प्रयागराज: थाना मांडा पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार,

कोरांव/प्रयागराज: बरिष्ठ पुलिस अधिक्षक प्रयागराज द्वारा चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण एवम अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु अभियान में क्षेत्राधिकारी मेजा के पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार पांडेय के नेतृत्व में उ0 निरीक्षक नवीन कुमार सिंह मय हमराहियों के सांथ गैंगेस्टर एक्ट में पंजीकृत अधिनियम 1986 मे वांछित अभियुक्त अजय कुमार पुत्र राम प्रेम निवासी मोनाइ थाना माँडा को मोनाइ रोड HP पेट्रोल पम्प ग्राम मोनाइ से दिनांक 03/01/2021 को समय 09,30 बजे सुबह 01 अदद तमंचा व 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर के सांथ गिफ्तार किया गया. जिसकी…

बरेली – सिरौली नगर पंचायत में श्री हरिबाबा का 40बा स्थापना दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया।

आँवला – सिरौली नगर पंचायत में श्री हरिबाबा का 40बा स्थापना दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया इस मौके पर नगर में। संकीर्तन मंडल के नेतृत्व हरि शोभायात्रा निकाली गई ।जिसका नगरवासियों ने आरती उतारकर शानदार स्वागत किया ।यात्रा मुरादाबाद मार्ग पर स्थित हरिबाबा धाम से शुरू होकर कालेज मार्केट होकर सराय, कोआटोला ठाकरान होकर सीधे गंगादेवत पहुंची ।इसके बाद मुहल्ला मेन बाजार होते हुए साहूकारा होकर शाम 5 बजे गंगामन्दिर धाम पहुँची। रवि दत्त पांडे(आश्रम के प्रबंधक), याशु गुप्ता(भाजपा मंडल अध्यक्ष), सौरभ पांडे, डॉ कपिल पांडे,सुरेश पांडे(पूर्व चेयरमैन),…

बरेली – किसानों की आय दोगुनी करने के जुमले के बारे में किसानों की राय।

आँवला – आँवला तहसील क्षेत्र में क्रषि पर बने नऐ कानूनों पर किसानों ने सुनाई अपने मन की बात। केन्द्र सरकार ने किसानों के कल्याण के लिये तीन कानून बानाऐ है लेकिन किसानों को इन कानूनों से होने बाले नुकसान अब पूरी तरह समझ मे आ चुके है। एक तरफ जहां देश की राजधानी दिल्ली के बोडरो पर लाखों किसान कह रहे है कि अगर सरकार ने यह तीनों काले कानून वापिस नहीं किऐ तो यह शान्तिपूर्ण अन्दोलन एक साल क्या दो तीन साल भी चल सकता है, दूसरी तरफ…

पीलीभीत: पूरनपुर विधुत डिवीजन कार्यालय पर विधुत हाइटेंशन लाइन की समस्या को लेकर संयुक्त मीडिया कर्मी करेंगे धरना प्रदर्शन।

पूरनपुर: संयुक्त मीडिया कर्मियों ने 28 दिसंबर को ऊर्जा मंत्री को संबोधित उप जिलाधिकारी की गैरमौजूदगी में तहसीलदार न्यायिक को ज्ञापन सौंपा था जिसमें पत्रकार नाजिम खान की समस्या का समाधान कराने की मांग की गई थी मांग पूरी ना होने पर 5 दिनों के बाद विधुत डिवीजन कार्यालय पर ही धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई थी उसके बाद भी पत्रकार की विधुत हाईटेंशन लाइन की समस्या का समाधान नहीं हो सका जिसको लेकर संयुक्त मीडिया कर्मियों ने 4 जनवरी सोमवार के दिन पूरनपुर विधुत डिवीजन कार्यालय पर…

आजमगढ़: बैटरी की दुकान पर शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दुकान का सारा सामान जलकर राख

आजमगढ़: लालगंज बाजार के दक्षिणी छोर पर स्थित एक बैटरी की दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया ,देवगांव कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी छेदी यादव पुत्र दुखरण यादव का आजमगढ़ वाराणसी मार्ग पर लालगंज बाजार के समीप रेतबा चंद्रभान पुर में बैटरी इनवर्टर सोलर और बैटरी चार्जिंग की दुकान थी । रात में दुकान बंद करके घर चला गए थे ,सुबह दुकान पर पहुंचकर सटर से बंद ताला खोलने गया तो दुकान से धुआं निकल रहा था। जब दुकान का…

आजमगढ़: किसान की हत्या का पुलिस 40 घंटे बाद भी खुलासा नहीं कर पाई, परिवार भयभीत

आजमगढ़: मेहनगर थाना क्षेत्र के कस्बा के वार्ड नंबर 8 जवाहरनगर निवासी बालचंद 65 पुत्र मनाई सरोज गुरुवार को अपने भतीजे के साथ पंपसेट व खेत का कार्य कर रहे थे , मृतक गन्ना पेराई करने के बाद अपने भतीजे से ट्रैक्टर लेकर आने को कहा ,दोनो ने मिलकर गन्ना ट्राली पर लादा उसके बाद भतीजा ट्रैक्टर लेकर चला गया , पीछे से मृतक भी साइकिल लेकर करीब 100 मीटर दूर गया जहां अज्ञात बदमाशों द्वारा धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर फरार हो गए , कस्बा निवासी एक व्यक्ति…

आजमगढ़: राकेश सिंह हत्याकांड का हुआ खुलासा, सूद पर रुपया देने के विवाद में दोस्तों ने की थी हत्या

आजमगढ़: दो दिन पूर्व दीदारगंज थाना क्षेत्र के कटिया पुरा गांव के समीप राकेश सिंह की हत्या का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, पुलिस ने दावा किया कि हत्या सूद पर रुपए के लेन-देन को लेकर दोस्तों ने की थी। दोस्तों ने राकेश को दावत के बहाने बुलाकर चाकू मारकर हत्या की थी। पुलिस ने बताया कि राकेश सिंह सूद पर रुपया देने का काम करता था राकेश ने अपने दोस्त सलीम को और अनंत राय को छह लाख रुपए और धर्मेंद्र सिंह ने…

लखनऊ: पारस्परिक स्थानांतरण को लेकर शिक्षकों में निराशा

गतिमान तबादला प्रक्रिया में बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा शासनादेश की अनदेखी का मामला सामने आया है। परिषद द्वारा सामान्य स्थानांतरण की सूची 31 दिसंबर को जारी कर दी गयी है जबकि 9000 से अधिक पारस्परिक स्थानांतरण की सूची अभी तक जारी नहीं की है। प्रमुख सचिव शासन रेणुका कुमार द्वारा 2 दिसंबर 2019 को जारी किये गये शासनादेश में स्पष्ट है कि सामान्य व पारस्परिक स्थानांतरण प्रक्रिया समानान्तर रूप से गतिमान रहेगी। पारस्परिक स्थानांतरण सूची जारी न होने से शिक्षकों में निराशा का माहौल व्याप्त है। म्यूचुअल ट्रांसफर की सूची…

गाजीपुर: नववर्ष के मौके पर बही बिरहा की धारा

गाजीपुर: नववर्ष के मौके पर जनपद के ग्राम अरंगी में अवहीडिह् के दइतरा बाबा स्थान पर बिरहा की धारा बही. यहां क्षेत्र के कई लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई . यहां कोरोना को देखते हुए अच्छी व्यवस्था भी रखी गई. बिरहा में टीमों में आपसी जुगलबंदी देखने को मिली. इस मौके पर गायक राजेश आजाद, गायिका सुमन त्यगी, मुख्य अतिथि अविनास जायसवाल,विशिस्ट् अतिथि डा माँधव मुकुंद ,अमित जायसवाल,डा विनोद कुमार मौर्य ने भी अपनी हाजिरी लगाई. कार्यक्रम में विशेष सहयोग बब्लू टेंट हाउस,सुनील ,अशोक ,अनिल,सोनू प्रधान ,विजय राय,विजेंद्र राय,बटोरन…

शाहगंज(जौनपुर):ट्यूशन के लिए निकले बालक का अपहरण, सात लाख की मांगी फिरौती

शाहगंज(जौनपुर): नगर के अयोध्या मार्ग स्थित गोशाला के समीप निवासी पैथोलाजी संचालक के सात वर्षीय बालक का उसके घर से थोड़ी दूर रह रहे शिक्षक के पास ट्यूशन के लिए जाते समय शनिवार की सुबह करीब दस बजे अपहरण कर लिया गया।शाहगंज नगर के अयोध्या मार्ग स्थित गोशाला के समीप निवासी पैथोलाजी संचालक के सात वर्षीय बालक का उसके घर से थोड़ी दूर रह रहे शिक्षक के पास ट्यूशन के लिए जाते समय शनिवार की सुबह करीब दस बजे अपहरण कर लिया गया। दोपहर बाद के करीब तीन बजे मैसेज…

कोरांव/प्रयागराज: मा0 राज्यपाल महोदया के लखनऊ में आयोजित ‘सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान’ शुभारम्भ कार्यक्रम का एनआईसी में किया गया सजीव प्रसारण

कोरांव/प्रयागराज: उत्तर प्रदेश की मा0 राज्यपाल महोदया श्रीमती आनंदीबेन पटेल के राजभवन में आयोजित ‘सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान’ शुभारम्भ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण एनआईसी में किया गया। इस अवसर पर एनआईसी में जिलाधिकारी श्री भानु चन्द्र गोस्वामी, मुख्य चिकित्साधिकरी श्री प्रभाकर राय सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण मौजूद रहे। मा0 राज्यपाल महोदया ने अपने सम्बोधन में कहा कि क्षय रोग एक गम्भीर बीमारी है ये हम सभी के लिये चुनौती बनी हुई है। इसको समाप्त करने के लिए सबको मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और देश…

कोरांव/प्रयागराज : कोरांव धान क्रय केन्द्र भौंसरा जागीर दसवार में क्रय केन्द्र प्रभारी की ताना शाही नहीं तौला जा रहा धांन

कोरांव/प्रयागराज : उपरौध क्षेत्र के भौंसरा जागीर दसवार में खुले क्रय केन्द्र पर केंद्र प्रभारी के ताना शाही से महीनों से खड़े किसानों के टैक्टर आज दिनाँक 02/01/2021 को अपने अपने घर वापस जाने को मजबूर हो गए अपने धांन लदे ट्रैक्टर को लेकर वापस जाते किसान सिद्ध नारायण से बात करने पर मालूम हुआ कि हल्का लेखपाल व केंद्र प्रभारी के द्वारा 18/12/2020 को ही खरीद हेतु टोकन बितरित किया गया था जिसमे दर्जनों किसानों को टोकन बितरित किया गया था जिस पर 14/01/2021 तक धांन तौलने का दिनांक…

पीलीभीत : जिलाधिकारी द्वारा जिला अस्पताल के आयुष विंग में स्थापित इन्डियन रेडक्रास सोसाइटी के कक्ष में निःशुल्क विशेषज्ञ सेवा सुविधा का किया गया शुभारम्भ।

पीलीभीत : जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा आज जिला अस्पताल के आयुष विंग में स्थापित इन्डियन रेडक्रास सोसाइटी के कक्ष में निःशुल्क विशेषज्ञ सेवा सुविधा का शुभारम्भ किया गया। जिलाधिकारी की पहल से रेडक्रास सोसाइटी पीलीभीत की ओर से प्रत्येक शनिवार व रविवार को प्रातः 10 बजे से 2 बजे तक विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डाॅक्टरों द्वारा अस्थायी ओपीडी सुविधा का संचालन किया जायेगा। जिसका उद्देश्य जरूतमंद, गरीब वर्ग एवं आम जनमानस को आवश्यक रोगों के विशेषज्ञ डाक्टरों द्वारा परामर्श व निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना है। जिलाधिकारी के निर्देशन…

PMC बैंक घोटाला: शिवसेना नेता संजय राउत के करीबी की 72 करोड़ की संपत्ति हुई कुर्क, जानें पूरा मामला

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को कहा कि उसने महाराष्ट्र के एक व्यक्ति की 72 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। इस व्यक्ति की पत्नी और शिवसेना नेता संजय राउत की पत्नी के बीच कथित लेन-देन पर भी जांच एजेंसी की नजर है। इस लेन-देन का 4,300 करोड़ रुपये से अधिक के पीएमसी बैंक धनशोधन मामले की जांच से संबंध है।  केंद्रीय जांच एजेंसी ने आरोप लगाया कि प्रवीण राउत नामक व्यक्ति ने कर्ज की आड़ में पीएमसी बैंक से 95 करोड़ रुपये का गबन किया जिनमें से उन्होंने…

पीएम मोदी ने ओडिशा के IIM-Sambalpur के स्थायी परिसर की आधारशिला रखी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ओडिशा के IIM-Sambalpur के स्थायी परिसर की आधारशिला रखी। प्रधान मंत्री कार्यालय (पीएमओ) द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ओडिशा के आईआईएम संबलपुर के स्थायी परिसर की आधारशिला रखेंगे। पीएम ने भी खुद ट्विटर पर इसकी जानकारी दी थी।-पीएम मोदी- ‘सीओवीआईडी के दौरान, भारत ने पीपीई किट, मास्क और वेंटिलेटर के लिए स्थायी समाधान पाया। स्थायी समाधान देने के नीयत का नतीजा है कि आज देश में 28 करोड़ से ज्यादा…

नए साल की शुरुआत के साथ ही पार्टी के अंदर अध्यक्ष चुनाव की सरगर्मी बढ़ी,अधिवेशन बुलाने के मिले संकेत

सियासी चुनौतियों से जूझ रही कांग्रेस इस साल नए अध्यक्ष की तलाश पूरी कर लेगी। नए साल की शुरुआत के साथ ही पार्टी के अंदर अध्यक्ष चुनाव की सरगर्मी बढ़ने लगी है। पार्टी अध्यक्ष के चुनाव की तारीखों का जल्द ही एलान करने की तैयारी हो रही है। अध्यक्ष के साथ कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) के लिए चुनाव की संभावनाओं से इन्कार नहीं किया जा रहा है और अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआइसीसी) का अधिवेशन जल्द बुलाने की तैयारी इसका पुख्ता संकेत है।कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव का संचालन करने की तैयारियों…

मैं भविष्यवक्ता नहीं लेकिन चार जनवरी को बैठक में सकारात्मक नतीजे निकलने की उम्मीद:कृषि मंत्री

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को कहा कि सरकार और किसान संघों के साथ चार जनवरी को होने वाली अगली बैठक में सकारात्मक नतीजे निकलने की उम्मीद है। हालांकि उन्‍होंने इस बारे में कुछ नहीं बताया कि सातवें दौर की बातचीत अंतिम होगी या यह आगे भी जारी रहेगी। केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा, ‘मुझे उम्‍मीद है कि जो भी फैसला होगा देश और किसान के हित में होगा।’कृषि मंत्री से यह पूछे जाने पर कि क्या चार जनवरी को होने वाली बैठक आखिरी होगी… उन्‍होंने कहा…

ब्रिटेन में कोरोना के रिकॉर्ड 55 हजार से अधिक मामले दर्ज , जानिए ये देश भी नए स्ट्रेन की चपेट में आये

कोरोना वायरस संक्रमण से जूझ रही दुनिया के सामने अब कोरोना के नए स्ट्रेन (New Strain) का खतरा मंडराने लगा है। इस बीच महज 24 घंटे में ब्रिटेन में कोरोना के रिकॉर्ड 55 हजार से अधिक नए पॉजिटिव मामले रिपोर्ट किए गए हैं और 964 लोगों की संक्रमण की चपेट में आने से मौत हो गई है। कोरोना वैक्सीन के मामले में अग्रणी देशों में गिने जाने वाले यूरोपीय देशों में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में मामले मिलने से हड़कंप मच गया है।ये देश भी नए स्ट्रेन की चपेट…

ब्रिटेन ने लंदन में पाकिस्तान उच्चायोग के खातों से 450 करोड़ रुपए का जुर्माना वसूल करने का दिया आदेश

ब्रिटेन ने लंदन में पाकिस्तान उच्चायोग के खातों से 450 करोड़ रुपए का जुर्माना वसूल करने का आदेश दिया है। ब्रिटिश उच्च न्यायालय यह जुर्माना राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (NAB) ने विदेशी संपत्ति वसूली कंपनी ब्रॉडशीट LLC सी को भुगतान नहीं किए जाने के एवज में लगाया । पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अदालत के आदेश के बाद यूनाइटेड बैंक लिमिटेड यूके ने 29 दिसंबर को पाकिस्तान उच्चायोग को लिखे पत्र में अनुरोध किया गया था कि वह 2 करोड़ 87 लाख 6 हजार 533 डॉलर के भुगतान के उच्च न्यायालय…