यूपी :16 जिलों के पुलिस अधीक्षक सहित 43 आईपीएस अफसरों के तबादले

यूपी में मंगलवार को सोनभद्र व सम्भल सहित 16 जिलों के पुलिस अधीक्षकों के तबादले कर दिए।शासन ने कुल 43 आईपीएस अफसरों की तैनाती में फेरबदल किया है।इन जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले: सोनभद्र, सम्भल, शामली, संत कबीर नगर, औरैया, अमरोहा, बलिया, मैनपुरी, हापुड़, चंदौली, ललितपुर, फतेहगढ़, फिरोजाबाद, बलरामपुर, फतेहपुर। यहां देखें ट्रांसफर की लिस्‍ट अमरेंद्र सिंह एसपी सोनभद्र बने चक्रेश मिश्रा एसपी संभल बने सुकीर्ति माधव एसपी शामली बनाए गए डॉ. कौस्तुभ एसपी संतकबीरनगर बने अपर्णा गौतम एसपी औरैया बनीं सुनीति एसपी अमरोहा बनीं विपिन टाडा एसपी बलिया बने…

पीलीभीत: जिला निर्वाचन अधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा मतदान केन्द्रों का किया गया निरीक्षण।

पीलीभीत: जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे एवं पुलिस अधीक्षक श्री जय प्रकाश के नेतृत्व में आज बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन 2020 हेतु मतदान आज प्रातः 8ः00 बजे से जनपद के 07 मतदेय स्थलों पर प्रारंभ हुआ। प्रातः से निरीक्षण में निकले जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मुख्यालय पर स्थापित कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कन्ट्रोल रूम प्रभारी को निर्देशित किया गया कि यदि किसी प्रकार की शिकायत आती है तो उसका तत्काल निस्तारण कराते हुये निस्तारण आख्या रजिस्टर पर अंकित की…

पीलीभीत: उचित दर विक्रेताओं के चयन हेतु 18 दिसम्बर 2020 को रिक्त ग्राम पंचायतों में आयोजित की जायेगी खुली बैठक।

पीलीभीत : आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उ0प्र0 लखनऊ के पत्र दिनांक 18 सितम्बर 2020 द्वारा रिक्त ग्राम पंचायतों में उचित दर की दुकानों की नियुक्ति किये जाने की अपेक्षा करते हुये समय सारिणी जारी गई है।वर्तमान में जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों 10 ग्राम पंचायतों (ऐसी ग्राम पंचायतें जहां मा0 अपीलीय न्यायालय का स्थगनादेश नहीं है) में उचित दर विक्रेताओं के चयन के लिए ग्रामसभा की खुली बैठक दिनांक 18 दिसम्बर 2020 को आहूत की जायेगी। बैठक हेतु पर्यवेक्षण अधिकारी नामित किये गये हैंः- जो कि निम्नवत् हैं- विकासखण्ड बीसलपुर…

बेवर /मैनपुरी:आज लोगों ने बढ़-चढ़कर के मतदान किया

एमएलसी व शिक्षक संघ चुनाव में ,जिला मैनपुरी के ब्लॉक बेवर में , अमर सिंह इंटर कॉलेज में एमएलसी व शिक्षक संघ चुनाव में समस्त वोटरों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया l और अपने अपने प्रत्याशियों की किस्मत डिब्बे में कैद कर दी l देखते हैं किस की किस्मत रंग लाती है l

शाहगंज(जौनपुर):देव दीपावली पर ग्यारह हजार दीपों से जगमग हुआ ऎतिहासिक बौलिया मंदिर

शाहगंज(जौनपुर): नगर का ऐतिहासिक बौलिया मंदिर परिसर गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी देव दीपावली पर ग्यारह हजार दीपों से जगमग हुआ। बौलिया मन्दिर के महंत धीराज दास ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन देवी-देवता प्रकाश के पर्व दीपावली मनाते हैं इसलिए इसे देव दीपावली कहा जाता है। देव दीपावली के दिन दीपदान का विशेष महत्व है इसलिए पूर्व के वर्षों की भांति इस वर्ष भी ग्यारह हजार दीपों से मंदिर परिसर प्रकाशमान हुआ। नगर के युवा समाजसेवियों ने देव दीपावली के आयोजन में विशेष सहभागिता दर्ज कराई…

शाहगंज(जौनपुर): चोरों ने डेढ़ लाख के आभूषण व पंद्रह हजार नगदी पर किया हाथ साफ

शाहगंज(जौनपुर): नगर से सटे स्थित डिहवा भादी (उसरहिया) गांव स्थित एक मकान का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे अज्ञात चोरों ने बक्सा व आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखा डेढ़ लाख रुपए के आभूषण व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। मकान के मालिक परिवार सहित एक रिश्तेदार के घर वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।नगर से सटे डिहवा भादी (उसरहिया) गांव निवासी बाबूराम राजभर रविवार की सुबह परिवार सहित एक रिश्तेदारी मे आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकले। रविवार की रात अज्ञात चोरों ने घर…

शाहगंज(जौनपुर): चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

शाहगंज(जौनपुर):रविवार की रात नगर के मुख्य मार्ग स्थित सिधाई मोड़ के समीप से चोरी की बाइक के साथ एक युवक को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। रविवार की रात मुख्य मार्ग स्थित सिधाई मोड़ के समीप एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर बाइक लेकर भाग रहा था कि पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसके पास से एक चोरी बाइक संख्या यूपी 45 ए जेड 2249 बरामद हुई। पुछताछ के दौरान उसने अपना नाम अजमत पुत्र नवीउल्लाह निवासी एराकियाना शाहगंज बताया। पुलिस ने गिरफ्तार कर उसका चालान…

पाकिस्तान भीख माँगेगा, इमरान ने कराई फिर से थू-थू

बीते साल 2019 में 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त किया गया, जिसके बाद से पाकिस्तान बुरी तरह से तिलमिलाया हुआ है। उसी के बाद से पाकिस्तान मुस्लिम देशों के संगठन ओआईसी(OIC) से विदेश मंत्रियों की बैठक की मांग कर रहा था। लेकिन ओआईसी(OIC) ने पाकिस्तान की बात भी नहीं सुनी। जिससे पाकिस्तान इतना ज्यादा खीझ गया कि विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने इसी साल अगस्त में कह दिया कि अगर सऊदी अरब उनकी बात नहीं सुनेगा तो ओआईसी(OIC) से अलग कश्मीर का मुद्दा उठाएगा और बचे…

गृह मंत्री अमित शाह ने की किसानों से तुरंत बातचीत की पेशकश, कहा- सरकार आपकी हर मांग पर विचार करने को तैयार

सरकार केंद्रीय कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के साथ जल्द बातचीत को तैयार हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपील की है कि किसान धरने के लिए निर्धारित बुराड़ी स्थित संत निरंकारी मैदान में पहुंचें, सरकार उनसे जल्द बातचीत करेगी। शाह ने शनिवार को कहा कि पंजाब की सीमा से लेकर दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर रोड पर अलग-अलग किसान यूनियन की अपील पर आज जो किसान भाई अपना आंदोलन कर रहे हैं, मैं उन सभी से अपील करना चाहता हूं कि भारत सरकार आपसे चर्चा के…

असम-तमिलनाडु के पार्टी नेताओं के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी करेंगे बातचीत

कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को असम के पार्टी नेताओं के साथ बातचीत करेंगे। इसका आयोजन वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए होगा। इसके अलावा 2021 विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस नेता तमिलनाडु में पार्टी के वरिष्‍ठ नेताओं के साथ भी बैठक करेंगे। दरअसल, जनवरी में कांग्रेस पार्टी के मुख्‍य अध्‍यक्ष का चुनाव होने वाला है इससे पहले ही राहुल गांधी सक्रिय हो गए हैं। वे लगातार बैठक कर रहे हैं। बता दें कि तमिलनाडु के नेताओं के साथ मंथन में राहुल आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर बात करेंगे। अच्छी पत्रकारिता…

शिवसेना का मोदी सरकार पर एक और हमला, कहा- किसानों के साथ आंतकियों जैसा व्यवहार, ठंड में पानी की बौछारें करना क्रूरता

शिवसेना का मोदी सरकार पर एक और हमला, कहा- किसानों के साथ आंतकियों जैसा व्यवहार, ठंड में पानी की बौछारें करना क्रूरताशिवसेना ने सोमवार को आंदोलनरत किसानों से निपटने के मोदी सरकार के तौर-तरीकों पर तीखा हमला करते हुए कहा कि शीतलहरी के बीच उन पर पानी की बौछारें करना क्रूरता है। मोदी सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान पांच दिनों से दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं और उनका कहना है कि वे सशर्त बातचीत का कोई प्रस्ताव स्वीकार नहीं करेंगे। साथ ही उन्होंने…

वैक्‍सीन तैयार करने वाली भारतीय टीम संग पीएम मोदी ने की वर्चुअल बैठक, कहा- लोगों को सरल भाषा में दें इसकी जानकारी

भारत समेत दुनिया के तमाम देश वैक्‍सीन के लिए रिसर्च करने में जुटे हैं। इस क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को COVID19 वैक्सीन तैयार कर रहीं वैज्ञानिकों के तीन टीम के साथ वर्चुअल बैठक की। इस पूरे साल महामारी के संकट से जूझ रही दुनिया को केवल वैक्‍सीन से ही उम्‍मीदें हैं, हालांकि इससे निजात पाने के क्रम में दुनियाभर के तमाम देशों में रिसर्च जारी है। अभी के आंकड़ों के अनुसार, कई वैक्‍सीन विकसित हो चुके हैं और इनका ट्रायल भी अंतिम चरण में है। एक-दो वैक्‍सीन…

बाइडन ने साकी को व्हाइट हाउस प्रेस सचिव पद के लिए किया नामित, संचार टीम में सभी महिलाएं

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने विदेश मंत्रालय की पूर्व प्रवक्ता जेन साकी को व्हाइट हाउस प्रेस सचिव पद के लिए नामित किया है। बाइडन के प्रशासन की संचार टीम में सभी महिलाएं होंगी। बाइडन और नवनिर्वाचित उप राष्ट्रपति कमला हैरिस के अभियान दल की उप प्रबंधक एवं संचार निदेशक केट बेडिंगफील्ड को व्हाइट हाउस संचार निदेशक, कैरीन जीन-पियरे को प्रधान उप प्रेस सचिव और सिमोन सैंडर्स को उपराष्ट्रपति की वरिष्ठ सलाहकार एवं प्रमुख प्रवक्ता के तौर पर नामित किया गया है। वहीं एलिजाबेथ अलेक्जेंडर को प्रथम महिला की…