कोरांव/प्रयागराज: थाना मांडा पुलिस द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक /बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज द्वारा चलाए जा रहे अभियान मे व पुलिस अधीक्षक यमुनापार प्रयागराज के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना मांडा द्वारा गठित टीम उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार राय व उनके सहयोगी हे0का0 प्रेम प्रकाश यादव, का0 प्रदीप कुमार यादव के सांथ दिनांक 15/02/2021 को समय 08 बजे पियरी से निश्चिंतपुर जाने वाले मार्ग नहर के पास ग्राम पियरी से एच0एस0 टाप टेन अपराधी लवकुश सोनकर पुत्र स्वर्गीय गुलाब सोनकर ग्राम पियरी थाना मांडा के कब्जे से 02 देशी तुलसी बम के सांथ…
Month: February 2021
जौनपुर: राज्यपाल जी के दीक्षांत समारोह से कुछ दूरी पर बदमासो ने गोलियों से भूनकर की ग्राम प्रधान राजकुमार यादव की हत्या
जौनपुर:अभी सिकरारा क्षेत्र के किशन यादव की हत्या से जिला उबरा नही कि कि तत्काल सराय ख्वाजा प्राथमिक विद्यालय के पास लोकप्रिय ग्राम प्रधान मखमेल पुर राजकुमार यादव की हत्या हो गई जबकि हत्या स्थल से 500 मीटर दूरी पर महामहिम राज्यपाल जी पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मौजूद थी इसके बावजूद भी यह घटना हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सराएख्वजा क्षेत्र के मखमेलपुर गांव के प्रधान राजकुमार यादव को अपराधियों ने आज मंगलवार को तीन बजे सरे राह पांच गोली मारकर हत्याकर हत्यारे फरार हो गये सूचना पर पहुंची…
बरेली-सर्वधर्म सेवा समिति के तत्वावधान में वसन्त पंचमी के अवसर पर किया गया पीली खिचड़ी का आयोजन
बरेली/यूपी-:–आज दिनांक 16-2-2021 दिन मंगलवार को सर्वधर्म सेवा समिति के तत्वधान में अध्यक्षा डॉक्टर बीना जयसवाल संरक्षक ज्ञानेश साहू कोषाध्यक्ष कल्पना उपाध्याय के नेतृत्व में बसंत पंचमी के उपलक्ष में पीली खिचड़ी का आयोजन किया गया सर्वप्रथम मां सरस्वती का पूजन कर खिचड़ी का भोग लगाया और रामगंगा स्थित कुष्ठ आश्रम मैं लोगों को वितरित किया संस्था हर वर्ष बसंत पंचमी पर पीली खिचड़ी का भोग लगाकर वितरित करती है इस वर्ष भी कुष्ठ आश्रम में वितरण की गई खिचड़ी वितरण में संस्थापक सचिव प्रवीण उपाध्याय अध्यक्ष डॉ बीना जयसवाल…
पीलीभीत: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील सदर में सुनी जनता की समस्याएं।
पीलीभीत: आज दिनांक 16 फरवरी 2021 को जिलाधिकारी पीलीभीत श्री पुलकित खरे एवं पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री जयप्रकाश की अध्यक्षता में तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान द्वारा जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उनका निस्तारण किया गया। रिपोर्ट रामनिवास कुशवाह
जौनपुर:प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद के जौनपुर कार्यालय का संस्थापक अजय मौर्य द्वारा हुआ उदघाटन
जौनपुर:प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद के कार्यालय का उद्घाटन जौनपुर के मौर्य पैलेस में प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद के संस्थापक अजय मौर्य द्वारा किया किया।अजय मौर्य जी ने बताया की यह एक सामाजिक संस्था है और इसका मुख्य कार्य मौर्य समाज को एकजुट करना और अपने समाज के लोगो पर अगर कहीं अन्याय होता है तो प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद उसे न्याय दिलाने का हर संभव प्रयास करेगा।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र मौर्य,जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार मौर्य,संघठन मंत्री राम भवन मौर्य,पवन मौर्य,आनंद प्रकाश मौर्य,अनिल मौर्य ,अरुण मौर्य,पवन मौर्य,नीरज कुमार मौर्य,सूरज…
बरेली:माँ सरस्वती की पूजा कर एक गूंज संस्था ने मनाई बसन्त पंचमी
बरेली/यूपी–:–देवी सरस्वती की पूजा अर्चना कर एक गूंज संस्था के पदाधिकारियों ने बसंत पंचमी धूमधाम से मनाई इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष बंटी ठाकुर ने देवी सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और कहा की मां सरस्वती देवी शब्द साधना की देवी है। वह संगीत की देवी हैं ।साहित्य की देवी हैं। वह विद्या बुद्धि और विवेक की देवी है। उनकी कृपा के बिना कुछ संभव नहीं जिस प्रकार वीणा के तार अलग-अलग होते हुए भी एक सुर से सजते हैं ।उसी प्रकार हमारी वाणी भी शब्दों को…
पीलीभीत: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में महाराजा सुहेलदेव जी जयन्ती समारोह का आयोजन किया गया।
पीलीभीत: आज दिनांक 16/02/2021 को जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे एवं पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री जय प्रकाश की अध्यक्षता में शहीद दामोदर दास पार्क में महाराजा सुहेलदेव जी जयन्ती समारोह का आयोजन किया गया। महाराजा सुहेलदेव जी की वीरता को याद करते हुए उन्हें पुष्प माल्यर्पण कर श्रंद्धाजलि दी गयी। समारोह में राष्ट्रीय स्वतंत्रता सेनानियों एवं उनके आश्रितों को सम्मानित किया गया। रिपोर्ट :रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत
अमेरिका और ब्रिटेन समेत दुनियाभर के 15 देशों में भारतीय मूल के 200 लोग नेतृत्व के पदों पर हैं काबिज
अमेरिका और ब्रिटेन समेत दुनियाभर के 15 देशों में भारतीय मूल के 200 से अधिक लोग नेतृत्व के पदों पर काबिज हैं और इनमें से 60 लोगों ने मंत्रिमंडल में जगह बनाई है। ‘2021 इंडियास्पोरा गर्वनमेंट लीर्ड्स’ की अपनी तरह की पहली सूची में यह जानकारी दी गई। सरकारी वेबसाइटों और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध अन्य संसाधनों के आधार पर तैयार की गई इस सूची में बताया गया है कि भारतीय मूल के 200 से अधिक नेता दुनियाभर के 15 देशों में लोक सेवा के उच्चतम सोपान पर पहुंचे हैं…
क्या चीन पर भारत को करना चाहिए भरोसा?
पूर्वी लद्दाख में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर आठ माह के बाद भारत और चीन की सेनाएं पीछे हटने लगी हैं. मई 2020 में शुरू हुआ टकराव आखिरकार फरवरी में जाकर डिसइंगेजमेंट के निष्कर्ष पर पहुंच पाया. चीन की सेनाएं टकराव वाले बिंदुओं से पीछे हटने लगी हैं. चीन का हर कदम नॉर्थ ईस्ट पर भी असर डालने वाला है. जहां कुछ विशेषज्ञ मान रहे हैं कि चीन फिलहाल भारत के उत्तर-पूर्वी मोर्चे पर शांत रहेगा तो कुछ इस बात से भी इनकार नहीं कर रहे हैं कि शायद…
अमेठी: सड़क हुई लाल ,बाइक सवार युवक हुआ घायल
अमेठी: बीते कल जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 731 पर कादू नाला के निकट थौरी मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक सवार युवक हुआ दुर्घटना का शिकार हो गया. बीचो बीच सड़क पर लगभग आधे घंटे तक यह युवक तड़पता रहा . युवक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के इमली गांव का रहने वाला बताया गया है. एक राहगीर ने अपनी कार से घायल युवक को सी एच सी मुसाफिरखाना पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने युवक की हालत नाजुक देख ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया. जिला संवाददाता-रवि शंकर सिंह
एटा :जाम खुलवाने के दौरान प्राइवेट डग्गेमार बसों और टेम्पों के काटे चालान
जीटी रोड पर जिला अस्पताल के सामने से लेकर माया पैलेस चौराहे तक लगे लम्बे जाम को पुलिस ने खुलवाया। कोतवाली नगर एसएसआई देसी चरन सिंह और हमराह सिपाहियों ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया जाम। जाम खुलवाने के दौरान प्राइवेट डग्गेमार बसों और टेम्पों के काटे चालान। रिपोर्ट: सोनू यादव
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा- कांग्रेस अक्सर देश तोड़ने वालों के साथ खड़ी दिखती है
कृषि कानून विरोधी आंदोलन से संबंधित टूलकिट पर्यावरणवादी ग्रेटा थनबर्ग से शेयर करने की आरोपित दिशा रवि की गिरफ्तारी को लोकतंत्र की आजादी से जोड़ रही कांग्रेस पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से भारत विरोधी तत्वों के साथ खड़ी होती रही है। आश्चर्य की बात यह है कि इन विपक्षी दलों को यह तो अच्छा लगता है कि भारत रत्न लता मंगेशकर और सचिन तेंदुलकर के ट्वीट की जांच हो, लेकिन आंदोलन की आड़ में उपद्रव का खाका बनाने वालों पर कार्रवाई…
बजट सत्र के दूसरे दौर में सामान्य तरीके से चलाई जा सकती है संसद, जानें वजह और क्या बन रही संभावनाएं
बजट सत्र के पहले चरण के कोरोना से मुक्त रहने की बात को ध्यान में देखते हुए संसद में सामान्य स्थिति बहाल किए जाने के विकल्पों पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विचार पर गौर किया जा रहा है कि कोरोना का असर कमजोर पड़ने से बजट सत्र के दूसरे हिस्से में संसद के दोनों सदनों की बैठक अलग-अलग पालियों की बजाय सामान्य रूप से बुलाई जाए। दो हफ्ते के बजट सत्र के पहले हिस्से में सांसदों की सक्रियता पिछले करीब एक साल में सबसे ज्यादा रही। इसके बावजूद…
भाजपा के सभी कार्यालयों को पेपरलेस करने का पायलट प्रोजेक्ट मध्यप्रदेश से होगा शुरू
सियासत में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर शुरू से बढ़त रखने वाली भाजपा एक और नवाचार करने जा रही है। लोगों को इंटरनेट मीडिया के जरिये अपनी समस्याएं बताने की सुविधा पार्टी देने जा रही है। इससे सरकारी योजनाओं को लेकर होने वाली परेशानियों का भी समाधान हो सकेगा। आवेदक या शिकायतकर्ता को इसके लिए विधायक या पार्टी कार्यालय तक नहीं जाना होगा, न महानगरों में स्थित कार्यालयों या मंत्रालय के बार-बार चक्कर काटने पड़ेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के इस नवाचार की शुरुआत मध्य प्रदेश से की जा रही है। प्रदेश…
शाहगंज(जौनपुर): प्राचार्या नूर तलहत ने किया एन एस एस के विशेष शिविर का उद्घाटन
शाहगंज(जौनपुर): राजकीय महिला महाविद्यालय द्वारा चयनित ग्राम सुरिस के कन्या प्राथमिक विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के विशेष शिविर का उद्घाटन महाविद्यल की प्राचार्या डॉ. नूर तलअत ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। डॉ. नूर तलअत ने राष्ट्र की अवधारणा को समझाते हुए राष्ट की सेवा करने का आह्वान किया और साथ में स्वयंसेविकाओं के उज्जवल भविष्य की कामना किया। डॉ मोती चंद्र यादव, प्रो. संजय कुमार एवं डॉ संदीप कुमार यादव ने अपने विचारों के माध्यम से स्वयंसेविकाओं का उत्साहवर्धन करते…
पीलीभीत :पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना सुनगढ़ी पर किया गया अर्दली रूम।
पीलीभीत : 15-02-21 की देर रात पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश द्वारा थाना सुनगढ़ी पीलीभीत पर अर्दली रूम किया गया जिसमें अपराध नियंत्रण व विवेचनाओं की जानकारी ली। थाना कार्यालय, मालखाना, बैरिक, महिला हेल्प डेस्क कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय एवं थाना परिसर का भी निरीक्षण किया गया तथा साफ सफाई रखने आदि आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक ने कोरोना वायरस के दृष्टिगत सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुये एक-एक कर सभी विवेचकों से विवेचनाओं की जानकारी ली और सभी विवेचकों से लंबित विवेचनाओं को शीघ्र निस्तारित करने एवं वांछित…
बरेली-मिशन शक्ति अभियान के तहत ब्लॉक मझगवां में हुई बैठक
तहसील आंवला के ब्लॉक मझगंवा में खंड विकास अधिकारी पुनीत कुमार पाठक ने प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के तहत ब्लॉक मझगंवा की ग्राम पंचायत सत्तार नगर में जगमाल सिंह शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में “प्रशासन की पाठशाला” अभियान में विद्यार्थियों को “बेसिक स्टेप्स ऑफ लर्निंग” टॉपिक पर चर्चा करते हुए विद्यार्थियों को राज्य प्रशासनिक सेवाओं, यूजीसी नेट, JRF, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विषय मे गहनता से बताया, एवं विस्तृत जानकारी विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई । खंड विकास अधिकारी पुनीत कुमार पाठक ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं…
बरेली-जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नए कृषि कानून के विरोध में ज्ञापन
आँवला/बरेली-:– जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि क़ानून, नई शिक्षा नीति, श्रम नीति की खामियों व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों आदि को लेकर विरोध कर जन अधिकार के कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर राष्ट्रपति और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी आँवला पारुल तरार को सौंपा है।उन्होंने ज्ञापन में कानून व्यवस्था, महंगाई एवं आरक्षण आदि को लेकर विरोध में संकल्प मोर्चा के आवाहन पर तथा प्रदेश में हो रही घटनाएं, दुराचार, हत्याएं आदि को लेकर मांग करते हुए 14 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा है।…
उमरिया: कलेक्टर ने ग्रीनी, परी तथा हर्ष को विटामिन-ए की दवा पिलाकर की दस्तक अभियान की शुरूआत
उमरिया : कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने ग्रीनी, परी तथा हर्ष को विटामिन-ए की दवा पिलाकर दस्तक अभियान शुरूआत की। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अंशुल गुप्ता, अपर कलेक्टर अशोक ओहरी, डिप्टी कलेक्टर अनुराग सिंह, जिला टीकाकरण अधिकारी सीपी शाक्य, अनिल सिंह सहित विभिन्न विभागों के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहें।कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि दस्तक अभियान प्रदेश का महत्वाकांक्षी अभियान है। अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग के संयुक्त दल (ए.एन.एम. आशा एवं आंगनवाडी कार्यकर्ता) द्वारा 5 वर्ष से छोटे बच्चों वाले…
बरेली: रूहेलखंड विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय से आरम्भ,सात दिवसीय तौर पर
बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का उद्घाटन प्रोफेसर रविंद्र सिंह ने किया। शिविर के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के जागरूकता अभियान एवं समाज सेवा के प्रत्येक कार्यों की संरचना को स्वयंसेवकों को समझाया गया। जिसमें कार्यक्रम अधिकारी डॉ ब्रजेश कुमार ने छात्रों के साथ विभिन्न सामाजिक समस्याओं पर चर्चा की और और छात्रों को समाज के हितकारी कार्यों के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर डॉ संदीप कुमार, डॉ इरम और डॉ अख्तर हुसैन कार्यक्रम…
