जौनपुर: अलग अलग मारपीट मे दो घायल

शाहगंज(जौनपुर): कोतवाली क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर हुए मारपीट मे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।दोनों घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भतीँ कराया गया।क्षेत्र के पक्खनपुर गांव में मंगलवार की देर शाम जमीनी विवाद में हुए मारपीट मे पडोसियों ने गांव निवासी 55 वषीँय रमानंद को लाठी डंडे से पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।परिजनों ने घायल को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय लाये।जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।वहीं जौनपुर रोड स्थित नजीबाबाद में मामूली कहासुनी के दौरान…

खेतासराय(जौनपुर): 3 जनवरी तक सभी बीएलओ बूथों पर रहेंगे मौजूद,दर्ज करा सकते है आपत्ति

खेतासराय(जौनपुर): सोंधी विकास खण्ड मुख्यालय पर बुधवार को बीएलओ को प्रशिक्षण दिया गया।सभी बीएलओ को अपने अपने बूथों पर 3 जनवरी तक रहने का निर्देश दिया।मतदाता सूची में किसी तरह की गड़बड़ी करने बख्शा नही जाएगा।प्रशिक्षण कार्यक्रम में बीडीओ अनुराग राय ने कहा कि मतदाता सूची में नाम बढ़ाने का कार्य पूरा हो चुका है,अब बीएलओ द्वारा बनाई गई सूची में आपत्ति के लिए बूथों पर बीएलओ को लगाया गया है,तीन जनवरी तक कोई भी अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है।श्री राय ने कर्मचारियों पर पेच कसते हुए कहा कि…

पीलीभीत :युवक एवं महिला मंगल दल हेतु प्रोत्साहन स्वरूप खेल सामग्री वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ

पीलीभीत :यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा युवक एवं महिला मंगल दलों हेतु प्रोत्साहन स्वरूप खेल सामग्री का वितरण कार्यक्रम का ऑनलाइन शुभारंभ किया गया । वही ऑनलाइन शुभारंभ के अवसर पर भाजपा के सदर विधायक संजय सिंह गंगवार तथा पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान के साथ जिलाधिकारी पुलकित खरे तथा युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे ।

पीलीभीत जिलाधिकारी की अध्यक्षता में रेडक्रास सोसायटी की बार्षिक बैठक गांधी प्रेक्षागृह में सम्पन्न हुई।

पीलीभीत: जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में रेडक्रास सोसायटी की बार्षिक बैठक गांधी प्रेक्षागृह में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी अवगत कराया गया कि जिलाधिकारी द्वारा पूर्व में आयोजित बैठक के दौरान दिये गये निर्देशानुसार सोसायटी को सक्रिय करने की कार्यवाही की गई तथा तहसील स्तर पर भी समितियों का गठन उप जिलाधिकारियों की अध्यक्षता करने की कार्यवाही की जा रही है तथा बैठक में प्राप्त निर्देशों के क्रम रेडक्रास सोसायटी की बार्षिक बैठक आज सम्पन्न की जा रही है, उनके द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि…

पीलीभीत: जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में जनपद की नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों में स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के मानको के संबंध में देर शाम समीक्षा बैठक गांधी सभागार में संपन्न हुई।

पीलीभीत : जिलाधिकारी द्वारा समस्त अधिशासी अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में जनपद की समस्त नगर पालिका व नगर पंचायतों की अच्छी रैंक प्राप्त करने हेतु निर्धारित मानकों के अनुरूप समस्त कार्य संपन्न किए जाएं उन्होंने कहा कि विगत वर्षों में जनपद की नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों की रैंक में अच्छी सुधार करना सुनिश्चित किया जाए, इस कार्य हेतु अपने यहाँ के अध्यक्ष/सभासदों के साथ समन्वय स्थापित कर आम जनमानस में जन जागरूकता के साथ-साथ प्रतिदिन साफ सफाई का अभियान संचालित किया जाए। उन्होंने…

पीलीभीत: जिलाधिकारी द्वारा गौहनिया चैराहे के सौन्र्दीयकरण व लाइट व्यवस्था का किया गया उद्घाटन।

पीलीभीत: जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा आज गौहनिया चैराहे के सौन्र्दीयकरण व लाईट व्यवस्था के उपरान्त उद्घाटन किया गया। जिलाधिकारी द्वारा गौहनिया चैराहे के चैड़ीकरण एवं सौन्र्दीयकरण कराने के दृष्टिगत 12 दिसम्बर 2020 को निरीक्षण कर लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, नगर पालिका को चैराहे के चैड़ीकरण कराने के साथ लाईट व्यवस्था बढ़ाने के निर्देश दिये गये थे और साथ ही साथ नगर मजिस्ट्रेट को अवैध अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिये गये थे। चैराहे पर लगे अनावश्यक विद्युत पोलो को भी हटाने के निर्देश दिये गये थे। इसी क्रम में…

धनबाद : जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया

धनबाद : समाजसेवी संजय कुशवाहा की ओर से कल जनपद में और आसपास के क्षेत्रों के गरीब व जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटे गए। हर वर्ष वे जरूरतमंदों के बीच कुछ न कुछ वितरण करते हैं। यह सिलसिला विगत लगभग एक दशक से जारी है। श्री कुशवाहा ने कहा कि गरीबों की सेवा से बड़ा कोई मानव धर्म नहीं है। गरीब, लाचार व असहाय की सेवा करने से सुखद अनुभूति होती है। इस अवसर पर अशोक यादव, रामायण सिंह,रईस अंसारी,इंद्र नायक सहित अन्य मौजूद थे।

खेतासराय(जौनपुर)-मज़दूर और किसान की तरक्क़ी से ही देश होगा मज़बूत:पूर्व डीजीपी

खेतासराय(जौनपुर):सरकार देश की तरक्क़ी का नया रास्ता खोलने की कोशिश कर रही है,पँजाब और हरियाणा के बाड़े कारोबारी दिल्ली में डेरा डाल कर धरना प्रदर्शन कर रही है,उन्हें किसानो से हमदर्दी नही बल्कि अपनी मंडी के मालिकाना हक़ बरकरार रखने के लिए कर रहे है।उक्त विचार सूबे के पूर्व डीजीपी डॉ सूर्य कुमार शुक्ला ने क्षेत्र के नौली गांव में 21 गांव के प्रधानों के चौपाल में कही।श्री शुक्ला ने किसानों के फँसलो पर जोर देते हुए कहा कि क़स्बे कस्बे में गोदाम बनाओ अच्छी पैदावार की मार्केट वैल्यू आपके…

शाहगंज(जौनपुर):किसानों की समस्या पर गम्भीर दिखे नोडल अधिकारी

शाहगंज(जौनपुर): जिले के नोडल अधिकारी सतेंद्र कुमार सिंह मंगलवार को नगर आगमन हुआ। आजमगढ़ रोड स्थित नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति के परिसर में ग्यारह बजे धान क्रय केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे। इनके साथ मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला एव एडीएम राम प्रकाश समेत एसडीएम राजेश कुमार वर्मा मौजूद रहे। भारी भरकम कारवां मंडी में पहुचते ही हडकम्प मच गया।राजकीय धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। प्रभारी श्रृद्धा सिंह से क्रय व भंडारण के बावत जानकारी ली। मौजूद किसान डेहरी गांव निवासी विनोद कुमार से धान बेचने में होने…

जौनपुर :कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक का फिर चला ट्रान्सफर चाबूक वशिष्ठ यादव होंगे खुटहन के नये थाना प्रभारी

जौनपुर : यूपी जौनपुर जिले के पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर द्वारा जिले की कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ४ निरीक्षक एवं २ उ० नि० के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन किया गया । १) निरीक्षक विजय शंकर सिंह, प्रभारी निरीक्षक खुटहन से निरीक्षक रामपुर । २) निरीक्षक दिग्विजय सिंह प्रभारी चंदवक से प्रभारी सरायख्वाजा। ३) निरीक्षक वशिष्ठ यादव वाचक पुलिस अधीक्षक से प्रभारी खुटहन बनाए गये। ४) निरीक्षक सुधीर कुमार आर्या प्रभारी सरायख्वाजा से क्राइम ब्रांच । ५) उप निरीक्षक अश्विन कुमार दूबे थाना अध्यक्ष सिकरारा ६) उप निरीक्षक अमरेन्द्र…

बरेली – दबंगों ने जला दी गरीब की झोपड़ी नहीं बनाने देते खुद की जगह, न्याय के लिए दर-दर भटकती महिला

आँवला – यूपी की योगी सरकार गरीबों को न्याय दिलाने की हर संभव प्रयास कर रही है , पर यह पुरजोर कोशिस अपने अंतिम पायदान पर नहीं पहुंच पा रही है.इसका सीधा सा कारण है लापरवाही और समाज का जागरूक न होना . ताजा मामला बरेली जनपद की आँवला तहसील के थाना सिरौली क्षेत्र के गांव रम्पुरा भोपतनगर का है. यहां शांति देवी पत्नी चंद्रपाल ने बताया की 3 वर्ष पूर्व एक जगह 3 लाख रूपये में खरीदी थी. जिसका इनके पास उस जगह का बैनामा भी है. उसके बावजूद…

पीलीभीत :अपराधियों के विरुद्ध चलाया जा रहा अभियान।

पीलीभीत: दिनांक 29/30-12-2020 को अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पीलीभीत पुलिस द्वारा आबकारी अधिनियम के 08 अभियुक्तों से 150 लीटर अवैध कच्ची शराब, व शराब बनाने के उपकरण, जुआ अधिनियम के 03 अभियुक्तों से 1310 रुपये व 52 ताश के पत्ते, 01 सट्टा पर्ची, 01 पैन, 01 गत्ता, धारा 376/420/504 भादवि0 व 3(2)5 SC ST ACT के 01 अभियु्क्त, धारा 363/366 भादवि0 के 01 अभियुक्त सहित कुल 13 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है। रिपोर्ट : रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत

पीलीभीत: स्वामी प्रसाद मौर्य के जन्मदिन को लेकर समर्थकों में उत्साह ,पहले ही मनाया जन्मदिन

पीलीभीत: आगामी 2 जनवरी 66वें वर्षगाँठ के अवसर पर 29/12/2020 सायं 5 बजे, पीलीभीत जनपद में आयोजित जननेता, श्री स्वामी प्रसाद मौर्य जी, मा. मंत्री, श्रम, सेवायोजन एवं समन्वय विभाग व प्रभारी मंत्री पीलीभीत के जन्मोत्सव में गरिमय उपस्थिति बड़े भैया माननीय श्री संजीव प्रताप सिंह जिलाध्यक्ष बीजेपी पीलीभीत,श्री लेखराज भारती जिला महामंत्री, श्री मनु कश्यप जिला मंत्री, श्री प्रदीप कश्यप आदि आदि सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे और सभी ने ज़ूम एप पर वीडियो वर्चुअल एल ई डी के माध्यम से माननीय जी को केक काट कर…

ट्रंप की मांग पर यूएस हाउस की मुहर, कोविड-19 राहत राशि को बढ़ाकर 2,000 डॉलर कर दी गई

अमेरिका की प्रतिनिधि सभा ने देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मांग के अनुरूप कोविड-19 के असर से निपटने के लिए राहत राशि को बढ़ाकर 2,000 डॉलर किए जाने को मंजूरी दे दी है और इस संबंधी विधेयक को सीनेट में भेज दिया गया है। प्रतिनिधि सभा ने 134 के मुकाबले 275 मतों से इस विधेयक को मंजूरी दी।यहां ध्यान देने वाली बात है कि प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों की संख्या अधिक है, जबकि सीनेट में रिपब्लिकन सांसद अधिक हैं। इससे पहले, कोविड-19 राहत पैकेज में प्रति…

भारत मनी लांड्रिंग के खिलाफ लड़ाई में अगुवा, आतंकवाद से सीधा संबंध:सुरेश प्रभु

जी-20 और जी-7 में भारत के शेरपा सुरेश प्रभु ने सोमवार को कहा कि भारत मनी लांड्रिंग के खिलाफ लड़ाई में अगुवा है। मनी लांड्रिंग का आतंकवाद से सीधा संबंध बताया जाता है। ‘एएमएल/सीएफटी (एंटी मनी लांड्रिंग/कॉम्बैटिंग द फाइनेंशिंग ऑफ टेररिज्म) सम्मेलन 2020’ को ऑनलाइन संबोधित करते हुए प्रभु ने कहा कि आपराधिक प्रवृत्ति के लोग आतंकवाद का इस्तेमाल करते हैं और बड़े स्तर पर दुनिया जिस तरह के आतंकवाद का सामना कर रही है, वह विचारधारा से प्रेरित है।उन्होंने कहा कि भारत मनी लांड्रिंग के खिलाफ लड़ाई में अगुवा…

राहुल गांधी की विदेश यात्रा के बीच कांग्रेस के लिए संकटमोचक बनीं प्रियंका वाड्रा, स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को दिए संदेश

कांग्रेस पार्टी क कल यानी 28 दिसंबर को स्थापना दिवस दिवस था, लेकिन पार्टी पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी देश से बाहर चले गए। कांग्रेस पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक, वह अपनी नानी का हाल जानने के लिए भारत से बाहर गए हैं। इसको लेकर विरोधियों ने जमकर उनपर निशाना साधा। पार्टी की तरफ से सफाई भी दी गई। हालांकि यह कोई पहला मौका नहीं था जब भारत में यह चर्चा का विषय बना हो। अपने भाई पर हो रहे चौतरफा जुबानी हमले के बीच प्रियंका गांधी ने…

राजस्थान: सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच जारी है मनमुटाव, कांग्रेस के स्थापना दिवस पर देखने को मिली दूरियों की झलक

राजस्थान में कांग्रस पार्टी की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच दूरी अभी भी कम नहीं हुई है। इसकी एक झलक पार्टी के 136वें स्थापना दिवस पर भी देखने को मिली है। पायलट दिल्ली में आयोजिय कार्यक्रम में तो शामिल हुए, लेकिन जयपुर के समारोह से दूर रहे, जिसमें सीएम गहलोत ने शिरकत की थी। सोमवार को कांग्रेस ने अपना 136 वां स्थापना दिवस कार्यक्रम दिल्ली में केंद्रीय कार्यालय और देश के अन्य सभी राज्य मुख्यालयों में मनाया,…

जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय का दावा, 80.7 मिलियन के पार हुए कोरोना मामले

जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार, वैश्विक कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या 80.7 मिलियन से ऊपर है, जबकि मृत्यु 1.76 मिलियन से अधिक हो गई है। यूनिवर्सिटी के सेंटर फ़ॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) के सोमवार सुबह के अपडेट से पता चला कि वर्तमान वैश्विक कैसलोएड और मौत का आंकड़ा क्रमशः 80,751,164 और 1,764,215 है। सीएसएसई के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका दुनिया में सबसे ज्यादा 19,129,368 और 333,110 मामलों में मृत्यु के साथ सबसे खराब स्थिति वाला देश बना हुआ है। भारत 10,187,850 मामलों में दूसरे स्थान पर काबिज है,…

कोझीकोड प्‍लेन क्रैश के पीड़ितों को मिलने वाली मुआवजे की प्रक्रिया संपन्‍न : विमानन मंत्री

कोझीकोड प्‍लेन क्रैश में मारे गए लोगों के परिजनों को उनके मुआवजे दे दिए गए हैं। इसकी जानकारी नागरिक विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को दी। उन्‍होंने कहा, ‘एयर इंडिया एक्‍सप्रेस ने कोझीकोड प्‍लेन क्रैश में मृतक यात्रियों के परिजनों को किए जाने वाले मुआवजे का भुगतान की प्रक्रिया संपन्‍न कर ली है। कुल मुआवजे की राशि 4.25 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है।’ गत माह अगस्‍त के पहले सप्‍ताह में वंदे भारत अभियान के तहत खाड़ी में फंसे भारतीय को वापस ला रहा एयर इंडिया एक्सप्रेस…