पीलीभीत: मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा पोस्टमार्टम कार्यों को सुचारू रूप से कराने हेतु दिए गए निर्देश जिलाधिकारी।

पीलीभीत: जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे महोदय के द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा पोस्टमार्टम कार्यो को सुचारू रूप से कराने हेतु पोस्टमार्टम डयूटी करने बाले चिकित्सकों के अतिरिक्त तीन चिकित्सकों की डयूटी तीन पालियों में लगाते हुए तीनों चिकित्सकों को आपस में समन्वय स्थापित कर पोस्टमार्टम कराने हेतु निर्देशित किया गया। पोस्टमार्टम कराने हेतु नामित चिकित्सकों में डा0श्री जगदीश प्रसाद प्रातः8ः00 बजे से अपरान्ह 2ः00 बजे तक, डा0 श्री राजेश कुमार अपरान्ह 2ः00 बजे से रात्रि 8ः00 बजे तक, डा0 श्री अजीज हसन अन्सारी रात्रि 8ः00…

पीलीभीत नवोदय विद्यालय समिति द्वारा शैक्षणिक सत्र 2021 = 22 मैं कक्षा 06 व 09 में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू।

पीलीभीत: प्राचार्य नवोदय विधालय समिति द्वारा शेैक्षणिक सत्र 2021-22 में कक्षा 06 में प्रवेश के लिए दिंनाक 10 अप्रैल 2021 को अखिल भारतीय स्तर पर जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2021 तथा कक्षा 09 में रिक्त सीटो पर प्रवेश के लिए दिंनाक 13.02.2021 को परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए दिंनाक 16.12.2020 तक वेबसाइट पर आनलाइन आवेदन किया जा सकता है।रिपोर्ट : फूल चंद राठौर पीलीभीत

बरेली – सिरौली थाने में चार साल से तैनात रहे सतीश यादव का ट्रांसफर होने के बाद स्टॉफ व कस्बा सिरौली के लोगों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागतकर विदाई दी।

आँवला – यहाँ चार साल से थाने में तैनात सिपाही सतीश यादव का तबादला होने पर उनके स्टाफ़ सहयोगी एवं उनके अच्छे व्यवहार के कारण भारी संख्या में समर्थकों ने श्री यादव को फूल मालाओं से लादकर धमाकेदार स्वागत कर उन्हें भावभीनी विदाई दी।समारोह में यशु गुप्ता, अतुल गुप्ता संतोष चौहान पिंटो खान कामरान, अकाश गुप्ता , अनुज उर्फ अब्दुल्ला, प्रमोद पांडेय लल्ला माली, रामबाबू कोरी, उनके पुलिस स्टाफ के अंकित अहलावत, एस एस आई सुपेन्द्र मालिक आदि मोजूद रहे इस मौके श्री यादव के कार्यकाल की सराहना करते हुए…

शाहगंज(जौनपुर): जमीनी विवाद में हुई मारपीट ,मां बेटी घायल

शाहगंज(जौनपुर): क्षेत्र के हुसैनाबाद गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में पट्टीदारो ने शनिवार की दोपहर मां बेटी को मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने घायल माँ बेटी को उपचार के लिए स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया। क्षेत्र के हुसैनाबाद गांव में शनिवार की दोपहर जमीनी विवाद को लेकर पट्टीदारो ने रेखा 40 पत्नी चंद्रेश व उसकी पुत्री शिवांगी 15 को लाठी डंडे से मारपीट कर गंम्भीर रूप से घायल कर दिया। उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया।

आजमगढ:धनहुआ पेट्रोल पंप से देशी पिस्टल और कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

आजमगढ: जिले के जहानागंज थाने की पुलिस ने देशी पिस्टल व कारतूस के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक ज्ञानू प्रिया, उपनिरीक्षक रमेश कुमार पटेल के साथ मय हमराहियों के साथ क्षेत्र में मामूर थे कि जरिये मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने धनहुआ पेट्रोल पंप से एक व्यक्ति को पकड़ा।तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। गिरफ्तार व्यक्ति ओमवीर सिंह उर्फ जुगुनू पुत्र हरिकेश निवासी धनहुआ बताया है। अजय कुमार जिला ब्यूरो…

शाहगंज (जौनपुर) : :कैम्प लगा कर विद्युत विभाग की टीम ने वसूले लाखों रुपए

शाहगंज (जौनपुर) : शाहगंज क्षेत्र के बीबीगंज में विद्युत विभाग की टीम ने कैम्प लगाकर 1 लाख 75 हजार रुपये की वसूली लिए व पैसा न जमा करने पर 12 बड़े बकायेदारों की कनेक्शन भी काट दिए वहीं 24 कनेक्शन को चेक करके 9 लोगों का लोड़ भी बढ़ाया।विद्युत विभाग की इस अभियान में अधिशासी अभियंता रामनरेश, उपखंड अधिकारी रोशन जमीर, अवर अभियंता अरविंद पटेल, मीटर रीडिंग प्रताप सिंह तथा मुन्ना सिंह रहें।

कोरोना वैक्सीन आने पर कैसे जरूरतमंदों तक पहुंचेगी? PM मोदी ऐसे ही मुद्दों को लेकर बैठक में की चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारत की कोरोना टीका संबंधी रणनीति की समीक्षा के लिए बैठक की। इस बैठक में टीके को जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए तकनीकी मंचों के इस्तेमाल और प्राथमिकता वाले जनसंख्या समूहों, जिनमें कोरोना योद्धा और अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले अन्य कर्मी शामिल हैं, को वरीयता देने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। मोदी ने ट्वीट किया कि बैठक में टीके के विकास की प्रगति, नियामक मंजूरियों और खरीद से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा, ‘जनसंख्या समूहों को प्राथमिकता देना,…

भारत के दोस्त फ्रांस ने पाकिस्तान को दिया तगड़ा झटका जानें विस्तार से

आतंकियों का पनाहगार पाकिस्तान दुनियाभर में अलग-अलग थलग पड़ गया। अब पाकिस्तान के दोस्त मुस्मिल देश भी उसके दुश्मन बनते जा रहे हैं। सऊदी अरब और यूएई ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। अब इस बीच फ्रांस ने पाकिस्तान को तगड़ा झटका दिया है। फ्रांस ने पाकिस्तान की किसी भी तरह की सहायता करने से मना कर दिया है। पाकिस्तान ने अपने मिराज फाइटर जेट, एयर डिफेंस सिस्टम और अगोस्टा 90B पनडुब्बियों को अपग्रेड करने के लिए फ्रांस से मदद मांगी थी, लेकिन फ्रांस ने पाकिस्तान की इस…

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री हर्षवर्धन ने बताया सबसे पहले किसे देंगे कोरोना वैक्‍सीन

कोरोना वायरस वैक्‍सीन के मिलने की उम्‍मीद जैसे-जैसे बढ़ रही है, वैसे-वैसे लोगों की उत्‍सुकता भी बढ़ रही है। अब लोग ये जानना चाहते हैं कि वैक्‍सीन कब तक तैयार होकर लोगों तक पहुंचना शुरू हो जाएगी। मोदी सरकार ने लोगों को कोरोना वैक्‍सीन देने की पूरी रूपरेखा तैयार कर ली है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉक्‍टर हर्षवर्धन ने हाल ही में बताया कि किन लोगों को कोरोना वायरस की वैक्‍सीन पहले दी जाएगी और क्‍यों? स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने बताया कि वैक्‍सीन के क्षेत्र में हम तेजी से काम कर रहे हैं।…

कांग्रेस में ऐतिहासिक बदलाव की तैयारी, अब डिजिटल तरीके से होगा कांग्रेस के नए अध्यक्ष का चुनाव

कांग्रेस के अंदर काफी दिनों से चल रहे घमासान के बीच कांग्रेस ऐतिहासिक बदलाव के लिए तैयार है। पार्टी के नए अध्यक्ष का चुनाव डिजिटल तरीके से होगा। इसके लिए कांग्रेस ने अध्यक्ष पद के चुनाव की मतदाता सूची में शामिल अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के डेलिगेट को डिजिटल कार्ड जारी करने की तैयारी कर रही है। अध्यक्ष पद के चुनाव में करीब 1500 डेलिगेट वोट करते हैं। अध्यक्ष के चुनाव कार्यक्रम की जल्द घोषणा होने की उम्मीद है।देश की सबसे पुरानी पार्टी ने नए अध्यक्ष के चुनाव के…

ढोंगी निकले इमरान खान, हर तरफ झुंड में आए लोग

अफगानिस्तान में पाकिस्तान प्रधानमंत्री इमरान खान की यात्रा के बीच काबुल की सड़कों पर जमकर प्रदर्शन किये गए। काबुल में प्रदर्शनकारियों के हाथों में तरह-तरह के पोस्टर थे। इन पोस्टरों पर लिखा था कि ‘पाकिस्तान आतंकवाद का जनक, प्रायोजक और निर्यातक है। पाकिस्तान हिंसा फैलाना बंद करो।’ दरअसल पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान अपने कुछ मंत्रियों और आइएसआइ प्रमुख के साथ बृहस्पतिवार से यहां के सरकारी दौरे पर हैं। बता दें, प्रधानमंत्री बनने के बाद उनका ये पहला दौरा है।काबुल की सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारियों के अलावा ये प्रदर्शन दक्षिण पश्चिम…

उत्तर प्रदेश में लव जिहाद तथा सामूहिक धर्म परिवर्तन पर सरकार सख्त, होगी दस वर्ष की सजा

बीते तीन-चार महीने से उत्तर प्रदेश में जबरन धर्मांतरण के बढ़ते मामले देख योगी आदित्यनाथ सरकार ने सख्त कानून बनाने के साथ ही आरोपितों को कड़ा दंड देने का मसौदा तैयार कर लिया है। लव जिहाद के मामले में पांच वर्ष तक की तथा सामूहिक धर्मांतरण कराने के मामले में 10 वर्ष तक की सजा का प्रावधान करने की तैयारी है। यह अपराध गैरजमानती होगा।गृह विभाग ने कई राज्यों में धर्मांतरण को लेकर लागू कानूनों का अध्ययन कर रिपोर्ट तैयार की है। सूबे में जबरन धर्मांतरण के मामलों में सरकार…

पीलीभीत: माधौटांडा के पास नहर की पटरी पर घंटों आराम फरमाता रहा बाघ

माधौटाडा खारजा नहर पर बाघ घंटों आराम फरमाता रहा मार्ग से गुजर रहे लोगों की नजर उस बाघ पर पड़ी तो खलबली मच गई. बाघ की घटना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई. इसको लेकर मौके पर दर्जनों लोग जमा हो गए. बाघ की वीडियो बनाकर लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी. सूचना मिलने के बाद सामाजिक वानिकी के रेंजर प्रभारी मोहम्मद अयूब भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए . लोगों के शोर शराबा होने के बावजूद बाघ गहरी नींद में देखा गया. पीलीभीत…

प्रयागराज: बेलन नहर धनावाल मे आ गया 9 फिट लंबा मगरमच्छ

कोरांव/प्रयागराज : थाना क्षेत्र माँडा के उपरौध क्षेत्र के धनावल गाँव के पास नदी से मगरमच्छ निकल कर बेलन नहर में आ गया. जिसे देख कर गाँव के लोगो के होश उड़ गए और लोगो मे दहशत फैल गई. आनन फानन मे तत्परता दिखाते हुए लोगो द्वारा बन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी .जनकारी होने पर बन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुँच कर मगरमच्छ को अपने कब्जे में ले लिया. मगरमच्छ की लंबाई 9 फिट से ज्यादा थी.द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांवउमाशंकर कुशवाहा,

पीलीभीत:करने गए पुताई, कर दी गई गयी पिटाई

पीलीभीत: पूरनपुर-कलीनगर निवासी चैन बाबू करने गए पुताई लेकिन हो गई पिटाई मामला घुघचियाई चौकी के मटैना का है ।कलीनगर निवासी चैन बाबू पेन्टिंग का काम करते है ।हर जगह की तरह मटैना में भी चैन बाबू सार्वजनिक शौचालय में पुताई का कार्य कर रहे थे ।तभी अचानक वहाँ पर दो लोग नशे में धुत लडखडाते हुए आये और पुताई के कार्य में कुछ खामियां निकालने लगे तो चैन बाबू नें इसका विरोध किया ।तभी दोनों नशे वाजो को गुस्सा आया गुस्से में चैन बाबू का सारा सामान फेंक दिया…

पीलीभीत: राशन कार्ड धारकों को मिलेगा निशुल्क खाद्यान्न।

पीलीभीत : जनपद में प्रचलित समस्त पात्र गृहस्थी एवं अन्त्योदय राशनकार्डधारकों को सूचित किया जाता है कि माह नवम्बर 2020 के द्वितीय चरण (प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना) के अन्तर्गत उचित दर विक्रेताओं द्वारा दिनांक 21.11.2020 से पात्र गृहस्थी एवं अन्त्योदय राशनकार्डधारकों को 05 कि0ग्रा0 प्रति यूनिट गेहूं व 01 कि0ग्रा0 प्रति राशनकार्ड चना 30 नवम्बर के मध्य निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। उपरोक्त आवश्यक वस्तुओं के वितरण में पोर्टेबिलिटी सुविधा नहीं रहेगी अर्थात जो राशनकार्डधारक जिस उचित दर की दुकान से सम्बद्ध है वहीं से आवश्यक वस्तुयें प्राप्त होगीं।…

शाहगंज(जौनपुर)न्यायिक कार्य से विरक्त रहे अधिवक्ता, शोक सभा

शाहगंज(जौनपुर): शुक्रवार को स्थानीय तहसील के अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजदेव यादव की अध्यक्षता में एक शोक सभा का आयोजन किया गया।जिसमें उत्तरप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के पिता के निधन,तहसील के अधिवक्ता नरेंद्र कुमार सिंह की माता व तहसील में वेंडर जय कुमार के भाई के निधन पर सभी अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रख कर मृतक आत्माओं की शांति के ईश्वर से प्रार्थना की।एवं सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की समस्त अधिवक्ता बंधु न्यायायिक कार्य से विरक्त रहेंगे। सभा का संचालन संघ के महामंत्री लाल चंद गौतम…

पीलीभीत: घुँघचिहाई छठ पर्व को लेकर हरदोई ब्रांच नहर के किनारे रहने वाले पूर्वांचल के लोगों में देखा गया खासा उत्साह।

पीलीभीत: घुंघचिहाई ‌ छठ पर्व को लेकर के हरदोई ब्रांच नहर के किनारे रहने वाले पूर्वांचल के लोगों में खासा उत्साह देखा गया पर्व को लेकर के पहले से ही ग्रामीणों ने साफ सफाई कर पहले से ही तैयारियां कर ली थी सूर्य ढलते की व्रत धारी महिलाओं ने जल दे कर के वैदिक विधि विधान से पूजा अर्चना की इस दौरान बैंड बाजे की धुन पर युवा भक्ति मय माहौल में मस्त देखे गए पूर्वांचल के लोग बड़े पैमाने पर हरदोई ब्रांच नहर के किनारे 11 कालोनियों में रहते…

पीलीभीत : 1 दिसंबर को होगा एमएलएसी चुनाव।

पीलीभीत: भारत निर्वाचन आयोग घोषित कार्यक्रम के अनुसार उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 05 खण्ड स्नातक एवं 06 खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2020 हेतु दिनांक 01 दिसम्बर 2020 को मतदान होगा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में सामान्य प्रशासन विभाग उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 05 खण्ड स्नातक एवं 06 खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचन में मतदान करने हेतु उत्तर प्रदेश राज्य के सभी कर्मचारी, जो विश्वविद्यालय स्नातक हैं और जो स्नातक तथा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से…

शाहगंज(जौनपुर):डाला छठ पर्व पर व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ

शाहगंज(जौनपुर): शुक्रवार को डाला छठ व्रत पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य दिया गया। भब्य आयोजन नगर के घासमंडी चौक स्थित राम जानकी मन्दिर बौलिया पोखरा पर आयोजित किया गया । इस दौरान भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। इस दौरान पोखरे पर श्रध्दालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। वहीं मेले की व्यवस्था के दौरान पुलिस बल तैनात किया गया था। श्रद्धालु महिलाओं ने शुक्रवार की शाम डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। गंगा आरती महंत धीरज दास द्वारा किया गया। वही भजन संध्या विनोद गौरव एण्ड कम्पनी द्वारा प्रस्तुत…