पीलीभीत :कौशल विकास मिशन के अंतर्गत पूर्वार्जित प्रशिक्षण को मान्यता योजना के अंतर्गत 06 लाख को प्रमाण पत्र देने की कार्यवाही।

पीलीभीत: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण दिलाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का जो कदम उठाया है, उसमें प्रशिक्षण लेकर बड़ी मात्रा में युवा अपना स्वरोजगार कर रहे हैं और विभिन्न सरकारी, निजी संस्थाओं में नौकरी कर रहे हैं। प्रदेश में बड़ी संख्या में परम्परागत शिल्पकार एवं कुशल कारीगर उपलब्ध है, जिनके द्वारा उत्पादित सामग्री की देश व प्रदेश में व्यापक मांग है। प्रदेश के कारीगरों, शिल्पकारों द्वारा कई उत्पादित वस्तुओं का अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में काफी मांग है, किन्तु उत्पादों के शिल्पकारों, बुनकरों, कारीगरों के प्रमाणीकरण की…

बदलापुर/जौनपुर : कंपोजिट उच्चतर प्राथमिक विद्यालय रमनीपुर में स्वेटर का हुआ वितरण

बदलापुर/जौनपुर: क्षेत्र के रमनीपुर विद्यालय में सरकार द्वारा दिये गए निर्देशों का पालन करते हुए सभी बच्चों को शुक्रवार को सुबह प्रधानाध्यपक द्वारा स्वेटर दिया गया।स्वेटर पाते ही बच्चों के चेहरे खुशी से खिल गए।मौके पर उमेश मिश्रा, राम मिलन,राजेश निगम सहित सभी अध्यापक गण और बच्चे उपस्थित रहे।

कोरांव प्रयागराज: जिला पंचायत की जमीन पर बने 17 लोगों के मकानों पर JCB चलाकर प्रशासन ने कराया खाली

कोरांव प्रयागराज के अंतर्गत मिश्रपुर गाँव में जिला पंचायत की जमीन आराजी संख्या 136 पर अबैध रूप से बने मकानों को उपजिलाधिकारी कोरांव संदीप कुमार बर्मा व तहसीलदार कोरांव अनीता शेखर की अगुवाई में गुरुवार को भारी पुलिस बल के सांथ JCB लेकर मिश्रपुर गाँव पहुँचे और मकानों को गिराना शुरू कर दिया जिससे गाँव में हड़कंप मच गया अचनाक जिला पंचायत की जमीन खाली कराने से मकानों में रखा गया सारा सामान भी जमी दोज हो गया उपजिलाधिकारी कोरांव संदीप कुमार बर्मा के अनुसार सीमांकन कराए गए भूमि को…

जौनपुर: विवाद में बीच बचाव करने गए युवक को पीटकर किया घायल।

जौनपुर-( उत्तर प्रदेश ) शाहगंज क्षेत्र के बड़ा गांव में दो भाइयों में हो रहे विवाद में बीच-बचाव करने गए युवक पंचम (40 ) पुत्र मंगरु को ही दोनों भाइयों ने पीटकर घायल कर दिया ।उपचार के लिए उन्हें राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया ।बताते हैं कि दो भाइयों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो रही थी पंचम दोनों भाइयों का झगडा़ शांत कराने गए थे।

बरेली – दहेज के लोभी बने विवाहिता के हत्यारे!

आँवला – अलीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कॅनी इंचौर झूना नगर के मेहरबान राठौर की 3 पुत्रियां एक पुत्र मृतक शिवानी दूसरे नंबर पर थी .जिसकी उम्र लगभग 24 वर्ष है. उसकी शादी 25 जून 2018 में ग्राम बलेई थाना बिशारतगंज में रिंकू पुत्र ख्यालीराम से हुई थी. लेकिन उसका पति रिंकू अपनी बीवी से कहता था कि हमें दहेज कम दिया है. शिवानी की छोटी बहन को दहेज ज्यादा दिया गया है. जिस पर आशंका है की दहेज के मसले को लेकर कहासुनी हुई और गला दवाकर 9 तारीख…

जौनपुर -मालगाड़ी की चपेट में आने से अज्ञात वृद्ध की दर्दनाक मौत।

जौनपुर – ( उत्तर प्रदेश ) शाहगंज क्षेत्र के बेलवाई स्टेशनके आउटर सिग्नल के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से एक 60 वर्षीय वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। गुरुवार को दोपहर उधर से गुजर रहे ग्राम वासियों ने वृद्ध का शव देखकर घटना की सूचना स्टेशन जीआरपी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी राकेश मिश्रा मृतक के शव को कब्जे में ले लिया। काफी प्रयास के बाद पहचान नहीं हो सकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

पीलीभीत: राजस्व वसूली में प्रगति न होने के कारण अधिकारियों का रोका गया वेतन।

पीलीभीत : जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों व कर-करेत्तर समीक्षा बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। राजस्व कार्यो की बैठक के दौरान उन्होंने समस्त उपजिलाधिकारी तहसीलों में पुराने वादो को निस्तारण हेतु पूर्व में दिये गये निर्देशों का अनुपालन न किये जाने के कारण कड़ी चेतावनी देते हुये कहा कि अगली बैठक तक वादो का निस्तारण सुनिश्चित किया जाये अन्यथा की स्थिति में प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान की जायेगी। पट्टे आवंटन सम्बन्धी कार्यों की समीक्षा के दौरान तहसीलदार कलीनगर द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पटटा आंवटन में…

पीलीभीत: शत-प्रतिशत कराया जाये टीकाकरण-जिलाधिकारी।

पीलीभीत: जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में जिला टास्कफोर्स समिति की बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। आयोजित बैठक में समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं को प्रभावी ढ़ंग से जनमानस तक पहुंचाने हेतु समस्त एमओआईसी को निर्देशित करते हुये कहा कि फील्ड में कार्यरत आशा, ऐनम व आंगनबाडी कार्यकत्रियों की प्रत्येक सप्ताह समीक्षा बैठक की जाये तथा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाये और जिन ग्रामों या क्षेत्र में टीकाकरण या अन्य योजनाओं में कम प्रगति हुई है उन पर विशेष ध्यान दिया जाये।…

बरेली – लोक सेवा आयोग प्रयागराज के परिणाम में बृजेश कुमार का राजकीय महाविद्यालय प्रवक्ता में चयन हुआ।

आँवला – लोक सेवा आयोग प्रयागराज की ओर से प्रवक्ता महाविद्यालय रसायन विज्ञान के 44 पदों के परिणाम घोषित किए गए| जिनके साक्षात्कार दिनांक 1, 2 व 3 दिसंबर को किए गए थे|घोषित परिणाम में बृजेश कुमार निवासी बल्लिया, थाना भमोरा, जनपद बरेली का चयन प्रवक्ता राजकीय महाविद्यालय रसायन विज्ञान के लिए हुआ| इनके पिता पहिलवान आत्माराम इंटर कॉलेज बल्लिया में परिचारक के पद पर कार्यरत हैं| पूरे विद्यालय परिवार ने शुभकामनाएं दीं| बृजेश कुमार बताते हैं कि इस मंजिल तक पहुंचने का श्रेय मेरे प्रेरणा स्रोत डॉक्टर गजेंद्र पालीवाल,…

अमेरिकी संघीय सरकार और 48 राज्यों ने Facebook पर लैंडमार्क एंटीट्रस्ट अधिनियम के तहत दायर किये मुकदमा

द्विदलीय समर्थन द्वारा सुर्खियों में आने वाली एक ऐतिहासिक कार्रवाई में अमेरिका की संघीय सरकार और 48 राज्यों ने फेसबुक पर लैंडमार्क एंटीट्रस्ट अधिनियम के तहत मुकदमा दायर किया है. इसमें फेसबुक पर बाजार की प्रतिस्पर्धा को खत्म करने के लिए अपनी शक्ति का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया लगाया गया है. अमेरिका फेसबुक के स्वामित्व वाले इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के स्पिनऑफ के लिए जोर दे रहा है, यानि कि वह इन दो सब्सिडियरी कंपनियों का बिजनेस पैरेंट कंपनी से अलग करने के लिए कह रहा है. यह विवाद मार्क…

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा ,पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर क्‍यों जुटा रखें हैं सैनिक, इस पर पांच तरह की सफाइयां दे चुका है चीन

वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर बड़ी संख्या में सैनिकों की तैनाती के लिए चीन ने पांच विरोधाभासी कारण बताए हैं। इन पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि चीन की तैनाती से दोनों देशों के संबंधों और समझौतों को गंभीर नुकसान हुआ है। बीते 30-40 सालों का यह सबसे मुश्किल दौर है। जयशंकर ने यह प्रतिक्रिया ऑस्ट्रेलियाई थिंक टैंक लॉवी इंस्टीट्यूट के ऑनलाइन कार्यक्रम में व्यक्त की। विदेश मंत्री की प्रतिक्रिया पूर्वी लद्दाख में चीनी घुसपैठ के चलते एलएसी पर सात महीने से बने गतिरोध पर थी। जयशंकर…

तेलंगाना : स्‍कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल हो सोनिया गांधी की बायोग्राफी, ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी का आग्रह

तेलंगाना के स्‍कूल में पढ़ने वाले बच्‍चों को कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी की जीवनी पढ़नी होगी। दरअसल राज्य के स्‍कूलों में लागू पाठ्यक्रम में कांग्रेस अध्‍यक्ष की जीवनी को शामिल करने की अपील की गई है। कांग्रेस अध्‍यक्ष के 74वें जन्‍मदिन के मौके पर बुधवार, 9 दिसंबर को तेलंगाना ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी (AICC) के प्रवक्‍ता श्रवण दासोजु ने तेलंगाना के मुख्‍यमंत्री के चंद्रशेखर राव से इस बात का आग्रह किया है। वर्ष 2014 में के चंद्रशेखर राव ने ही कहा था कि तेलंगाना के लिए सोनिया गांधी को सारा…

कांग्रेस की बेहतरी के लिए नेतृत्व परिवर्तन जरूरी, शीर्ष नेताओं को इस बारे में सोचना ही होगा: विवेक तन्खा

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा अब पार्टी के भीतर नेतृत्व परिवर्तन की मांग को बुलंद करने वाले नेताओं में शुमार हो गए हैं। उन्‍होंने कहा है कि कांग्रेस की बेहतरी के लिए नेतृत्व परिवर्तन अब जरूरी हो गया है। शीर्ष नेताओं को इस बारे में सोचना होगा तभी पार्टी अपने आपको मजबूती के साथ खड़ा कर पाएगी। उन्‍होंने यह भी कहा कि नेतृत्व परिवर्तन से कार्यकर्ताओं में उत्साह की बढ़ोतरी होगी। विवेक तन्खा ने किसान आंदोलन को लेकर पूछे गए सवाल के…

क्या बंगाल में थी जेपी नड्डा पर हमले का खतरा ? BJP ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखी चिट्ठी

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बंगाल फतह का धेय लेने के लिए बुधवार को दो दिवसीय यात्रा पर कोलकाता पहुंचे। यहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ उनका स्वागत किया। वहीं, तृणमूल कांग्रेस के कथित समर्थकों ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को शहर के हेस्टिंग्स इलाके में बीजेपी के नए चुनाव कार्यालय के बाहर से काले झंडे दिखाने की कोशिश की। इस बीच बीजेपी ने टीएमसी पर गंभीर आरोप लगाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी है। बंगाल बीजेपी ने अमित शाह…

अमेरिकी अंतरिक्ष बल को 5700 वायुसेना कर्मी मिलेंगे

अमेरिका में वायुसेना के 5700 कर्मियों को नये अंतरिक्ष बल में चरणबद्ध स्थानांतरित किया जायेगा। अमेरिकी उप रक्षा मंत्री डेविड नोरक्यूस्ट ने फ्लोरिडा के कैप कैनावेरल में नेशनल स्पेस कौंसिल की आठवीं बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 2300 वायुसेना कर्मियों को तीन माह पहले ही अंतरिक्ष बल में स्थानांतरित किया गया है तथा अगले तीन महीनों में शेष कर्मियों को भेजा जायेगा। उन्होंने बताया कि ब्रिटेन ने भी गत नवम्बर में स्वयं का अंतरिक्ष बल का गठन किया है । इसके अलावा फ्रांस भी अपने अंतरिक्ष बलों का…

पीलीभीत : अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, दो मजदूरों की मौत , घना कोहरा बना दुर्घटना का कारण।

पीलीभीत : बढ़ती ठंड और मने कोहरे के चलते एक अज्ञात वाहन ने मजदूरी कर लौट रहे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई । जबकि दूसरे युवक की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई । घटना की सूचना के बाद दोनों मृतकों के घर पर कोहराम मचा हुआ है।प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम सुंदरपुर निवासी प्रेमपाल पुत्र रेवाराम उम्र 25 वर्ष और हेमेंद्र कुमार पुत्र नत्थू लाल उम्र 32 वर्ष अपनी बाइक से…

पीलीभीत: पूरनपुर ग्रामों में अधूरे पड़े सामुदायिक शौचालय

पीलीभीत: पूरनपुर क्षेत्र के अधिकांश ग्राम पंचायतों में शौचालय आधे अधूरे पड़े हैं. 23 ग्राम पंचायतों में जगह के अभाव और विवाद को लेकर निर्माण शुरू नहीं हो सका है. इससे सामुदायिक शौचालय का निर्माण अधर में लटक सकता है. पूरनपुर और कलीनगर तहसील क्षेत्र में 189 ग्राम पंचायतें हैं. शासन की योजना के तहत ग्रामीणों को लाभ लेने देने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचालय का निर्माण किया जाना है. इसके लिए शासन से धनराशि अवमुक्त कर दी गई है. निर्माण कार्य प्रधान और सचिव की देखरेख…

कोरांव/प्रयागराज: शौचालय निर्माण में छूट हुये घरों की सूची बनाकर करायें शौचालय निर्माण – मा0 मंत्री,

प्रयागराज : मा0 राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार), खेल, युवा कल्याण एवं पंचायतीराज विभाग, उ0प्र0 श्री उपेन्द्र तिवारी जी गुरूवार को सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में मा0 मंत्री जी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप जन कल्याणकारी योजनाओं का जमीनी स्तर पर प्रचार प्रसार किया जाये। उन्होंने कहा कि बिना किसी भेदभाव के सरकार द्वारा जो योजनाएं चलायी जा रही है, उसका सही तरीके से पात्र लोगो तक लाभ पहुंचाये। मा0 मंत्री ने कोरोना काल…

पीलीभीत: कौशल विकास मिशन के अंतर्गत पूर्वार्जित प्रशिक्षण को मान्यता योजना के अंतर्गत 06 लाख को प्रमाण पत्र देने की कार्यवाही।

पीलीभीत: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण दिलाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का जो कदम उठाया है, उसमें प्रशिक्षण लेकर बड़ी मात्रा में युवा अपना स्वरोजगार कर रहे हैं और विभिन्न सरकारी, निजी संस्थाओं में नौकरी कर रहे हैं। प्रदेश में बड़ी संख्या में परम्परागत शिल्पकार एवं कुशल कारीगर उपलब्ध है, जिनके द्वारा उत्पादित सामग्री की देश व प्रदेश में व्यापक मांग है। प्रदेश के कारीगरों, शिल्पकारों द्वारा कई उत्पादित वस्तुओं का अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में काफी मांग है, किन्तु उत्पादों के शिल्पकारों, बुनकरों, कारीगरों के प्रमाणीकरण की…

आजमगढ़ : गोसाई की बाजार में हत्या का मामला, इंतकाम की आग में हुई हत्या

आजमगढ़ :आजमगढ के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के गोसाई की बाजार में हुई हत्या के मामले में दिलीप गिरी की हत्या की घटना में पुलिस का दावा है कि हत्या इंतकाम की आग में जल रहे बेटे और उसके साथियों ने की । फिलहाल घटना की जांच पड़ताल के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बताते चलें कि गोसाई की बाजार में एक सैलून के बाहर बुधवार की सुबह गोपालपुर सोठौली गांव निवासी दिलीप गिरी की अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी। जिससे…