प्रयागराज : फूलपुर इफको प्लांट में फटा बॉयलर, 2 मजदूरों की मौत, कई घायल

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश प्रयागराज के फूलपुर इफ्को प्लांट में एक बार फिर एक बड़ा हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि बॉयलर का सेफ्टी वाल फट गया है। जिसमें 2 मजदूरों की मौत हो गई जबकि 14 लोगों गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद लोगों का इफको गेट पर भीड़ लग गई। काम करने वाले मजदूरों के परिजन रोते बिलखते इसको गेट के सामने हंगामा कर फैक्ट्री प्रशासन पर कई आरोप लगाए। आपको बता दें इससे पहले कई हादसे हो चुके हैं इस हादसे में कई लोगों…

आगरा : धूलभरी आंधी ने बदल दिया मौसम का मिजाज, मंडल में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं गिरे ओले

मंगलवार को तीसरे पहर करीब चार बजे आई आंधी से फसलों और पेड़ों को भारी नुकसान हुआ। आंधी के कारण गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई। वहीं सड़क किनारे खड़े पेड़ गिरने से सुबह यातायात प्रभावित हुआ। खेतों में किसान की मेहनत खड़ी है और मौसम आंख तरेर रहा है। सोमवार को अचानक मौसम पलट गया। आसमान पर काले बादलों ने लंगर डाला तो झमाझम बारिश हुई। मंगलवार को तीसरे पहर करीब चार बजे अचानक धूल भरी तेज बयार से जहां मौसम सुहाना हो गया, वहीं किसानों के चेहरों…

जालौन: मंत्री, श्रम सेवायोजन एवं समन्वय विभाग उ0प्र0 श्री स्वामी प्रसाद मौर्य का जनपद भ्रमण

मा0 मंत्री, श्रम सेवायोजन एवं समन्वय विभाग उ0प्र0 श्री स्वामी प्रसाद मौर्य का जनपद भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत स्थानीय राजकीय इण्टर कालेज उरई में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न हितकारी योजनाओं के अन्तर्गत स्वीकृति पत्र/प्रमाण पत्र वितरण/साईकिल वितरण/सामूहिक विवाह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मा0 मंत्री जी द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ फीता काटकर किया गया। इसके उपरान्त मा0 मंत्री जी द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं से संबंधित स्टालों का अवलोकन किया तथा संबंधित से जानकारी की। इसके उपरान्त मा0 मंत्री जी द्वारा कार्यक्रम के शुभारम्भ से…

उमरिया: कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने जन सुनवाई का कार्यक्रम पाली जनपद सभागार में आयोजित कर लोगों की समस्या सुनी

उमरिया: कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने आज मंगलवार जन सुनवाई का कार्यक्रम पाली जनपद सभागार में आयोजित कर लोगों की समस्या सुनी। इस दौरान नगर पालिका क्षेत्र की निर्धन महिला पार्वती कोल निवासी वार्ड 5 पाली ने कलेक्टर को बताया कि बीते दिन उसके पति जियालाल कोल की मौत बीमारी के दौरान हो गई थी लेकिन सम्बंधित विभाग में पत्राचार के बाद भी शासन की योजनाओं से मदद नही मिली वही रेलवे कॉलोनी निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री भागचंद सैनी की धर्मपत्नी श्रीमती लक्ष्मी बाई ने बताया कि उन्हें बीते…

पीलीभीत: पूरनपुर आसाम चौराहे पर एक साल पूर्व लगाए गए विद्युत पोल में भी अभी तक बिजी सप्लाई उपलब्ध नहीं कराई गई है।

पीलीभीत: पूरनपुर आसाम चौराहे पर एक साल पूर्व लगाए गए विद्युत पोल में भी अभी तक बिजी सप्लाई उपलब्ध नहीं कराई गई है। इसके चलते रात्रि में चौराहे पर अंधेरा रहता है। इसको लेकर एक युवक ने अधिशासी अभियंता को पत्र सौंपकर बिजली सप्लाई उपलब्ध कराने की मांग की है।पंकज कालोन निवासी मनोज गुप्ता ने अधिशासी अभियंता को दिए पत्र में बताया है कि आसाम चौराहा पर दोनों साइड में एक वर्ष पूर्व विद्युत पोल लगाए गए थे। लेकिन अभी तक विद्युत पोल पर बिजली उपलब्ध नहीं कराई गई है।…

जौनपुर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर में विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने औचक निरीक्षण करके वैक्सीनेशन प्रक्रिया शुरू

जौनपुर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर में विधायक रमेश चंद्र मिश्रा जी ने औचक निरीक्षण करके वैक्सीनेशन प्रक्रिया से अवगत हुआ और अस्पताल में इलाज कराने, कोविड से बचाव हेतु वैक्सिन लगवाने आये क्षेत्र के सम्मानित जनों से मुलाकात करके उनका कुशलक्षेम पूंछा, कोरोना जैसी महामारी में भी जनता की सेवा में लगे चिकित्सक गण, स्वास्थ्य कर्मियों का आभार व्यक्त किया।और सभी जनता को निःशुल्क लग रहे कोविड वैक्सीन के लिए सभी जनों ने केंद्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को हार्दिक धन्यवाद दिया। और बदलापुर…

उमरिया : पुलिस अमले ने कोरोना संक्रमण बचाव हेतु लोगों को जागरूक किया

उमरिया : कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने प्रदेश शासन के निर्देशानुसार उमरिया जिले को कोरोना संक्रमण से बचाने हेतु व्यापक स्तर पर जन जागरूकता अभियान संचालित करने का निर्णय लिया गया था उसी तारतम्य मे आज नौरोजाबाद के बाजारपुर मे प्रातः 11 बजे बांधवगढ़ विधायक शिवनारायन की उपस्थित मे नौरोजाबाद पुलिस ने सायरन बजाया और विधायक शिवनारायण सिंह सहित पुलिस अमले ने कोरोना संक्रमण बचाव हेतु लोगों को जागरूक किया । विधायक शिवनारायण सिंह ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को दो मिनट रूककर आस पास के लोगों को कोरोना संक्रमण से…

पीलीभीत: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नमामि गंगे योजना के अन्तर्गत ‘‘फाॅरेस्ट्री इन्टरवेंशन फार गंगा’’ कार्यशाल का किया गया आयोजन।

पीलीभीत जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में नमामि गंगे योजना के अन्तर्गत ‘‘फाॅरेस्ट्री इन्टरवेंशन फार गंगा’’ हेतु एग्रीकल्चर लैण्डस्केप के अन्तर्गत गोमती किनारे से 05 किमी0 क्षेत्र में वर्षाकाल में वृक्षारोपण योजना से सम्बन्धित कार्यशाला का आयोजन गांधी सभागार में किया गया। कार्यशाला का शुभारम्भ जिलाधिकारी द्वारा किया गया। कार्यशाला में डीएफओ सामाजिक वानिकी ने नमामि गंगे योजना के सम्बन्ध उपस्थित पूर्व ग्राम प्रधान, किसान को जानकारी देते हुये कहा कि इस योजना के सम्बन्ध में गोमती नदी के किनारे स्थित 12 ग्रामों 09 हजार पौधों का वृक्षारोपण 80…

पीलीभीत: जिलाधिकारी द्वारा नगर क्षेत्र की उचित दर विक्रेता की दुकान से विद्युत बिल जमा करने की प्रक्रिया का किया गया शुभारम्भ

पीलीभीत: जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा आज जनपद में उचित दर विक्रताओं की 51 दुकानों पर ई-पाॅस मशीन के माध्यम से विद्युत बिल जमा कराने की प्रक्रिया का शुभारम्भ नगर पालिका परिषद पीलीभीत के जोशी टोला में स्थित उचित दर विक्रेता श्रीमती जमुना देवी दुकान से किया गया। जनपद की अन्य नगरीय क्षेत्रों में स्थिति उचित दर विक्रेता की दुकानों मा0 जनप्रतिनिधियों व जिला स्तरीय नामित अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस दौरान मा0 विधायक सदर के प्रतिनिधि द्वारा उचित दर विक्रेता खुशीमल नगर क्षेत्र पीलीभीत, मा0 विधायक…

जालौन: मैं जला हुआ राख नहीं अमर दीप हूं, जो मिट गया वतन पर में वो शहीद हूं

कालपी(जालौन): आज ही के दिन 23 मार्च 1931 को आजादी के मतवाले तीन पक्के क्रांतिकारी दोस्त शहीद-ऐ-आजम भगत सिंह,राजगुरू और सुखदेव को अंग्रेजी सरकार नें फांसी पर चढा़ दिया था आज इन वीर शहीदों की याद में हम सभी भारत वासी इस दिन को शहीद दिवस के रुप में मनाते हैं। जब अग्रेजों के अत्याचारों त्रस्त देश में चारों ओर हाहाकार मची हुई थी तो ऐसे में इस वीर भूमि ने कई वीर सपूत पैदा किए जन्होनें अग्रेजों की दास्ता से मुक्ति दिलाने की खातिर अनेकों संघर्षपूर्ण प्रयत्न करते हुए…

प्रयागराज: मा0 कैबिनेट मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने निर्माण श्रमिकों के हितलाभ वितरण कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर किया उद्घाटन

प्रयागराज: मा0 कैबिनेट मंत्री श्रम, सेवायोजन एवं समन्वय विभाग उ0प्र0 श्री स्वामी प्रसाद मौर्य जी ने सोमवार को एमएनएनआईटी में आयोजित उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निमार्ण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं के अन्तर्गत निर्माण श्रमिकों को हितलाभ वितरण कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन किया। कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत पंजीकृत 8560 लाभार्थिंयों को चैदह करोड़ छिहत्तर लाख इक्तालीस हजार सोलह रूपये (147641016) रूपये का हितलाभ वितरित किया गया, जिसके अन्तर्गत शिशु मातृत्व एवं बालिका मदद योजना के अन्तर्गत 1000 लाभार्थिंयों, पुत्री विवाह योजना के अन्तर्गत…

पीलीभीत: पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सुरक्षा सम्मेलन

पीलीभीत: महिला सशक्तिकरण, एंटी रोमियो स्क्वाड से संबंधित सम्मेलन का आयोजन किया गया को पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री जयप्रकाश महोदय के नेतृत्व में मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, सेल्फ डिफेंस, एंटी रोमियो स्क्वाड से संबंधित सम्मेलन का आयोजन किया गया।  महोदय द्वारा सम्मेलन में सम्मिलित समस्त थानों से महिला/आरक्षीगण को मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं को सशक्त करने के लिए सुलभ, विश्वसनीय एवं सभी तरह के भेदभाव एवं हिंसा मुक्त माहौल प्रदान करने हेतु पूरे मनोयोग से ड्यूटी करने के निर्देश दिये। साथ ही निर्देशित किया गया…

पुलिस : अधीक्षक जय प्रकाश के दुआरा थाना सेहरामऊ उत्तरी का किया निरीक्षण

पूरनपुर : पुलिस अधीक्षक पीलीभीत जयप्रकाश द्वारा रविवार को थाना सेहरामऊ उत्तरी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।पुलिस अधीक्षक के निरीक्षण मे थाने मे सब कुछ ठीक पाया गया एवं थानाध्यक्ष के कार्यों से संतुष्ट नजर आये।पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष आशुतोष रघुवंशी से थाना क्षेत्र मे अपराध नियंत्रण व विवेचनाओं की जानकारी ली एवं उनके द्वारा सभी विवेचकों से लंबित विवेचनाओं को शीघ्र निस्तारित करने एवं वांछित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने को कहा। पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला हेल्पडेस्क,सीसीटीएनएस कार्यालय,थाना परिसर का भी निरीक्षण किया गया तथा थानाध्यक्ष सेहरामऊ उत्तरी को…

पीलीभीत: पुलिस अधीक्षक ने थाना पूरनपुर पर किया अर्दली रूम, थाना परिसर का किया आकस्मिक निरीक्षण।

पीलीभीत: आज दिनांक 23-03-2021 को पुलिस अधीक्षक श्री जयप्रकाश थाना पूरनपुर पर अर्दली रूम किया गया जिसमें अपराध नियंत्रण व विवेचनाओं की जानकारी ली। महोदय द्वारा सभी विवेचकों से लंबित विवेचनाओं को शीघ्र निस्तारित करने एवं वांछित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी को कहा। महिला हेल्पडेस्क, सीसीटीएनएस कार्यालय, थाना परिसर व कार्यालय का निरीक्षण किया गया तथा प्रभारी निरीक्षक पूरनपुर को आवश्यक निर्देश दिए। रिपोर्ट रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत

उमरिया: नाबालिग के साथ हुआ दुष्कर्म

बिरसिंहपुर पाली मध्यप्रदेश सरकार दुष्कर्म जैसे मामले को लेकर काफी गम्भीर है किंतु इस तरह के अपराध आये दिन सामने आ रहे है। ताजा मामला उमरिया जिले के पाली थाना क्षेत्र से सामने आया है जहां एक 17 वर्षीय नाबालिग युवती के साथ उसी के मोहल्ले में एक दुकान पर काम करने वाले 20 वर्षीय युवक द्वारा बलात्कार किया गया जिसकी शिकायत पर पाली पुलिस ने धारा 376,506 पास्को एक्ट सहित एससीएससी एक्ट के तहत अपराध दर्ज करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस से मौखिक मिली जानकारी…

बहराइच: शिक्षक संकुल स्तरीय हसुआपारा की मासिक बैठक उच्च प्राथमिक विद्यालय हसुआपारा में सम्पन्न

बहराइच: शिक्षक संकुल स्तरीय हसुआपारा की मासिक बैठक उच्च प्राथमिक विद्यालय हसुआपारा में आयोजित की गई।बैठक की शुरुआत मां सरस्वती के माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन सीतापती शुक्ल, ARP राजेश मिश्र , नवल कुमार पाठक,राजकुमार पांडेय,मोहित शुक्ला द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत संध्या रानी तथा साधना सिंह द्वारा प्रस्तुत किया गया।एजेंडे के अनुसार बहुत सुंदर एवं आकर्षक तरीके से प्रेरणा लक्ष्य की सम्प्राप्ति हेतु प्रेरणा ज्ञानोत्सव पर विस्तृत चर्चा हुई।प्रिंट रिच सामग्री, आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका, समृद्ध माड्यूल एवं अन्य विंदु पर समीक्षा की गई। ARP राजेश…

बाराबंकी। महिला सशक्तिकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश सरकार के 4 साल पूरे होने पर आज महिला सशक्तिकरण का  कार्यशाला का आयोजन विकास खंड मुख्यालय पर किया गया।शासन की मंशा के अनुसार मिशन शक्ति के बैनर के तले आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न भागों संबंध स्थापित किया गया, जिसमें पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आंगनवाड़ी  राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से दूर दूर से आई महिलाएं शामिल हुई।उक्त कार्यक्रम के आयोजक सहायक विकास अधिकारी राजेश तिवारी रहे।मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि,जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह उर्फ रिंकू सिंह रहे।जिस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता इंद्र प्रताप सिंह, दुर्गा प्रसाद पांडे…

केएल राहुल पर बोले गौतम गंभीर, बताया मिलने चाहिए मौके या किया जाए बाहर

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने हाल में भारतीय टीम एक और सलामी बल्लेबाज केएल राहुल का समर्थन किया है. कुछ दिन पहले वो इंग्लैंड टीम की प्लेइंग इलेवेन में भी बदलाव करने का सुझाव दे रहे थे. आज वो राहुल के बचाव में उतर गये हैं. दरअसल केएल राहुल अपने बुरे दौर से गुजर रहे हैं. इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भी वो बल्ले से कमाल नहीं दिखा सके और 4 मैचों में क्रमशः 1, 0, 0 और 14 रन ही बन सके. जिसकी वजह…

नेपाल में भारत की मदद से पुनर्निर्मित 4 विद्यालयों का उद्घाटन

काठमांडू: नेपाल के मध्यवर्ती नुवाकोट जिले में भारत की अनुदान सहायता से पुनर्निर्मित चार विद्यालयों का रविवार को उद्घाटन किया गया। चार माध्यमिक विद्यालयों-श्री कलिका, श्री पीमाल्टार, श्री पांचालिंगे और श्री सरस्वती का 16.7 करोड़ रुपए की लागत से पुनर्निर्माण किया गया। इन विद्यालयों में 1800 से अधिक विद्यार्थी पंजीकृत हैं। यहां भारतीय दूतावास के प्रेस एवं सूचना प्रमुख नवीन कुमार और राष्ट्रीय पुनर्निर्माण प्राधिकरण के प्रमुख सुशील ज्ञावाली ने इन विद्यालय भवनों का उद्घाटन किया। इन विद्यालयों में कक्षाएं, प्रशासनिक खंड, प्रायोगिक खंड, लड़के एवं लड़कियों के लिए अलग- अलग शौचालय…

नक्सल वार्ता पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल बोले, नहीं थोप सकते शर्त, हिंसा छोड़ें फिर होगी बात

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की सरकार से सशर्त वार्ता पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कड़ा रख अपनाया है। रविवार को मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सलियों को दो टूक कहा कि वे शर्त नहीं थोप सकते हैं। नक्सलियों को पहले हथियार का रास्ता छोड़ना होगा तभी उनसे बात संभव हो सकती है। दरअसल, मुख्यमंत्री का यह कड़ा बयान उस पत्र के बाद आया, जिसमें नक्सलियों ने कहा कि सरकार जंगल से फोर्स हटाए, जेल में बंद नक्सलियों को रिहा करे तो शांति वार्ता होगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने…