एटा: पंचतत्व में विलीन हुए एटा के गांधी किसान नेता सत्याग्रही दयाराम पागल

एटा।जलेसर क्षेत्र के गांव नगला मीरा नगवाई के किसान नेता महात्मा गांधी और अन्ना हजारे जैसे देशभक्त और समाजसेवियों को सभी जानते थे, एवं उनके साथ आंदोलन किए अपना पूरा जीवन आम लोगों को समर्पित कर दिया। जीवनभर गांधी जी के आदर्शों पर चले और अन्ना हजारे के कई अनशन में उनके साथी रहे। जिन्हें प्यार से लोग दयाराम ‘पगला’ के नाम से बुलाते थे। जिनका निधन दिन मगलवार की रात हो गया । वो इस देश के ऐसे व्यक्ति थे कि उन्होंने सबसे ज्यादा क्षेत्र की खारे पानी की…

पीलीभीत: आवश्यक वस्तुओं का वितरण ई पास मशीन द्वारा आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से किया जाएगा

पीलीभीत :जनपद के समस्त राशनकार्ड धारकों को सूचित किया जाता है कि माह दिसम्बर 2020 में उचित दर विक्रेताओं द्वारा दिनांक 18.12.2020 से दिनांक 28.12.2020 तकआवश्यक वस्तुओं का वितरण ई-पाॅस मशीन द्वारा आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से किया जायेगा।ऐसे राशनकार्डधारक जो कतिपय कारणों से आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से आवश्यक वस्तुयें प्राप्त नहीं कर पाते हैं, दिनांक 28.12.2020 को ओ0टी0पी0 वेरीफिकेशन के माध्यम अत्योदय राशनकार्ड धारक को 20 कि0ग्रा0 गेहू प्रति राशनकार्ड व 15 कि0ग्रा0 प्रति राशनकार्ड चावल गेहूं रू0 02 प्रति कि0ग्रा0 व चावल रू0 03 प्रति कि0ग्रा0 एवं…

प्रयागराज :मा0 मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश अधिवक्ता समागम-2020 कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर किया शुभारम्भ

कोरांव/ प्रयागराज : मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने बुधवार को के0पी0 कालेज ग्राउण्ड में उत्तर प्रदेश राज्य विधिक परिषद एवं इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित प्रदेश अधिवक्ता समागम-2020 के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के प्रारम्भ में मा0 मुख्यमंत्री जी ने सर्वप्रथम दीप प्रज्जवलित कर अधिवक्ता समागम कार्यक्रम की शुरूआत की। इस अवसर पर मा0 मुख्यमंत्री जी ने अधिवक्ता समागम कार्यक्रम में शामिल होने के आमंत्रण पर बार कौंसिल एवं इलाहाबाद बार एसोसिएशन का आभार व्यक्त किया। मा0…

पीलीभीत : जिलाधिकारी द्वारा रेशम कार्यालय व रेशम धागाकरण इकाई का किया गया औचक निरीक्षण।

पीलीभीत: जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा आज रेशम विभाग व रेशम धागाकरण इकाई का औचक निरीक्षण किया गया। रेशम विभाग के निरीक्षण के दौरान उपस्थिति रजिस्टर में कर्मचारी उपस्थित पाये गये। इस दौरान सहायक निदेशक रेशम द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में 05 फर्म इकाईयां संचालित हैं, जिसमें 03 पूरनपुर, 01 ललौरीखेड़ा व 01 जनपद मुख्यालय पर संचालित है, जहां पर काकून सम्बन्धित कार्य सम्पादित किये जाते हैं। इस दौरान सहायक निदेशक रेशम द्वारा अवगत कराया गया कि पूरे उ0प्र0 में मात्र जनपद पीलीभीत व बहराइच में रेशम धागाकरण…

पीलीभीत: कार्यालय में अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों का 01-01 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये गये।

पीलीभीत : जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा आज दिनांक 16 दिसम्बर 2020 को अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियन्ता श्री रियाज अहमद उपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी द्वारा उपस्थिति रजिस्टर निरीक्षण के दौरान 04 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए अनुपस्थित कर्मचारियों में वरिष्ठ सहायक श्रीमती कुसुम लता पाण्डे, वरिष्ठ सहायक श्री पवन कुमार, कनिष्ठ सहायक श्री अभिलाष सिंह यादव व चपरासी श्रीमती सुमित्रा का 01-01 दिन का वेतन नो वर्क नो पे के आधार पर काटने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान…

बरेली-किसानों के हक की लड़ाई लड़ती रहेगी समाजवादी पार्टी

बरेली–आज समाजवादी पार्टी नहीं बरेली के भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र में किसानों के हित की लड़ाई लड़ते हुए एक किसान यात्रा का आयोजन किया जिसमें महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला अध्यक्ष अगम मौर्य महान अध्यक्ष समीम खा सुल्तानी पूर्व मंत्री शहजिल इस्लाम ने एसडीएम सदर को दिया । जिस के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं-न्यूनतम समर्थन मूल्य एम.एस.पी व्यवस्था समाप्त होने से कृषि क्षेत्र भी नुकसान में आ जाएगा इसलिए इस व्यवस्था को समाप्त नहीं किया जाए ।-न्यूनतम समर्थन मूल्य की व्यवस्था समाप्त होने से बड़े कॉर्पोरेट घरानों का कब्जा…

सम्भल में हुए सड़क हादसे पर स्वदेशी एकता मंच ने दुःख व्यक्त किया

स्वदेशी एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अलोक कुमार ने कहा की जनपद सम्भल में एक सड़क दुर्घटना में लोगों के हताहत होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ.ईश्वर दिवंगत लोगों के परिवार को यह दुख सहन करने का साहस एवं संबल दें.साथ ही प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन पीड़ितों को हर संभव मदद करे. इसी के साथ ही अलोक कुमार ने कहा की भयंकर सर्दी पड़ रही है.सड़क पर कोहरा हो जाता है सड़क पर धीमे चलें,तेज रफ्तार आपको और किसी अन्य को नुक्सान पहुंचा सकती है. बता दें की उत्तर…

।।जिंदगी के कुछ लम्हें।।

जिंदगी के कुछ अनमोल लम्हे हमारे साथ शेयर कर रहे अभिषेक कुमार उन्होंने कहा जिंदगी के कुछ लम्हें ऐसे भी गुजरे जब हम दोनों एक साथ रहे साथ पढ़े साथ रहे और कभी कभी थोड़ी-बहुत नोकझोंक भी हो जाती थी लेकिन उसने मुझे कभी अलग नहीं समझा अपनो की तरह ही मुझे प्यार दिया हम दोनों के साथ काटे वह दिन आज भी याद आते हैं और जैसे ही कभी वहां मेरा जाना होता है तो सबसे ज्यादा मुझे याद आते है मेरे एक बुजुर्ग मित्र की जो अब इस…

सम्भल :संभल में रोडवेज बस और टैंकर के बीच में आमने-सामने टक्कर

सम्भल में रोडवेज बस और टैंकर के बीच आमने सामने भिडंत , आठ की मौत , 25 घायल की सूचना प्राप्त हुई सम्भल के धनारी थाना क्षेत्र में आज कोहरे के चलते रोडवेज की बस और गैस के टैंकर की भिडंत हो गई जिसमे आठ लोगो की मौत हो गई जबकि लग भग 25 लोग घायल हुए हैं पुलिस ने जिन्हें आस पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है । और वहां के लोगों में मातम सा छा गया भगवान घायलों को जल्द से जल्द ठीक करे और मृतकों…

लखनऊ: योगी ने की बड़ी घोषणा 32 कस्बों की चमकी किस्मत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार जल्द 32 कस्बों को नगर पंचायत का दर्जा देने वाली है। नगर विकास विभाग ने नई नगर पंचायतों के गठन का प्रस्ताव की तैयारी कर ली है। कैबिनेट से जल्द मंजूरी लेकर अधिसूचना जारी होगी। विभाग द्वारा तैयार किए गए प्रस्ताव का फिलहाल परीक्षण किया जा रहा है।सरकार ने 20 हजार से अधिक आबादी वाले सभी कस्बों को नगर पंचायत का दर्जा देकर शहर की तरह विकसित कराने की घोषणा की थी। साथ ही एक लाख तक की आबादी वाले बाजारों को नगर…

पीलीभीत : दिनांक 20.12.2020 को उपाधि महाविद्यालय पीलीभीत में आयोजित किया जायेगा रोजगार मेला।

पीलीभीत: जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे के आदेशों के क्रम में सेवायोजन कार्यालय पीलीभीत, प्रधानाचार्य राज0आई0टी0आई, प्रधानाचार्य पाॅलीटैक्निक, जिला समन्वयक कौशल विकास मिशान, पीलीभीत के संयुक्त तत्वाधान में रोजगार मेले का आयोजन दिनांक 20.12.2020 को उपाधि महाविद्यालय, पीलीभीत में आयोजित किया जायेगा तथा उक्त रोजगार मेले के लिए काउन्सलिंग सैशन दिनांक 18 व 19.12.2020 को गांधी प्रेक्षागृह स्टेडियम, पीलीभीत में प्रातः 10 बजे से सायं 06 बजे के मध्य आयोजित किया जायेगा। उकत रोजगार मेले/काउन्सलिंग सैशन में लभगग 1200 से 1500 अभ्यर्थियों का प्रतिभाग किया जाना अपेक्षित है। उक्त आयोजित रोजगार…

पीलीभीत: पूरनपुर अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ समाधान दिवस।

पीलीभीत: पूरनपुर तहसील सभागार में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न हुआ इसमें लगभग 8 शिकायतें आई जिसमें एक शिकायत का मौके पर निस्तारण कर दिया गया बाकी शिकायतों को संबंधित विभाग में भेजने के निर्देश अपर जिलाधिकारी ने दिए हैं तहसील दिवस में मुख्य रूप से उप जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद तहसीलदार विजय कुमार त्रिवेदी कोतवाली प्रभारी सुरेश कुमार सिंह कानूनगो श्रीनिवास शर्मा प्रेम सिंह लेखपाल विकास मौर्य अरविंद कुमार कपिल कुमार जगदीश राजपूत विनय गंगवार मोहम्मद आसिफ जाहिद अली रमेश भारती…

बदलापुर/जौनपुर: पत्रकार को मुकदमे में फर्जी तरीके से फंसाए जाने पर पत्रकारों में आक्रोश

बदलापुर/जौनपुर:  प्रेस क्लब तहसील ईकाई बदलापुर के अध्यक्ष केदारनाथ सिंह की अध्यक्षता मे एक आपातकालीन बैठक प्रेस कार्यालय बदलापुर सब्जी मन्डी पर सम्मपन्न हुई. जिसमें सम्मति से प्रस्ताव पारित कर निर्णय लिया गया की केराकत तहसील के सम्मानित पत्रकार राजेन्द्र विश्वकर्मा को पुलिस मुकदमे में फर्जी फंसा रही है. हम सभी पत्रकार इसकी घोर निन्दा प्रस्ताव पारित करते हैं और शासन प्रसाशन से मांग करते हैं की केराकत पुलिस मुक़दमा वापस ले नहीं तो पत्रकार चुप नहीं बैठेगा .सड़क से सदन तक लाडाई हेतु खड़े हैं. पुलिस अपनी मर्यादा भूले…

खेतासराय(जौनपुर): खेतासराय क्षेत्र में जल्द बनेगा अग्निशमन केन्द्र

खेतासराय(जौनपुर): जिले की सबसे बड़ी तहसील शाहगंज में विकास कार्य तेज होने जा रहा है। शासन की पहल पर खेतासराय थाना क्षेत्र में दो अग्निशमन केंद्र बहुत जल्द बनने जा रहे हैं। बढ़ती आगजनी की घटनाओं को देखते हुए दो यूनिट वाली ये अग्निशमन केन्द्र स्थापित होगी। इसके भवन निर्माण में करीब दस करोड़ रूपये लगात आयेगी। जिसमें से दो करोड़ रूपये अवमुक्त कर दिया गया है जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा। जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि शाहगंज तहसील के नगर पंचायत खेतासराय के नौली गांव…

शाहगंज(जौनपुर) स्कार्पियो की चपेट में आने से जीजा-साली की दर्दनाक मौत

शाहगंज(जौनपुर) : रफ्तार के कहर ने दो जिंदगियों को अपने आगोश में लेकर दो परिवारों पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया है। तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कार्पियों की चपेट में आने से जीजा-साली की दर्दनाक मौत हो गयी। मौत की खबर सुनते ही दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट गया।क्षेत्र अंतर्गत भरौली गांव में ससुराल आए जीजा के साथ सोमवार की देर रात बाइक से अपने बहन के घर जा रही जीजा-साली का लखनऊ-बलिया राजमार्ग स्थित सुरिस गांव समीप पापुलर राइस मिल के समीप सुल्तानपुर की तरफ से आ रही…

मारहरा/एटा- आईपीएस अधिकारी मोहम्मद अफजल मियां कादरी का हुआ निधन

एटा: विश्व विख्यात दरगाह खानकाहे बरकातिया के सज्जादानशीन सैय्यद नजीब मियां नूरी के बड़े भाई एवं आईपीएस अधिकारी मोहम्मद अफजल मियां कादरी का मंगलवार की रात्रि अलीगढ़ में निधन हो गया था। वह काफी समय से ब्रेन ट्यूमर की बीमारी से ग्रषित थे। आज दोपहर 2 बजे मारहरा में उनका अंतिम संस्कार होगा ।

जौनपुर ( उ.प्र ) – रफ्तार की कहर से दो जिंदगियां खत्म दो परिवारों में मचा कोहराम।

जौनपुर ( उ.प्र ) – शाहगंज कस्बे में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कार्पियो ने दो जिंदगियों को अपने आगोश में ले लिया ।जिसकी चपेट में आने से जीजा साली की मौके पर ही मौत हो गई। क्षेत्र के अंतर्गत सबरहद के भरौली गांव में ससुराल आया युवक अपनी साली को लिवाकर मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहा था । लखनऊ – बलिया राजमार्ग पर सुरीश गांव के पास सुल्तानपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर दोनों को अपनी चपेट में ले लिया जिससे जीजा साली की…

जौनपुर: सरदार सेना ने मनाया सरदार पटेल का परिनिर्वाण दिवस

जौनपुर-मंगलवार को जौनपुर जिले के सिरकोनी विकास क्षेत्र के कजगांव में सरदार सेना के बैनर तले सरदार पटेल के परिनिर्वाण दिवस का आयोजन जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल के द्वारा किया गया!कार्यक्रम के दौरान सरदार सेना के जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि अखण्ड भारत के शिल्पकार,आधुनिक भारत के निर्माता,भारतीय एकता के सूत्रधार,किसानों के नेता भारत रत्न,लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के विचार धाराओं को लेकर सरदार सेना संगठन पिछले कई दिनों तक प्रदेश भर में सरदार पटेल जी की परिनिर्वाण दिवस मनाया जायेगा!कार्यक्रम के आरम्भ…

पीलीभीत: संपूर्णानगर चीनी मिल के सामने रोड को जाम किया और धरना प्रदर्शन किया।

पीलीभीत: भारत सरकार द्वारा किसान विरोधी तीन काले कानूनों का विरोध किया। संपूर्णानगर किसान सहकारी चीनी मिल पर ट्रांस शारदा क्षेत्र के किसानों का पिछले वर्ष का गन्ने का भुगतान चीनी मिल द्वारा कई बार कहने के बावजूद भी नहीं कराया गया। जिसको लेकर आज किसानों के साथ संपूर्णानगर रोड पर चीनी मिल के सामने रोड जाम किया धरना प्रदर्शन किया। चीनी मिल के सीसीओ को रोड पर धरने के बीच में 2 घंटे बैठाया। बाद में चीनी मिल के अधिकारियों ने लिखित दिया कि शीघ्र किसानों के गन्ने का…

आजमगढ: आज 8 व्यक्ति मिले कोरोना पॉजिटिव, वर्तमान समय में हैं 133एक्टिव केस

आजमगढ।।।मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ ए0 के0 मिश्रा ने बताया की कोरोना संक्रमण की जांच हेतु पूर्व प्रेषित सैम्पल में से 8 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई ।मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ मिश्रा ने बताया कि अब तक कुल 5815 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। वर्तमान समय में 133 एक्टिव केस हैं 5590 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं , 92 मरीज की मृत्यु हो चुकी है। अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक -क्यों न्यूज़ मीडिया संकट में है और कैसे आप इसे संभाल सकते…