इटावा: माँ ने पैसे के ख़ातिर अपनी नाबालिक लड़की की जबरदस्ती शादी करा दी

इटावा: जिला के थाना ऊसराहार क्षेत्र के ग्राम चंन्दपुरा मामन क्षेत्र का है. यह मामला रिस्तो को शर्मसार करने वाला है. यह माँ ने अपनी नाबालिक लड़की की जबरदस्ती शादी अपने भाई के साथ मिलकर करा दी. लड़की ने अपने बयान मे कहा मेरे पिता के निधन के बाद अपने चाचा- चाची के साथ अपने गाँव चंन्दपुरा मामन में रहती थी और 10वी की पढाई करती थी. माँ अपने भाई के यहाँ ओन्हाँ पतारा जिला मैनपुरी मे रहती है. पीडिता का कहना है उसकी माँ ने बहला फुसला कर अनुज…

इटावा :पैस लेकर दी जा रही है नियुक्ति पत्र नाराज सफाई कर्मी

इटावा:- राज्य सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य छाया देवी ने सिचाई विभाग गेस्ट हाउस में सफाई कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और उसके निस्तारण के आदेश दिए। 20 हज़ार रुपये लेकर सफाई कर्मियों की नियुक्ति किये जाने की शिकायत पर जांच कर कार्यवाही की बात कही। सफाई कर्मियों को महीने में 4 छुट्टी देने के आदेश दिए। सफाई कर्मियों का शोषण की शिकायत पर शोषण करने वाले भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्यवाही की बात कही। (इटावा जिला सवांदाता राहुल शाक्य )

पीलीभीत :किसान सम्मान निधि योजना से सम्बन्धित समस्याओं का समाधान कैंपों के माध्यम से किया जाएगा।

पीलीभीत :जनपद के समस्त विकासखण्डों में प्रत्येक सप्ताह बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार को किसान सम्मान निधि योजना से सम्बन्धित समस्याओं का समाधान कैम्पों के माध्यम से किया जायेगा। कैम्पों का आयोजन प्रातः 10 से 05 बजे तक किया जायेगा। कैम्पों के माध्यम से विकासखण्ड मुख्यालय पर स्थित राजकीय कृषि बीज गोदाम पर कृषक बन्धु अपने आधार कार्ड/बैंक खाता का विवरण के साथ पहुंचकर अपना डाटा ठीक करा सकते है। उप निदेशक कृषि प्रतिदिन अनुश्रवण करते हुये, संशोधन हेतु की जा रही कार्यवाही पर नजर रखेंगें और लम्बित प्रकरणों का समाधान कराना…

प्रयागराज: मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना शुभारम्भ की तैयारियों के संबंध में बैठक सम्पन्न

प्रयागराज। मण्डलायुक्त श्री आर0 रमेश कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को गांधी सभागार में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के शुभारम्भ की तैयारियों के सम्बंध में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के बारे में विस्तार से चर्चा की गयी। बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का शुभारम्भ 16 फरवरी, 2021 को किया जायेगा। इस योजना के अन्तर्गत प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे-सिविल सेवा, जेईई, नीट, एनडीए, सीडीएस इत्यादि हेतु निजी क्षेत्र में प्रशिक्षण व्यवस्थाओं में संसाधनों की कमी से ग्रामीण क्षेत्रों तथा निर्बल आय के परिवारों के बच्चे…

जालौन: जिलाधिकारी डा0 मन्नान अख्तर की अध्यक्षता में हेल्थ वेलनेस सेन्टर प्रगति समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न

जिलाधिकारी डा0 मन्नान अख्तर की अध्यक्षता में हेल्थ वेलनेस सेन्टर प्रगति समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में हेल्थ वेलनेस सेन्टर उपकेन्द्रों की ब्राडिंग एवं कक्ष निर्माण की जानकारी की जिस पर डॉ0 धीरेन्द्र ने बताया कि जनपद जालौन में वर्ष 2018-19 में आर0ई0डी0 ऐजेन्सी के द्वारा ब्लाक डकोर में गढ़र उपकेन्द्र में सी0एच0ओ0 कक्ष का निर्माण अभी शुरू नही हुआ है तथा मिनौरा कालपी एवं मड़ोरा उपकेन्द्र में सी0एच0ओ0 कक्ष का निर्माण कार्य पूर्ण हैं, ब्लाक कोंच के बिलाया, पनयारा, अण्डा, अमीटा, पचीपुरी, पचीपुरा, भदेवरा में कार्य…

पीलीभीत: जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा पेट्रोल पंप पर स्वच्छ पेयजल प्रसाधन की जांच के निर्देश दिए गए

जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा पूर्व में शासन द्वारा जारी निर्देशो के क्रम में जनपद में संचालित पेट्रोल पंप पर स्वच्छ पेयजल व प्रसाधन की सुविधा आम जनमानस को सुनिश्चित कराने के दृष्टिगत समस्त पेट्रोल पंप पर शौचालयों व पेयजल की संचालित व्यवस्था के जांच हेतु अधिकारियों की टीम गठित कर जांच आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। नगर क्षेत्र में जिला पूर्ति अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक,विक्रय अधिकारी तहसील सदर के लिए उप जिलाधिकारी सदर, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, विक्रय अधिकारी की टीम गठित की गई है। इसी तरह तहसील…

उमरिया: हाथी कैंप में वयोवृद्ध 70 वर्षीय हथिनी तूफान की मृत्यु उपरांत दी गई श्रद्धांजलि

उमरिया: 2 फरवरी 2021 को रात्रि 8.30 बजे कल्लवाह परिक्षेत्र के जनाड़ हाथी कैंप में वयोवृद्ध 70 वर्षीय हथिनी तूफान की मृत्यु हो गई। 2 फरवरी को रात्रि तूफान जनाड़ हाथी कैंप के समीप नाले में पानी पीने गई और वहीं बैठ गई। थोड़ी देर बाद उसकी मृत्यु हो गई। तूफान को उसकी वृद्धावस्था के कारण गत वर्ष सेवा निवृत्त किया गया था और उसका उपयोग गश्त में नहीं किया जा रहा था। इसके पूर्व तूफान द्वारा बांधवगढ़ में कई रेस्क्यू और गश्त कार्य में सक्रिय योगदान दिया था। बांधवगढ़…

पीलीभीत :पूरनपुर -दो वाइको में आमने सामने से हुई टक्कर

पीलीभीत: पूरनपुर-दो वाइक आमने सामने से टकरा गई जिससे परमेश्वर दयाल व काशी राम को चोटें आई । बता दें कि परमेश्वर दयाल पुत्र रामचरन व काशीराम पुत्र नेवाराम निवासी नजीरगंज उर्फ दुर्जनपुर कला अपने किसी काम से पूरनपुर आ रहे थे जहूर गंज के पास पहुंचे ही थे कि सामने से तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने परमेश्वर दयाल की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी परमेश्वर दयाल व काशीराम घायल होकर जमीन पर गिर गए व दूसरी बाइक वाला मौका पाकर फरार हो गया गांव वालों ने…

जौनपुर: घटिया निर्माण देख भड़के मंत्री जे ई को लगाई फटकार

जौनपुर: विकास खण्ड शाहगंज सोंधी अंतर्गत मवई गाँव में आवास एवं शहरी नियोजन राज्य मंत्री गिरीश चन्द्र यादव अपने पुरे लाव लश्कर के साथ हरिजन बस्ती में इंटरलॉकिंग सड़क लोकार्पण कर इंटरलॉकिंग सड़क की बारीकी से निरीक्षण करते समय खामियां देख गुस्से से तमतमाते हुए जे ई यस यन सिंह एवं बीडीओ अनुराग राय को खरी खोटी सुनाई। लेबर की लापरवाही एवं निर्माण में बस्ती वालों का सहयोग न मिलने से आनन फानन में निर्माण कराने की बात कह पुनः दुरुस्त कराने पर मामला शान्त हुआ। ततपश्चात सभा को सम्बोधित…

हरदोई: ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को शिक्षित करके अपनी एक अलग पहचान बनाने वाला प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन

हरदोई: डीसीएम श्रीराम शुगर यूनिट रूपापुर के सौजन्य से प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के तत्वावधान में चलाए जा रहे हमारा गांव खुशहाली शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लाक भरखनी के चयनित 10 गांव में बच्चों के हित में शिक्षा से संबंधित मोहल्ले बार 10 से 15 बच्चों के समूह में क्लास में संचालित करवाई जा रही हैं. जिस का संचालन उसी गांव के स्वयंसेवी के माध्यम से किया जा रहा है. संस्था का मुख्य उद्देश्य यह है कि इस महामारी के दौरान भी बच्चों की शिक्षा व्यवस्था खराब ना होने पाए और…

बरेली – इब्तिदा फाउंडेशन आँवला के पदाधिकारियों ने किया आँवला नवनियुक्त उपजिलाधिकारी पारुल तरार का स्वागत।

आँवला – उपजिलाधिकारी कमलेश कुमार सिंह का स्थानांतरण कर पारुल तरार को आँवला का उपजिलाधिकारी बनाया गया।इब्तिदा फाउंडेशन आँवला के पदाधिकारियों ने आज दिनांक-08-02-2021 को उपजिलाधिकारी पारुल तरार का आँवला तहसील में कार्यभार संभालने की खुशी में स्वागत किया। पदाधिकारियों ने इब्तिदा फाउंडेशन के सामाजिक कार्यों के बारे में उपजिलाधिकारी को विस्तार से बताया। जिसके बाद उपजिलाधिकारी पारुल तरार जी ने उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा आँवला में सभी समस्याओं का समय से निस्तारण करेंगी खनन नहीं होने देंगी। वह हमेशा सामाजिक समस्याओं में हर पल मदद…

बरेली – प्रदेश सरकार सत्ता के नशे मे आमदमी को खूब लूट रही हैआमितकुमार

आँवला – विथरी विधानसभा क्षेत्र के गांव बलेई भगबंतपुर में डा हृदेश पाल जिलाध्यक्ष पि०वर्ग प्रकोष्ठ आमआदमी पार्टी बरेली की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण मीटिंग हुई मुख्य अतिथि श्री अमित कुमार प्रदेश सचिव आमआदमी पार्टी बरेली बिशिष्ट अतिथि श्री बिश्व पाल सिह वरिष्ठ नेता आमआदमी पार्टी बरेली प्रदेश सचिव ने प्रदेश में आम आदमी केपैसे की हो रही लूट खसोट के वारे में बताया तथा आम आदमी पार्टी की सभी नीतियों से अबगत कराया कहा दिल्ली की तरह यूपी में बिजली पानी शिक्षा और स्वास्थ्य काम होना चाहिए डॉ बिश्व…

बाराबंकी : राम कथा को सुनने के लिए उमड़ा जनसैलाब

बाराबंकी : दरियाबाद क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर में चल रही सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा में लखनऊ से पधारें कथा व्यास चन्द्रशेखर जी महाराज ने कथा के दूसरे दिवस दोपहर की पाली में राम बनवास का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि एक बार महाराज दशरथ शीशे में अपना मुंह देखते हैं तों कान के पास कुछ बालों को सफेद देखा। श्रवण समीप भयेऊ श्रित केसा, मनहुं जरठ पन अस उपदेसा तो सोचने लगें कि मेरे ऊपर चौथापन हैं और अपने बेटे राम को राज्य तिलक देकर बन को जाऊं यहीं…

बरेली – ब्लाक आलमपुर जाफराबाद के ग्राम बल्लिया में आंगनबाड़ी कार्यकत्री विनीता जयसवाल ने 375 ग्राम दाल वितरण पर लाभार्थियों में फूटा गुस्सा।

आँवला – तहसील आँवला ग्राम बल्लिया ब्लॉक आलमपुर जाफराबाद की आंगनबाड़ी कार्यकत्री विनीता जयसवाल से अंशु जैसवाल ने ली जानकारी तब उन्हें कोई भी संतुष्टि नहीं मिली और उन्होंने कहा की लाभार्थियों को कितनी दाल वितरित करना चाहिए लाभार्थियों को जानकारी मिली तो कि एक 1 किलो दाल प्रति व्यक्ति को आंगनवाड़ी केंद्र पर बटना चाहिएविनीता जयसवाल जी ने लाभार्थियों से किस तरह से बात करती हैं और 1 लाभार्थी को केवल और केवल 375 ग्राम दाल दे रही हैं जब उनसे कहा तो वह बहस करने लगी कि आप…

आजमगढ़ : पूर्व सांसद उमाकांत यादव के पुत्र रविकांत को पुलिस ने भेजा जेल

आजमगढ़ : फूलपुर के दीदारगंज थाना क्षेत्र के हुब्बीगंज बाज़ार में शनिवार को शाम 8 बजे सिविल ड्रेस में निजी वाहन से जा रहे एसओजी टीम प्रभारी ब्रजेश सिंह व दीदारगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह को ओवरटेक करने के मामले में पूर्व सांसद उमाकांत यादव के बेटे रविकांत यादव व उनके समर्थकों के बीच झड़प व असलहाप्रदर्शन के मामले में दीदारगंज पुलिस ने पुलिस मुजहमियत एवं अन्य व्यक्ति के नाम का लाइसेंसी असलहा लेकर चलने व फायर करने के के आरोप में दर्जनों गम्भीर धाराओं में पूर्व सांसद पुत्र समेत…

बरेली – बिजली विभाग की लापरवाही से भैस की हुई मौत डॉक्टर जीराज यादव बने मसीहा बिट्टू सागर की 21000 हजार रूपये देकर की मदद।

आँवला – आँवला विधानसभा क्षेत्र के गांव शिवनगर के बिट्टू सागर की भैस की आचानक बिजली के करंट लगने से मौत हो गई बिट्टू सागर ने बाताया उनके जीवन यापन का भैस ही एक मात्र साहारा थी घटना की जानकारी मिलते ही मौके पहुंचे जिला पंचायत सदस्य डॉक्टर जीराज यादव ने घटना स्थल पर पहुंच बिट्टू सागर के परिवार से मुलाकात कर उनको 21000 हजार रूपये नगद धनराशि देकर उनकी मदद की वही डॉक्टर जीराज यादव ने कहा कि आँवला विधानसभा क्षेत्र की जनता को कोई भी परेशानी होती हैं…

आजमगढ़: पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का सीएम द्वारा निरीक्षण, स्थल पर समय से पहुंचे अधिकारी और कर्मचारी

आजमगढ़: दिनांक 8 फरवरी को जनपद आजमगढ़ मुजरापुर में मा0 मुख्यमंत्री योगी द्वारा पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का निरीक्षण एवं कार्यों की समीक्षा किया जाना प्रस्तावित है।उनके आगमन को दृष्टिगत रखते हुए डी एम राजेश कुमार ने समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों की ब्रीफिंग करते हुए निर्देश दिया कि सभी अधिकारी और कर्मचारी ड्यूटी स्थल पर समय से पहुँचकर अपने दायित्वों का निर्वाहन पूरी निष्ठा और लगन के साथ करें।पुलिस उपमहानिरीक्षक सुभाषचंद्र दुबे ने पुलिस के समस्त अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर लें ।कोई भी अनिभिज्ञ…

प्रयागराज :जिलाधिकारी ने मौनी अमावस्या के तृतीय स्नान पर्व के दृष्टिगत की समीक्षा बैठक मेला क्षेत्र में हो रही फगिंग पर जताई असंतुष्ठता

प्रयागराज : 11 फरवरी को होने वाले माघ मेला के तृतीय स्नान पर्व, मौनी अमावस्या, के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने आज मेला प्राधिकरण कार्यालय स्थित आई ट्रिपल सी सभागार में समीक्षा बैठक ली। आने वाली श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु की जा रही सभी व्यवस्थाओं की बिंदुवार समीक्षा की। सर्वप्रथम विभिन्न सेक्टरों में बनाए गए स्नान घाटों के बारे में जानकारी ली जिसपर मेला अधिकारी, श्री विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि श्रद्धालुओं हेतु कुल 8 स्नान घाट बनाए गए हैं जो कुल 8000 फुट लंबे हैं। मेला अधिकारी ने यह भी अवगत…

शाहगंज(जौनपुर):निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में सौकड़ों हुआ इलाज

शाहगंज(जौनपुर): राम अवध यादव गन्ना पी जी कॉलेज द्वारा चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के तीसरे दिन लायंस क्लब शाहगंज स्टार के सहयोग से ग्रामीणों को निः शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें संस्था के अध्यक्ष डॉ. डी के गुप्ता ने जरूरतमंद मरीजो का निरीक्षण कर निःशुल्क दवा वितरण किया । कार्यक्रम की शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि लायंस क्लब शाहगंज स्टार डॉ. डी के गुप्ता ने नेत्र के रख – रखाव के बारे में सभी को विस्तार से जानकारी दी । साथ ही…

प्रयागराज : अनियंत्रित ट्रक ने मारी टक्कर मौके पर राजस्व कर्मी ने दम तोड़ा

प्रयागराज -कोराव नगर पंचायत कोरांव के शहीद आरके तिवारी नगर निवासी अभय त्रिपाठी उम्र 28 वर्ष पुत्र स्वर्गीय घनश्याम त्रिपाठी सुबह लगभग 8:30 बजे करीब घर से बाजार की ओर जा रहे थे. रास्ते में ही बाजार से कोहरार की ओर जा रहे ट्रक ने हनुमान मंदिर के सामने टक्कर मार दी . जिससे घटनास्थल पर ही अभय की मौत हो गई. नगर वासियों ने ट्रक का पीछा करते हुए सेमरिहा गांव के समीप ट्रक को पकड़ लिया. गाड़ी चालक फरार हो गया. अभय त्रिपाठी मेजा तहसील में चेनमैन के…