शाहगंज(जौनपुर) क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नटौली गांव मे बुधवार की शाम अज्ञात कारणों से रिहायशी छप्पर में आग लग गई। इस घटना में पचास हजार रुपये मूल्य का गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। नगर से सटे नटौली गांव निवासी बांकेलाल राजभर के रिहायशी छप्पर में बुधवार की शाम करीब पांच बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की चपेट में आने से लगभग पचास हजार रुपये मूल्य का गृहस्थी का सारा सामान व अनाज जलकर राख हो गया। नागरिकों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया…
Month: November 2020
जौनपुर : ट्रेन के इंजन से कटकर अज्ञात वृद्ध की मौत
शाहगंज (जौनपुर) क्षेत्र के पख्खनपुर गांव स्थित रेलवे क्रासिंग के समीप बुधवार की दोपहर ट्रेन के इंजन की चपेट में आने से अज्ञात वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे क्षेत्र पख्खनपुर गांव स्थित रेलवे क्रासिंग के समीप अयोध्या की तरफ आ रही ट्रेन के इंजन की चपेट में आने एक 70 वर्षीय अज्ञात वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त…
वसीम अकरम ने बताया, विराट कोहली के आगे कहां टिकते हैं पाकिस्तान के बाबर आजम
कुछ सालों में पाकिस्तान के बाबर आजम एक बेहतर बल्लेबाज के तौर पर उभरे हैं. उन्होंने पाकिस्तान के लिए तीनों ही फॉर्मेट में रन बनाए हैं. लेकिन, इसके बावजूद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम अभी उनकी तुलना टीम इंडिया के कप्तान और व्हाइट बॉल क्रिकेट के नंबर वन बल्लेबाज विराट कोहली से नहीं करना चाहते. अकरम के मुताबिक विराट से तुलना के लिए बाबर आजम को अभी और थोड़ा कंसिस्टेंट होने की जरुरत है. वसीम अकरम की बाबर पर राय अकरम ने कहा कि बाबर में काबिलियत और दमखम…
MI vs DC Qualifiers 1: आज पहले क्वालीफायर में दिलेर दिल्ली और दमदार मुंबई की भिड़ंत, कांटे की टक्कर की उम्मीद
बड़े मैचों में खेलने का अपार अनुभव रखने वाली मुंबई इंडियन्स की मजबूत टीम और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के वर्तमान सत्र में शानदार प्रदर्शन करने वाली दिल्ली कैपिटल्स के बीच गुरुवार को यहां पहले क्वालीफायर में कांटे का मुकाबला होने की संभावना है। आईपीएल में चार बार के चैंपियन मुंबई की टीम को लीग चरण में हराना आसान नहीं रहा लेकिन मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों 10 विकेट की हार से उसका थोड़ी लय गड़बड़ा गयी है। दूसरी तरफ अपने पहले खिताब की कवायद में लगे दिल्ली ने…
कराची में हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की घटना आई सामने
पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर कराची में एक हिंदू मंदिर पर भीड़ ने रविवार की रात हमला किया था. कराची के ली मार्केट इलाक़े में शीतल दास अहाते में 20 से अधिक हिंदू परिवार रहते हैं. बताया जा रहा है कि शीतल दास अहाते के भीतर से एक जानवर निकला जिसके ऊपर आपत्तिजनक शब्द लिखे थे जिसकी वजह से स्थानीय मुसलमानों में ग़ुस्सा भड़क उठा. स्थानीय निवासियों ने बीबीसी को बताया कि रविवार की आधी रात तक तक़रीबन 400 लोगों ने शीतल दास कम्पाउंड को घेर लिया. लोगों का कहना…
IPL 2020: रितुराज ने धोनी को कामयाबी का श्रेय दिया, बताया माही की सलाह से कैसे बदला खेल
इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा. सुरेश रैना जैसे खिलाड़ी के सीजन की शुरुआत से ठीक पहले बाहर होने की वजह से टीम को काफी नुकसान पहुंचा. लेकिन खराब सीजन में सीएसके को भविष्य के लिए बड़ी राहत मिली है. आखिरी तीन मैचों में लगातार तीन अर्धशतक लगाकर रितुराज गायकवाड़ ने टीम की उम्मीदों को जगाया है. गायकवाड़ ने हालांकि अपनी कामयाबी का श्रेय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को दिया है. इतना ही नहीं गायकवाड़…
रोहित शर्मा के चयन मामले को लेकर रवि शास्त्री पर भड़के वीरेन्द्र सहवाग, कोच से पूछा ये सवाल
आईपीएल के बाद भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाने वाली है। ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को नहीं चुना गया है जो मामला अब काफी ज्यादा तूल पकड़ने लगा है। रोहित शर्मा को चोटिल होने और फिटनेस समस्या होने को वजह बताकर ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर शामिल तो नहीं किया, लेकिन रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए फिट होकर खेलने उतर पड़े हैं। रोहित शर्मा का चयन ना होने का मामला पकड़ रहा है तूल रोहित शर्मा का इस स्थिति में टीम में ना चुना जाना विवाद…
बाइडेन को 264 इलेक्टोरल वोट, जीत के काफी करीब है बाइडेन
मेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2020 के रुझान/नतीजे आने जारी हैं. क्विंट हिंदी के इस पेज पर आपको इन रुझानों/नतीजों का रियल टाइम अपडेट मिलेगा. न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक, अभी तक मौजूदा राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के खाते में 214 इलेक्टोरल वोट गए हैं, जबकि डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन के लिए यह आंकड़ा 264 है. बता दें कि किसी भी उम्मीदवार को जीतने के लिए 538 इलेक्टोरल वोट में से कम से कम 270 इलेक्टोरल वोट हासिल करने होंगे. बाइडेन को चुनाव में जीतने के…
गले के कैंसर के कारण डायलॉग बोलने के लिए अपने गले पर हाथ फेरता था यह अभिनेता
आज हम आपको एक ऐसे अभिनेता के बारे में बताएंगे जिनको गले का कैंसर था और डायलॉग बोलने के लिए वह अपने गले पर हाथ फेरते थे। तो चलिए शुरू करते हैं। हम जिस अभिनेता की बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के महान अभिनेता राजकुमार है। राजकुमार ने कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। उनकी एक्टिंग लोगों के दिलों में आज भी जिंदा है। उनके डायलॉग इतने ताकतवर होते थे कि एक बार में ही लोग उन्हें याद कर लेते थे। आपको बता दें…
गोवा में अभिनेत्री पूनम पांडे के खिलाफ FIR ,अश्लील वीडियो शूट कराने का लगा आरोप
अभिनेत्री पूनम पांडे के खिलाफ गोवा फॉरवर्ड पार्टी की महिला विंग ने एफआईआर दर्ज कराई है. इसके साथ ही कैनाकोना पुलिस स्टेशन में एक अज्ञात के खिलाफ भी किसी व्यक्ति द्वारा एफआईआर दर्ज कराई गई है. एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि अज्ञात शख्स बॉलीवुड अभिनेत्री पूनम पांडे की अश्लील वीडियो शूट कर रहा था. वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. ये जानकारी एएनआई के माध्यम से दी गई है. पहले भी सुर्ख़ियों में थीं पूनम पांडेआपको बता दें कि अभिनेत्री पूनम पांडेय ने हाल ही में…
आज से 50% दर्शकों की क्षमता के साथ खुलेंगे सिनेमाघर, खाने-पीने की चीजें ले जाने पर रहेगी रोक
महाराष्ट्र सरकार आज से सिनेमा हॉल खोलने जा रही है. इसके साथ ही स्विसमिंग पूल और योग सेंटर भी आज से फिर शुरू किए जाएंगे. कोरोना वायरस महामारी के कारण महाराष्ट्र इन्हें मार्च में बंद कर दिया गया था. कंटेनमेंट जोन के बाहर 50 फीसदी दर्शक क्षमता के साथ सिनेमा हॉल, थिएटर और मल्टीरप्लेकक्सा खोलने की इजाजत दी गई है. महाराष्ट्र की सरकार की तरफ से बुधवार को नोटिफिकेशन जारी किया. नोटिफिकेशन के अनुसार सिनेमा हॉल, थिएटर, और मल्टीनप्लेाक्सइ में खाने-पीने वस्तुओं को अंदर ले जाने की इजाजत नहीं होगी.…
बरेली: रोजगार सेवक की दबंगई से मनरेगा मजदूरो में रोष,नही मिला मार्च से रुपया
प्रधानमंत्री जी ने गरीब मजदूरों को रोजगार देने के लिए मनरेगा की शुरुआत की . इसमें कोशिस की गई की समय से मजदूरों को काम मिले और समय से मजदूरी की रकम भी. लेकिन कई जगहों पर आये दिन शिकायते आती रहती हैं. इस कड़ी में जनपद बरेली के रामनगर ब्लॉक के गाँव ब्योधन बुजुर्ग में मनरेगा मजदूरों का आरोप है की उनका बीती मार्च से अब तक रोजगार सेवक ने कोई मजदूरी नही दी है. यहाँ लोगों का कहना है की कुछ फर्जी नाम भी नरेगा में जोड़ दिए…
आजमगढ: बुढ़नपुर क्षेत्र में आवारा पशुओं का आतंक , फसलों को कर रहे हैं बर्बाद
आजमगढ: बुढ़नपुर क्षेत्र में छुट्टा आवारा पशुओं का आतंक है जो फसलों के साथ साथ इंसानो पर भी जानलेवा हमला कर रहे हैं कई लोगों के ऊपर हमला बोल कर जान भी ले चुके हैं। शासन प्रशासन की तरफ से भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। शासन प्रशासन का जो ढिलमुल रवैया अपनाया जा रहा है जो भी कार्यवाही होती है सब फेल है। यह आवारा पशु साथ ही खेतों में घुसकर किसानों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं कभी कभी एकाएक बाजार में लोगों के ऊपर भी हमला…
जौनपुर : सर्राफा कारोबारी से तमंचे के बल पर सवा चार लाख की लूट
शाहगंज (जौनपुर) कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव पेट्रोल पम्प के पास मंगलवार को तीन बाइक सवार छह बदमाशों ने तमंचे के बल पर एक सर्राफा व्यवसायी से नकदी समेत सवा चार लाख के आभूषण लूट कर भाग गये। घटना से पीडि़त के होश उड़ गये। वहीं लोगों में यह भी चर्चा रही कि जब सार्वजनिक अवकाश था तो दुकान खोलने की क्या जरुरत थी। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी है।बताते हैं कि आजमगढ़ जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र के बिलारमऊ गांव निवासी सूरज कुमार सोनी की खुटहन…
बरेली-आजाद वेलफेयर सोसायटी ने गरीब बेटियों से करवा चौथ पर लगवाई हाथों पर मेंहदी
बरेली-:- आज आज़ाद हेल्प वेल्फेयर सोसाइटी ने करवा चौथ के अवसर पर ज़रूरत मंद बच्चियों से मेहंदी लगवाकर उनको प्रोत्साहित किया तथा सहायता कीऔर मिशन शक्ति के तहत चल रहे उनके सम्मान, सुरक्षा , तथा स्वाबलंबी की जानकारी देकर उनमे भोजन की समिग्रि तथा अन्य सहायता समिग्रि देकर उनका आत्मबल बढ़ाया। आजाद वेलफेयर सोसायटी ने गरीबों की बेटियों को प्रोत्साहित करने करने के लिए उठाया अनूठा कदम इस अवसर पर संगठन की उपाध्यक्ष अंजना सक्सेना , संरक्षक श्रीमति कमलेश कुमारी , आभा सक्सेना , ज़ुबी , सबा , अमिता अग्रवाल…
पीलीभीत : भाजपा सदर विधायक संजय सिंह के द्वारा किया गया दर्जनों गांवों का दौरा, गिनाई सरकार की उपलब्धियां।
पीलीभीत : भाजपा के युवा सदर विधायक संजय सिंह गंगवार के द्वारा विकास खंड अमरिया और ललोरीखेरा क्षेत्र के 15 गांव में ताबड़तोड़ दौरा किया गया है।भाजपा सदर विधायक संजय सिंह गंगवार और विकासखंड अमरिया के ब्लॉक प्रमुख सरदार श्याम सिंह के साथ ग्राम डांग,अमखेड़ा, अमखड़िया, लदपुरा,सिरसी,सेमरखेड़ा,परेवा वैश्य, बरहा विक्रम, मुरसेना बख्श,बसंतपुर, भान दांडी,भंगाडांडी,चक कटैया गांव का दौरा कर जन सभाएं की।जनसभा में विधायक संजय सिंह गंगवार ने भाजपा सरकार के द्वारा कराए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया है भारतीय जनता पार्टी का एक ही नारा है…
पीलीभीत : गन्ना पताई जलाने पर होगी कार्रवाई जिलाधिकारी
जनपद पीलीभीत गन्ना पताई जलाने पर दर्ज होगी एफआईआर निरस्त किया।जायेगा गन्ना सट्टा-जिलाधिकारी। ओवर लोडिंग व बिना रिफ्लेक्टर की गन्ना ट्रालियों पर की जायेगी कड़ी कार्यवाही द्धाराचीनी मिल प्रत्येक ट्राली पर गन्ना उतारने के उपरान्त अनिवार्य रूप से लगायेगें अन्यथा होगी कड़ी कार्यवाही-जिलाधिकारी।ओवर ब्रिज से नहीं गुजरेगें गन्ना वाहन-द्धारा।पीलीभीत जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति एवं गन्ना वाहनों से जाम की समस्या के निस्तारण के दृष्टिगत गांधी सभागार में समीक्षा बैठक संपन्न हुई। आयोजित बैठक में शहर में गन्ने के वाहनों से जाम की समस्या के निस्तारण…
बरेली – रामनगर ब्लाक क्षेत्र में मनरेगा मजदूर तरसते मजदूरी को,रोजगार सेवक दिखाता दबंगई.।
आँवला – प्रधानमंत्री जी ने गरीब मजदूरों के लिए महात्मा गांधी रोजगार योजना की शुरुआत की की मजबूरी करने बालो को उनके गांव में ही काम मिल जाएगा,लेकिन ठीक उल्टा रामनग ब्लॉक के गाँव ब्योधन बुजुर्ग में बखूबी देखने को मिल रहा है।नरेगा मजदूरों को मार्च से अब तक रोजगाए सेवक ने कोई मजदूरी ने नही दी है,यहाँ तक कि रोजगाए सेवक ने कुछ फर्जी नाम भी नरेगा में जोड़ दिए हैं,जिन्हें लगातार मजदूरी मिल रही है लेकिन अन्य को रोजगार सेवक नरेगा मजदूरों को मजदूरी के लिए कहने पर…
छिटपुट हिंसक घटनाओं के बीच मध्य प्रदेश की 28 सीटों पर 69.60 फीसद मतदान
मध्य प्रदेश में सत्ता के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और दिग्विजय सिंह का राजनीतिक भविष्य तय करने वाले 28 विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव के लिए मंगलवार को मतदान संपन्न हुआ। सुबह सात बजे शुरू हुए मतदान की गति मुरैना और भिंड जिले में छिटपुट हिंसक घटनाओं के बीच प्रारंभ में धीमी रही लेकिन समय के साथ मतदान बढ़ता गया। 69.60 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। सबसे ज्यादा 80.49 फीसद मतदान आगर विधानसभा सीट और सबसे कम 35.23 फीसद…
मतदाताओं में दिखा जोश , बरोदा विधानसभा क्षेत्र का ख़त्म हुआ मतदान
बरोदा विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान खत्म हो गया है। शाम पांच तक 61.57 फीसद मतदान हुआ है। इसके साथ इस उपचुनाव में 1,80,506 मतदाता 14 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कर दिया है। मंगलवार सुबह हल्की ठंड के बीच बरोदा हलका के उपचुनाव में शांतिपूर्वक मतदान शुरू हुआ। हलके में 280 बूथ बनाए गए हैं, फिलहाल सभी बूथों पर मतदान शुरू जारी है। चुनाव आयोग द्वारा कोरोना महामारी को ध्यान में रख कर सभी बूथों पर उचित प्रबंध किए गए हैं। मतदान करने…
