प्रयागराज – बरिष्ठ पुलिस अधिक्षक प्रयागराज द्वारा चलाये जा रहे अपराध व अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु अभियान में पुलिस अधिक्षक यमुनापार के निर्देश व क्षेत्राधिकारी मेजा के पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक थाना मांडा सुरेंद्र कुमार पाण्डेय के द्वारा गठित टीम उपनिरीक्षक आनन्द कुमार सिंह अपने सहयोगी टीम हे0का0 वाहिद खाँ व का0 अर विन्द राय के सांथ मिलकर छापे मारी के दौरान दि0, 13/03/2021 को समय करीब रात्रि 10 बजे छापे मारी कर ग्राम महुवारी खुर्द से बलिराम सोनकर पुत्र पग्गल उम्र करीब 55 वर्ष थाना मांडा प्रयागराज के…
Month: March 2021
विराट कोहली पहले टी20 में शून्य पर हुए आउट, उत्तराखंड पुलिस ने कर दिया ट्रोल
इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज भारत के लिए बेहद निराशाजनक रहा। पहले मुकाबले में भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 8 विकेट की बड़ी हार झेलनी पड़ी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम महज 124 रन ही बना पाई थी। जवाब में मेहमान टीम ने 15.3 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल किया और सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। इंग्लैंड के खिलाफ शुक्रवार को खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय कप्तान…
पीएम मोदी बोले- प्रकृति से आयुर्वेद का गहरा नाता, यह लोक कल्याण का सही वक्त
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने शुक्रवार को ग्लोबल आयुर्वेद फेस्टिवल (Global Ayurveda Festival) को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति प्रकृति और पर्यावरण को जो सम्मान देती है उससे आयुर्वेद का गहरा नाता है। इसे पौधों से लेकर आपकी प्लेटों तक एक समग्र मानव विज्ञान के रूप में वर्णित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद और चिकित्सा के पारंपरिक रूपों को बढ़ावा देने के लिए यह महोत्सव एक सराहनीय प्रयास है। प्रधानमंत्री ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भारत में ग्लोबल…
यमन के उत्तरी क्षेत्र में अकाल के हालात, अमेरिका ने सहायता बहाल करने की घोषणा की
यमन में विद्रोहियों के कब्जे वाले उत्तरी क्षेत्र में अकाल की स्थिति से निपटने के लिए अमेरिका ने शुक्रवार को सहायता बहाल करने की घोषणा की. यमन में लगभग छह साल से युद्ध के हालात हैं और संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि एक मुख्य बंदरगाह पर ईंधन नहीं पहुंच रहा है जिसके कारण देश में संकट और बढ़ रहा है. यह सहायता ऐसे समय में दी जा रही है जब यमन में अमेरिका के राजदूत ने हूती विद्रोहियों पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है कि वे और अधिक…
पूर्व इंग्लिश कप्तान ने मुंबई इंडियंस को बताया भारतीय टीम से बेहतर, वसीम जाफर ने दिया करारा जवाब
इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज भारत के लिए अच्छा नहीं रहा। शुक्रवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले में भारतीय टीम को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। भारत की हार के अतिउत्साहित इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने एक ट्विट किया जिसमें उन्होंने टीम को इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी टीम से भी कमतर बताया। इस ट्वीट को लेकर तुरंत ही पलटवार करते हुए पूर्व भारतीय ओपनर वसीम जाफर ने करारा जवाब दिया। भारत ने पहले…
अमेरिका में पुलिस हिरासत में जॉर्ज फ्लॉयड की मौत का मामला- परिवार के साथ 2.7 करोड़ डॉलर में समझौता
अमेरिका के मिनियापोलिस शहर की सिटी काउंसिल ने पुलिस हिरासत में अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के मुकदमे में उसके परिवार के साथ शुक्रवार को 2.7 करोड़ अमेरिकी डॉलर में समझौता किया. फ्लॉयड परिवार के वकील बेन क्रम्प ने दोपहर एक बजे एक संवाददाता सम्मेलन बुलाया है. गौरतलब है कि पिछले वर्ष 25 मई को एक पूर्व श्वेत अधिकारी डेरेक चाउविन ने लगभग नौ मिनट तक फ्लॉयड की गर्दन को अपने घुटनों से दबाए रखा था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी. फ्लॉयड की मौत के बाद मिनियापोलिस और…
विजयपुर नगरपालिका अध्यक्ष पद की कुर्सी के लिए भाजपा और जेके अपनी पार्टी आमने-सामने, चुनाव 15 को
विजयपुर नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 15 मार्च को होगा। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा और जेके अपनी पार्टी की तरफ प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे हैं, जिसमें हाल ही में नेशनल कांफ्रेंस पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए गणेश शर्मा और जेके अपनी पार्टी की तरफ से गुरु आसरा उर्फ़ निक्की महाजन शामिल हैं। इसमें खास बात यह है कि नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस की तरफ से कोई प्रत्याशी अध्यक्ष पद के लिए मैदान में नहीं उतरा है। लिहाजा भाजपा और अपनी पार्टी ही आमने-सामने है। आपको बता…
QUAD समिट : पीएम मोदी ने आपसी सहयोग बढ़ाने पर दिया जोर
QUAD देशों के वर्चुअल सम्मेलन की शुरुवात होगयी है. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि QUAD देशों के बीच सहयोग को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे. QUAD देश मे भारत के अलावा अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल है. इस सम्मेलन के चलते प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो बाइडेन के बीच वर्चुअल मुलाकात भी हुई है. इस सम्मेलन में पीएम मोदी ने कहा कि भारत के प्राचीन दर्शन वसुधैव कुटुंबकम के विस्तार को वह सकारात्मक दृष्टिकोण से देखते हैं, जो पूरी दुनिया को एक परिवार मानता…
इस दिग्गज खिलाड़ी के लिए क्रिकेट का मतलब है Rohit Sharma, टी20 मैच में नहीं देखा तो TV कर ली बंद
शुक्रवार को भारत और इंग्लैंड के बीच में हुए पहले टी20 मैच (india-england 1st T20) में भारत को अंग्रेजों के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा। ओपनिंग ऑर्डर कमजोर पड़ता देखे फैंस को एक बार फिर अपने चहीते ‘हिटमैन’ शर्मा यानी की रोहित शर्मा (Rohit sharma) की याद आ गई। सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि रोहित को प्लेइंग इलेवन में नहीं देखकर भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (virender sehwag) ने तक टीवी बंद कर ली और पहला मैच ही नहीं देखा। टीम इंडिया की हार का…
नेहरा ने जिसे बचपन में ऑटोग्राफ दिया वो आगे चलकर बड़ा स्टार बना, ये दो खिलाड़ी हैं इसका सबूत
भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे चार साल का वक्त हो चुका है. लेकिन वो अभी भी सुर्खियों में बने रहते हैं. फिर चाहें वजह उनकी कॉमेंट्री हो या किसी खिलाड़ी के साथ उनका पुराना कनेक्शन. बीते कुछ दिनों से नेहरा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर चर्चा में हैं. पंत ने हफ्ते भर पहले इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के चौथे और आखिरी टेस्ट में शानदार 101 रन बनाए थे. पंत की इस पारी के बाद नेहरा के साथ उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल…
क्वाड बैठक में हिंद-प्रशांत क्षेत्र को लेकर भारत, अमेरिका, जापान और आस्ट्रेलिया ने मिलाए हाथ, लिए कई बड़े फैसले
12 मार्च, 2021 की तिथि आधुनिक विश्व इतिहास में दर्ज हो गई है। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन के बढ़ते आक्रामक रवैये को ध्यान में रखकर भारत, अमेरिका, जापान और आस्ट्रेलिया के बीच बने गठबंधन क्वाड के प्रमुखों की पहली बैठक शुक्रवार को संपन्न हुई, जिसकी तुलना कूटनीतिक जानकार 1957 में पेरिस में हुई नाटो (नार्थ अटलांटिक ट्रिटी आर्गेनाइजेशन) की पहली बैठक से कर रहे हैं। बैठक के बाद जारी संयुक्त बयान में हिंद-प्रशांत क्षेत्र को मुक्त, खुला, सभी के लिए समान अवसर वाला बनाने पर जोर दिया गया। इसके खास…
पीलीभीत: जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना समाधान दिवस न्यूरिया व थाना सुनगढी में की गई जनसुनवाई।
पीलीभीत: जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे व पुलिस अधीक्षक श्री जय प्रकाश के द्वारा आज आयोजित थाना समाधान दिवस में थाना न्यूरिया एवं सुनगढी में पहुंच कर जन शिकायतों की सुनवाई की गई। थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी द्वारा बन्दीगृह, मालाखान, महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया गया तथा साफ सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये गये। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी द्वारा फरियादियों की शिकायतों का संज्ञान लिया गया और सम्बन्धित क्षेत्र के लेखपाल व पुलिस कर्मचारियों द्वारा मौके पर जाकर समस्या के निस्तारण करने के निर्देश दिये…
इटावा: कार ने मारी टक्कर महिला घायल
इटावा: तहसील ताखा के अंतर्गत बरेली इटावा मार्ग पर कर्री पुलिया के निकट उस समय कोहराम मच गया जब एक अनियंत्रित कार ने महिला को अपनी चपेट में ले लिया. बताते चलें कि प्रवेशा कुमारी पत्नी जितेंद्र कुमार उम्र लगभग 45 वर्ष अपने मायके ग्राम बरसेडा आई हुई थी. यहां से घर नगला गुल्ल कुसमरा मैनपुरी जाने के लिए कर्री पुलिया के निकट होटल के पास बस के इंतजार में साइड पर खड़ी थी, तभी सामने से आई वैगनआर यूपी 75 ए टी 0580 ने महिला को टक्कर मार दी.…
जालौन: भैसों से लदी पिकउप सहित दो युवक गिरफ्तार
एसपी जालौन के निर्देशानुसार थानाध्यक्ष कुठौंद के निर्देशन में चोरी, लूट, जानवरों की अवैध रूप से की जा रही तस्करी की घटनाओं की रोकथाम हेतु संदिग्ध व्यक्ति, वाहन चोर, लुटेरे एवं जघन्य अपराध के अपराधियों की धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में कुठौंद पुलिस द्वारा 12 मार्च की रात्रि 8 बजकर 35 मिनट पर पुलिस चौकी हदरुख के सामने औरैया जालौन हाईवे पर 5 भैंसों से लदे एक पिकअप गाड़ी सहित दो अभियुक्तों को पकड़ा। जिनके खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है तथा…
बाराबंकी: न्याय की आस में दर-दर भटक रहा बुजुर्ग,नम्बरी भूमि पर विपक्ष करा रहा निर्माण
संवाददाता अंकित यादव* बाराबंकी जनपद अंतर्गत हैदरगढ़ तहसील क्षेत्र के बसुढिहा मजरे ढेढिहा निवासी कुंवर बहादुर सिंह पुत्र कामख्या सिंह ने स्थानीय प्रशासन पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहाँ सरकार भ्रष्टाचार मुक्त अभियान चला रही है तो वही कोठी थाना के निवासी बसुढिहा मजरे ढेढिया के कुंवर बहादुर सिंह पुत्र कामाख्या सिंह ने सन 1995 में जमीन गाटा संख्या 699 को बैनामा एवं दाखिल खारिज करवाया था। लेकिन कुछ दबंगों द्वारा उसी भूमि पर राजस्व विभाग व पुलिस विभाग की मिलीभगत से अवैध निर्माण करवाया जा रहा है। जिसकी लिखित…
पीलीभीत :पूरनपुर झगड़े की शिकायत लेकर गया था कोतवाली, मुंशी ने सिर पर रजिस्टर मारकर किया घायल
पीलीभीत :पूरनपुर झगड़े की शिकायत लेकर थाने पहुंचे फरियादी की शिकायत न सुनकर पुलिस कर्मी ने पिटाई लगा दी गई। इसके बाद में ग्रामीण ने कोतवाली में हंगामा काटा तो उसे अस्पताल भेजकर उपचार कराया गया कोतवाली क्षेत्र के गांव सुआबोझ के रहने वाले कालीचरन का गांव के ही कुछ लोगों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ गया और उक्त लोगों ने ग्रामीण की जमकर पिटाई लगा दी। ग्रामीण किसी तरह दबंगों के चंगुल से छूटकर कोतवाली पहुंचा। कोतवाली में ग्रामीण ने मारपीट की…
पीलीभीत: DM/SP पीलीभीत द्वारा थाना न्यूरिया एवं सुनगढ़ी में किया गया थाना समाधान दिवस का आयोजन, सुनी जनता की समस्याएं
पीलीभीत आज दिनांक 13 मार्च 2021 को जिलाधिकारी पीलीभीत श्री पुलकित खरे व पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री जयप्रकाश अध्यक्षता में थाना न्यूरिया एवं सुनगढ़ी में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान महोदय द्वारा जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उनका निस्तारण किया गया। कुछ मामलों में टीमें गठित कर मौके पर जाकर तत्काल निस्तारण करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया। थाना परिसर व कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया व साफ सफाई सम्बंधी निर्देश दये। महोदय द्वारा आगामी ग्राम पंचायत चुनाव के दृष्टिगत पुलिस…
जौनपुर : किशोरी से छेड़खानी करने वाला अरोपी गिरफ्तार
शाहगंज (जौनपुर): नगर से सटे एक गांव की नाबालिग किशोरी से गांव के युवक ने छेड़खानी की जिसका विरोध करने पर उसके साथ मारपीट व धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में मुदकमा दर्ज कर आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया।गांव निवासी 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी बुधवार की देर शाम घर से सब्जी लेने के लिए बाजार जा रही थी। सुनसान में अकेले किशोरी को देख युवक उसके साथ छेड़खानी करने लगा। जिसका विरोध करने पर युवक ने उसकी पिटाई कर दिया। किसी को बताने…
वैक्सीन के निर्यात पर रोक वाले दावों का अमेरिका ने किया खंडन, कहा- वैश्विक समुदाय के साथ मिलकर करेंगे काम
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) के प्रशासन ने गुरुवार को उन सभी खबरों को खारिज कर दिया है, जिसमें उनके द्वारा कोविड-19 वैक्सीन के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने की बात कही गई थी. कुछ खबरों में दावा किया गया था कि अमेरिका ने यूरोपीय संघ (European Union) को कहा कि उसे कोविड-19 रोधी वैक्सीन (COVID 19 Vaccine) ‘एस्ट्राजेनिका’ की खेप हाल-फिलहाल में तो नहीं मिलने वाली है. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने इस बात की जानकरी दी है. उन्होंने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘हम…
‘भारतीयों का दबदबा’ वाले बयान का जेन साकी ने किया बचाव
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) की प्रवक्ता जेन साकी (Jen Psaki) ने उनके उस दावे का बचाव किया है कि जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘भारतीय-अमेरिकी, अमेरिका पर अपना दबदबा जमा रहे हैं’. इस बयान को लेकर कुछ लोगों ने बाइडेन की आलोचना की है. जेन साकी का बयान ऐसे समय आया है जब क्वाड (QUAD) देशों का पहला शिखर सम्मेलन हो रहा है. गौरतलब है कि जेन साकी ने गुरुवार को कहा, ‘राष्ट्रपति सिर्फ भारतीय-अमेरिकियों के विज्ञान के क्षेत्र में दिए गए अविश्वसनीय योगदान को स्वीकृति सम्मान दे रहे थे.’ प्रेस ब्रीफिंग में एक पत्रकार…
