कोरांव/प्रयागराज: तहसील कोरांव समाधान दिवस पर जिले से आए CRO भानू प्रसाद यादव के अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस पर SDM कोरांव डा0 कंचन व तहसीलदार कोरांव अनीता शेखर व BDO रमाशंकर व अन्य विभागों के अधिकारी गंण मौजूद रहे. आयोजित समाधान दिवस पर कोबिड 19 को देखते हुए व सभी नियमो का पालन करते हुए एक निश्चित दूरी बनाकर समाधान दिवस पर आए फरियादियों के प्रार्थना पत्र लिए गए. इस प्रकार सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी भी मास्क लगाए दिखे. समाधान दिवस पर कुल मिलाकर राजस्व विभाग के ही…
Day: January 6, 2021
बरेली – ब्लाक रामनगर क्षेत्र की न्याय पंचायत हरदासपुर में संकुल शिक्षक बैठक का आयोजन हुआ।
आँवला – ब्लाक रामनगर क्षेत्र के न्याय पंचायत हरदासपुर मे खण्ड शिक्षा अधिकारी विजय सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता मे संकुल शिक्षक बैठक आयोजित की गई।जिसमें कायाकल्प के अन्तर्गत हो रहे कार्यों की समीक्षा ,विद्यालय की पंजिकाओं का रखरखाव एवं अभिलेखीकरण ,ई-पाठशाला से सभी बच्चो को जोड़ने ,दीक्षा एवं रीड अलांग ऐप बच्चों/अभिभावकों को लागिन कराने ,प्रेरक विद्यालय की योजना बनाने आदि बिंदुओं पर चर्चा की गई।बैठक मे ए.आर.पी.नीलोफर यासमीन ,न्याय पंचायत के संकुल शिक्षक एवं प्रधान अध्यापकों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष…
बरेली – भारतीय मोदी यूथ बिग्रेड द्वारा सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई जाएगी: अध्यक्ष विजय देव नाथ महाराज।
आँवला – बिशारतगंज के गांव बेहटा बुजुर्ग में इस बार नेताजी सुभाष चंद बोस जी की जयंती 23 जनवरी को बड़ी धूमधाम से मनाई जाएगी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विजय देव नाथ महाराज जी अभी से गांव गांव जाकर लोगों से 23 जनवरी को ग्राम बेहटा बुजुर्ग में नेताजी की जयंती के कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दे रहे हैं महाराज जी ने बताया इस मौके पर एक विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है मझगवां गोटिया नूरपुर जलालगंज आदि गांवो में जनसंपर्क कर जयंती के…
एटा: अलीगंज तहसील परिसर में बार पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण
एटा: पुरानी तहसील परिसर में हाल ही में हुए बार चुनाव में चुने गए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी राजपाल सिंह ने की।सर्व प्रथम बार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अम्बरीष सिंह राठौर को एसडीएम राजीव पांडेय ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।उसके बाद समस्त निर्वाचित पदाधिकारियों को भी शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि राजपाल सिंह ने कहा कि किसी भी पद की शपथ लेने बहुत सरल है, लेकिन उसका निर्वहन करना उतना ही कठिन है।…
NDA में शामिल नहीं हो रही JDS, भाजपा फैला रही अफवाह: कुमार स्वामी
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल (सेक्युलर) के नेता एचडी कुमारस्वामी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी विधिवत तरीके से अफवाह फैला रही है कि जद एस राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल होने जा रहा है।कुमारस्वामी ने रविवार को ट्वीट करके कहा कि भाजपा ग्राम पंचायत चुनावों को जीतकर समझ गई है कि जेडीएस को खत्म करने की सारी कोशिशें नाकामयाब हो गई हैं। इसीलिए भाजपा विधिवत तरीके से जद एस के राजग में शामिल होने की अफवाह फैला रही है। लेकिन यह सभी बातें झूठी हैं।…
कुछ निराश राजनेता उठा रहे भारतीय टीकों पर सवाल: मुख्तार अब्बास नकवी
केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को कहा कि कुछ निराश राजनेता भारत में निर्मित कोरोना टीकों की प्रभावशीलता पर संदेह जता रहे हैं। कांग्रेस के कुछ नेताओं द्वारा भारत बायोटिक की वैक्सीन को आपात इस्तेमाल की मंजूरी पर संदेह जताए जाने की पृष्ठभूमि में नकवी का यह बयान सामने आया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि कोवैक्सीन को समय से पहले मंजूरी दे दी गई है और यह खतरनाक हो सकता है। वहीं कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी प्रक्रिया पर सवाल…
अमीषा पटेल हुईं परेशान इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर डाटा किया डिलीट
बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल को हैकर्स ने निशाना बनाया है। मंगलवार को एक्ट्रेस का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया था। हालांकि, शिकायत मिलने के बाद एक्टिव हुई मुंबई पुलिस की साइबर टीम ने सिर्फ एक घंटे के भीतर इसे रिकवर कर लिया। मुंबई साइबर सेल की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि उन्हें कॉपीराइट उल्लंघन को लेकर संदिग्ध रूप से इंस्टाग्राम की ओर से संदेश आया था और जब उन्होंने संदेश के साथ आए लिंक पर क्लिक किया तो वह एक फर्जी साइट पर पहुंच गईं, जिसके…
आजमगढ:रेलवे क्रासिंग का गड्डा बना अम्बारी में जाम का कारण
आजमगढ: फूलपुर तहसील के अम्बारी स्थित रेलवे क्रासिंग में एक गड्ढा जाम का कारण बन गया है।आये दिन गिट्टी से भरे ट्रको के टायर फटने के साथ ही ट्रकों के पुर्जे भी टूट जाते हैं । जिसके चलते घंटो जाम लगा रहता है। बाजार वासियों ने समस्या से निजात दिलाने की मांग की है । वर्षों से खराब रेलवे क्रॉसिंग अंबारी की सड़क को बारिश के दौरान सीसी रोड बना दिया गया रोड के निर्माण के बाद लोगों को लगा कि अब आवागमन में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं…
शाहगंज(जौनपुर): जिलाधिकारी के अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ आयोजित
शाहगंज(जौनपुर): स्थानीय तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक राज करण नैय्यर के नेतृत्व में कुल 89 प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें मौके पर 15 मामलों का निस्तारण किया गया।एवं अन्य प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित विभाग को सौंप कर त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया गया।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा,सीओ अंकित कुमार, तहसीलदार अभिषेक राय नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल एवं सभी राजस्व निरीक्षक लेखपाल व तहसील कर्मचारी एवं सभी संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।
जानें पोर्न फिल्मों को ब्लू फिल्म क्यों कहते हैं ?
हिंदुस्तान, पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश यानी लगभग पूरे दक्षिण एशियाई क्षेत्र में पोर्न फिल्मों के लिए ‘ब्लू फिल्म’ टर्म ही इस्तेमाल की जाती है. लेकिन यह शब्दावली इन फिल्मों को न परिभाषित करती है और न इनसे संबंधित दिखती है. ऐसे में सवाल उठता है कि पोर्न फिल्मों को ब्लू फिल्म क्यों कहा जाता है? ‘ब्लू फिल्म’ नामकरण के पीछे पहली वजह यह बताई जाती है कि इन फिल्मों के पोस्टर ब्लू यानी आसमानी-नीले बैकग्राउंड के साथ बनाए जाते हैं. सच में ऐसा है तो फिर एक और सवाल कि यही…
जब अभिनेता रणवीर सिंह नेकी इस गुड़िया को बताया अपनी जिंदगी
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह इंडस्ट्री के मोस्ट लविंग कपल में से एक हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हो या पब्लिक प्लेटफॉर्म दोनों एक दूसरे को स्पेशल फील कराने का कोई मौक नहीं छोड़ते। ऐसे में दीपिका के बर्थडे का मौका रणवीर सिंह कैसे जाने देते। पत्नी के जन्मदिन पर रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर दो फोटो शेयर किए हैं। इन फोटोज़ के साथ रणवीर ने दीपिका को नंबर 1 बीवी और अपनी जान बताया है। एक्टर ने पहले इंस्टाग्राम पर दीपिका के बचपन का एक…
रोनाल्डो फुटबॉल इतिहास में सर्वाधिक गोल करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने
क्रिस्टियानो रोनाल्डो फुटबॉल इतिहास में सर्वाधिक गोल करने वाले दुनिया के दूसरे फुटबॉलर बन गए हैं। जुवेंटस के स्टार स्ट्राइकर ने यूडिनीस के खिलाफ टीम की 4-1 की जीत में दो गोल दागे। इससे रोनाल्डो के कॅरिअर (क्लब 656, राष्ट्रीय टीम पुर्तगाल 102) के सभी मुकाबलों में 758 गोल हो गए हैं। उन्होंने ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर पेले (क्लब 680, ब्राजील 77) का रिकॉर्ड तोड़ा। पुर्तगाल के 35 वर्षीय रोनाल्डो अब सबसे ज्यादा गोल करने का चेक गणराज्य के जोसेफ बिकान (759) का रिकॉर्ड तोड़ने से दो गोल दूर है।…
फर्रूखाबाद: जंक्शन स्टेशन पर आज यानि 06 जनवरी से प्रतिदिन चलेंगी कुछ ट्रेनें
रेलवे बोर्ड के निर्देश पर पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मण्डल के फर्रूखाबाद जंक्शन स्टेशन होकर आज यानि 06 जनवरी 2021 से चार स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनें प्रतिदिन चलेंगी। यह जानकारी बीते रविवार को रेल सूत्रों ने दी थी । उन्होने बताया कि लॉकडाउन के बाद सामान्य रूप से बन्द ट्रेनों का संचालन रेलवे बोर्ड के निर्देश पर स्पेशल ट्रेनों पूजा, त्योहार आदि के रूप में शुरू की गईं। इसी क्रम में रेलवे बोर्ड के निर्देश पर पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मण्डल के कानपुर-फर्रूखाबाद तथा कासगंज रेलखण्डों में पिछले 22 मार्च 2020 से अब…
