला के सीएचसी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेंद्र कुमार के दिशा निर्देश के क्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आँवला पर मुख्यमंत्री आयोग के स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया । जिसमें कुल 69 मरीज की जांच कर दवा वितरित की गई इस मौके पर 20 आयुर्वैदिक डिस्पेंसरी और 49 एलोपैथिक डिस्पेंसरी तथा 8 गोल्डन कार्ड बनाए गए तथा 9 गर्भवतीयो की जांच एवं टीकाकरण किया गया । साथ ही 10 कोविड एंटीजन जांच और 5 मलेरिया की जांचे भी की गई इस दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेंद्र…

अमेरिका ने हांगकांग चुनाव व राजनीति में चीन के दखल का किया विरोध

हांगकांग की चुनाव व्यवस्था में सुधार की आड़ में चीन यहां की राजनीति को नियंत्रित करने की फिराक में है।अमेरिका ने शुक्रवार को हांगकांग के सांसदों के चयन पर शहर की स्वायत्तता पर ‘प्रत्यक्ष हमले’ के रूप में चीन की प्रस्तावित नई वीटो शक्तियों की इस ठग नीति का विरोध किया और इसे वापस लेने की मांग की। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि प्रस्तावित उपाय ‘हांगकांग की स्वायत्तता, हांगकांग की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं पर सीधा हमला है।’ उन्होंने कहा कि यह कदम हांगकांग के मूल…

इसी महीने भारत आएंगे अमेरिकी रक्षा मंत्री आस्टिन, राजनाथ के साथ होगी द्विपक्षीय रक्षा मुद्दों पर अहम वार्ता

अमेरिका में सत्ता परिवर्तन के बाद जो बाइडन प्रशासन के तकरीबन सभी वरिष्ठ मंत्रियों का अपने भारतीय समकक्षों से टेलीफोन पर संपर्क हो चुका है, लेकिन अब व्यक्तिगत तौर पर दौरों की शुरुआत होने के संकेत हैं। इस क्रम में अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड आस्टिन इसी महीने भारत की यात्रा पर आएंगे। दरअसल, आस्टिन हिंद-प्रशांत क्षेत्र के अपने सभी सहयोगी देशों के दौरे पर निकलने वाले हैं। इसके तहत वह भारत भी आएंगे। आस्टिन की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ द्विपक्षीय वार्ता होगी, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग के…

दक्षिण कोरिया और अमेरिका कोविड-19 महामारी के कारण छोटे स्तर पर करेंगे सैन्य अभ्यास

दक्षिण कोरिया और अमेरिका की सेनाओं के बीच इस महीने होने वाला सालाना अभ्यास कोविड-19 महामारी के कारण अब छोटे स्तर पर होगा। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। सियोल के जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने एक वक्तव्य में कहा कि कोरिया प्रायद्वीप में शांति और परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए किए जा रहे कूटनीतिक प्रयासों और महामारी संबंधी हालात जैसे कारकों को देखते हुए सहयोगियों ने नौ दिन का अभ्यास सोमवार से आरंभ करने का फैसला किया है। इसमें कहा गया कि ये अभ्यास रक्षात्मक प्रकृति के हैं और…

स्वास्थ्य मंत्री सुधाकर ने कहा- मीडिया का दुरुपयोग रोकने के लिए कर्नाटक सरकार लाएगी कानून

अश्लील सीडी मामले में कर्नाटक के आधा दर्जन मंत्रियों के अदालत जाने के बीच राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने शनिवार को कहा कि राजनीतिक विरोधियों को बदनाम करने के लिए मीडिया का दुरुपयोग रोकने के लिए प्रदेश सरकार कानून लाने पर विचार कर रही है। सुधाकर भी अदालत जाने वाले छह मंत्रियों में शामिल हैं। पत्रकारों से बातचीत में सुधाकर ने कहा कि मीडिया का दुरुपयोग कर विरोधियों को बदनाम करना बड़ी राजनीतिक साजिश लगती है। आरोपों को लगाकर भाग जाना (हिट एंड रन) नया ट्रेंड बन गया है…

असम में शिवसागर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे जेल में बंद रायजोर दल के नेता अखिल गोगोई

नवगठित रायजोर दल के जेल में बंद नेता अखिल गोगोई असम के आगामी विधानसभा चुनाव में शिवसागर सीट से प्रत्याशी होंगे। रायजोर दल के कार्यकारी अध्यक्ष भस्को डे सैकिया ने शनिवार को दो चरणों के लिए 18 पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा करते हुए कहा कि सीएए विरोधी प्रदर्शनों के दौरान गिरफ्तार हुए अखिल गोगोई इस समय न्यायिक हिरासत में हैं और वह अपर असम के शिवसागर से चुनाव लड़ेंगे। पहले चरण में पार्टी के 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में होंगे जबकि दूसरे चरण में पार्टी ने छह विधानसभा सीटों पर…

पीलीभीत :समाजवादी पार्टी, की मासिक बैठक जिला कार्यालय में संपन्न हुई

पीलीभीत :समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पर सम्पन्न हुई जिसमें जिला कार्यकारिणी का गठन व पंचायत चुनावों की तैयारियों पर चर्चा हुई।बैठक में सर्वप्रथम दिग्गज समाजवादी नेता, प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं जनपद पीलीभीत के पूर्व विधायक स्वर्गीय धीरेन्द्र सहाय के चित्र पर पुष्पांजलि कर विशेष रूप से श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। श्रीसहाय को विशेष रूप से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके कार्यकाल, विकास…

पीलीभीत :क्षेत्र पूरनपुर की ग्राम पंचायत अभय पुर में चल रहा जय गुरुदेव का सत्संग

ग्राम अभयपुर के पास भुरिया बाबा नामक स्थान पर चल रहे जय गुरुदेव के सत्संग में आज जमकर भंडारा चला जिसमें दूर-दूर से आए भक्तजनों ने जमकर प्रसाद खाया बुढ़िया बाबा नामक स्थान पर अलग-अलग जगह से आए लोगों ने भंडारे करवाएं जिसमें दूर दूर से आए जय गुरुदेव का 3 दिन से चल रहा है सत्संग में लोगों ने खूब परम आनंद लिया बाबा जयगुरुदेव ने अपने भक्तजनों को सत्संग सुनाया बाबा जयगुरुदेव के सत्संग में जमकर भीड़ हुई दूर दूर से आए भक्तों ने बड़े ही शांति भाव…

जौनपुर: समाचार संकलन‌ करने गये पत्रकार पर जानलेवा हमला

खुटहन/जौनपुर: खुटहन जौनपुर स्थानीय थाना क्षेत्र के राउतपुर गाँव में राजस्व विभाग द्वारा पैमाइस होने पर समाचार कवरेज करने गये पत्रकार पर हुआ जानलेवा हमला। जानकारी के मुताबिक आज राउतपुर गाँव में पैमाइस होने वाली थी जिसका कवरेज करने गये स्थानीय पत्रकार संजीव सिंह पर दबंगो द्वारा हमला कर दिया गया, जिसमें पत्रकार बुरी तरह से घायल हो गये।