बरेली। बेसिक शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश की आज जिला कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा की गयी। प्रदेश अध्यक्ष जगदीश चन्द्र सक्सेना ने जिलाध्यक्ष वाले दीन पाल को उनकी टीम के साथ पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई तथा टीम को समिति को मजबूत बनाने हेतु आशीर्वाद दिया।डी डी पुरम स्थिति अर्बन बैंक के सभागार में बेसिक शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश की बरेली जिला कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा की गयी। समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष अतिरिक्त प्रभार सर्वेश पाठक तथा प्रदेश मंत्री एवं मंडल महामन्त्री अतिरिक्त प्रभार राजीव यादव द्वारा…
Month: February 2021
बरेली-सेंट्रल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट की तरफ से संगोष्ठी का आयोजन
बरेली /यूपी-:-ब्लॉक भदपुरा के कस्बा कुलड़िया में सेंट्रल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट ट्रस्ट की तरफ से संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें, क्षेत्र के काफी लोगों ने हिस्सा लिया संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम चंद्रा ने ग्रामीणों को महिला उत्पीड़न के प्रति जागरूक किया वही संगठन के उपाध्यक्ष आशीष कुमार ने संगठन के कार्यों के बारे में उपस्थित जनो को बताया तथा संगठन के संरक्षक डॉ देवेंद्र डंग ने समस्त लोगों को कोरो ना काल में जागरूक रहने और स्वस्थ रहने हेतु जानकारी दी l कार्यक्रम में शालू चौधरी अनिल सदाना ,मनोज…
बरेली-राशन डीलर ने दिया कम राशन, कार्ड धारक ने कर दी शिकायत
बरेली/यूपी-:–पूर्ति निरीक्षक आंवला के भ्रष्टाचार की शिकायतें निरंतर बढ़ती जा रही हैं अब नई शिकायत आंवला तहसील की नगर पंचायत बिशारतगंज से आई है । इस शिकायत में महेश साहू मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी नगर पंचायत बिशारतगंज ने कम राशन वितरण की शिकायत उप जिलाधिकारी आंवला से की है उन्होंने शिकायत की है कि नगर पंचायत बिशारतगंज में 30 से 35 सरकारी सस्ता गल्ला की दुकान हैं ,जो हर महीने राशन कार्ड धारकों का कम गल्ला देकर शोषण कर रहे हैं । जिस पर पूर्ति निरीक्षक आंवला द्वारा कोटेदारों…
बरेली-भारत माता मंदिर पर भागवत कथा का आयोजन
बिशारतगंज: स्थानीय भारत माता मंदिर पर आयोजित की जा रही नौदिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिन शनिवार को नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई।भारत माता मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा में भारी संख्या में पीतवस्त्र धारी महिलाएं सिर पर जल भरे कलश रखकर चल रहीं थीं। कलश यात्रा में शामिल शिव पार्वती की झांकी सभी का आकर्षण का केंद्र रही। विभिन्न मार्गो से होती हुई कलश यात्रा शाम को मंदिर प्रांगण में ही संपन्न हुई। कथावाचक पंडित देवेंद्र सांवरिया जी महाराज शास्त्री ने वेदिका रोपण के साथ…
फर्रुखाबाद: धड़ल्ले के कट रहे हरे भरे पेड़
फर्रुखाबाद : थाना मऊ दरवाजा ग्राम पंचायत अजमतपुर में हरे पेड़ काटे गए. सरकार वृक्ष लगाओ की योजना चला रही है और थानों से मिलीभगत करके हरे पेड़ों की कटाई चल रही है.जो कि तत्काल प्रभाव से रोकना चाहिए लेकिन प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है. ब्यूरो रिपोर्ट
पीलीभीत : जनपद के समस्त राशन कार्ड धारकों को सूचित किया जाता है की दिनांक 22/02/ 2021 तक समस्त संबंधित उचित दर विक्रेता से आवश्यक वस्तुयें प्राप्त कर ल।
पीलीभीत : समस्त राशनकार्डधारकों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 22.02.2021 तक सम्बन्धित उचित दर विक्रेता से अपने राशनकार्ड के सापेक्ष आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से आवश्यक वस्तुयें प्राप्त कर सकते हैं। अन्त्योदय राशन कार्डधारक को गेहूॅ 20कि0ग्रा0 प्रति राशनकार्ड व चावल 15कि0ग्रा0 प्रति राशनकार्ड तथा पात्र गृहस्थी गेहूॅ 03 कि0ग्रा0 प्रति यूनिट व 02 कि0ग्रा0 चावल प्रति यूनिट, गेहूॅ रू0 02 प्रति कि0ग्रा0 व चावल रू0 03 प्रति कि0ग्रा की दर से उपलब्ध कराया जायेगा। रिपोर्ट: फूल चंद राठौर पीलीभीत
पीलीभीत: वन विभाग ड्यूटी से अनुपस्थित होने पर प्रभागीय वनाधिकारी पीलीभीत द्वारा नोटिस के माध्यम से छत्रपाल को किया गया निर्देशित।
पीलीभीत: श्री छत्रपाल ट्रैक्टर क्लीनर निवासी ग्राम पकडिया ता0 पोस्ट दियोरिया कलां, तहसील बीसलपुर, पीलीभीत को कार्यालय के पत्र दिनांक 23.11.2019 के द्वारा दियोरिया रेंज से प्रधान कार्यालय में सम्बद्वीकरण किया गया था। श्री छत्रपाल ट्रैक्टर क्लीनर ने दिनांक 05.12.2019 को अपनी आमद सूचना कार्यालय में प्रस्तुत करके अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित हो गये। कार्यालय के पत्र दिनांक 21.12.2019, 05.02.2020, 15.04.2020, 08.05.2020, 04.06.2020 के द्वारा इनके घर के पते पर कई पत्र लिये गये, परन्तु यह ड्यूटी पर अपनी उपस्थित नही हुए।प्रभागीय वनाधिकारी पीलीभीत द्वारा नोटिस के माध्यम से छत्रपाल…
बरेली – नेहरू युवा केंद्र सम्बद्ध युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा जल संरक्षण एवं संवर्धन कार्यक्रम तहसील बार एसोसिएशन सभागार में संपन्न हुआ।
आँवला – आँवला तहसील सभागार में नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के व्दारा जल संरक्षण एवंसंवर्धन संपन्न हुआ जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक धर्मपाल सिंह ने कहा कि देश की संपदा धन दौलत नहीं है बल्कि धरती है और नदियां हैं प्रदेश के 75 जिलों में कई नदियों के स्थान ही विलुप्त हो चुके हैं और नदियां विलुप्त हो चुकी हैं कई देश पानी के संकट से गुजर रहे हैं, उन्होंने कहा कि हम अपनी दो पीढ़ियों का जल पी चुके…
बरेली – नगर पंचायत बिशारतगंज में भारत माता मंदिर पर नौदिवसीय श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ करने से पहले नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
आँवला – नगर पंचायत बिशारतगंज में भारत माता मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा में भारी संख्या में पीतवस्त्र धारी महिलाएं सिर पर जल भरे कलश रखकर चल रहीं थीं। कलश यात्रा में शामिल शिव पार्वती की झांकी सभी का आकर्षण का केंद्र रही। विभिन्न मार्गो से होती हुई कलश यात्रा शाम को मंदिर प्रांगण में ही संपन्न हुई। कथावाचक पंडित देवेंद्र सांवरिया जी महाराज शास्त्री ने वेदिका रोपण के साथ यजमानो से पूजन आदि संपन्न कराया। मंदिर के महंत बाबा तुलसीदास व कमल दास ने बताया कि रविवार शाम…
बरेली – नगर पालिका आँवला में भूतेश्वर नाथ तिराहे पर अधबने नाले से परेशान लोगों ने उप जिला अधिकारी आँवला से की शिकायत।
आँवला – आँवला नगर पालिका में भूतेश्वर नाथ तिराहे पर सड़क किनारे बने अधबने नाले से परेशान होकर नाले के समीप वाले खाली पड़े प्लाट के मालिक तुलसी गुप्ता ने उक्त नाले से हो रही परेशानी व नगर पालिका परिषद आँवला की लापरवाही की शिकायत उपजिलाधिकारी आँवला से की है प्लाट स्वामी तुलसी गुप्ता ने बताया कि वह अपना प्लाट बनवा रहे हैं उन्होंने बताया कि इस अधबने नाले का पूर्ण निर्माण ना होने से वहां गंदगी का अंबार है यही नहीं पालिका में कितनी ही बार मौखिक शिकायत करने…
बरेली – अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष ने किया विजेताओ का सम्मान, आयोजको को दी बधाई।
आँवला – आँवला तहसील क्षेत्र के ग्राम गुलेली मे चल रहे वालीबॉल लीग मैंच मे बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष नितिन महाराज ने विजई टीमो को पुरस्कृत किया। साथ ही आयोजको को बधाई देते हुये उन्होने कहा कि गांव के नौजवानों ने यह नई शुरुआत की है जिसमे ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभावान नौजवानों को बड़े स्तर पर लोग पहचान सकेंगे।मैच के दौरान एंपायर की संयुक्त टीम में कुशाग्र सिंह एवं राकेश सिंह रहे वही मैच का संचालन विमल शर्मा ने किया। इस मौके पर सुदेश…
बरेली – आँवला भमोरा रोड पर हुआ भंयकर एक्सीडेंट अनियंत्रित होकर टैंकर ने दो सगे भाई बहनों को मारी टक्कर मौके पर ही मौत।
आँवला – आँवला भमोरा मार्ग पर अनियंत्रित होकर टैंकर ने मारी टक्कर मौके पर ही दो सगे भाई बहनों की मौके पर ही मौत परिवार में मचा कोहराम ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर लगाया घंटो जाम सड़क के किनारे से निकल रहे थे दोनों भाई बहने घटना के आधे घंटे बाद पहुंची सूचना पर पुलिस सीओ, कोतवाल, हलका इंचार्ज ,घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया दोनो भाई बहनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और टैंकर को भमोरा पुलिस ने पकड़…
पीलीभीत: कलीनगर ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर एसडीएम ने की स्कूल में बैठक
पीलीभीत/कलीनगर । तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत धरमंगदपुर में चुनाव से संबंधित उप जिला अधिकारी योगेश कुमार गौड़ ने एक आवश्यक बैठक उच्च प्राथमिक विद्यालय में की बैठक में मुख्य रूप से तहसीलदार राकेश मौर्या ,माधोटाडा थानाअध्यक्ष रामसेवक ग्राम प्रधान कार्यवाहक लालाराम सागर लेखपाल अनुराग मिश्रा सुरेश शर्मा बलराम सागर राजेंद्र प्रसाद राजेंद्र यादव सिया राम प्रजापति राम शर्मा रोजगार सेवक अरविंद शर्मा सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे रिपोर्ट:: रामनिवास कुशवाह
पीलीभीत : पूरनपुर घुघचिहाई उप केंद्र बिजली बकाया बिल ना जमा करने पर कांटे गए कनेक्शन।
पीलीभीत : पूरनपुर घुघचिहाई उप केंद्र बिजली बकाया बिल जमा ना करने पर काटे गए बिजली कनेक्शन बिजली विभाग की टीम ने गांव गांव जाकर बिजली बिल जमा न करने बालों के कनेक्शन काट दिए है अधिक वाकये दारो उपभोक्ताओं को चिन्हित कर ऐसे बकायेदारों के कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू की गई है शनिवार घुघचिहाई विद्युत उप केंद्र जेई मनोज शर्मा के नेतृत्व सौ दिवसीय केंद्र जुड़े गोमती फीडर लुकटिहाई फीडर कसगजा सिमरिया जनकापुर गोपालपुर उदरहा चदुईया सहित दर्जनों गांव में पहुंचकर 40 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए…
पीलीभीत :राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा विशय पर चित्रकला, लेखन प्रतियोगिता एवं क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वालो को प्रमाण पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित।
पीलीभीत : दिनांक 21.01.2021 को आरम्भ हुए राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आज गांधी प्रेक्षागृह में समापन समारोह आयोजित हुआ। उक्त कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे, पुलिस अधीक्षक श्री जयप्रकाष, क्षेत्राधिकारी श्री वीरेन्द्र विक्रम, प्रषिक्षु क्षेत्राधिकारी श्री अनुज कुमार, ए.आर.टी.ओ. अमिताभ राय, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री संतप्रकाष, यातयात निरीक्षक श्री सुनील कुमार सिंह, रामलुभाई साहनी महिला महाविद्यालय के डा.नरेन्द्र बत्तरा, पी.टी.ओ. श्री राकेष मोहन, आर.आई श्री हरिओम, जे.एम.बी.कालेज के प्रबन्ध निदेषक श्री अचल गुप्ता विभिन माध्यमिक व उच्च षिक्षा संस्थानों के षिक्षक व छात्र-छात्रायें, घायलों की सहायता करने वाल…
पीलीभीत: जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में निर्वाचन संबंधित कार्य व मतदान केंद्र स्थलों को असंवेदनशील संवेदनशील अतिसंवेदनशील एवं असंवेदनशील प्लस श्रेणियों के गठन किए जाने के संबंध में समीक्षा बैठक देर शाम गांधी सभागार में संपन्न हुई
पीलीभीत: जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में निर्वाचन सम्बन्धी कार्यो व मतदान केन्द्र/स्थलों को असंवेदनशील, संवेदनशील, अतिसंवेदनशील एवं अति संवेदनशील प्लस श्रणियों के गठन किये जाने के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक देर शाम गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न कार्यों हेतु नामित नोडल अधिकारियों को दी गई जिम्मेदारियों का निर्वाहन व उनका पालन प्राथमिकता के आधार करने हेतु निर्देशित करते हुये कहा कि समस्त अधिकारी प्रारम्भिक तैयारियों से सम्बन्धित अपनी रिर्पोट तैयार कर उप जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि…
प्रधानमंत्री मोदी देंगे चुनावी राज्यों के लिए जीत का मंत्र, शामिल होंगे भाजपा के उच्च पदाधिकारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) रविवार को नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की एक बैठक को संबोधित करेंगे। इस बैठक को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समाचार एजेंसी पीटीआइ के मुताबिक इससे पहले भाजपा ने शनिवार को कुछ प्रमुख संगठनात्मक बैठकें की। इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यों के महासचिवों ने भाग लिया। पार्टी के संगठन महासचिवों की यह बैठक भाजपा मुख्यालय में आयोजित की गई। बैठक के दौरान सभी…
रूस ने किया सीरिया पर एयरस्ट्राइक, मार गिराए 21 आतंकवादी’
सीरिया में इसराईल के बाद अब रूस के लड़ाकू विमानों ने जमकर तबाही मचाई है। पिछले 24 घंटे में रूसी एयरस्ट्राइक में आई.एस.आई.एस. के 21 आतंकी मारे गए हैं, जबकि सैंकड़ों घायल बताए जा रहे हैं। सीरियाई सरकार समर्थित रूस की एयरफोर्स ने पिछले 24 घंटे में पूरे देश में कम से कम 130 जगहों पर एयरस्ट्राइक को अंजाम दिया है। कुछ ही दिन पहले इसराईल ने भी सीरिया में कई मिसाइलें दागकर ईरान समर्थित मिलिशिया के ठिकानों को बर्बाद कर दिया था। ब्रिटेन स्थित सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने…
विदेश मंत्री जयशंकर ने मालदीव के विदेश मंत्री के साथ की चर्चा
20 फरवरी विदेश मंत्री एस जयशंकर शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर माले पहुंचे और अपनी इस यात्रा के दौरान मालदीव के साथ भारत के लंबे समय से मजबूत रिश्तों का उल्लेख किया और दोनों देशों के बीच संबंधों को और आगे ले जाने की बात कही। जयशंकर ने मालदीव के अपने समकक्ष अब्दुल्ला शाहिद के साथ द्विपक्षीय सहयोग समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही मालदीव को कोविड-19 टीके की एक लाख अतिरिक्त खुराक भी सौंपी। दोनों विदेश मंत्रियों ने कोविड-19 महामारी की परिस्थितियों में सुधार और भारत…
उमरिया: जन जातीय कार्य विभाग मंत्री सुश्री मीना सिंह ने 13 लाख रूपये से निर्मित गुरूवाही ग्राम पंचायत भवन का किया लोकार्पण
उमरिया 20 फरवरी – प्रदेश शासन की जन जातीय कार्य विभाग मंत्री सुश्री मीना ंिसंह ने गत दिवस मानपुर जनपद पंचायत क्षेत्र में ग्राम पंचायत गुरूवाही में 13 लाख रूपये से निर्मित ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या पूजन के साथ किया गया। इस अवसर पर पुरूष एवं महिला करमा नृत्य दलों द्वारा उनका गर्म जोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर मंत्री सुश्री मीना सिंह ने नृत्य दलों को ड्रेस खरीदने के लिए पांच- पांच हजार रू0 देने की घोषणा की। उन्होने कहा कि…
