बरेली – डॉ जीराज यावद पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं जिला पंचायत सदस्य ने 126 विधानसभा आँवला से विधानसभा प्रत्याशी ने किया आवेदन।

आँवला – अलीगंज 126 विधानसभा आँवलासे समाजवादी पार्टी के सबसे मजबूत प्रत्याशी के रूप मेंआवेदन किया पूर्व ब्लाक प्रमुख मझगवां व जिला पंचायत सदस्य डाक्टर जीराज यावद ने विधानसभा के प्रत्याशी के लिए आवेदन कर टिकट मांगा । डॉक्टर जीराज यावद काफी लम्बे समय से समाजवादी पार्टी के मेहनती कार्यकर्ता है पार्टी की उपलब्धिया और योजनाऔ को प्रचार प्रसार जनता के सामने करते रहते है उनके आवेदन करने की खवर सुनते ही क्षेत्र के लोगों मे खुशी की लहर दौड़ पडी आपको बताते चले डॉक्टर यादव पूरे आँवला क्षेत्र मे…

जौनपुर: कोहरा,और बर्फीली हवा,चलने से गलन बढ़ी सर्दी से लोग कांप रहे है

जौनपुर: शीत लहर के कहर से आम लोगों का जीवन बेहाल हो गया है। ठण्ड से कांपते लोगों के लिए यह मौसम जान लेवा साबित हो रहा है लोग ठण्ड से बचने केलिए जगह जगह पर कूड़ा करकट और गन्दगी जला कर राहत पाने का प्रयास कर रहे है। वजह प्रशासन द्वारा पूरे जिले में कही भी अलाव की उचित व्यवस्था नहीं की गयी है। नगर पालिका और नगर पंचायतों में अलाव जलाने की मात्र खाना की पूर्ति की जा रही है। कम्बल का वितरण भी ऊंट के मुंह में…

बरेली – बेसिक शिक्षा समिति ने खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

आँवला – ब्लॉक क्यारा के बेसिक शिक्षा समिति ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारी ब्लॉक क्यारा के राजीव श्रीवास्तव को दिया जिसमें कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल जो मार्च 2020 से बंद है उन स्कूलों में कार्यरत अध्यापक अध्यापिका भुखमरी के कगार पर हैं उनको सरकार द्वारा आर्थिक सहायता दी जाए साथ ही सभी प्राइवेट स्कूलों को खोला जाए और विद्यालय बंद होने विद्यालय में कार्यरत सभी कर्मचारी भूखमरी के कगार पर हैं इस दौरान उनको सरकार द्वारा आर्थिक सहायता दी जाए इस दौरान क्यारा ब्लॉक…

एटा-कोतवाली नगर के रोडवेज़ बस स्टैण्ड पर तेज रफ्तार ट्रक ने बस से उतरी महिला को कुचला

एटा- कोतवाली नगर के रोडवेज़ बस स्टैण्ड पर तेज रफ्तार ट्रक ने बस से उतरी महिला को कुचलामहिला ने मौके पर ही तोड़ा तड़प-तड़पकर दम, सूचना पर पहुचे कोतवाली नगर इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह, इंस्पेक्टर कोतवाली नगर अशोक कुमार सिंह ने शव को भिजवाया पोस्टमार्टम के लिए, सवांददाता: सोनू यादव

जालौन: नगर के बीच तेज रफ्तार का कहर

कोंच-जनपद जालौन नगर के बीचो बीच घनी आबादी में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. आज एक छोटे से 5 साल के बच्चे को तेजी से टक्कर मारते हुए घटनास्थल से भाग खड़ा हुआ. टक्कर इतनी तेज थी के बच्चे के सर में गंभीर चोटे आई और मुंह से खून भी निकला. टक्कर मारने वाला मौके से रफूचक्कर हो गया.राहगीरों ने बच्चे को उठाया और मां के सुपुर्द किया. मां ने रोते बिलखते बच्चे को ले जाकर इलाज कराया. इसके बाद कोतवाली में आकर घटना के बारे में पुलिस…

जालौन: सरकार द्वारा किसानो के किये जा रहे उत्पीड़न एवं नगर की समस्याओ को लेकर सपाइयों ने किया प्रदर्शन

कालपी/जालौन : किसानो द्वारा चलाये जा रहे आंदोलन को सरकार द्वारा साजिश के तहत खत्म कराये जाने के विरोध स्वरूप एवं कालपी की मुख्य बाजार की जर्ज़र पड़ी सडक को बनवाये जाने व कालपी ओवरब्रिज के सर्विस लेन का निर्माण कराये जाने को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने मुख्य बाजार से जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया तथा उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी जयेन्द्र कुमार को सौपा समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पुष्पेंद्र सिंह सेंगर एवं वार्ड सभासद अरविन्द यादव के नितृत्व मे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ…

पीलीभीत :पक्के पुल के पास बाघ ने जमाया डेरा

पीलीभीत : पूरनपुर हजारा क्षेत्र में मजदूर को मौत के घाट उतार देने वाला बाघ शिकार की नियत से घूम रहा है. कई लोगों पर हमले की कोशिश भी कर चुका है. अभी तक बाघ को जंगल की तरफ नहीं खदेड़ा जा सका है. इसके चलते लोगों में दहशत का माहौल है. सोमवार को भागने गौडी पशुशाला में काम करने वाले लखीमपुर खीरी जिला के कस्बा मैलानी निवासी कासीम उर्फ कल्लू को गन्ना छिलाई के दौरान हमला कर मौत के घाट उतार दिया था. इसके बाद बाघ ने वही पर…

पीलीभीत: पूरनपुर दहेज मांगने पर सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

पीलीभीत: पूरनपुर ससुरालियों ने मायके से दहेज ना लाने पर महिला को पीट कर घर से निकाल दिया. दहेज की मांग पूरी ना होने पर की तलाक की धमकी दी. फेसबुक पर महिला के पिता के लिए अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया. पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर दी है. घुघचाई चौकी क्षेत्र के गांव ज्ञानपुर महोलिया निवासी अंजूम का निकाह 26 जून 2019 को कबीरपुर कासगंज निवासी मोहम्मद हारून के साथ हुआ था. महिला ने पुलिस को बताया कि पिता ने शादी मैं 1200000…

प्रधानमंत्री मोदी बोले- इस दशक का यह पहला संसदीय सत्र, आजादी के दीवानों के सपने पूरे करने का अवसर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को संसद के बजट सत्र के पहले दिन उम्मीद जताई कि लोकतंत्र की सभी मर्यादाओं का पालन करते हुए सभी सदस्य चर्चा के माध्यम से जनआकांक्षाओं की पूर्ति में योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि देश को अपेक्षा है कि इस सत्र में सभी प्रकार के विचारों की प्रस्तुति हो और उत्तम मंथन से उत्तम अमृत निकले। बजट सत्र के पहले दिन संसद भवन परिसर में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह इस दशक का पहला सत्र है और यह दशक भारत के…

प्रयागराज- वन क्षेत्र में रहने वाले आदिवासी नहीं हटाए जाएंगे

प्रयागराज- कोरांव( रत्योरा ): वन क्षेत्र मे काफी दिनों से रह रहे आदिवासियों को उनके आवास की व्यवस्था करने के पूर्व कतई विस्थापित नही किया जायेगा.भाजपा को मजदूर और किसान वर्ग का विशेष खयाल रहता है. उक्त बातें प्रदेश सरकार के वन मंत्री दारा सिंह चौहान स्थानीय रत्योरा ग्राम मे आयोजित एक समारोह मे मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कही .कबीना मंत्री ने अगले वन महोत्सव कार्यक्रम में 30 करोड़ पौधे प्रदेश की जनता से रोपने का आह्वान किया. उन्होंने वादा किया कि भाजपा विधायक राजमणि कौन का…

बरेली – किसानों के सम्मान में भीम आर्मी मौदान मे।

आँवला – आँवला विधानसभा क्षेत्र में भीम आर्मी के मंडल अध्यक्ष अधिवक्ता अजय प्रधान जी एवं भीम आर्मी के ज़िला अध्यक्ष गुरजीत सिंह बाल्मीकि जी और आजाद समाज पार्टी के ज़िला अध्यक्ष अछन् अंसारी जी एवं ज़िला संगठन सचिव शुभम भारती के अदेशानुसार् किसानों को समर्थन करने पहुंचे आँवला विधान सभाक्षेत्र में भीम आर्मी के अध्यक्ष सोनू सागर, एवं आजाद समाज पार्टी के विधान सभा अध्यक्ष प्रदीप कुमार जी,भीम आर्मी विधानसभा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर्मेन्दर कुमार ,विधान सभा उपाध्यक्ष महेश सागर,अफसर खान् ,विधान सभा प्रमुख महासचिव रवि सागर, अरविन्द सागर, और…

जौनपुर: आई टी आई परिसर में 30 जनवरी को लगेगा वृहद रोजगार मेला

जौनपुर:उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन रोजगार कार्यक्रम के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय राजकीय आईटीआई एवं कौशल विकास मिशन द्वारा निजी निवेशकों के सहयोग से 30 जनवरी 2021 को वृहद रोजगार मेला का आयोजन राजकीय आईटीआई सिद्धिकपुर जौनपुर में किया जाना है जिसका शुभारंभ माननीय राज्यमंत्री श्री गिरीश चंद यादव जी आवास एवं शहरी नियोजन उत्तर प्रदेश द्वारा किया जाएगा। मेले में क्षेत्र की 25 कंपनियां शामिल होंगी तथा लगभग 1500 पदों की भर्ती करेंगे। मेले में सम्मिलित होने वाले प्रमुख कंपनियां बायो प्लांट प्राइवेट लिमिटेड,बायोटेक रिसर्च इंस्टीट्यूट इंडिया ,मैकेनिक…

आगरा :सफाई के पश्चात नुक्कड़-नाटक कर दिया नशामुक्ति का संदेश

आंवलखेड़ा,आगरा : माता भगवती देवी राजकीय महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किए जा रहे “सात दिवसीय विशेष दिवा शिविर” के छठवें दिन शिविरार्थियों ने ग्राम “नगला लोधा” में सफाई कार्य करने के पश्चात ग्राम वासियों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशामुक्ति हेतु प्रेरित करने का कार्य किया ।शिविर में उपस्थित महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ तरुणवीर सिंह ने शिवरार्थियों द्वारा शिविर के दौरान किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए शिविर की शिक्षाओं को अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता लाने हेतु…

शाहगंज(जौनपुर): रोडवेज कर्मियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा

शाहगंज(जौनपुर): उत्तर प्रदेश रोडवेज इम्प्लाइज यूनियन के क्षेत्रिय संयोजक त्रिभुवन नारायण सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित अपनी मांगों का ज्ञापन उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा को सौंपा।अपनी दस सूत्रीय मांग पत्र में यूनियन के लोगों ने कहा कि राष्ट्रीय कृत मार्गों पर निजी वाहनों को परमिट देकर संचालित करने की अधिसूचना को तत्काल निरस्त किया जाए। परिवहन निगम को राजकीय रोडवेज घोषित किया जाए। निजी बस संचालकों से परिवहन निगम के समतुल्य अधिभार वसूल किया जाए। निगम कर्मचारियों के मंहगाई भत्ता पर लगी रोक हटाई जाए।…

लखनऊ:20 फरवरी के बाद सार्वजनिक होगा ग्राम, क्षेत्र और जिला पंचायत का फॉर्मूला

यूपी में होने वाले पंचायत चुुनाव में थोड़ी देरी हो सकती है। पहले माना जा रहा था कि फरवरी के दूसरे सप्ताह तक अधिसूचना जारी हो जाएगी और मार्च से वोटिंग शुरू होकर अप्रैल में चुनाव प्रक्रिया पूरी हो जाए लेकिन अब सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि यह चुनाव अप्रैल में शुरू हो सकते हैं। इस बार ग्राम, क्षेत्र और जिला पंचायत के चुनाव एक साथ होंगे। यह भी जानकारी में आया है कि आरक्षण का यह नया फॉर्मूला आगामी 20 फरवरी के बाद ही सार्वजनिक…

पीलीभीत :अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान।

दिनांक 28/29-01-2021 को अपराधियों के विरुद्ध चलाये गए अभियान के क्रम में पीलीभीत पुलिस द्वारा आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 01 अभियुक्त से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब व उपकरण, शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत 01 अभियुक्त से 01 अवैध असलाह, 13 जी एक्ट के अंतर्गत 04 अभियुक्तों से 1050 रुपये सहित कुल 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है। थाना पूरनपुरअभियुक्त का नाम- सुरेन्द्र पुत्र श्रीराम निवासी जितौरिया टांडा थाना पूरनपुरकुल बरामदगी- 01 अवैध चाकूसंबंधित मु0अ0सं0- 62/21 धारा- 4/25 आर्म्स एक्ट थाना बिलसंडाअभियुक्त का नाम- रामनरेश पुत्र…

जालौन: युवा शक्ति के पंचायत लीडरों ने थाना कालपी में एक्सपोजर विजिट किया

जालौन: थाना प्रभारी उमाकांत ओझा ने बताया की युवाओं को अपराधिक गतिविधियों से दूर रहना चाहिए और अपने आसपास होने वाले गलत कामों के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने नारी सुरक्षा, एंटी रोमियो टीम, फायर बग्रिड, डायल 112, 1090 1076 108 आदि के बारे में भी जानकारी दी। क्षेत्र में किसी भी समस्या के लिए वह फोन कर पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्यवाही होने का आश्वासन दिया। इसके बाद आयोजन में उन्होंने मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को जागरूक किया कि अब उनको डरने की जरूरत नही है…

नवेलनी मामले को लेकर रुस पर प्रतिबंध लगा सकता है यूरोपीय

यूरोपीय संघ ने कहा है कि रुस में विपक्षी नेता एलेक्सी नवेलनी की गिरफ्तारी के बाद पैदा हुए हालात पर वह नजर बनाए हुए है जिसको लेकर रुस पर फरवरी में प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। यूनान के विदेश मंत्री निकोस डेंडियास ने बुधवार को एक साक्षात्कार में यह बात कही। श्री डेंडियास ने यूरोन्यूज को दिए साक्षात्कार में कहा कि यूरोपीय संघ के कई सदस्य देशों ने नवेलनी के मामले को लेकर रुस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी लेकिन इसके बावजूद यूरोपीय संघ अब तक रुसी अधिकारियों…

भ्रष्टाचार मामले में येदियुरप्पा की गिरफ्तारी पर रोक, सुप्रीम कोर्ट बोला- आप CM हैं, आपके खिलाफ वारंट कौन जारी कर सकता है

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और पूर्व उद्योग मंत्री मुरुगेश निरानी को राहत देते हुए सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने बुधवार को राज्य में भूमि अधिसूचना वापस लेकर कथित जालसाजी करने संबंधी मामले में उनकी गिरफ्तार पर रोक लगा दी। हालांकि, शीर्ष अदालत ने कर्नाटक हाई कोर्ट के पांच जनवरी के उस आदेश पर स्थगन देने से इन्कार कर दिया जिसके तहत उसने येदियुरप्पा के खिलाफ आपराधिक शिकायत को बहाल करने की इजाजत दी थी। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने कहा, ‘आप (येदियुरप्पा) एक मौजूदा मुख्यमंत्री हैं। आपके खिलाफ कौन…

ट्रैक्टर परेड में हुई हिंसा को लेकर जावड़ेकर का राहुल पर वार, कहा- कांग्रेस ने जानबूझकर किसानों को उकसाया

दिल्ली में किसानों के उपद्रव को लेकर जहां कांग्रेस ने सरकार और पुलिस को जिम्मेदार ठहराया वहीं भाजपा ने किसान नेताओं के बयान, कांग्रेस नेताओं के ट्वीट का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस ने किसानों को उकसाने का काम किया। केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि यह पहली बार नहीं हो रहा है कि कांग्रेस इतनी घिनौनी राजनीति कर रही है। चुनावों में लगातार हार से बौखलाई कांग्रेस चाहती है कि लोगों की जान जाए, पुलिस बबर्रता हो ताकि उसे राजनीति का अवसर मिले। किसान आंदोलन…