बॉलीवुड के सबसे चर्चित लव बर्ड्स में से एक वरुण धवन (Varun Dhawan) और नताशा दलाल (Natasha Dalal) फाइनली शादी करने जा रहे हैं. 24 जनवरी को दोनों अलीबाग में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. हालांकि, दोनों की शादी पहले ही हो जानी थी, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से यह शादी पोस्टपोन हो गई थी और अब दोनों कल शादी करने वाले हैं. नताशा दलाल और वरुण धवन की शादी (Varun Dhawan Natasha Dalal Wedding) में सबसे अधिक जिसकी चर्चा है वह है इनकी मेहमानों की लिस्ट…
Month: January 2021
बिग बॉस 14: अली गोनी की सपोर्टर बनकर घर में फिर एंट्री लेंगी जैस्मिन भसीन
. वीकेंड के वॉर से पहले ही बिग बॉस के घर से जुड़ी धमाकेदार खबर सामने आई है. दो हफ्ते पहले घर से बाहर हुईं एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) घर में वापसी करने जा रही हैं. फैंस की भारी डिमांड पर जैस्मिन को शो में लाने का फैसला मेकर्स ने ले लिया है. अब जाहिर सी बात है कि जैस्मिन अपने दोस्त अली गोनी (Aly Goni) की सपोर्ट बनकर घर में रहेंगी. हर साल की तरह वाइल्ड कार्ड एंट्री में इस बार जैस्मिन भसीन को लाया जा रहा है. अब…
दिशा परमार ने फोटो शेयर कर कैटरीना कैफ से की अपनी तुलना, होने लगीं ट्रोल
बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) के कंटेस्टेंट राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) ने शो में अपनी गर्लफ्रेंड दिशा परमार को शादी के लिए प्रपोज किया था. जिसके बाद से ही एक्ट्रेस सुर्खियों में छाई हुई है. दिशा परमार (Disha Parmar) भी सोशल मीडिया पर अपने फैंस को बताया था कि उन्होंने राहुल वैद्य को अपना जवाब भेज दिया है. जिसके बाद राहुल वैद्य की मां ने खुलासा किया था कि दोनों की शादी की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं. इस बीच दिशा परमार अपनी एक फोटो के चलते ट्रोल्स (Disha…
रीयाल मैड्रिड के कोच जिनेदीन जिदान कोरोना पॉजिटिव
रीयाल मैड्रिड के कोच जिनेदीन जिदान कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाये गए हैं ।स्पेन के इस क्लब ने शुक्रवार को यह जानकारी दी । इससे दो दिन पहले जिदान की कोचिंग वाली टीम कोपा डेल रे में तीसरे दर्जे की अलकोयानो ने 1.2 से हार गई थी। क्लब ने उनके स्वास्थ्य के बारे में कोई सूचना नहीं दी है। मैड्रिड को अब शनिवार को स्पेनिश लीग में अलावेस से खेलना है। जिदान की जगह अब सहायक कोच डेविड बेटोनी इस मैच में कोच होंगे। दो सप्ताह पहले जिदान जांच…
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू करने वाले 6 खिलाड़ियों पर मेहरबान हुए आनंद महिंद्रा, गिफ्ट करेंगे यह शानदार कार
भारत ने टेस्ट सिरीज में एतिहासिक जीत दर्ज कर ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया है. खिलाड़ियों के इस शांदार प्रदर्शन के बाद अब आनंद महिंद्रा ने जाबाज खिलाड़ियों को तोहफा देने का ऐलान किया है. आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है कि वो 6 खिलाड़ियों को महिंद्रा थार SUV भेंट करेंगे. एक ओर इस शानदार जीत के बाद खिलाड़ियों को दुनियाभर से लोगों को शुभकानाएं और दुआएं मिल रही हैं. वहीं, अब आनंद महिंद्रा ने इन खिलाड़ियों को SUV का तोहफा दे उनका मनोबल और बढ़ा दिया…
टी-10 प्रारूप मजेदार और रोचक, मुझे भाता है : केरन पोलार्ड
वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी केरन पोलार्ड ने कहा है कि उनके खेलने की शैली टी-10 प्रारूप के मुताबिक ही है और उन्हें यह प्रारूप पसंद है। पोलार्ड के नाम टी-20 में 10,000 से ज्यादा रन हैं। पोलार्ड ने 28 जनवरी से शुरू हो रही टी-10 लीग से पहले कहा, “टी-10 का रोमांच और मजा अंतहीन है। लेकिन यह उस क्रिकेट से अलग नहीं है जिसमें मैं खेलकर बड़ा हुआ हूं। यह ऐसा नहीं है कि गेंद देखी और मार दिया। आपको अपने खेल के बारे में सोचना होता है, अनुमान…
विराट कोहली छोड़ देंगे टीम इंडिया की कप्तानी, जानिए किसने कहा
विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने कभी भी आईसीसी का बड़ा खिताब नहीं जीता. इतना ही नहीं दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग यानी आईपीएल में भी विराट कोहली की कप्तानी फ्लॉप रही है. विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया को साल 2019 के विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा. दूसरी ओर साल 2017 में टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मे हार का स्वाद चखा था. विराट कोहली की कप्तानी पर हमेशा सवाल उठते रहे हैं. इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर…
पेट्रोल-डीज़ल के दाम सर्वकालिक उच्च स्तर पर, इस सप्ताह चार बार कीमतें हुई हाई
देश में पेट्रोल और डीजल के दाम शनिवार को अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गए. पेट्रोलियम विपणन कंपनियों ने इस सप्ताह चौथी बार वाहन ईंधन कीमतो में बढ़ोतरी की है. पेट्रोलियम विपणन कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, शनिवार को पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम 25-25 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं. इससे दिल्ली में पेट्रोल 85.70 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 92.28 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है.राष्ट्रीय राजधानी में डीजल 75.88 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 82.66 रुपये प्रति लीटर हो गया…
गणतंत्र दिवस पर फेसबुक और इस्टांग्राम पर सजेगी महफिल, किन्नर निरवैर कौर की रहेगी विशेष प्रस्तुति
कोरोना वायरस की वजह से 26 जनवरी के अधिकतर कार्यक्रम डिजिटल माध्यमों से किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ‘आज़ादियां’ कार्यक्रम मनाया जा रहा है जिसमें फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए चुनिंदा युवा कवि अपनी प्रतिभा बिखेंरेंगे। कार्यक्रम को फेसबुक और इंस्टाग्राम पर क्रमशः 19:30 और 21:30 बजे से लाइव देखा जा सकेगा। इस कार्यक्रम को फेसबुक पर गौरी चौहान और इंस्टाग्राम पर निक्की महर संचालन करेंगी। फेसबुक पर निक्की महर, रीतेय, रिषभ गोयल, ऋषभ कुमार और मुजाहिद अली फैसल से…
पीलीभीत: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना गजरौला, पूरनपुर एवं माधोटांडा पर सुनी जनता की समस्याएं ।
पीलीभीत :आज दिनांक 23 जनवरी 2021 को जिलाधिकारी पीलीभीत श्री पुलकित खरे एवं पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री जयप्रकाश महोदय की अध्यक्षता में थाना गजरौला, पूरनपुर एवं माधोटांडा पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान महोदय द्वारा जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उनका निस्तारण किया गया। रिपोर्ट रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत
प्रयागराज: मेला प्राधिकरण के ICCC सभागार में दसवी बोर्ड बैठक का किया गया आयोजन
द दस्तक 24 मेला प्राधिकरण के ICCC सभागार में दसवी बोर्ड बैठक का किया गया आयोजन प्रयागराज मेला प्राधिकरण के ICCC सभागार में श्रीमान् मण्डलायुक्त प्रयागराज की अध्यक्षता में दसवीं बोर्ड बैठक आयोजित की गयी । जिसमें श्रीमान् आईजी रेन्ज प्रयागराज महोदय, श्रीमान् DIG/SSP महोदय, जिलाधिकारी प्रयागराज महोदय, सेना व मेला के उच्चाधिकारीगण मौजूद रहे । द दस्तक 24 प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
कालपी/जालौन: समाधान दिवस मे दो शिकायतों का हुआ निस्तारण
कालपी/जालौन । शनिवार को क्षेत्राधिकारी आर. पी. सिंह की मौजूदगी तथा एस. डी. एम जयेन्द्र कुमार ( आई. ए. एस ) की अध्यक्ष्ता मे कालपी कोतवाली मे थाना दिवस का आयोजन किया गया इस मौके पर दो शिकायते प्रस्तुत की गई। शांति देवी निवासी मोहल्ला रामचबूतरा कालपी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज़ कराया गया। मनीगंज निवासी सेवा निवृत्ति लेखपाल अशोक कुमार के प्रार्थना पत्र पर राजस्व एवं पुलिस विभाग की टीम को भेजा गया। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुशील कुमार दोहरे, कोतवाली के एस. एस. आई दिनेश कुरील, उपनिरीक्षक…
सिद्धार्थ नगर: विद्यालय प्रांगण में मनाया गया पराक्रम दिवस
सिद्धार्थ नगर: स्थानीय कस्बे में स्थित डीसी मेमोरियल जूनियर हाईस्कूल में शनिवार को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए इटवा सर्किल के पुलिसक्षेत्राधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस ने सबसे पहले भारत की पूर्ण स्वतंत्रता का पुरजोर समर्थन किया। वे गरम दल के नेता थे, जिन्होंने देश को आजादी दिलाई है।उक्त अवसर पर बतौर विशिष्ट अतिथि प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने कहा कि नेताजी के पराक्रम से देश को आजादी मिली है।…
आगरा: एन.एस.एस के सात दिवसीय विशेष शिविर का उदघाटन
आंवलखेड़ा, आगरा । स्थानीय माता भगवती देवी राजकीय महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों का संयुक्त ” सात दिवसीय विशेष दिवा शिविर” का ग्राम “नगला लोधे” में धूमधाम से उदघाटन किया गया । शिविर के प्रथम दिन उदघाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्तिथ राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जलेसर, की समाजशास्त्र की प्राध्यापिका डॉ विभा, ने अपने उदबोधन में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के उदघाटन की घोषणा करते हुए शिवरार्थीयों के उत्साह की प्रशंसा की तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व एवं उद्देश्यों पर…
कोरांव/प्रयागराज: थाना कोरांव प्रयागराज मे 03 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
कोरांव/प्रयागराज: पुलिस उपमहानिरीक्षक/बरिष्ठ पुलिस अधिक्षक प्रयागराज द्वारा अपराध ऐवम अपराधियों के बिरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधिक्षक यमुनापार तथा क्षेत्राधिकारी मेजा के निकट पर्यवेक्षण मे प्र0 नि0 चंद्रभान सिंह के नेतृत्व में टीम बबाकर उपनिरीक्षक सच्चिदानंद यादव व अपने सहयोगी का0 वीरेंद्र सिंह व सतेंद्र यादव द्वारा ग्राम बेलवनिया से अभियुक्त गण नंदलाल s/o शिवशंकर ग्राम बेलवनिया को अ 0स0142/10 धारा 3/5 DP ACT थाना कोरांव व सम्बंधित न्यायालय JM || उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार तिवारी अपने सहयोगी का0 संदीप कुमार व राहुल ओझा द्वारा थाना कोरांव से…
जालौन: कालपी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर दूसरे चरण की वैक्सीन की डोज लेने पंहुचे आर्थोपेडिक सर्जन डा०अरूण मेहरोत्रा
यूपी के जिला जालौन के कॉपी में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर दूसरे चरण में आयोजित कोरोना बैक्सीन की डोज लेने पंहुचे भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एंव पूर्व विधायक सीनियर आर्थोपेडिक सर्जन डा०अरूण मेहरोत्रा ने अपनी पत्नी व मेडिकल के स्टाफ के साथ डिप्टी सीएमओ व चिकित्सा अधीक्षक की देखरेख में पहली कोरोना बैक्सीन लगवायी तथा लोगों को इसके प्रति जागरूक रहने की अपील की। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कालपी में शुक्रवार को पहुचें भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक डा०अरूण मेहरोत्रा ने अपनी पत्नी स्त्री…
मैनपुरी: आज उच्च प्राथमिक विद्यालय नाहिली में सुभाष चंद बोस की पावन जयंती मनाई गई
मैनपुरी: सुभाष चन्द्र बोस जी की आज जयंती है इसके उपलक्ष्य में उच्च प्राथमिक विद्यालय नाहिली में एक छोटा सा आयोजन किया गया. यहां नेता जी के जीवन चरित्र पर सहायक अध्यापिका निशंका जैन व सहायक अध्यापक पवन कुमार ने प्रकाश डाला. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रुबीना इज़हार ने सुभाष चंद बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर के किया तथा समस्त उपस्थित स्टाफ ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए . इस अवसर पर महेंद्र प्रताप सिंह, राकेश कुमार , सावित्री शाक्य , निशंका जैन , पवन कुमार…
पीलीभीत: जिजिलाधिकारी महोदय द्वारा अनुमोदन अनुपालन महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार ग्रामीण गारंटी योजना अंतर्गत विकास खंडों में संविदा के पद पर कार्यरत तकनीकी सहायकों को स्थानान्तरित किया गया।
पीलीभीत: महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजनान्तर्गत समस्त विकास खण्डों में संविदा के पद पर कार्यरत कम्प्यूटर आॅपरेटर/डाटा इन्ट्री आॅपरेटरों का जिलाधिकारी पुलकित खरे के अनुमोदन के उपरान्त स्थानान्तरण किया गया। जोकि निम्नवत् है- श्री ओमकार वर्तमान तैनाती बिलसण्डा से नवीन तैनाती बीसलपुर, श्रीमती शिवानी सक्सेना वर्तमान तैनाती मरौरी से नवीन तैनाती ललौरीखेडा, श्री तिलक राज पन्त वर्तमान तैनाती अमरिया से नवीन तैनाती बरखेड़ा, श्री अमित वर्मा वर्तमान तैनाती बरखेडा से नवीन तैनाती पूरनपुर, श्री राजीव कुमार वर्तमान तैनाती पूरनपुर से नवीन तैनाती अमरिया, श्रीमती ममता वर्तमान तैनाती ललौरीखेडा…
जौनपुर :श्री रामेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट के द्वारा कम्बल वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ
जौनपुर :बदलापुर छोटी काशी ,लग्गूपुर जगजीवन पट्टी के द्वारा आयोजित किया गया कम्बल वितरण समारोह.खुटहन थाना क्षेत्र के मेढ़ा बाजार में शंकर जी के मंदिर पर स्वामी आनन्द जी महाराज के द्वारा 500 कम्बल वितरण किया गया.कम्बल वितरण में सहयोगी रहे अशोक सिंह (वरिष्ठ भाजपा नेता) ,राम कुमार यादव ,(सरपंच) आचार्य अरविंद कुमार तिवारी् (सिपाही) अतुल कुमार पान्डेय ,राम बदन सिंह, शेष मणि शर्मा, हुसैन तिवारी, श्याम सुंदर तिवारी, योगेश तिवारी .
पीलीभीत: एक दिन एक तालाब अभियान के तहत हटाया जाएगा अतिक्रमण-जिलाधिकारी।
पीलीभीत: जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा जनपद में तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराने के दृष्टिगत एक दिन एक तालाब नामक अभियान का संचालन कल से किया जाएगा। आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए एक दिन-एक अभियान के तहत तालाब के सौन्र्दीयकरण किये जाने के सम्बन्ध में समीक्षा की गई। आयोजित में जिलाधिकारी द्वारा मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि जनपद तालाबो को कब्जा मुक्त कराने हेतु विशेष योजना की जाये। जनपद के तालाबों का चिन्हांकन करते कब्जा मुक्त कराया जाये। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि यह अभियान…
