पूरनपुर: विधायक बाबूराम पासवान से बाटीं ट्राईसाइकिलें, सहायक उपकरण, खिले दिव्यांगजनों के चेहरे

पूरनपुर। सांसद के निर्देश पर दिव्यांग सशक्तीकरण विभाग की ओर से आज ब्लाक कार्यालय परिसर में दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। तहसील क्षेत्र से काफी दिव्यांग आये जिनको विधायक द्वारा कृत्रिम व सहायक उपकरणों व मंदबुद्धि तथा कुष्ठ रोगियों को किटें उपलब्ध कराई गईं।आज ब्लॉक कार्यालय परिसर में दिव्यांग सशक्तीकरण विभाग द्वारा एक शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें दूर दूर से आये दिव्यांगों ने अपना पंजीकरण कराकर शिविर का लाभ उठाया। विधायक बाबूराम पासवान ने दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल देकर शिविर का शुभारंभ किया। वहीं जिला पुर्नवास केन्द्र के…

आजमगढ़: बुढ़ऊ बाबा मन्दिर के समीप एन एच 233 पर आग का शोला बनी मैजिक

आजमगढ़: जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बुढ़ऊ बाबा मंदिर के समीप एन एच 233 पर वाराणसी की तरफ से आजमगढ़ आ रही लगेज मैजिक वहां में अचानक आग लग गई और धूं धूं कर जलने लगी। यह देखकर किसी तरह स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया। इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।आज सुबह एक मैजिक फर्नीचर आदि सामान लादकर वाराणसी से आजमगढ़ की तरफ आ रही थी। जैसे ही वह एन एच 233 पर सुबह करीब 6 बजे मन्दिर के समीप पहुंची की…

आजमगढ़: शार्ट सर्किट से लगी आग दो मढ़ई जलकर राख।

आजमगढ़: आजमगढ जिले की सगड़ी तहसील के रौनापार थाना क्षेत्र के देवारा नई बस्ती गाँव मे तार के शार्ट सर्किट से दो मड़ई में आग लग गई। जिसमें लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। जिससे मड़ई स्वामी हीरा यादव पुत्र मोहन यादव की बाइक, रजाई, चौकी व अन्य गृहस्थी का सामान के जलने से लाखों रुपये का काफी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने आननफानन में विधुत सप्लाई बंद करवाकर किसी तरह बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

पीलीभीत: समस्त विकासखण्डों में प्रत्येक सप्ताह बुधवार बृहस्पतिवार शुक्रवार किसान सम्मान निधि योजना से सम्बन्धित समस्याओं का समाधान कैंपों के माध्यम से किया जायेगा।

पीलीभीत के समस्त विकासखण्डों में प्रत्येक सप्ताह बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार को किसान सम्मान निधि योजना से सम्बन्धित समस्याओं का समाधान कैम्पों के माध्यम से किया जायेगा। कैम्पों का आयोजन प्रातः 10 से 05 बजे तक किया जायेगा। आयोजित कैम्पों में किसान बन्धु जिनका किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत आधार संख्या/खाता संख्या में त्रुटि के कारण लाभ नही मिल पा रहा है। ऐसे किसान बन्धु उपरोक्त दिनों में विकासखण्ड मुख्यालय पर स्थित राजकीय कृषि बीज गोदाम में आयोजित कैम्प में अपने आधार कार्ड/बैंक खाता का विवरण के साथ पहुंचकर अपना…

पीलीभीत : समस्त परिषदीय विद्यालयों में सुनिश्चित होगी वाउण्ड्रीवाल की व्यवस्था-जिलाधिकारी।

पीलीभीत: जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में वाउण्ड्रीवाल सुरक्षा अभियान की समीक्षा बैठक गांधी प्रेक्षागृह में सम्पन्न हुई। बैठक में उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिन परिषदीय विद्यालयों में वाउण्ड्रीवाल नही है उन विद्यालयों में वाउण्ड्रीवाल का निर्माण कर बच्चों व विद्यालयों को सुरक्षित करना है। उन्होंने कहा कि आगामी 03 दिनों में जनपद के 220 विद्यालयों में वाउण्ड्रीवाल का निर्माण कार्य प्रारम्भ कराया जायेगा। इसके लिए राजस्व विभाग की टीम इन विद्यालयों में जाकर वाउण्ड्रीवाल का सीमाकंन करते हुये…

बाराबंकी: समाजसेवी का कोई धर्म व जाति नही होती :-धर्म कुमार यादव

बाराबंकी। समाजसेवी का कोई धर्म व जाति नहीं होती। समाज सेवा के लिए चाहे कोई किसी राजनीतिक दल से हो या किसी जाति- धर्म से हो, सभी लोग समाज सेवा के उद्देश्य से जनकल्याण किसान एसोसिएशन में अपनी सहभागिता निभा सकते हैं। उक्त विचार मंगलवार को जनकल्याण किसान एसोसिएशन के चेयरमैन धर्म कुमार यादव ने बाराबंकी जनपद के कस्बा कुर्सी स्थित सरदार ढाबे पर सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में व्यक्त किए। जिसमें सरदार नक्षत्र पाल सिंह को जिला उपाध्यक्ष बाराबंकी व धर्मपाल जायसवाल को तहसील अध्यक्ष फतेहपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई…

बाराबंकी: बाराबंकी के सिद्धार्थ सिंह बंटी ने राजधानी लखनऊ में लहराया परचम

बाराबंकी: लखनऊ जिले के उमराव मॉल रिलायंस डिजिटल में विगत कई वर्षों की भाँति आज पुनःवार्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसके आयोजक टीम लीडर रवि सिंह व वाणी सरदारना जी (सी० आर०एम०) थी।हमारे प्रतिनिधि से बात करते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में पूरे एक वर्ष के दौरान जितने कस्टमर आते है,उनमें से चयन करके एक प्रीमियम कस्टमर की नियुक्ति की जाती है।इस कार्यक्रम के प्रीमियम कस्टमर बाराबंकी जनपद के रामसनेहीघाट के भीखरपुर के रहने वाले सिद्धार्थ सिंह उर्फ विधायक जी रहे,कार्यक्रम को बहुत ही भव्य तरीके से मनाया गया,…

नवाबगंज/उन्नाव : पूर्व ब्लाक प्रमुख का निधन अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

 नवाबगंज/उन्नाव : कभी राजनीतिक क्षेत्र में अजेय रहने वाले परिवार एवं जिले के दिग्गज नेताओं में से एक ऐसा राजनीतिक धुरंधर का अस्त हुआ जिससे उन्नाव जिले समेत आसपास  के नेताओं में  शोक की लहर दौड़ गई। क्षेत्र से कई बार ब्लॉक प्रमुख व किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर अवधेश प्रताप सिंह जो कि लंबे समय से बीमारी झेल रहे थे । कल देर रात अचानक हृदय की गति रुक जाने से लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में निधन हो गया। निधन की खबर सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर…

बरेली-सरगम रिसॉर्ट में रासलीला का मंचन

बरेली-:-सरगम रिसोर्ट आंवला में लाडली कृपा भागवत सेवा समिति द्वारा आयोजित बरसाना धाम के लाडली श्री महाराज रासलीला मंडल द्वारा भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का मनमोहक वर्णन कर कृष्ण द्वारा गोकुल में 7 दिन के कृष्ण कन्हैया को मारने हेतु भेजी गई पूतना काल विष अपने स्तनों पर लगाकर एक सुंदर ब्राह्मणी के रूप में कन्हैया जी के पास में गई । जिसे देखकर कन्हैया जी भी मंद मंद मुस्कुराने लगे, स्वामी नित्यानंद दास जी रास लीला मंचन कर रहे मंडली की काफी प्रशंसा की । मंडली ने बताया…

बरेली-सांसद की पुत्री ने फीता काट किया भगवत कथा का शुभारंभ

बरेली: आंवला विधानसभा के ग्राम रहटूईया में आयोजित श्री भागवत कथा का फीता काटकर शुभारंभ करती समाज सेविका एव एडवोकेट बहन कीर्ति कश्यप जी, साथ में आंवला के लोकप्रिय जिला अध्यक्ष  वीर सिंह पाल भाजपा नगर मंत्री दीपक भारद्वाज मंडल अध्यक्ष मनोज मौर्या रामदीन सागर डॉक्टर इंद्रपाल सिंह मुदित शर्मा  अज्जू गुप्ता  मुनेश्वर सिंह नवाब सिंह पाल ओमपाल जी अमित पाल  विपिन कश्यप अरुण कश्यप डॉ हरीश मौर्या शिवम सक्सेना विशाल प्रताप सिंह अमित शर्मा समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।

बसीम : बरेलवी ने मनाया अपना 80वां जन्मदिन

बरेली। दुनिया के जाने-माने शायर प्रो.वसीम बरेलवी की 80 वीं जयंती आज मानव सेवा क्लब ने उन्हीं के निवास पर एक गोष्ठी के रूप में मनाई। अध्यक्षता शिक्षविद प्रो.एन. एल. शर्मा ने की। वसीम बरेलवी ने अपनी कुछ चुनिंदा गजलें कुछ महत्वपूर्ण संस्मरण सुनाए। तालियों से सभी ने उनका स्वागत किया। उनको हार शाल और स्मृति चिन्ह देकर क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, निर्भय सक्सेना और इन्द्र देव त्रिवेदी ने सम्मानित किया। डॉ.विवेक शर्मा ने गोष्ठी का संचालन किया।

बरेली-बरेली सिटी से चौकी चौराहे से वनवे आवागमन चालू है

बरेली : चौपुला चौराहा पर हो रहे पुल निर्माण के कारण बीती एक दिसंबर से वहां से आवागमन बंद कर दिया गया था । मगर अब राहत वाली खबर है कि एहतियात बरतते हुए सिटी की ओर से चौकी चौराहा तक के लिए वनवे आवागमन शुरू करा दिया गया है । इससे सिटी की ओर से आने वाले वाहन मालगोदाम रोड की ओर से रेलवे जंक्शन की ओर भी जा सकते हैं। सीधे चौकी चौराहा तक भी चौपहिया वाहन जा सकते हैं । वहीं , मालगोदाम की ओर से आने…

बरेली-स्मार्ट सिटी में कब शुरू होगी फ़ास्ट लाइटिंग

बरेली-जनसेवा टीम के अध्यक्ष पम्मी खान वारसी ने जिला प्रशासन एवं नगर निगम से मांग करते हुऐ कहा कि बरेली शहर में कई स्थानों पर आज से लगभग चार पाँच माह पहले हाई-मास्ट लाइटिंग लगाई गई थी पर वो एक बार भी रोशन नहीं हुई हैं पब्लिक को इन्तेज़ार हैं हाई-मास्ट लाइटिंग की रोशनी का इन्तेज़ार हैं,टाइमर पैनल सिस्टम न लगने के कारण अभी तक ये हाई-मास्ट लाइटिंग की रोशन नहीं हो पाई हैं, शहर में कोतवाली,सिविल लाइन, सरायखाम गेट,कोहाड़ापीर आदि इलाको में ये हाई-मास्ट लाइटिंग लगाई गई हैं पर…

बरेली-मिलक से लीलौर एक से जीता

बरेली-:-सिरौली के गांव लीलौर झील पर चल रहे टूर्नामेंट में आज मिलक हुसैन गंज रामपुर और लीलौर बरेली से मुकाबला हुआ बताया गया कि लीलौर झील पर चल रहे टूर्नामेंट में आज लीलौर और मिलक हुसैन गंज के बीच जबरदस्त मुकाबला रहा .जिसमे लीलौर की टीम के खिलाड़ियों ने आखिर में कड़ी महनत कर मैच का समीकरण बदला और लीलौर ने मिलक हुसैन गंज को एक रंन से हरा दिया. जिसमें बताया गया कि मैन आफ द मैच नितेश भदौरिया को मिला.

जालौन: तेज़ रफ्तार का कहर,तीन समाये काल के गाल में

जिला जालौन की कोंच कोतवाली के अंतर्गत तेज़ रफ्तार का कहर देखने को मिला. खूनी सड़क का दर्जा प्राप्त कर चुकी उरई-कोंच सड़क अभी तक कई जिन्दगियां अपने में समा चुकी है, आये दिन हो रही घटनाओं के बाबजूद भी लोग रफ्तार में कमी नहीं ला रहे हैं. मामला कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पनयारा के पास का है, जहाँ बीती रात तकरीबन 10 बजे का है,कि एक बाइक UP 92 D 5028 पर सवार,3 को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. जिससे 3 लोग बुरी तरह घायल…

उमरिया: बाल मजदूरी को दिया जा रहा है बढ़ावा

उमरिया-मुख्यालय करकेली ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत गोपालपुर में कम उम्र के बच्चे काम करते नजर आ रहे हैं.सूत्रों की माने तो ऐसे ही कई आस-पास के पंचायतों की स्थिति बनी हुई है स्थानीय जनप्रतिनिधि और स्थानीय प्रशासन द्वारा प्रशासन के आंख में धूल झोंकते नजर आए. जहां सरकार कहती है कि बाल श्रम कानून अधिनियम की धारा 1986 के तहत बच्चों से काम करवाना गैर कानूनी है और इसे अपराध माना गया है. लेकिन इस पंचायत में इस बात पर ध्यान ना देते हुए कानून की धज्जियां उड़ाते हुए…

जौनपुर: ट्रक और पिकअप की जबरदस्त टक्कर, 6 लोगों की मौत

जौनपुर: यूपी के जौनपुर जिले में मंगलवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हुआ है. ट्रक और पिकअप की जबरदस्त भिड़ंत में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. हादसे में पांच लोग घायल भी हुए हैं. घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. वहीं. एक घायल की नाजुक हालत को देखते हुए उसे वाराणसी के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर किया है. हादसे के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया है.

आजमगढ़:लगभग दस माह के इंतजार के बाद खुलेंगे विद्यालय 10 फरवरी को

आजमगढ़: लगभग दस महीने के लंबे इंतजार के बाद मिडिल और प्राइमरी स्कूल के खुलने की स्वीकृति मिल गई है। जिले में 10 फरवरी से कक्षा छह से आठ तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाई शुरू हो जाएगी। पहले दिन बुधवार को उच्च प्राथमिक स्तर के 50 फीसद बच्चों को बुलाया जाएगा। विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के सुरक्षित ठहराव की व्यवस्था की जांच करने के लिए बीएसए ने सोमवार को कई परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया है। प्रबंध समिति व शिक्षकों द्वारा विद्यालयों की साफ-सफाई कराई जा रही…

वायरस से जुड़े मामलों में अभी भी झूठ बोल रहा चीन, सही आंकड़े पता करना कठिन

भले ही चीन में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ गई हो, लेकिन विशेषज्ञ अभी भी उस पर वायरस से जुड़े मामलों में झूठ बोलने का आरोप लगाते हैं। बता दें कि अमेरिकी विदेश मंत्री टोनी ब्लिंकन ने कुछ दिनों पहले दुनियाभर में कोरोना के प्रसार के लिए ना केवल बीजिंग को जवाबदेह ठहराया था बल्कि यह भी कहा था कि वायरस से संबंधित जानकारी पर उसे पारदर्शी रवैया अपनाना चाहिए। फॉक्स न्यूज ने यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया के एक प्रोफेसर का हवाला देते हुए कहा कि चीन अभी भी…

UN मानवाधिकार परिषद की ओर बाइडन प्रशासन, ट्रंप की विदेशी नीतियों में एक और बदलाव

अमेरिका में बाइडन प्रशासन द्वारा इस सप्ताह संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (United Nation Humanright Council) के साथ फिर से जुड़ने की घोषणा करने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तीन वर्ष पहले परिषद से अमेरिका को अलग करने का फैसला लिया था। यह जानकारी अमेरिका के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।  दरअसल, बाइडन प्रशासन के रविवार के इस फैसले से बहुपक्षीय संगठनों और समझौतों के संबंध में पूर्ववर्ती ट्रंप प्रशासन द्वारा लिया गया एक और निर्णय पलट जाएगा। अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा…