इटावा: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने प्रदेश में विधानसभा सीटें पर अकेले चुनाव लड़गे

इटावा: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की है. शनिवार को इटावा में अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए शिवपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री बहुत मेहनत और भाग-दौड़ करते हैं इसमें कोई शक नहीं. लेकिन प्रदेश की नौकरशाही पूरी तरह से बेलगाम और भ्रष्टाचार में लिप्त है जिसके चलते हर ओर हाहकार मचा हुआ है. उन्होंने कहा कि डीजल-पेट्रोल, दवाई और बिजली के दामों मे इजाफा इस बात का संकेत है कि सरकार को कोई भी नियंत्रण नहीं है.…

आजमगढ़: सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में जननी इंटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का हुआ उद्घाटन

आजमगढ़ : सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल मिरिया आजमगढ़ में आज जननी इंटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक यातायात सुधीर जायसवाल द्वारा किया गया। शुभारंभ के मौके पर खेल मेले का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने कबड्डी, आर्चरी ,बॉक्सिंग, कैरम, स्नूकर, क्रिकेट ,वॉलीबॉल फुटबॉल, टेनिस टेबल बैडमिंटन ,जिमनास्टिक, आदि के गुरु से परिचित कराया गया। उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने कहा कि आज के दौर में बच्चे बहुआयामी क्षमता के धनी होते हैं। आवश्यकता है केवल उनके हुनर को पहचानने की जयपुरिया स्कूल के…

पीलीभीत : पुलिस अधीक्षक महोदय ने थाना सेहरामऊ उत्तरी पर किया अर्दली रूम, थाना परिसर का भी किया आकस्मिक निरीक्षण।

पीलीभीत: पुलिस अधीक्षक महोदय ने थाना सेहरामऊ उत्तरी पर किया अर्दली रूम, थाना परिसर का भी किया आकस्मिक निरीक्षण। पीलीभीत पुलिस अधीक्षक श्री जयप्रकाश महोदय द्वारा थाना सेहरामऊ उत्तरी पर अर्दली रूम किया गया जिसमें अपराध नियंत्रण व विवेचनाओं की जानकारी ली। महोदय द्वारा सभी विवेचकों से लंबित विवेचनाओं को शीघ्र निस्तारित करने एवं वांछित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी को कहा। महोदय द्वारा महिला हेल्पडेस्क, सीसीटीएनएस कार्यालय, थाना परिसर का निरीक्षण किया गया तथा थानाध्यक्ष सेहरामऊ उत्तरी को साफ – सफाई हेतु आवश्यक निर्देश दिए। थाना पर तैनात समस्त पुलिसकर्मियों…

आजमगढ़: पंचायत चुनाव जिला पंचायत सदस्य के लिए 28 पद महिलाओं के आरक्षित

आजमगढ़: जिला पंचायत सदस्यों के 84 पदों में से 28 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हुए हैं इनमें 12 पद सभी वर्ग की महिलाओं के लिए और आठ आठ पद पिछड़ी अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए हैं जबकि 14 14 पिछड़ी, अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई हैं। जिला पंचायत सदस्य के 28 पद अनारक्षित किए गए

आजमगढ़: अतरौलिया में नशे की हालत में नाले में गिरा सिपाही एसपी ने किया निलंबित

आजमगढ़: जिले के अतरौलिया के केसरी चौराहे पर नशे की हालत में गिरे सिपाही विजय शंकर तिवारी को पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने निलंबित कर दिया है । बताते चलें कि केसरी चौराहे पर सिपाही विजय शंकर तिवारी नशे की हालत में नाले में गिर गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले को पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने संज्ञान में लिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक सिपाही नशे की हालत में पाया गया। मेडिकल में अल्कोहल की पुष्टि हुई है।…

एटा: आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर एसएसपी ने थानाध्यक्षों के कसे पेंच

एटा। दिनांक 21 मार्च को एसएसपी सुनील कुमार सिंह द्वारा पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में अपराध समीक्षा की बैठक आयोजित की गयी जिसमें एसडीएम प्रशासन श्री विवेक कुमार मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध राहुल कुमार, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/थानाप्रभारी व अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।एसएसपी ने बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की साथ ही कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी अपना व्यवहार उच्चकोटि का रखें, नियमानुसार वर्दी धारण करें, आचरण में सौम्यता एंव शालीनता रखी जाये। दुर्व्यवहार की शिकायत पर दोषी…

उमरिया: पुरानी रंजिश के चलते दी धमकी

उमरिया: जिले के करकेली जनपद अंतर्गत ग्राम कर्री कछारी में दिनाँक 20 मार्च 2021 दिन शनिवार को दोपहर 2:42 बजे एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान भाजपा युवामोर्चा मंडल अध्यक्ष नीरज झारिया निवासी ग्राम रहठा पर कछारी के रहने वाले को महेश पिता हुकुम सिंह द्वारा अचानक कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर पुरानी रंजिस के साथ हाथापाई कर जान से मारने की धमकी दी. फरियादी नीरज झारिया ने नौरोजाबाद थाने में लिखित सूचना दर्ज कराई . कंचन साहू दस्तक 24

बाराबंकी: खेत मे पानी ले जाने को लेकर हुआ विवाद,शिकायत

बाराबंकी: दबंगों द्वारा खेत में पानी जाने वाली नाली को बंद कर दिया जब महिला ने रोका तो महिला को दबंगों द्वारा बेलचे से हमला कर दिया। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई आपको बताते चले कि पूरा मामला रामसनेहीघाट तहसील अंतर्गत मुरारपुर का है जहां पर खेत में जाने वाली नाली जोकि राजस्व विभाग व वन विभाग के संरक्षण में आती है जिसको दबंग लालू यादव पुत्र विजय बहादुर द्वारा नाली को बंद किया जा रहा था जिससे खेत में पानी नहीं जा पा रहा था जब…

बाराबंकी: चौकी प्रभारी सत्येंद्र प्रकाश पांडेय के स्थानांतरण पर भव्य विदाई समारोह,नवागत चौकी प्रभारी अशोक सिंह का हुआ भव्य स्वागत

बाराबंकी: जनपद अंतर्गत जैदपुर थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी अहमदपुर प्रभारी सत्येंद्र प्रकाश पांडेय का रविवार को पुलिस स्टाफ व क्षेत्रीय जनता द्वारा भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया।वहीं नवागत चौकी प्रभारी के रूप में आए उप निरीक्षक अशोक सिंह का लोगों द्वारा स्वागत किया गया।पुलिस कप्तान यमुना प्रसाद द्वारा किए गए उपनिरीक्षकों के तबादलों में अहमदपुर चौकी प्रभारी रहे सतेंद्र प्रकाश पांडेय को उनकी कार्यशैली को देखते हुए जिला सेल मीडिया प्रभारी के पद पर तैनाती दी गई है। अपने लगभग 8 महीने के कार्यकाल में ही चौकी…

बाराबंकी:चार वर्षों में प्रदेश को बुरी तरह चौपट किया भाजपा सरकार ने-शाफे जुबेरी

बाराबंकी: मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष जनाब शाफे जुबेरी ने परम श्रद्धेय बाबू जी की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धांजलि एवं प्रतिमा अनावरण समारोह 27 मार्च 2021 को मोहनलाल वर्मा एजुकेशनल इंस्टीट्यूट बाराबंकी में आयोजित किया गया है जिस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी है अतःआप सभी प्रदेशवासियों से निवेदन है कार्यक्रम में आकर अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करें।और प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि भाजपा सरकार ने चार वर्षों में प्रदेश को…

रांची: 20 मार्च 2021 को समाजसेवी स्वर्गीय दल गोविंद प्रसाद जयंती मनाई गई

20 /3/ 2021 को समाजसेवी स्वर्गीय दलगोविंद प्रसाद कोइरी का जयंती मनाई गई. बता दें दलगोविंद का जन्म 20 मार्च 1932 को हुआ था. एक कोइरी परिवार में और वह सिल्ली के पहला ग्राम प्रधान बने थे.

कालपी(जालौन): उत्तर प्रदेश का योगी सरकार प्रदेश में पर्यटन को बढा़वा देने के अपने वादे पर खरी उतर रही है।

जालौन : ऐतिहासिक एवं पौराणिक नगर कालपी में पर्यटकों को आकर्षित करने की भारी गुंजाइस है।सबसे महत्वपूर्ण विश्व प्रसिद्ध सूर्य मन्दिर जो कि भारत में मात्र दो स्थानों पर है पहला कोणार्क और दूसरा कालपी में।काफी समय से उक्त मंदिर के जीर्णोद्धार की मांग होती आ रही है ।मन्दिर तक पहुंचना दुर्गम था कोई रास्ता नहीं था उबड़ खाबड़ पगडंडियों से होकर जाना पड़ता था ।पूर्व भाजपा विधायक डाक्टर अरूण मैहरोत्रा ने भी काफी प्रयाश किए उन्होने मन्दिर तक पहुंचने के रास्ते को सुगम बनाया और सड़क बनवाई।कई दलों के…

पीलीभीत: जिलाधिकारी द्वारा क्रिटिकल गेप से ग्रामीण व शहरी कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में कार्य कराने हेतु स्वीकृति की गई धनराशि।

पीलीभीत: जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा जनपद में विभिन्न विकास कार्यों के क्रिटिकल गैप की पूर्ति हेतु अनुमन्य धनराशि सीमा के अन्तर्गत जनपद पीलीभीत में नगरीय व ग्रामीण क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रस्तावित कार्यों को कराने हेतु स्वीकृति प्रदान की गई है। जिलाधिकारी द्वारा नगरीय क्षेत्र के अन्तर्गत बरखेड़ा, अमरिया, पीलीभीत, बीसलपुर में आने वाले कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में वाउण्ड्रीवाल, तार फेसिंग, शौचालय, रसोई, स्नानागार के टाइलीकरण हेतु रू0 15 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुये कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग पीलीभीत…

पीलीभीत :जिलाधिकारी द्वारा जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय का किया गया औचक निरीक्षण।

पीलीभीत: जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा आज जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में उपस्थित जांच के दौरान कर्नल श्री के0बी0राजाशरेन जिला सैनिक कल्याण एवं श्री राममूर्ति सिंह यादव, कल्याण कार्यकर्ता अनुपस्थित पाए गये। जिलाधिकारी द्वारा अनुपस्थित अधिकारी का नो वर्क-नो पे के आधार पर अग्रिम आदेशों तक वेतन न आहरित किये जाने के निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा पटल सहायकों के कार्याें की समीक्षा की गई तथा उनके अलमारियों में रखे अभिलेखों की जांच की गई। अलमारियों…

पीलीभीत : जिलाधिकारी द्वारा गौरैया के कृत्रिम घोसलों को स्थापित कर उनके संरक्षण के प्रति जनमानस को किया गया जागरूक।

पीलीभीत: जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर उनके संरक्षण के प्रति जागरूक करने हेतु कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित पेड़ों पर कृत्रिम घोसलों को स्थापित किया गया तथा लोगों से भी अपील की कि अपने घरों पर भी ऐसे घोसले स्थापित करें तथा इनके लिए एक कटोरे में दाना व पानी रखें ।इस अवसर पर उपस्थित डीएफओ सामाजिक वानिकी से गौरैया के व्यवहार, अनुकूल स्थल व स्थापित किये जा रहे कृत्रिम घोसलों के सम्बन्ध में जानकारी ली गई। इसी दौरान डीएफओ द्वारा अवगत कराया गया कि…

पीलीभीत: पुलिस अधीक्षक ने थाना बिलसंडा पर किया अर्दली रूम, लम्बित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के दिये निर्देश।

 पीलीभीत : दिनांक 20/21-03-2021 की रात्रि में पुलिस अधीक्षक श्री जयप्रकाश ने थाना बिलसंडा पर अर्दली रूम किया गया जिसमें अपराध नियंत्रण व विवेचनाओं की जानकारी ली। सभी विवेचकों से लंबित विवेचनाओं को शीघ्र निस्तारित करने एवं वांछित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी को कहा। महिला हेल्पडेस्क, सीसीटीएनएस कार्यालय, थाना परिसर का निरीक्षण किया गया तथा प्रभारी निरीक्षक थाना बिलसंडा को साफ – सफाई आवश्यक निर्देश दिए। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव व आगामी त्यौहार होली को सकुशल संपन्न करानेे हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। रिपोर्ट रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत

जौनपुर: सडक दुर्घटना में चार घायल

शाहगंज (जौनपुर): क्षेत्र के दो अलग अलग स्थानों पर हुई दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पुरूष चिकित्सालय लाया गया।शुक्रवार की शाम क्षेत्र के गोडिला बाजार के समीप असंतुलित होकर बाइक लेकर गिरने से बाइक सवार सर्वेश (26) पुत्र राममिलन निवासी ताखा पश्चिम गंभीर रूप से घायल हो गया।दुसरी घटना शनिवार की दोपहर क्षेत्र के सबरहद बाजार के समीप पैदल सडक पार कर रहे उक्त गांव निवासी औशेद (12) पुत्र अबदुल्ला व बाइक सवार शामू (20) पुत्र सलाउद्दीन व सरफराज (21) पुत्र सब्बू निवासी…

जौनपुर:तमंचा के साथ युवक गिरफ्तार

शाहगंज (जौनपुर) : क्षेत्र के उसरहटा रेलवे क्रासिंग के समीप से एक युवक को कोतवाली पुलिस ने तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।शुक्रवार की रात क्षेत्र के उसरहटा रेलवे क्रासिंग के समीप एक युवक संदिग्ध अवस्था मे खडा मिला संदेह होने कोतवाली पुलिस ने उक्त युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार युवक अपना नाम बबलू उर्फ सरफराज पुत्र अबू लैश निवासी उसरहटा बताया। पुलिस उक्त युवक का चालान न्यायालय भेज दिया।

जौनपुर: नवनिर्मित सभागार हाल का लोकार्पण और सुंदरीकरण कार्यो का शिलान्यास किया गया

जौनपुर: आज बक्शा विकास खण्ड परिसर में बदलापुर विधानसभा के  विधायक रमेश चंद्र मिश्रा जी के द्वारा नवनिर्मित सभागार हाल का लोकार्पण और मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना  के तहत स्थलों के सुंदरीकरण कार्यो का शिलान्यास किया। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख श्री सजल सिंह, जिला मंत्री श्री अभय राय, मण्डल अध्यक्ष श्री अजय मिश्र, श्री जितेंद्र मिश्र, श्री भूपेश सिंह, बीडीओ श्री अनुराग प्रसाद, श्री मनोज सिंह, श्री आशीष जायसवाल समेत ब्लाक के अधिकारी, कर्मचारी गण और भाजपा कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।